Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
डॉक्सी टी 100mg/4mg टैबलेट 1
डॉक्सी टी 100mg/4mg टैबलेट 2
Sold out, We're noting the medicine down to get it from the manufacturer.

डॉक्सी टी 100mg/4mg टैबलेट

डॉक्सीसाइक्लिन (100mg)+ Bromhexine (4mg)
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
डॉक्सी टी 100mg/4mg टैबलेट एक मिश्रित (कॉम्बिनेशनल) दवा है जिसे श्वास नली में संक्रमण के इलाज में इस्तेमाल किया जाता है.

लेखक डॉ. लिपिका खुराना, पीजीडीएचएचएम, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. मेखला चंद्रा, MD, MBBS,
लास्ट अपडेटेड on 21 सितंबर 2026 | 01:03 AM (Ist)
₹38.8 एमआरपी₹44.0612% की छूट 
(लागू टैक्स सहित)
 
 
0
footer-icon

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के पहली बार उपयोग करने वाले यूज़र के लिए न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर 200 तक का 10% कैशबैक.
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के पहली बार उपयोग करने वाले यूज़र के लिए न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर 200 तक का 10% कैशबैक.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के पहली बार उपयोग करने वाले यूज़र के लिए न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर 200 तक का 10% कैशबैक.
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के पहली बार उपयोग करने वाले यूज़र के लिए न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर 200 तक का 10% कैशबैक.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon

सामान्य जानकारी

शामिल है

डॉक्सीसाइक्लिन (100mg)+ Bromhexine (4mg)

मार्केटर

USV Private Limited

स्टोरेज के निर्देश

30°c से कम तापमान पर स्टोर करें
अपनी भाषा चुनें हिंदी
डॉक्सी टी 100mg/4mg टैबलेट 1
डॉक्सी टी 100mg/4mg टैबलेट 2

परिचय

डॉक्सी टी 100mg/4mg टैबलेट को भोजन के साथ लेना चाहिए. बेहतर नतीजों के लिए, इसे हर दिन एक ही समय लेने की सलाह दी जाती है. आपको इसकी कितनी डोज़ लेनी है और कितनी बार लेनी है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप इसे किस लिए ले रहे हैं. आपका डॉक्टर यह तय करेगा कि आपको अपने लक्षणों में सुधार करने के लिए कितनी आवश्यकता है. डॉक्टर की सलाह के बिना 14 दिनों से अधिक समय तक इसे खाने की सलाह नहीं दी जाती है.

इस दवा के सबसे सामान्य साइड इफेक्ट में मिचली आना, उल्टी और डायरिया शामिल हैं. अगर आप साइड इफेक्ट से परेशान हैं या या उनमें कोई सुधार नहीं हो रहा है, तो अपने डॉक्टर को बताएं. आमतौर पर, इलाज के दौरान, शराब न पीने की सलाह दी जाती है.

इस दवा को लेने से पहले, अगर आपको लिवर या किडनी की बीमारी है या आपको पेट में परेशानी है, तो अपने डॉक्टर को बताएं. आप जो भी अन्य दवाएं ले रहे हैं, उनके बारे में भी डॉक्टर को जरूर बताना चाहिए, क्योंकि इनमें से कई दवाएं इस दवा के असर को कम कर सकती हैं या इसके काम करने के तरीके को बदल सकती हैं. अगर आप गर्भवती हैं या स्तनपान करवा रही हैं, तो इस दवा का उपयोग करने से पहले आपको डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए.

डॉक्सी टी टैबलेट के मुख्य इस्तेमाल

  • श्वास नली में संक्रमण

डॉक्सी टी टैबलेट के फायदे

श्वास नली में संक्रमण
श्वसन पथ के इन्फेक्शन वे इन्फेक्शन हैं जो साइनस, गले, श्वासनली या फेफड़ों को प्रभावित कर सकते हैं. डॉक्सी टी 100mg/4mg टैबलेट में दो अलग-अलग दवाएं, डॉक्सीसाइक्लिन और ब्रोमहेक्सिन मौजूद हैं, जो बैक्टीरिया को मारने के लिए एक साथ काम करते हैं जिससे श्वसन ट्रैक्ट में संक्रमण होता है. डॉक्सीसाइक्लिन बैक्टीरिया की वृद्धि को रोककर काम करता है. ब्रोमहेक्सिन गाढ़े म्यूकस को ढीला करने में मदद करता है, जिसे खांसकर बाहर निकालना आसान हो जाता है. इससे हवा अंदर लेना और बाहर निकलना आसान हो जाता है. यह बैक्टीरिया के खिलाफ डॉक्सीसाइक्लिन की एक्टि‍विटी को भी बढ़ाता है.

डॉक्सी टी टैबलेट के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. अगर साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें
डॉक्सि टी के सामान्य साइड इफेक्ट
  • मिचली आना
  • उल्टी
  • भूख में कमी
  • डायरिया
  • रैश
  • हाइव्स
  • प्रकाश संवेदनशीलता
  • हेमोलिटिक एनीमिया

डॉक्सी टी टैबलेट का इस्तेमाल कैसे करें

इस दवा की सही खुराक और इसे कितने समय तक लेना है, यह जानने के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें. इसे साबुत निगल लें. इसे चबाएं, कुचलें या तोड़ें नहीं. डॉक्सी टी 100mg/4mg टैबलेट खाने के साथ या बिना खाना खाए भी लिया जा सकता है.

डॉक्सी टी टैबलेट किस प्रकार काम करता है

डॉक्सी टी 100mg/4mg टैबलेट दो दवाओं का मिश्रण हैःडॉक्सीसाइक्लिन और ब्रोमहेक्सिन. डॉक्सीसाइक्लिन एक एंटीबायोटिक है. यह बैक्टीरिया में जरूरी जैविक कार्यों के लिए आवश्यक प्रोटीन बनने की प्रक्रिया को रोककर उनकी वृद्धि को रोकता है. ब्रोमहेक्सिन एक म्यूकोलिटिक दवा है. यह नाक, श्वासनली और फेफड़ों में म्यूकस (कफ) को पतला और ढीला कर देता है जिससे यह खांसी के माध्यम से आसानी से बाहर निकल जाता है.

ख़ास टिप्स

  • डॉक्सी टी 100mg/4mg टैबलेट विभिन्न श्वसन संक्रमणों के इलाज के लिए दिया जाता है.
  • डॉक्सी टी 100mg/4mg टैबलेट लेने से कम से कम 2 घंटे पहले या बाद में अपच की दवाएं, आयरन, मैग्नीशियम, या जिंक युक्त सप्लीमेंट लेने से बचें. ऐसा इसलिए है क्योंकि डॉक्सी टी 100mg/4mg टैबलेट इन दवाओं के साथ मिलती है, जो इसे संक्रमण से लड़ने में कम प्रभावी बनाती है.
  • अगर आपको पहले से अस्थमा या पेट के अल्सर की समस्या रही है तो अपने डॉक्टर को सूचित करें.

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

डॉक्टर की सलाह लें
इसकी जानकारी नहीं है कि डॉक्सी टी 100mg/4mg टैबलेट के साथ एल्‍कोहल का सेवन करना सुरक्षित है या नहीं. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
गर्भावस्था

गर्भावस्था

डॉक्टर की सलाह लें
गर्भावस्था के दौरान डॉक्सी टी 100mg/4mg टैबलेट लेने की सलाह नहीं दी जाती , क्योंकि जानवरों पर किए गए अध्ययनों में यह गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए नुकसानदायक पाया गया है. हालांकि, कुछ गंभीर स्थितियों में डॉक्टर इसे तब दे सकते हैं जब इसके फायदे संभावित जोखिमों से ज्यादा हों.
स्तनपान

स्तनपान

सावधानी बरतें
यदि आप स्तनपान करवाती हैं तो आपको डॉक्सी टी 100mg/4mg टैबलेट का इस्तेमाल सावधानी से करना चाहिए. मां का इलाज पूरा होने और दवा के शरीर से पूरी तरह निकल जाने तक स्तनपान रोक देना चाहिए.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

डॉक्टर की सलाह लें
इसके बारे में जानकारी नहीं है कि डॉक्सी टी 100mg/4mg टैबलेट का ड्राइविंग की क्षमता पर असर पड़ता है या नहीं. अगर आपको ऐसे लक्षण महसूस हों जो आपका ध्यान या जल्दी प्रतिक्रिया देने की क्षमता को प्रभावित करते हों, तो गाड़ी न चलाएं. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
किडनी

किडनी

सावधानी बरतें
किडनी की गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों में डॉक्सी टी 100mg/4mg टैबलेट का इस्तेमाल सावधानी के साथ किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
लिवर

लिवर

डॉक्टर की सलाह लें
लीवर की बीमारी से पीड़ित मरीजों में डॉक्सी टी 100mg/4mg टैबलेट के इस्तेमाल पर सीमित डेटा उपलब्ध है.

फैक्ट बॉक्स

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

रेस्पिरेटरी

संदर्भ

  1. Deck DH, Winston LG. Tetracyclines, Macrolides, Clindamycin, Chloramphenicol, Streptogramins, & Oxazolidinones. In: Katzung BG, Masters SB, Trevor AJ (Editors). Basic and Clinical Pharmacology. 11th ed. New Delhi, India: Tata McGraw Hill Education Private Limited; 2009. pp. 795-896.
  2. Chambers HF. Protein Synthesis Inhibitors and Miscellaneous Antibacterial Agents. In: Brunton LL, Chabner BA, Knollmann BC, editors. Goodman & Gilman’s: The Pharmacological Basis of Therapeutics. New York, New York: McGraw-Hill Medical; 2011. pp. 1173-1202.
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: USV Private Limited
Address: अरविंद विठल गांधी चौक, बीएसडी मार्ग, स्टेशन रोड, गोवंडी ईस्ट, मुंबई - 400 088. , इंडिया.

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
close sheet