Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
Sku Image
Sku Image
sold out tag

डॉबीस्कैन 500 कैप्सूल

कैल्शियम डोबेसिलेट (500mg)
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
डॉबीस्कैन 500 कैप्सूल एक डॉक्टर के पर्चे की दवा है जिसे बवासीर और नसों में सूजन का इलाज करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. यह दवा छोटी वाहिकाओं के रिसाव और भंगुरता को कम करती है और रक्त प्रवाह में सुधार करती है.

लेखक डॉ. सुबिता अलघ, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. राजीव शर्मा, एमबीए, एमबीबीएस,
लास्ट अपडेटेड on 25 Jul 2026 | 01:02 AM (IST)
₹129 एमआरपी₹140.638% की छूट 
 
 
0
footer-icon
sku_image
डॉबीस्कैन 500 कैप्सूल वर्तमान में बिक चुके हैं
Same composition alternative:
कैबिसिल 500 कैप्सूल
₹93.8₹133
28% सस्ता वैकल्पिक उपलब्ध है
बिक चुके हैं
डॉबीस्कैन 500 कैप्सूल
डॉबीस्कैन 500 कैप्सूल
10 कैप्सूल्स की स्ट्रिप
₹129
₹140.63
tag icon
समान सॉल्ट कॉम्बिनेशन
कैबिसिल 500 कैप्सूल
कैबिसिल 500 कैप्सूल
10 कैप्सूल्स की स्ट्रिप
by Rusan Pharma Ltd
डिलीवरी का समय 60 मिनट
₹93.8
₹7.97 प्रति कैप्सूल

₹79.7

के लिए ऑर्डर
₹1200

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
अमेज़न पे लेटर के साथ ₹75 तक का कैशबैक पाएं
अमेज़न पे लेटर के साथ ₹75 तक का कैशबैक पाएं
chevron icon
offer icon
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के पहली बार उपयोग करने वाले यूज़र के लिए न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर 200 तक का 10% कैशबैक.
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के पहली बार उपयोग करने वाले यूज़र के लिए न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर 200 तक का 10% कैशबैक.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
अमेज़न पे लेटर के साथ ₹75 तक का कैशबैक पाएं
अमेज़न पे लेटर के साथ ₹75 तक का कैशबैक पाएं
chevron icon
offer icon
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के पहली बार उपयोग करने वाले यूज़र के लिए न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर 200 तक का 10% कैशबैक.
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के पहली बार उपयोग करने वाले यूज़र के लिए न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर 200 तक का 10% कैशबैक.
chevron icon
offer icon
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon

सामान्य जानकारी

शामिल है

कैल्शियम डोबेसिलेट (500mg)

मार्केटर

Medishri Healthcare

स्टोरेज के निर्देश

30°c से कम तापमान पर स्टोर करें
अपनी भाषा चुनें हिंदी
डॉबीस्कैन 500 कैप्सूल image
डॉबीस्कैन 500 कैप्सूल image

परिचय

डॉबीस्कैन 500 कैप्सूल को डॉक्टर द्वारा सलाह दी गई खुराक और अवधि के अनुसार खाना खाने के बाद लिया जाता है. डॉक्टर ने जितने समय तक लेने को कहा है, उतने समय तक इस दवा को लेते रहें. अगर आप इलाज को जल्दी रोकते हैं तो आपके लक्षण वापस आ सकते हैं और आपकी स्थिति और भी खराब हो सकती है. डॉक्टर को आपके द्वारा ली जाने वाली अन्य सभी दवाओं के बारे में बता दें क्योंकि इनमें से कुछ इस दवा को प्रभावित कर सकती हैं या इस दवा का प्रभाव उन पर पड़ सकता है.

डॉबीस्कैन 500 कैप्सूल के सबसे सामान्य साइड इफेक्ट में त्वचा पर रैश, बुखार, मिचली आना, और उल्टी शामिल हैं. ये अस्थायी होते हैं और आमतौर पर समय के साथ ठीक हो जाते हैं. अगर आप इनमें से किसी भी एलर्जिक रिएक्शन को लेकर चिंतित हैं तो अपने डॉक्टर से बात करें. धूम्रपान को कम करने, व्यायाम बढ़ाने, और स्वस्थ आहार जैसे लाइफस्टाइल में बदलाव आपको बेहतर परिणाम प्राप्त करने में मदद करेगा.

गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भी इस दवा को लेने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए. इस दवा को लेने से पहले, अगर आपको लिवर और किडनी संबंधी समस्याएं हैं तो आपको अपने डॉक्टर को बताना चाहिए.

डॉबीस्कैन कैप्सूल के मुख्य इस्तेमाल

डॉबीस्कैन कैप्सूल के फायदे

बवासीर का इलाज
डॉबीस्कैन 500 कैप्सूल में एंटीऑक्सीडेंट गुण हैं जो बवासीर (होमोरोइड) के इलाज में लाभकारी हैं. यह ब्‍लड फ्लो में सुधार करता है और बवासीर के कारण होने वाले दर्द, सूजन, जलन या खुजली में असरदार ढंग से राहत देता है. अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए हमेशा डॉक्टर द्वारा निर्धारित दवा का इस्तेमाल करें. मसालेदार, तेल युक्त भोजन से बचें और पाचन में मदद के लिए बहुत सारे फाइबर लें और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ सुनिश्चित करें.
नसों में सूजन का इलाज
नसों में सूजन पैरों की शिराओं से हृदय की ओर होने वाले रक्त प्रवाह में समस्या के कारण होता है और इसके कारण असुविधा होती है. डॉबीस्कैन 500 कैप्सूल ब्लड के प्रवाह को बेहतर बनाने में मदद करता है, नाड़ी के टूटने के साथ-साथ लीकेज को कम करता है, ब्लड क्लोटिंग को रोकता है और इलाज के लिए एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है. यह दर्द और सूजन जैसे नसों में सूजन के लक्षणों से राहत दिलाता है. यह आपकी दैनिक गतिविधियों को बेहतर बनाने और जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाने में मदद कर सकता है.

डॉबीस्कैन कैप्सूल के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. अगर साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें
डॉबीस्कैन के सामान्य साइड इफेक्ट
  • त्वचा पर रैश
  • बुखार
  • मिचली आना
  • उल्टी

डॉबीस्कैन कैप्सूल का इस्तेमाल कैसे करें

इस दवा की सही खुराक और इसे कितने समय तक लेना है, यह जानने के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें. आमतौर पर डॉबीस्कैन 500 कैप्सूल को खाने के साथ या खाने के बाद लेना चाहिए.

डॉबीस्कैन कैप्सूल किस प्रकार काम करता है

डॉबीस्कैन 500 कैप्सूल छोटी रक्त वाहिकाओं की दीवारों पर काम करता है तथा उनकी भंगुरता और लीकेज को कम करता है. यह खून के गाढ़ेपन/मोटाई को कम करके रक्त प्रवाह में सुधार करता है.

ख़ास टिप्स

  • डॉबीस्कैन 500 कैप्सूल का इस्तेमाल बवासीर और नसों में सूजन में किया जाता है.
  • डॉक्टर द्वारा सुझाई गई खुराक और अवधि के अनुसार इसे लें.
  • इसे भोजन के साथ लिया जाना चाहिए.
  • अगर आप गर्भवती है, प्रेगनेंसी प्‍लान कर रही है या स्तनपान करा रही हैं, तो अपने डॉक्टर को बताएं.
  • अगर आप त्वचा पर चकत्ते, बुखार, मिचली और उल्टी जैसी एलर्जिक रिएक्शन देखते हैं तो अपने डॉक्टर को सूचित करें.
  • पहले अपने डॉक्टर से बात किए बिना अचानक से इसे लेना बंद न करें.

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

डॉक्टर की सलाह लें
इसकी जानकारी नहीं है कि डॉबीस्कैन 500 कैप्सूल के साथ एल्‍कोहल का सेवन करना सुरक्षित है या नहीं. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
गर्भावस्था

गर्भावस्था

डॉक्टर की सलाह लें
गर्भावस्था के दौरान डॉबीस्कैन 500 कैप्सूल के इस्तेमाल से संबंधित जानकारी उपलब्ध नहीं है. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
स्तनपान

स्तनपान

सावधानी बरतें
यदि आप स्तनपान करवाती हैं तो आपको डॉबीस्कैन 500 कैप्सूल का इस्तेमाल सावधानी से करना चाहिए. मां का इलाज पूरा होने और दवा के शरीर से पूरी तरह निकल जाने तक स्तनपान रोक देना चाहिए.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

सेफ
डॉबीस्कैन 500 कैप्सूल के सेवन से आपकी गाड़ी चलाने की क्षमता पर कोई असर नहीं पड़ता है.
किडनी

किडनी

सावधानी बरतें
किडनी की गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों में डॉबीस्कैन 500 कैप्सूल का इस्तेमाल सावधानी के साथ किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
लिवर

लिवर

डॉक्टर की सलाह लें
लीवर की बीमारी से पीड़ित मरीजों में डॉबीस्कैन 500 कैप्सूल के इस्तेमाल पर सीमित डेटा उपलब्ध है.
AA

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

हां, इसका इस्तेमाल क्रॉनिक कंडीशन के इलाज में किया जा सकता है जिसमें पैर की नस रोग या असामान्य हो जाती है. इस तरह की स्थिति में नसों में सूजन और स्पाइडर शिराएं शामिल हो सकती हैं. इन स्थितियों से पैर में सूजन और दर्द के साथ निचले पैर में अल्सर हो सकते हैं. अगर आपको ऐसी स्थिति है तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें और इस दवा का सेवन शुरू करने से पहले परामर्श लें.
हां, डायबिटिक रेटिनोपैथी के मामलों में डॉबीस्कैन 500 कैप्सूल की प्रभाविकता के साक्ष्य उपलब्ध हैं. डॉबीस्कैन 500 कैप्सूल एक प्रबल एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करता है और बहुत अधिक नुकसान पहुंचा सकने वाले फ्री रेडिकल्स की क्रिया को रोकता है. यह भी देखा गया है कि यह डायबिटिक रेटिनोपैथी में देखे गए छोटे रक्त वाहिकाओं की परतों के नुकसान और अधिक वृद्धि में सुधार करता है.
डॉबीस्कैन 500 कैप्सूल का इस्तेमाल पैर के अल्सर का इलाज करने के लिए किया जाता है, लेकिन इलाज रोग की गंभीरता और रोगी की प्रतिक्रिया पर निर्भर करता है. इसे अकेले नहीं दिया जाता है और इसे अधिक प्रभावी बनाने के लिए अन्य उपचारों के साथ निर्धारित किया जाता है. इस दवा का उपयोग शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से संपर्क करें क्योंकि आपको अल्सर की गंभीरता और स्थिति के आधार पर अन्य दवाओं की आवश्यकता हो सकती है.
हां, इसका इस्तेमाल बवासीर के इलाज में किया जाता है. यह उन लोगों में हेमोरोइडल रोग के गंभीर लक्षणों से प्रभावी रूप से राहत देता है जो उचित आहार लेते हैं और सामान्य आंत की आदतें रखते हैं. इस दवा को शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श करें.

फैक्ट बॉक्स

रासायनिक वर्ग

Benzenesulfonic acid derivative

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

कार्डिएक

एक्शन क्लास

Vasoprotective Agents
संबंधित आयुर्वेदिक सामग्रियां
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Medishri Healthcare
Address: सी-66, फर्स्ट फ्लोर, चंदर नगर,जनकपुरी, दिल्ली - 110 058

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
close sheet