Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
Sku Image
Sku Image
sold out tag
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
साइफ्लू प्लस टैबलेट एक कॉम्बिनेशन दवा है जिसका इस्तेमाल जुकाम के लक्षणों के इलाज के लिए किया जाता है. यह नाक बहने, छींक आने, गले में जलन, आंखों से पानी आने और कंजेशन या नाक रुकने जैसे लक्षणों से राहत देने में मदद करता है. यह दवा जुकाम से जुड़े दर्द और बुखार से भी राहत देती है.

लेखक डॉ. साक्षी जैन, एमएस, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. राजीव शर्मा, एमबीए, एमबीबीएस,
लास्ट अपडेटेड on 06 Aug 2026 | 01:06 AM (IST)
₹75.1 एमआरपी₹83.4410% की छूट 
 
 
0
footer-icon

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon

सामान्य जानकारी

अपनी भाषा चुनें हिंदी
साइफ्लू प्लस टैबलेट image
साइफ्लू प्लस टैबलेट image

परिचय

साइफ्लू प्लस टैबलेट को डॉक्टर द्वारा सलाह दी गई खुराक और अवधि के अनुसार भोजन के साथ लिया जाता है. डोज़ आपकी कंडीशन और दवा के प्रति आपके रिसपॉन्स पर निर्भर करेगी. डॉक्टर ने जितने समय तक लेने को कहा है, उतने समय तक इस दवा को लेते रहें. अगर आप इलाज को जल्दी रोकते हैं तो आपके लक्षण वापस आ सकते हैं और आपकी स्थिति और भी खराब हो सकती है. आप जो भी दूसरी दवाएं ले रहे हैं, उनके बारे में अपनी हेल्थकेयर टीम को बताएं, क्योंकि वे इस दवा के असर को प्रभावित कर सकती हैं या खुद इससे प्रभावित हो सकती हैं.

सबसे सामान्य साइड इफेक्ट में मुंह का सूखना, सिरदर्द, थकान, पेट में गड़बड़ी, ह्रदय गति बढ़ना, बेचैनी, मिचली आना, और उल्टी शामिल हैं. ये अस्थायी होते हैं और आमतौर पर समय के साथ ठीक हो जाते हैं. अगर आप इनमें से किसी भी साइड इफेक्ट को लेकर चिंतित हैं तो अपने डॉक्टर से बात करें. इससे चक्कर आने तथा नींद आने जैसी समस्याएं भी हो सकती है, इसलिए जब तक आपको यह पता न चल जाए कि दवा आपको किस प्रकार से प्रभावित करती है, तब तक ड्राइविंग तथा मानसिक एकाग्रता की आवश्यकता वाली कोई भी गतिविधि न करें. यह दवा लेने के दौरान शराब पीने से बचें क्योंकि इससे आपको अधिक नींद आ सकती है.

खुद से दवा न लें और न ही अपनी दवा किसी दूसरे व्यक्ति को लेने की सलाह दें. यह दवा लेते समय बहुत सारे फ्लुइड्ज़ लेना फायदेमंद है. इसे लेने से पहले, अगर आपको लिवर से संबंधित कोई बीमारी है तो आपको अपने डॉक्टर को इसके बारे में बताना चाहिए ताकि वह आपको एक उचित डोज़ दे सके. अगर आप गर्भवती हैं, गर्भावस्था की योजना बना रही हैं या स्तनपान करा रही हैं, तो अपने डॉक्टर को बताएं.

साइफ्लू प्लस टैबलेट के मुख्य इस्तेमाल

साइफ्लू प्लस टैबलेट के फायदे

जुकाम
साइफ्लू प्लस टैबलेट एक कॉम्बिनेशन दवा है जो जुकाम के लक्षणों जैसे कि बंद नाक, बहती नाक, आंखों से पानी आना, छींक आना और कंजेशन या स्टफिनेस से प्रभावी रूप से राहत देती है. यह गाढ़े बलगम को ढीला करने में मदद करता है, जिससे यह खांसी के जरिए आसानी से बाहर निकल जाता है. यह रक्त वाहिकाओं को भी सिकोड़ता है और तेजी से राहत प्रदान करता है जो कई घंटों तक बनी रहती है. ये क्रियाएं सांस लेने को आसान बनाती हैं.

साइफ्लू प्लस टैबलेट सुरक्षित और प्रभावी है. यह आमतौर पर कुछ ही मिनटों में काम करना शुरू कर देता है और इसका प्रभाव कई घंटों तक रह सकता है. इसे डॉक्टर द्वारा बताए अनुसार लें और तब तक इसका उपयोग बंद न करें जब तक कि आपके डॉक्टर आपको ऐसा करने के लिए न कहें.

साइफ्लू प्लस टैबलेट के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. अगर साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें
साइफ्लू प्लस के सामान्य साइड इफेक्ट
  • नींद आना
  • उल्टी
  • सिरदर्द
  • थकान
  • ड्राइनेस इन माउथ
  • ह्रदय गति बढ़ना
  • पेट ख़राब होना
  • मिचली आना
  • बेचैनी

साइफ्लू प्लस टैबलेट का इस्तेमाल कैसे करें

इस दवा की सही खुराक और इसे कितने समय तक लेना है, यह जानने के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें. इसे साबुत निगल लें. इसे चबाएं, कुचलें या तोड़ें नहीं. साइफ्लू प्लस टैबलेट खाने के साथ या बिना खाना खाए भी लिया जा सकता है.

साइफ्लू प्लस टैबलेट किस प्रकार काम करता है

साइफ्लू प्लस टैबलेट पांच दवाओं का मिश्रण हैःलेवोसेट्रीजीन, एम्ब्रोक्सोल, पैरासिटामोल, फिनाइलेफ्रिन और कैफीन. लेवोसेट्रीजीन एक एंटीएलर्जिक है जो एलर्जी के लक्षणों, जैसे नाक बहना, आंख से पानी आना, छींक से राहत देता है. एम्ब्रोक्सोल एक म्यूकोलिटिक है जो म्यूकस (बलगम) को पतला और ढीला करता है, जिससे खांसने में आसानी होती है. पैरासिटामोल एक एनाल्जेसिक (दर्द निवारक) और एंटीपायरेटिक (बुखार कम करने वाला) है. यह मस्तिष्क में कुछ केमिकल मैसेंजर को ब्लॉक करता है जो दर्द और बुखार का कारण बनते हैं. फिनाइलेफ्रिन एक डिकंजेस्टेंट है जो बंद नाक व नाक में कंजेशन से राहत देकर छोटी रक्त वाहिकाओं को संकुचित करता है. कैफीन दर्द निवारक दवाओं के असर को बढ़ाता है.

ख़ास टिप्स

  • साइफ्लू प्लस टैबलेट जुकाम के लक्षणों से राहत के लिए दी जाती है.
  • अपने डॉक्टर की सलाह अनुसार या लेबल पर दिए निर्देशों के अनुसार ही लें. खुराक को बढ़ाएं नहीं या निर्धारित अवधि से अधिक समय तक न लें.
  • यदि इलाज के सात दिनों के भीतर आपके लक्षणों में सुधार नहीं होता है तो अपने डॉक्टर से बात करें.
  • अगर आप जुकाम के लिए कोई अन्य दवा ले रहे हैं तो अपने डॉक्टर को सूचित करें.
  • साइफ्लू प्लस टैबलेट लेने के साथ-साथ राहत पाने के लिए घर पर ये आसान टिप्स आजमाएं:
    1. स्टीम इन्हेलेशन.
    2. गर्म नमक युक्त पानी से गरारे करना.
    3. छाती पर वेपर रब्स की मालिश करें, यदि आवश्यक हो तो पीठ पर लगाएं. पर्याप्त आराम करें.
    4. गर्म भोजन और तरल पदार्थ ही लें. इनश्योर एडीक्योट फ्लूइड इनटेक.
    5. फैलने से रोकने के लिए स्वच्छता उपायों को अपनाएं : बार-बार हाथ धोना, तौलिये, तकिए आदि शेयर करने से बचना.

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

सावधानी बरतें
साइफ्लू प्लस टैबलेट लेते समय शराब का इस्तेमाल सावधानी के साथ करना चाहिए.
गर्भावस्था

गर्भावस्था

डॉक्टर की सलाह लें
गर्भावस्था के दौरान साइफ्लू प्लस टैबलेट लेने की सलाह नहीं दी जाती , क्योंकि जानवरों पर किए गए अध्ययनों में यह गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए नुकसानदायक पाया गया है. हालांकि, कुछ गंभीर स्थितियों में डॉक्टर इसे तब दे सकते हैं जब इसके फायदे संभावित जोखिमों से ज्यादा हों.
स्तनपान

स्तनपान

सावधानी बरतें
यदि आप स्तनपान करवाती हैं तो आपको साइफ्लू प्लस टैबलेट का इस्तेमाल सावधानी से करना चाहिए. मां का इलाज पूरा होने और दवा के शरीर से पूरी तरह निकल जाने तक स्तनपान रोक देना चाहिए.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

असुरक्षित
साइफ्लू प्लस टैबलेट के कारण सतर्कता या एकाग्रता में कमी आ सकती है, नजर धुंधली हो सकती है और आपको नींद या चक्कर आ सकते हैं. इन लक्षणों के महसूस होने पर वाहन न चलाएं.
किडनी

किडनी

सावधानी बरतें
किडनी की गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों में साइफ्लू प्लस टैबलेट का इस्तेमाल सावधानी के साथ किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
लिवर

लिवर

असुरक्षित
लिवर की बीमारी वाले मरीजों को साइफ्लू प्लस टैबलेट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह उनके लिए नुकसानदायक हो सकती है.

फैक्ट बॉक्स

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

रेस्पिरेटरी

संदर्भ

  1. Skidgel RA. Histamine, Bradykinin, and Their Antagonists. In: Brunton LL, Hilal-Dandan R, Knollmann BC (Editors). Goodman & Gilman’s: The Pharmacological Basis of Therapeutics. 13th ed. New York, NY: McGraw-Hill Education; 2018. pp. 711-726.
  2. Grosser T, Smyth EM, FitzGerald GA. Pharmacotherapy of Inflammation, Fever, Pain, and Gout. In: Brunton LL, Hilal-Dandan R, Knollmann BC (Editors). Goodman & Gilman’s: The Pharmacological Basis of Therapeutics. 13th ed. New York, NY: McGraw-Hill Education; 2018. pp. 685-709.
  3. Westfall TC, Macarthur H, Westfall DP. Adrenergic Agonists and Antagonists. In: Brunton LL, Hilal-Dandan R, Knollmann BC (Editors). Goodman & Gilman’s: The Pharmacological Basis of Therapeutics. 13th ed. New York, NY: McGraw-Hill Education; 2018. pp. 191-223.
Related products
Products related to Cyflu Plus Tablet
संबंधित आयुर्वेदिक सामग्रियां
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Gnosis Pharmaceuticals Pvt Ltd
Address: वाया लैवोरेटॉरी ऑटोबियान्ची, 1, 20832 डेसियो (एमबी) - इटली

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
close sheet