Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
Sku Image
Sku Image
sold out tag
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
कटकोल्ड एलएस सिरप का इस्तेमाल सूखी खांसी के इलाज में किया जाता है.. यह केमिकल मैसेंजर के प्रभावों को ब्लॉक करके एलर्जी से सम्बन्धित खांसी को कम करने में मदद करता है. यह नाक बहने, छींकने, खुजली और आंखों से पानी निकलने की समस्या से भी राहत देता है.

लेखक डॉ. सायेडा आफिया, एमबीए, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. सचिन गुप्ता, एमडी फैर्मकोलोगी, MBBS,
लास्ट अपडेटेड on 14 Aug 2026 | 01:05 AM (IST)
₹80.4 एमआरपी₹87.388% की छूट 
 
 
0
footer-icon
sku_image
कटकोल्ड एलएस सिरप वर्तमान में बिक चुके हैं
Same composition alternative:
रेस्वैस कफ सिरप शुगर फ्री
₹151₹163.44
यहां से उपलब्ध विकल्प डॉ रेड्डी'स
बिक चुके हैं
कटकोल्ड एलएस सिरप
कटकोल्ड एलएस सिरप
100 ml सिरप की बोतल
₹80.4
₹87.38
tag icon
समान सॉल्ट कॉम्बिनेशन
रेस्वैस कफ सिरप शुगर फ्री
रेस्वैस कफ सिरप शुगर फ्री
120 ml सिरप की बोतल
by Dr Reddy's Laboratories Ltd
डिलीवरी का समय 60 मिनट
₹151
₹1.07 प्रति मिलीलीटर

₹128

के लिए ऑर्डर
₹1200

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon

सामान्य जानकारी

शामिल है

क्लोरफेनीरामाइन मैलीट (2mg)+ Levodropropizine (30mg)

मार्केटर

Assure Pharma

स्टोरेज के निर्देश

30°c से कम तापमान पर स्टोर करें
अपनी भाषा चुनें हिंदी
कटकोल्ड एलएस सिरप image
कटकोल्ड एलएस सिरप image

परिचय

कटकोल्ड एलएस सिरप को डॉक्टर द्वारा सलाह दी गई खुराक और अवधि के अनुसार भोजन के साथ या बिना भोजन के लिया जाता है. डोज़ आपकी कंडीशन और दवा के प्रति आपके रिसपॉन्स पर निर्भर करेगी. डॉक्टर ने जितने समय तक लेने को कहा है, उतने समय तक इस दवा को लेते रहें. अगर आप इलाज को जल्दी रोकते हैं तो आपके लक्षण वापस आ सकते हैं और आपकी स्थिति और भी खराब हो सकती है. डॉक्टर को आपके द्वारा ली जाने वाली अन्य सभी दवाओं के बारे में बता दें क्योंकि इनमें से कुछ इस दवा को प्रभावित कर सकती हैं या इस दवा का प्रभाव उन पर पड़ सकता है.

उल्टी, कब्ज, मुंह में सूखापन, समन्वय में कमी, चक्कर आना, धुंधली दृष्टि और ध्यान देने में कठिनाई के सबसे सामान्य साइड इफेक्ट. इनमें से अधिकांश अस्थायी होते हैं और आमतौर पर समय के साथ सही हो जाते हैं. अगर आप इनमें से किसी भी साइड इफेक्ट को लेकर चिंतित हैं तो अपने डॉक्टर से बात करें. इस दवा से चक्कर और नींद आ सकती है, इसलिए जब तक आप यह ना जान लें कि यह दवा आपको कैसे प्रभावित करती है तब तक ड्राइव या ऐसा कोई काम न करें जिसके लिए मानसिक फोकस की जरुरत हो. यह दवा लेने के दौरान शराब पीने से बचें क्योंकि इससे और अधिक चक्कर आ सकते हैं.

यह दवा लेते समय बहुत सारे फ्लुइड्ज़ लेना फायदेमंद है. हमेशा ध्यान में रखें कि यह दवा केवल छोटी अवधि के लिए ही दी जाती है जब तक कि बीमारी ठीक न हो जाए. इसलिए, आपको डॉक्टर से परामर्श किए बिना इसे लंबे समय तक नहीं लेना चाहिए. यह ध्यान रखना आवश्यक है आपको कभी भी खुद से दवा लेने को या अपनी दवा का सुझाव किसी अन्य व्यक्ति को देने को समर्थन नहीं देना चाहिए. गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भी इस दवा को लेने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए.

कटकोल्ड एलएस सिरप के मुख्य इस्तेमाल

कटकोल्ड एलएस सिरप के फायदे

सूखी खांसी का इलाज
सूखी खांसी, जिसे नॉन-प्रोडक्टिव कफ भी कहा जाता है, एक प्रकार की खांसी होती है जिसमें कफ या म्यूकस नहीं बनता है. इससे परेशानी होती है, आमतौर पर यह गले में खरखरेपन से जुड़ा होता है और यह जुकाम, फ्लू, एलर्जी और गले के इरिटेंट के कारण हो सकता है. कटकोल्ड एलएस सिरप सूखी और खुश्क खांसी को दबाता है. यह दवा एलर्जी के लक्षणों, जैसे आंखों से पानी आना, छींक आना, नाक बहना या गले में खराश से राहत देगी और आपकी दैनिक गतिविधियों को अधिक आसानी से पूरा करने में मदद करेगी.
यह दवा सुरक्षित और प्रभावी है. कटकोल्ड एलएस सिरप आमतौर पर कुछ मिनटों के भीतर काम करना शुरू कर देता है और इसका प्रभाव कई घंटों तक बना रहता है. इसे डॉक्टर द्वारा पर पर्ची में लिखे गए गए अनुसार लें. जब तक आपका डॉक्टर नहीं कहता, तब तक इसका इस्तेमाल बंद न करें.

कटकोल्ड एलएस सिरप के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. अगर साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें
कटकोल्ड एलएस के सामान्य साइड इफेक्ट
  • सीमित आंकड़ें उपलब्ध हैं

कटकोल्ड एलएस सिरप का इस्तेमाल कैसे करें

इस दवा की सही खुराक और इसे कितने समय तक लेना है, यह जानने के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें. इस्तेमाल करने के पहले लेवल की जांच कर लें. इसे मापने वाले कप से नापकर ही पिएं. इस्तेमाल करने के पहले अच्छी तरह से हिलायें. कटकोल्ड एलएस सिरप को खाली पेट लेना है.

कटकोल्ड एलएस सिरप किस प्रकार काम करता है

कटकोल्ड एलएस सिरप दो दवाओं का मिश्रण हैः क्लोरफेनीरामिन मेलेट और लेवोड्रोप्रॉपिजाइन, जो सूखी खांसी से राहत देता है. क्लोरफेनीरामिन मेलेट एक एंटीएलर्जिक है जो केमिकल मैसेंजर, हिस्टामाइन के प्रभाव को रोककर एलर्जी से जुड़ी खांसी को कम करता है. लेवोड्रोप्रॉपिजाइन एक खांसी दबाने वाला तत्व है जो मस्तिष्क में खांसी के केंद्र की गतिविधि को कम करके खांसी से राहत देता है.

ख़ास टिप्स

  • कटकोल्ड एलएस सिरप, सूखी खांसी को दूर करने में मदद करता है.
  • सिरप को किसी नियमित टेबल स्पून से नहीं बल्कि एक विशेष खुराक मापने वाले स्पून या कप से मापें.
  • इस दवा का सेवन करते समय कंजेशन को कम करने में और गले को लुब्रिकेट करने में मदद करने के लिए अतिरिक्त तरल पदार्थ पीएं.
  • इसके कारण चक्कर आ सकते हैं और सुस्ती हो सकती है. इसलिए गाड़ी चलाते समय या कोई भी ऐसा काम करते समय जिसमें ध्यान लगाने या एकाग्रता की ज़रूरत हो, सावधानी बरतें.
  • कटकोल्ड एलएस सिरप लेते समय शराब का सेवन न करें क्योंकि इससे बहुत अधिक ड्राउजिनेस हो सकती है.
  • अगर आपकी खांसी 7 दिन से अधिक समय तक रहती है, फिर से हो जाती है या बुखार, रैशेज या लम्बे समय तक रहने वाले सिरदर्द के साथ होती है तो अपने डॉक्टर को सूचित करें. ये गंभीर स्थिति के संकेत हो सकते हैं.
  • कटकोल्ड एलएस सिरप, सूखी खांसी को दूर करने में मदद करता है.
  • सिरप को किसी नियमित टेबल स्पून से नहीं बल्कि एक विशेष खुराक मापने वाले स्पून या कप से मापें.
  • इस दवा का सेवन करते समय कंजेशन को कम करने में और गले को लुब्रिकेट करने में मदद करने के लिए अतिरिक्त तरल पदार्थ पीएं.
  • इसके कारण चक्कर आ सकते हैं और सुस्ती हो सकती है. इसलिए गाड़ी चलाते समय या कोई भी ऐसा काम करते समय जिसमें ध्यान लगाने या एकाग्रता की ज़रूरत हो, सावधानी बरतें.
  • कटकोल्ड एलएस सिरप लेते समय शराब का सेवन न करें क्योंकि इससे बहुत अधिक ड्राउजिनेस हो सकती है.
  • अगर आपकी खांसी 7 दिन से अधिक समय तक रहती है, फिर से हो जाती है या बुखार, रैशेज या लम्बे समय तक रहने वाले सिरदर्द के साथ होती है तो अपने डॉक्टर को सूचित करें. ये गंभीर स्थिति के संकेत हो सकते हैं.

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

डॉक्टर की सलाह लें
इसकी जानकारी नहीं है कि कटकोल्ड एलएस सिरप के साथ एल्‍कोहल का सेवन करना सुरक्षित है या नहीं. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
गर्भावस्था

गर्भावस्था

डॉक्टर की सलाह लें
गर्भावस्था के दौरान कटकोल्ड एलएस सिरप का उपयोग कितना सुरक्षित है, यह अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है. गर्भवती महिलाओं पर इस दवा के पर्याप्त और सटीक शोध उपलब्ध नहीं हैं, और जानवरों पर किए गए परीक्षणों के आंकड़े भी प्रजनन सुरक्षा (Reproductive toxicity) के बारे में जानकारी देने के लिए काफी नहीं हैं. आपके डॉक्टर इस दवा को पर्चे पर लिखने से पहले, इसके फायदों और इससे होने वाले संभावित खतरों की अच्छी तरह जाँच करेंगे.
स्तनपान

स्तनपान

डॉक्टर की सलाह लें
स्तनपान के दौरान कटकोल्ड एलएस सिरप का इस्तेमाल करना असुरक्षित हो सकता है. मानवो पर किए गए अध्ययनों से पता चलता है कि इस दवा का असर मां के दूध में आ सकता है, जिससे बच्चे को नुकसान पहुंच सकता है. इसे तभी इस्तेमाल करना चाहिए जब इसका फायदा संभावित जोखिम से ज्यादा हो. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

असुरक्षित
कटकोल्ड एलएस सिरप के कारण सतर्कता या एकाग्रता में कमी आ सकती है, नजर धुंधली हो सकती है और आपको नींद या चक्कर आ सकते हैं. इन लक्षणों के महसूस होने पर वाहन न चलाएं.
किडनी

किडनी

सावधानी बरतें
किडनी की गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों में कटकोल्ड एलएस सिरप का इस्तेमाल सावधानी के साथ किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
अगर किसी मरीज को किडनी डिजीज हुआ है और वह लास्ट स्टेज में है तो कटकोल्ड एलएस सिरप लेने से अत्यधिक नींद आ सकती है.
लिवर

लिवर

सावधानी बरतें
लिवर की गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों में कटकोल्ड एलएस सिरप का इस्तेमाल सावधानी से किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
All

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

हां, कटकोल्ड एलएस सिरप के कारण आपको उनींदापन महसूस हो सकता है या इसके कारण आपको रोजमर्रा के कामकाज करते समय अचानक नींद आ सकती है. जब तक आप यह न जान लें कि दवा आपको कैसे प्रभावित करती है तब तक ड्राइविंग, मशीनरी ऑपरेटिंग, ऊंचाई पर काम करने या संभावित खतरनाक गतिविधियों में भाग लेने से बचें. अगर आपको इस दवा को लेते समय ऐसे एपिसोड का अनुभव होता है तो अपने डॉक्टर को सूचित करें.
कटकोल्ड एलएस सिरप से गंभीर साइड इफेक्ट होना असामान्य और दुर्लभ हैं. अगर आपको एलर्जिक रिएक्शन, त्वचा पर रैशेज या पीलिंग, मुंह के अल्सर, सांस लेने में समस्या, अस्पष्ट ब्लीडिंग, बार-बार बुखार या इन्फेक्शन, दृष्टि में गड़बड़ी, तेज या अनियमित दिल की धड़कन दिखाई देता है, तो जल्द से जल्द अपने डॉक्टर को बताएं.
नहीं, सुझाई गई खुराक से अधिक लेने से अधिक प्रभावी नहीं हो सकता है, बल्कि इससे गंभीर साइड इफेक्ट और विषाक्तता होने की संभावना बढ़ सकती है. अगर सुझाई गई खुराक आपको लक्षणों से राहत नहीं देती है या इस दवा को लेते समय आपके लक्षणों की गंभीरता बढ़ जाती है, तो कृपया अपने डॉक्टर से परामर्श करें.
नहीं, कटकोल्ड एलएस सिरप लेते समय स्तनपान की सलाह नहीं दी जाती है. इस दवा में क्लोरफेनिरामाइन, एक एंटीहिस्टामाइन होता है जो स्तन के दूध में जा सकता है और बच्चे को नुकसान पहुंचा सकता है. अगर आपको इस दवा को लेने की सलाह दी जाती है, तो अपने डॉक्टर को बताएं कि आप स्तनपान करा रहे हैं.
अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन), कोई भी गंभीर हृदय स्थिति या कार्डियोवैस्कुलर विकार, पेट के अल्सर या ओवरएक्टिव थायरॉइड (हाइपरथायरॉइडिज़्म) का कोई इतिहास है, तो कटकोल्ड एलएस सिरप का इस्तेमाल करने की सलाह नहीं दी जाती है. हालांकि, अगर आपका डॉक्टर आपकी स्थितियों के बारे में जानता है और आपको इसे लेने की सलाह देता है, तो इसे लिया जा सकता है. अगर आप एंटीडेप्रेसेंट ड्रग्स ले रहे हैं, तो कटकोल्ड एलएस सिरप का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए. इन दवाओं को मोनोअमाइन ऑक्सीडेज़ इंहिबिटर (एमएओआई) कहा जाता है, में फेनेलजाइन और आइसोकारबॉक्साज़िड या ट्राइसाइक्लिक एंटीडिप्रेसेंट जैसे इमिप्रामाइन और एमिट्रिप्टीलाइन शामिल हो सकते हैं.
इस दवा को कंटेनर में रखें या उसके पैक को कसकर बंद करके रखें. पैक या लेबल पर दिए गए निर्देशों के अनुसार इसे स्टोर करें. इस्तेमाल न की गई दवा को नष्ट कर दें. यह ध्यान रखें कि इसे बच्चे, पालतू जानवर या कोई और गलती से न खा ले.

फैक्ट बॉक्स

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

रेस्पिरेटरी
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Assure Pharma
Address: 1310/ए, मोनडील हाइट्स, एनआर वाइड ऐंगल सिनेमा, एसजी रोड, अहमदाबाद - 380015, गुजरात, इंडिया

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
close sheet