
कोल्डवेक टैबलेट

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें



अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें




सामान्य जानकारी
शामिल है
मार्केटर
स्टोरेज के निर्देश



परिचय
कोल्डवेक टैबलेट को डॉक्टर द्वारा सलाह दी गई खुराक और अवधि के अनुसार भोजन के साथ या बिना भोजन के लिया जाता है. पेट की परेशानी से बचने के लिए इसे खाने के साथ लेना बेहतर है. डोज़ आपकी कंडीशन और दवा के प्रति आपके रिसपॉन्स पर निर्भर करेगी. डॉक्टर द्वारा निर्धारित अवधि तक इस दवा का सेवन जारी रखें. अगर आप इलाज को जल्दी रोकते हैं तो आपके लक्षण वापस आ सकते हैं और आपकी स्थिति और भी खराब हो सकती है. डॉक्टर को आपके द्वारा ली जाने वाली अन्य सभी दवाओं के बारे में बता दें क्योंकि इनमें से कुछ इस दवा को प्रभावित कर सकती हैं या इस दवा का प्रभाव उन पर पड़ सकता है.
सबसे सामान्य साइड इफेक्ट्स मिचली आना, उल्टी, सिरदर्द, बेचैनी, और अनिद्रा हैं. इनमें से अधिकांश अस्थायी होते हैं और आमतौर पर समय के साथ सही हो जाते हैं. अगर आप इनमें से किसी भी साइड इफेक्ट को लेकर चिंतित हैं तो अपने डॉक्टर से बात करें. इससे चक्कर आने तथा नींद आने जैसी समस्याएं भी हो सकती है, इसलिए जब तक आपको यह पता न चल जाए कि दवा आपको किस प्रकार से प्रभावित करती है, तब तक ड्राइविंग तथा मानसिक एकाग्रता की आवश्यकता वाली कोई भी गतिविधि न करें. यह दवा लेने के दौरान शराब पीने से बचें क्योंकि इससे और अधिक चक्कर आ सकते हैं.
इसे लेने से पहले, अगर आपको किडनी या लिवर से संबंधित कोई बीमारी है तो आपको अपने डॉक्टर को इसके बारे में बताना चाहिए ताकि वह आपको एक उचित डोज़ दे सके. अगर आप गर्भवती है, गर्भवती होने की योजना बना रही है या स्तनपान करा रही हैं, तो अपने डॉक्टर को बताएं.
कोल्डवेक टैबलेट के मुख्य इस्तेमाल
कोल्डवेक टैबलेट के फायदे
कोल्डवेक टैबलेट उन दवाओं का कॉम्बिनेशन है जो जुकाम के लक्षणों जैसे कि बंद नाक, बहती नाक, आंखों से पानी आना, छींक आना और कंजेशन या स्टफिनेस से प्रभावी रूप से राहत देता है. यह गाढ़े बलगम को पतला करने में मदद करता है, जिससे खांसी को दूर करना आसान हो जाता है. इससे हवा अंदर लेना और बाहर निकलना आसान हो जाता है. यह रक्त वाहिकाओं को सिकोड़ता है तथा आपको तेज राहत प्रदान करता है जो घंटों तक चलती है.
यह दवा सुरक्षित और प्रभावी है. आमतौर पर कुछ मिनटों के भीतर काम करना शुरू करता है और इसका प्रभाव कई घंटों तक रहता है. इसे डॉक्टर द्वारा पर पर्ची में लिखे गए गए अनुसार लें. जब तक आपका डॉक्टर नहीं कहता, तब तक इसका इस्तेमाल बंद न करें. यह दवा लेने से आप लक्षणों की चिंता किए बिना बेफिक्र होकर अपनी जिंदगी जी सकते हैं.
कोल्डवेक टैबलेट के साइड इफेक्ट
- सिरदर्द
- तेज धड़कन
- दिल की धड़कन बढ़ जाना
- चक्कर आना
- डर
- बेचैनी
- चिंता
- झटके लगना
- अनिद्रा (नींद में कठिनाई)
- मिचली आना
- कमजोरी
- पेशाब करते समय परेशानी
- मतिभ्रम
- ऐंठन
कोल्डवेक टैबलेट का इस्तेमाल कैसे करें
कोल्डवेक टैबलेट किस प्रकार काम करता है
ख़ास टिप्स
- कोल्डवेक टैबलेट जुकाम के लक्षणों से राहत के लिए दी जाती है.
- अपने डॉक्टर की सलाह अनुसार या लेबल पर दिए निर्देशों के अनुसार ही लें. खुराक को बढ़ाएं नहीं या निर्धारित अवधि से अधिक समय तक न लें.
- अगर आप जुकाम के लिए कोई अन्य दवा ले रहे हैं तो अपने डॉक्टर को सूचित करें.
- अगर इलाज के सात दिनों के भीतर भी आपके लक्षणों में कोई सुधार नहीं हो रहा है या आपके दिल की धड़कन बहुत तेज या असामान्य तरीके से धड़क रही है, बहुत ज्यादा चक्कर या तेज सिरदर्द हो रहा है या तेज बुखार और रैशेज निकल रहे हैं तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें.
- यदि आप कोई एंटीडिप्रेसेंट ले रहे हैं तो अपने डॉक्टर को सूचित करें.
- कोल्डवेक टैबलेट लेने के साथ-साथ राहत पाने के लिए घर पर ये आसान टिप्स आजमाएं:
- स्टीम इन्हेलेशन
- गर्म नमक युक्त पानी से गरारे करना.
- छाती पर वेपर रब्स की मालिश करें, यदि आवश्यक हो तो पीठ पर लगाएं. पर्याप्त आराम करें.
- गर्म भोजन और तरल पदार्थ ही लें. इनश्योर एडीक्योट फ्लूइड इनटेक.
- फैलने से रोकने के लिए स्वच्छता उपायों को अपनाएं : बार-बार हाथ धोना, तौलिये, तकिए आदि शेयर करने से बचना.
सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

गर्भावस्था

स्तनपान

ड्राइविंग

किडनी
अगर किसी मरीज को किडनी डिजीज हुआ है और वह लास्ट स्टेज में है तो कोल्डवेक टैबलेट लेने से अत्यधिक नींद आ सकती है.

लिवर
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
फैक्ट बॉक्स
लत लगने की संभावना
चिकित्सीय वर्ग
संदर्भ
- Chlorpheniramine Maleate [Prescribing Information]. Ahmedabad, Gujarat: SAGA Lifesciences Ltd.; 2021 [Accessed 12 Nov. 2025] (online). Available from:
- Picon PD, Costa MB, da Veiga Picon R, et al. Symptomatic treatment of the common cold with a fixed-dose combination of paracetamol, chlorphenamine and phenylephrine: a randomized, placebo-controlled trial. BMC Infect Dis. 2013;13:556 [Accessed 10 Jan. 2026]. Available from:




और अधिक जानना चाहते हैं
हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैंक्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?
डिस्क्लेमर
मार्केटर की जानकारी
Address: SCO 12, 2nd फ्लोर, MDC सेक्टर-5, पंचकूला, 134109, हरियाणा, इंडिया
विक्रेता विवरण
हमारे पास उपलब्ध टेस्ट
- सीबीसी (कम्पलीट ब्लड काउंट)
- एफबीएस (फास्टिंग ब्लड शुगर)
- थायरॉइड प्रोफाइल टोटल (T3, T4 और TSH)
- HbA1c (ग्लायकोसिलेटेड हीमोग्लोबिन)
- पीपीबीएस (पोस्टप्रैन्डियल ब्लड शुगर)
- लिपिड प्रोफाइल
- विटामिन डी (25-हाइड्रॉक्सी)
- यूरिन आर/एम (यूरिन रूटीन और माइक्रोस्कोपी)
- कोरोनावायरस कोविड -19 टेस्ट- RT PCR
- एलएफटी (लिवर फंक्शन टेस्ट)
- केएफटी (किडनी फंक्शन टेस्ट)
- टीएसएच (थायरॉयड स्टिमुलेटिंग हार्मोन) अल्ट्रासेंसिटिव
- ईएसआर (एरिथ्रोसाइट सेडिमेंटेशन रेट)
- यूरिक एसिड, सीरम
- विटामिन B12
- सीआरपी (सी-रिएक्टिव प्रोटीन), क्वांटिटेटिव
- यूरिन सी/एस (यूरीन कल्चर और सेन्सिटिविटी)
- सीरम इलेक्ट्रोलाइट्स
- सीरम कैल्शियम
- सीरम क्रिएटिनिन
- डायबिटीज स्क्रीनिंग (HbA1C और फास्टिंग शुगर)
- इलेक्ट्रोलाइट्स के साथ केएफटी (इलेक्ट्रोलाइट्स के साथ किडनी फंक्शन टेस्ट)
- कोलेस्टेरॉल - टोटल
- एचबीए (हेमोग्लोबिन)
- कम्प्लीट हीमोग्राम (सीबीसी और ईएसआर)















