Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
Sku Image
Sku Image
sold out tag
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
कोफसाइरिल सिरप एक कॉम्बिनेशन दवा है जिसका इस्तेमाल सूखी खांसी के इलाज के लिए किया जाता है. यह एलर्जी के लक्षणों जैसे कि बहती नाक, बंद नाक, छींक, आंखों से पानी आना और कंजेशन या स्टफिनेस से राहत देता है.

लेखक डॉ. मयंक, फार्म.डी,
समीक्षक डॉ. राजीव शर्मा, एमबीए, एमबीबीएस,
लास्ट अपडेटेड on 19 सितंबर 2025 | 03:31 पीएम (Ist)
₹26.1 एमआरपी₹28.9410% की छूट 
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार
 
 
0
footer-icon

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
₹30 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
₹30 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 का सीधा ट्रांज़ैक्शन.
न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 का सीधा ट्रांज़ैक्शन.
chevron icon
offer icon
₹30 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
₹30 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 का सीधा ट्रांज़ैक्शन.
न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 का सीधा ट्रांज़ैक्शन.
chevron icon

सामान्य जानकारी

शामिल है

पीसियूडोएफेड्रीन (30mg)+ Dextromethorphan Hydrobromide (10mg)+ Cetirizine (5mg)

मार्केटर

Skymax Life Science Pvt Ltd

स्टोरेज के निर्देश

30°c से कम तापमान पर स्टोर करें
अपनी भाषा चुनें हिंदी
कोफसाइरिल सिरप image
कोफसाइरिल सिरप image

परिचय

कोफसाइरिल सिरप को डॉक्टर द्वारा सलाह दी गई खुराक और अवधि के अनुसार भोजन के साथ या बिना भोजन के लिया जाता है. डोज़ आपकी कंडीशन और दवा के प्रति आपके रिसपॉन्स पर निर्भर करेगी. डॉक्टर ने जितने समय तक लेने को कहा है, उतने समय तक इस दवा को लेते रहें. अगर आप इलाज को जल्दी रोकते हैं तो आपके लक्षण वापस आ सकते हैं और आपकी स्थिति और भी खराब हो सकती है. अपनी हेल्थकेयर टीम को अन्य सभी दवाओं के बारे में बताएं जो आप ले रहे हैं क्योंकि वह दवाएं इस दवा को प्रभावित या इससे प्रभावित हो सकती हैं.

सबसे सामान्य साइड इफेक्ट मिचली आना, मुंह में सूखापन, पेट की खराबी, घबराहट, इनसोमनिया, बेचैनी, सिरदर्द, और थकान हैं. इनमें से अधिकांश अस्थायी होते हैं और आमतौर पर समय के साथ सही हो जाते हैं. अगर आप इनमें से किसी भी साइड इफेक्ट को लेकर चिंतित हैं तो अपने डॉक्टर से बात करें. इस दवा से आपको चक्कर या नींद आ सकती है. इसलिए, जब तक आप यह न जान लें कि यह दवा आपको कैसे प्रभावित करती है, तब तक ड्राइव या ऐसा कोई काम न करें जिसमें मानसिक फोकस की आवश्यकता होती है. यह दवा लेने के दौरान शराब पीने से बचें क्योंकि इससे आपको अधिक नींद आ सकती है.

खुद से दवा न लें और न ही अपनी दवा किसी दूसरे व्यक्ति को लेने की सलाह दें. यह दवा लेते समय बहुत सारे फ्लुइड्ज़ लेना फायदेमंद है. अगर आप लिवर या किडनी की बीमारी से पीड़ित हैं, तो इस दवा का सेवन शुरू करने से पहले डॉक्टर को सूचित करना महत्वपूर्ण है. अगर आप गर्भवती हैं, गर्भधारण की योजना बना रही हैं या स्तनपान करवा रही हैं तो भी आपको अपने डॉक्टर को बताना चाहिए.

कोफसाइरिल सिरप के मुख्य इस्तेमाल

कोफसाइरिल सिरप के फायदे

सूखी खांसी
सूखी खांसी एक प्रकार की खांसी है जिसमें किसी प्रकार के बलगम या म्यूकस का उत्पादन नहीं होता है. यह गले में एक सुरसुराहट की अनुभूति या खुजली पैदा कर सकता है और ठंड, फ्लू, एलर्जी या गले में जलन के कारण हो सकता है. कोफसाइरिल सिरप गंभीर सूखी खांसी को दबाता है और आपको गले में जलन से राहत देता है. इसके अलावा, यह एलर्जी के लक्षणों को भी कम करता है जैसे आंखों से पानी आना, छींक और बहती नाक. कोफसाइरिल सिरप लेने के साथ-साथ, गुनगुने नमक के पानी से कुल्ले करने तथा शहद और अदरक का सेवन करने से आपको सूखी खांसी को प्रबंधित करने में मदद मिल सकती है.

कोफसाइरिल सिरप के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. अगर साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें
कोफसिरिल के सामान्य साइड इफेक्ट
  • मिचली आना
  • ड्राइनेस इन माउथ
  • पेट ख़राब होना
  • घबराहट
  • अनिद्रा (नींद में कठिनाई)
  • बेचैनी
  • चक्कर आना
  • सिरदर्द
  • थकान
  • नींद आना

कोफसाइरिल सिरप का इस्तेमाल कैसे करें

इस दवा की सही खुराक और इसे कितने समय तक लेना है, यह जानने के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें. इस्तेमाल करने के पहले लेवल की जांच कर लें. इसे मापने वाले कप से नापकर ही पिएं. इस्तेमाल करने के पहले अच्छी तरह से हिलायें. कोफसाइरिल सिरप को खाने के साथ या भूखे पेट भी ले सकते हैं, लेकिन बेहतर यह होगा कि इसे एक तय समय पर लिया जाए.

कोफसाइरिल सिरप किस प्रकार काम करता है

कोफसाइरिल सिरप तीन दवाओं का मिश्रण है:

ख़ास टिप्स

  • कोफसाइरिल सिरप सूखी खांसी से राहत दिलाने के लिए दी जाती है.
  • अपने डॉक्टर की सलाह अनुसार या लेबल पर दिए निर्देशों के अनुसार ही लें. खुराक को बढ़ाएं नहीं या निर्धारित अवधि से अधिक समय तक न लें.
  • यदि आपको कोई सुधार न दिखाई दे और 7 दिनों से अधिक खांसी हो तो अपने डॉक्टर से परामर्श करें.
  • अपने डॉक्टर को बताएं कि क्या आप कोई एंटी-डिप्रेसेंट ले रहे हैं.
  • अगर आपको लंबे समय से खांसी है या आपको अस्थमा है या अस्थमा के गंभीर दौरे पड़ते हैं, या यदि खांसी के साथ बुखार, दाने या लगातार सिरदर्द है तो अपने डॉक्टर को बताएं.

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

सावधानी बरतें
कोफसाइरिल सिरप के साथ शराब का सेवन करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
गर्भावस्था

गर्भावस्था

डॉक्टर की सलाह लें
गर्भावस्था के दौरान कोफसाइरिल सिरप का इस्तेमाल करना असुरक्षित हो सकता है. हालांकि, इंसानों से जुड़े शोध सीमित हैं लेकिन जानवरों पर किए शोधों से पता चलता है कि ये विकसित हो रहे शिशु पर हानिकारक प्रभाव डालता है. आपके डॉक्टर पहले इससे होने वाले लाभ और संभावित जोखिमों की तुलना करेंगें और उसके बाद ही इसे लेने की सलाह देंगें. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
स्तनपान

स्तनपान

डॉक्टर की सलाह लें
कोफसाइरिल सिरप स्तनपान के दौरान इस्तेमाल के लिए संभवतः असुरक्षित है. मानवो पर किए गए अध्ययनों से पता चलता है कि इस दवा का असर मां के दूध में आ सकता है, जिससे बच्चे को नुकसान पहुंच सकता है.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

असुरक्षित
कोफसाइरिल सिरप के इस्तेमाल से ऐसे साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं जिससे आपकी गाड़ी चलाने की क्षमता प्रभावित हो सकती है.
किडनी

किडनी

डॉक्टर की सलाह पर सुरक्षित
कोफसाइरिल सिरप किडनी से जुड़ी बीमारी वाले मरीजों में इस्तेमाल के लिए संभवतः सुरक्षित है. ऐसी कम ही जानकारी उपलब्ध है जिससे पता चलता है कि इस तरह के मरीजों के लिए कोफसाइरिल सिरप की खुराक कम या ज्यादा करने की ज़रूरत नहीं है. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
लिवर

लिवर

असुरक्षित
लिवर की बीमारी वाले मरीजों में कोफसाइरिल सिरप का इस्तेमाल करना संभवतः असुरक्षित है और उन्हें इससे बचना चाहिए. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.

फैक्ट बॉक्स

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

रेस्पिरेटरी
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Skymax Life Science Pvt Ltd
Address: ए-510, लैंडमार्क एम्पायर, पूना कुम्भारिया रोड, मागोब, सूरत -395 010, गुजरात(भारत).

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
close sheet