26 लोग
हाल ही में देखे गए

कोएअमोक्स 375 टैबलेट
अमोक्सीसिलिन (250mg)+ Clavulanic Acid (125mg)
प्रामाणिकता सुनिश्चित
ज़रूरी है
कोएअमोक्स 375 टैबलेट एक एंटीबायोटिक है जो जो शरीर में बैक्टीरिया से होने वाले इन्फेक्शन से लड़ने में मदद करती है. यह फेफड़ों (जैसे न्यूमोनिया), कान, साइनस, यूरिनरी ट्रैक्ट, त्वचा और सॉफ्ट टिश्यू के इन्फेक्शन के इलाज में इस्तेमाल होता है. यह दवा सर्दी-जुकाम जैसे वायरल इन्फेक्शन के लिए काम नहीं करेगी.
लेखक डॉ. स्वाति मिश्रा, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. राजीव शर्मा, एमबीए, एमबीबीएस,
लास्ट अपडेटेड on 14 Apr 2026 | 05:08 PM (IST)
लेखक डॉ. स्वाति मिश्रा, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. राजीव शर्मा, एमबीए, एमबीबीएस,
लास्ट अपडेटेड on 14 Apr 2026 | 05:08 PM (IST)
विकल्प के साथ अधिक बचत करें

₹147
₹159.28
8% की छूट
Get for
₹125
ऊपर वाले ऑर्डर्स पर ₹1200
Use Code 1MGNEWPLUS
Get for
₹135
ऊपर वाले ऑर्डर्स पर ₹300
Use Code 1MGNEW
1/2
वेलकम गिफ्ट | पहले ऑर्डर के लिए
15% EXTRA OFF
10 tablets
0

2% कम भुगतान करें इसके साथ एक सामान्य विकल्प के साथ समान सॉल्ट कॉम्बिनेशन
इसमें वही घटक (कॉम्पोजिशन) मौजूद हैंअभी आप देख रहे हैं

कोएअमोक्स 375 टैबलेट
10 टेबलेट्स की स्ट्रिप
₹12.5 प्रति टैबलेट
₹147
8% off
₹125
के लिए ऑर्डर
₹1200
कल तक पाएं
कोय फार्मास्यूटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

एयरटेल पेमेंट्स बैंक के पहली बार उपयोग करने वाले यूज़र के लिए न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर 200 तक का 10% कैशबैक.
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के पहली बार उपयोग करने वाले यूज़र के लिए न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर 200 तक का 10% कैशबैक.

पेटीएम UPI का उपयोग करके न्यूनतम ₹300 के भुगतान पर ₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक*
पेटीएम UPI का उपयोग करके न्यूनतम ₹300 के भुगतान पर ₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक*

अमेज़ॅन पे बैलेंस के साथ भुगतान करें और न्यूनतम कैशबैक 20 रु.के साथ 100 रुपये तक कैशबैक प्राप्त करें

Amazon Pay लेटर के साथ ₹100 तक का कैशबैक कमाएं
Amazon Pay लेटर के साथ ₹100 तक का कैशबैक कमाएं

₹500 तक का कैशबैक पाएं
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.

₹150 तक का कैशबैक पाएं
₹150 तक का कैशबैक पाएं
सामान्य जानकारी
शामिल है
अमोक्सीसिलिन (250mg)+ Clavulanic Acid (125mg)
मार्केटर
Koye Pharmaceuticals Pvt ltd
स्टोरेज के निर्देश
30°c से कम तापमान पर स्टोर करें
अपनी भाषा चुनें हिंदी

परिचय
कोएअमोक्स 375 टैबलेट को पेट में गड़बड़ी की संभावना को कम करने के लिए भोजन के साथ लेना बेहतर होता है. इसे अपने डॉक्टर द्वारा निर्धारित समान अंतराल पर नियमित रूप से लें. इसे रोज़ाना एक ही समय पर लें, ताकि आपको इसे लेना याद रहे. खुराक आपकी बीमारी के प्रकार, उसकी गंभीरता और आपके शरीर के वजन पर निर्भर करती है. इलाज का पूरा कोर्स जरूर पूरा करें. बेहतर महसूस होने पर भी दवा बीच में बंद न करें. अगर आप दवा जल्दी बंद कर देते हैं, तो कुछ बैक्टीरिया बच सकते हैं, जिससे इन्फेक्शन दोबारा हो सकता है या और ज्यादा बढ़ सकता है.
कोएअमोक्स 375 टैबलेट के सबसे सामान्य साइड इफ़ेक्ट में बार-बार या लगातार होने वाला फंगल इन्फेक्शन (म्यूकोक्यूटेनियस कैंडिडायसिस), मिचली आना, डायरिया, और उल्टी शामिल हैं. अगर आपको कोई भी लक्षण लगातार बना रहे या बढ़ते जाएं, तो तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह लें.
अगर आपको किसी एंटीबायोटिक से एलर्जी है या किडनी या फिर लिवर की कोई समस्या है, तो कोएअमोक्स 375 टैबलेट लेने से पहले अपने डॉक्टर को जरूर बताएं. आप जो भी अन्य दवाएं ले रहे हैं, उनके बारे में भी अपने डॉक्टर को जरूर बताएं, क्योंकि वे कोएअमोक्स 375 टैबलेट के असर को बदल सकती हैं या इससे प्रभावित हो सकती हैं. गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को यह दवा लेने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि यह उनके लिए सुरक्षित है.

कोएअमोक्स टैबलेट के मुख्य इस्तेमाल
- बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण का इलाज : These include respiratory tract infections (pneumonia, bronchitis), sinus infections (sinusitis), ear infections (otitis media), skin infections (cellulitis), bone and joint infections (osteomyelitis), and dental infections (dental abscess).
कोएअमोक्स टैबलेट के फायदे
बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण का इलाज
बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण शरीर के विभिन्न हिस्सों जैसे कान, साइनस, गले, फेफड़ों, मूत्रमार्ग, त्वचा, दांत, जोड़ों और हड्डियों को प्रभावित कर सकता है. कोएअमोक्स 375 टैबलेट टैबलेट एक एंटीबायोटिक है, जो इन्फेक्शन फैलाने वाले बैक्टीरिया को मारकर असर करती है. यह लक्षणों से राहत दिलाने, इन्फेक्शन को खत्म करने और उसे फैलने या बढ़ने से रोकने में मदद करता है. असरदार इलाज के लिए दवा का पूरा कोर्स जरूर पूरा करें, ताकि इन्फेक्शन दोबारा न हो और दवा का असर भी कम न पड़े.

कोएअमोक्स टैबलेट के साइड इफेक्ट
इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. अगर साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें
कोएअमोक्स के सामान्य साइड इफेक्ट
- म्यूकोक्यूटेनियस कैंडिडायसिस
- डायरिया
- मिचली आना
- उल्टी
कोएअमोक्स टैबलेट का इस्तेमाल कैसे करें
इस दवा की सही खुराक और इसे कितने समय तक लेना है, यह जानने के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें. इसे साबुत निगल लें. इसे चबाएं, कुचलें या तोड़ें नहीं. आमतौर पर कोएअमोक्स 375 टैबलेट को खाने के साथ या खाने के बाद लेना चाहिए.
कोएअमोक्स टैबलेट किस प्रकार काम करता है
कोएअमोक्स 375 टैबलेट दो दवाओं का मिश्रण हैःअमोक्सीसिलिन और क्लेवुलेनिक एसिड. अमोक्सीसिलिन एक एंटीबायोटिक है. यह बैक्टीरिया की बाहरी सुरक्षात्मक परत बनने से रोकता है, जो उनके जिंदा रहने के लिए जरूरी होती है. क्लेवुलेनिक एसिड एक बीटा-लैक्टामेज इनहिबिटर है जो प्रतिरोध को कम करता है और बैक्टीरिया के खिलाफअमोक्सीसिलिन के एक्शन को बढ़ाता है.
All substitutes for Coeamox 375 Tablet
For information purposes only. Consult a doctor before taking any medicine.
Amoxyclav 375 Tablet
by Abbott
₹17.7/tablet
20% costlier
Omniclav 375 Tablet
by Cipla Ltd
₹16.08/tablet
9% costlier
Moxikind-CV 375 Tablet
by Mankind Pharma Ltd
₹16.6/tablet
13% costlier
Clavam 375 Tablet
by Alkem Laboratories Ltd
₹20.7/tablet
41% costlier
Moxclav 375 Tablet
by Sun Pharmaceutical Industries Ltd
₹24.9/tablet
69% costlier
ख़ास टिप्स
- पेट में गड़बड़ी से बचने के लिए कोएअमोक्स 375 टैबलेट, खाने के साथ लें.
- इस दवा को लेते समय हल्का और आसान खाना खाएं, ज्यादा तेल-मसाले वाले खाने से बचें और खूब पानी पिएं.
- इस दवा को लेने के 2 घंटे पहले या बाद में एंटासिड न लें.
- इस दवा को लेने से कभी-कभी पेट खराब या दस्त हो सकते हैं. इस दवा के साथ प्रोबायोटिक्स लेने से आराम मिल सकता है.
- अगर डायरिया ज्यादा बढ़ जाए, लंबे समय तक ठीक न हो, या मल में खून दिखे या पेट में तेज दर्द/ऐंठन हो, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें.
- अगर आपको रैश, खुजली, चेहरे या गले में सूजन, या सांस लेने में दिक्कत हो, तो कोएअमोक्स 375 टैबलेट लेना तुरंत बंद करें और फौरन डॉक्टर से मदद लें.
- भविष्य में किसी भी इन्फेक्शन के इलाज के लिए लेफ्टओवर दवा का इस्तेमाल न करें. हमेशा कोई भी एंटीबायोटिक लेने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श लें.
- अगर आपको किडनी या लिवर से जुड़ी कोई बीमारी है, तो कोएअमोक्स 375 टैबलेट लेने से पहले अपने डॉक्टर को जरूर बताएं.
- दवा पूरी खत्म होने तक लेते रहें, ठीक महसूस होने पर भी इसे बीच में न छोड़ें.
सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल
डॉक्टर की सलाह लें
इसकी जानकारी नहीं है कि कोएअमोक्स 375 टैबलेट के साथ एल्कोहल का सेवन करना सुरक्षित है या नहीं. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.

गर्भावस्था
डॉक्टर की सलाह लें
गर्भावस्था के दौरान कोएअमोक्स 375 टैबलेट का उपयोग कितना सुरक्षित है, यह अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है. गर्भवती महिलाओं पर इस दवा के पर्याप्त और सटीक शोध उपलब्ध नहीं हैं, और जानवरों पर किए गए परीक्षणों के आंकड़े भी प्रजनन सुरक्षा (Reproductive toxicity) के बारे में जानकारी देने के लिए काफी नहीं हैं. आपके डॉक्टर इस दवा को पर्चे पर लिखने से पहले, इसके फायदों और इससे होने वाले संभावित खतरों की अच्छी तरह जाँच करेंगे.

स्तनपान
सावधानी बरतें
यदि आप स्तनपान करवाती हैं तो आपको कोएअमोक्स 375 टैबलेट का इस्तेमाल सावधानी से करना चाहिए. मां का इलाज पूरा होने और दवा के शरीर से पूरी तरह निकल जाने तक स्तनपान रोक देना चाहिए.

ड्राइविंग
असुरक्षित
कोएअमोक्स 375 टैबलेट लेने से कुछ लोगों में ड्राइविंग करने की क्षमता प्रभावित हो सकती है.
कोएअमोक्स 375 टैबलेट के साइड इफेक्ट के रूप में कुछ लोगों को एलर्जी, चक्कर या दौरे (फिट्स) हो सकते हैं, जिससे गाड़ी चलाना सुरक्षित नहीं रहता.
कोएअमोक्स 375 टैबलेट के साइड इफेक्ट के रूप में कुछ लोगों को एलर्जी, चक्कर या दौरे (फिट्स) हो सकते हैं, जिससे गाड़ी चलाना सुरक्षित नहीं रहता.

किडनी
सावधानी बरतें
किडनी की बीमारियों से पीड़ित मरीजों में कोएअमोक्स 375 टैबलेट का इस्तेमाल सावधानी के साथ किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
किडनी की गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को इस दवा का इस्तेमाल न करने की सलाह दी जाती है.
किडनी की गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को इस दवा का इस्तेमाल न करने की सलाह दी जाती है.

लिवर
सावधानी बरतें
लिवर की बीमारियों से पीड़ित मरीजों में कोएअमोक्स 375 टैबलेट का इस्तेमाल सावधानी से किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
आपको यह दवा लेते समय लिवर फंक्शन टेस्ट्स की नियमित जांच की सलाह दी जाती है
आपको यह दवा लेते समय लिवर फंक्शन टेस्ट्स की नियमित जांच की सलाह दी जाती है
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कोएअमोक्स 375 टैबलेट अमोक्सीसिलिन और क्लेवुलेनिक एसिड का ओरल एंटीबैक्टीरियल कॉम्बिनेशन है. इसका इस्तेमाल बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण की विस्तृत रेंज के इलाज के लिए किया जाता है. इसे आमतौर पर कान के इन्फेक्शन (ओटाइटिस मीडिया), साइनस इन्फेक्शन (बैक्टीरियल राइनोसाइटिस), श्वसन संक्रमण (न्यूमोनिया, ब्रोंकाइटिस), और त्वचा एव सॉफ्ट टिश्यू इन्फेक्शन (सेल्युलाइटिस, एब्सेस) जैसे इन्फेक्शन के इलाज के लिए दिया जाता है.
क्योंकि कोएअमोक्स 375 टैबलेट पेनिसिलिन ग्रुप की एंटीबायोटिक है, इसलिए जिन लोगों को पेनिसिलिन से एलर्जी होती है, उनमें एलर्जी रिएक्शन का खतरा ज्यादा रहता है. जिन मरीजों को पेनिसिलिन से एलर्जी है या जिनको कोएअमोक्स 375 टैबलेट से पहले एलर्जिक रिएक्शन हुआ है, उन्हें इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.
अगर आपको पहले से लिवर की बीमारी है या पीलिया हो चुका है, तो ऑकोएअमोक्स 375 टैबलेट लेते समय खास सावधानी रखनी चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है. डॉक्टर आपकी हालत देखकर, जरूरत हो तो लिवर फंक्शन टेस्ट कराकर ही तय करेंगे कि यह दवा लेनी है या नहीं. इसे हमेशा डॉक्टर की सलाह से ही लें.
हाल के सबूत बताते हैं कि कोएअमोक्स 375 टैबलेट आमतौर पर हार्मोनल बर्थ कंट्रोल के असर को कम नहीं करती. हालांकि, अगर आपको कोई समस्या है तो अपने डॉक्टर से बात करें. वे आपको ज्यादा सुरक्षित और निश्चिंत महसूस करने में मदद कर सकते हैं. कोएअमोक्स 375 टैबलेट जैसे एंटीबायोटिक्स मिचली आना, उल्टी, और डायरिया का कारण बन सकते हैं. अगर बर्थ कंट्रोल पिल लेने के दो घंटे के अंदर उल्टी हो जाए, या 24 घंटे से ज्यादा डायरिया रहे, तो गोली का असर कम हो सकता है. ऐसी स्थिति में अतिरिक्त सुरक्षा के लिए कंडोम का इस्तेमाल करना बेहतर रहता है.
नहीं, दवा का पूरा कोर्स खत्म करना बहुत जरूरी है, चाहे आपको बीच में ही बेहतर क्यों न लगने लगे. बेहतर महसूस होने का मतलब यह नहीं है कि इन्फेक्शन का कारण बनने वाले सारे बैक्टीरिया खत्म हो गए हैं. अगर आप दवा जल्दी बंद कर देते हैं, तो इन्फेक्शन दोबारा हो सकता है और बैक्टीरिया दवा के असर के खिलाफ मजबूत (रेसिस्टेंट) भी बन सकते हैं.
हां, डायरिया या लूज़ मोशन कोएअमोक्स 375 टैबलेट के सबसे आम साइड इफेक्ट में से एक है. आमतौर पर यह हल्का होता है और दवा का कोर्स पूरा होने के बाद अपने आप ठीक हो जाता है. लेकिन अगर डायरिया ज्यादा हो, लंबे समय तक बना रहे, मल में खून दिखे या पेट में तेज दर्द/ऐंठन हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.
नहीं, कोएअमोक्स 375 टैबलेट एक एंटीबायोटिक है, जो सिर्फ बैक्टीरिया से होने वाले बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण में काम करती है. सर्दी और फ्लू वायरस की वजह से होते हैं. इन पर एंटीबायोटिक असर नहीं करती. अगर आपको सर्दी या फ्लू है, तो आराम करें, खूब पानी पिएं और नमक वाले पानी से गरारे या भाप लेने जैसे घरेलू उपाय अपनाएं—इससे जल्दी ठीक होने में मदद मिलती है.
कोएअमोक्स 375 टैबलेट लेने के कुछ ही घंटों के भीतर बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण के खिलाफ काम करना शुरू कर देती है. लेकिन आपको अपने लक्षणों में सुधार दिखने में आमतौर पर 24 से 48 घंटे लग सकते हैं. अगर आपको कोई सुधार नजर न आए या लक्षण और बिगड़ने लगें, तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें. इसका मतलब हो सकता है कि बैक्टीरिया पर यह दवा असर नहीं कर रही है, इसलिए इलाज बदलने की जरूरत पड़ सकती है.
बुजुर्गों को कोएअमोक्स 375 टैबलेट देते समय खास ध्यान रखना चाहिए, खासकर जिनकी किडनी ठीक से काम नहीं कर रही हो. किडनी शरीर से कोएअमोक्स 375 टैबलेट को बाहर निकालने का काम करती है, अगर किडनी ठीक से काम नहीं कर रही हो, तो दवा शरीर में जमा हो सकती है और साइड इफेक्ट का खतरा बढ़ सकता है. किडनी की स्थिति के अनुसार खुराक में बदलाव की जरूरत पड़ सकती है.
अमोक्सिसिलिन + क्लैवुलैनिक एसिड एक ड्राई पाउडर (ड्राई सिरप) के रूप में मिलता है, जिसे इस्तेमाल से पहले पानी में मिलाना होता है. दवा का सही असर पाने के लिए इसे ठीक से तैयार करना और सही तरीके से रखना बहुत जरूरी है. तैयार (मिक्स किए हुए) सस्पेंशन को हमेशा फ्रिज में रखें (2°C से 8°C पर). हर बार इस्तेमाल से पहले बोतल को अच्छी तरह हिला लें और इसे बनाने के 7–10 दिनों के अंदर ही इस्तेमाल कर लें, फिर फेंक दें.
कोएअमोक्स 375 टैबलेटबैक्टीरिया से होने वाले इन्फेक्शन से लड़ती है, खासकर उन बैक्टीरिया से जो बीटा-लैक्टामेज नाम का एंजाइम बनाते हैं. ये एंजाइम बैक्टीरिया का एक आम तरीका है जिससे वे एंटीबायोटिक्स से खुद को बचाते हैं. क्लेवुलेनिक एसिड इन एंजाइम को ब्लॉक कर देता है, जिससे अमोक्सिसिलिन बैक्टीरिया को आसानी से खत्म कर पाता है. यह दवा कई तरह के बैक्टीरिया के खिलाफ असरदार होती है, जिनमें ग्राम-पॉजिटिव और ग्राम-नेगेटिव दोनों प्रकार के बैक्टीरिया शामिल हैं. यह दवा कई आम बैक्टीरिया को टारगेट करती है, जैसे स्ट्रेप्टोकॉकस न्यूमोनिया (जो निमोनिया और कान के इंफेक्शन का कारण बन सकता है), हीमोफिलस इन्फ्लुएंजा (जो सांस और कान के इंफेक्शन से जुड़ा होता है) और मोराक्सेला कैटरहालिस (जो साइनस और छाती के इंफेक्शन में पाया जाता है.
फैक्ट बॉक्स
लत लगने की संभावना
नहीं
चिकित्सीय वर्ग
एंटी इनफेक्टाइव्स
संबंधित लैब टेस्ट
संदर्भ
- Amoxicillin/clavulanate potassium. Research Triangle Park, North Carolina: GlaxoSmithKline. [Accessed 25 Jan. 2019] (online) Available from:
- Amoxicillin and clavulanic acid. Mayenne, France: Glaxo Wellcome Production; 2017. [Accessed 01 Feb. 2019] (online) Available from:
- Amoxicillin trihydrate and potassium clavulanate [EMC SmPC]. London, UK: GlaxoSmithKline UK; 2025. [Accessed 02 Jul. 2025] (online) Available from:

Related products
Products related to Coeamox 375 Tablet

100% असली प्रोडक्ट

सुरक्षित भुगतान

संपर्क रहित डिलीवरी

पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
और अधिक जानना चाहते हैं
हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैंक्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?
डिस्क्लेमर
टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.
मार्केटर की जानकारी
Name: Koye Pharmaceuticals Pvt ltd
Address: ए-10, 3rd फ्लोर, एआरटी गिल्ड हाउस, फीनिक्स मार्केट सिटी एनेक्स, एलबीएस मार्ग, कुर्ला (वेस्ट), मुंबई - 400070
Address: ए-10, 3rd फ्लोर, एआरटी गिल्ड हाउस, फीनिक्स मार्केट सिटी एनेक्स, एलबीएस मार्ग, कुर्ला (वेस्ट), मुंबई - 400070
विक्रेता विवरण
मूल देश: भारत
A लाइसेंस वेंडर पार्टनरआपकी सबसे नज़दीकी लोकेशन से कोएअमोक्स 375 टैबलेट डिलीवर करेगा. जैसे ही फार्मेसी आपका ऑर्डर स्वीकार कर लेती है, फार्मेसी का विवरण आपके साथ शेयर किया जाएगा. आपके ऑर्डर की स्वीकृति आपके डॉक्टर की ℞ की वैधता और इस दवा की उपलब्धता पर आधारित है.
फोन नंबर: 0124-4166666
पता: 5th फ्लोर, प्रेसीडेंसी बिल्डिंग टावर-बी, 46/4 महरौली गुडगाँव रोड, सेक्टर-14, गुरुग्राम, हरियाणा -122001, भारत

किसी भी समस्या के मामले में, हमसे संपर्क करें
ईमेल आईडी: [email protected]फोन नंबर: 0124-4166666
पता: 5th फ्लोर, प्रेसीडेंसी बिल्डिंग टावर-बी, 46/4 महरौली गुडगाँव रोड, सेक्टर-14, गुरुग्राम, हरियाणा -122001, भारत
हमारे पास उपलब्ध टेस्ट
- सीबीसी (कम्पलीट ब्लड काउंट)
- एफबीएस (फास्टिंग ब्लड शुगर)
- थायरॉइड प्रोफाइल टोटल (T3, T4 और TSH)
- HbA1c (ग्लायकोसिलेटेड हीमोग्लोबिन)
- पीपीबीएस (पोस्टप्रैन्डियल ब्लड शुगर)
- लिपिड प्रोफाइल
- विटामिन डी (25-हाइड्रॉक्सी)
- यूरिन आर/एम (यूरिन रूटीन और माइक्रोस्कोपी)
- कोरोनावायरस कोविड -19 टेस्ट- RT PCR
- एलएफटी (लिवर फंक्शन टेस्ट)
- केएफटी (किडनी फंक्शन टेस्ट)
- टीएसएच (थायरॉयड स्टिमुलेटिंग हार्मोन) अल्ट्रासेंसिटिव
- ईएसआर (एरिथ्रोसाइट सेडिमेंटेशन रेट)
- यूरिक एसिड, सीरम
- विटामिन B12
- सीआरपी (सी-रिएक्टिव प्रोटीन), क्वांटिटेटिव
- यूरिन सी/एस (यूरीन कल्चर और सेन्सिटिविटी)
- सीरम इलेक्ट्रोलाइट्स
- सीरम कैल्शियम
- सीरम क्रिएटिनिन
- डायबिटीज स्क्रीनिंग (HbA1C और फास्टिंग शुगर)
- इलेक्ट्रोलाइट्स के साथ केएफटी (इलेक्ट्रोलाइट्स के साथ किडनी फंक्शन टेस्ट)
- कोलेस्टेरॉल - टोटल
- एचबीए (हेमोग्लोबिन)
- कम्प्लीट हीमोग्राम (सीबीसी और ईएसआर)
हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?