Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
क्लैंप 500mg/100mg इन्जेक्शन 1
क्लैंप 500mg/100mg इन्जेक्शन 2
Not for sale, We do not facilitate sale of this product in this state

क्लैंप 500mg/100mg इन्जेक्शन

अमोक्सी‌सिलिन (500mg)+ Clavulanic Acid (100mg)
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
NPPA द्वारा विनियमित
विवरण देखें
क्लैंप 500mg/100mg इन्जेक्शन एक पेनिसिलिन-प्रकार की एंटीबायोटिक है जो आपके शरीर को बैक्टीरिया के कारण होने वाले संक्रमणों से लड़ने में मदद करती है. इसका इस्तेमाल फेफड़ों (जैसे, न्यूमोनिया), कान, नेज़ल साइनस, मूत्र मार्ग, त्वचा और मुलायम ऊतक के इन्फेक्शन के इलाज के लिए किया जाता है. यह दवा सर्दी-जुकाम जैसे वायरल इन्फेक्शन के लिए काम नहीं करेगी.

लेखक Dr. Nikita Saini, MBA, MDS,
समीक्षक Dr. Dheeraj Kumar Sharma, PhD, M.Pharm,
लास्ट अपडेटेड on 28 अक्टूबर 2026 | 01:03 एएम (Ist)
₹12.2 एमआरपी₹13.298% की छूट 
निर्माता ने इस प्रोडक्ट को बंद कर दिया है
(लागू टैक्स सहित)
 
 
0
footer-icon
sku_image
क्लैंप 500mg/100mg इन्जेक्शन वर्तमान में बिक चुके हैं
Same composition alternative:
एडवेंट 600mg इन्जेक्शन
₹99.6₹108.26
यहां से उपलब्ध विकल्प सिप्ला
बिक चुके हैं
क्लैंप 500mg/100mg इन्जेक्शन
क्लैंप 500mg/100mg इन्जेक्शन
1 एमएल इन्जेक्शन की शीशी
₹12.2
₹13.29
tag icon
समान सॉल्ट कॉम्बिनेशन
एडवेंट 600mg इन्जेक्शन
एडवेंट 600mg इन्जेक्शन
की शीशी 1 इन्जेक्शन
by Cipla Ltd
कल तक पाएं
₹99.6
₹84.7 प्रति मिलीलीटर

₹84.7

के लिए ऑर्डर
₹1200

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
₹50 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
₹50 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹50 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
₹50 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon

सामान्य जानकारी

शामिल है

अमोक्सी‌सिलिन (500mg)+ Clavulanic Acid (100mg)

मार्केटर

Dr Reddy's Laboratories Ltd

स्टोरेज के निर्देश

30°c से कम तापमान पर स्टोर करें
अपनी भाषा चुनें हिंदी
क्लैंप 500mg/100mg इन्जेक्शन 1
क्लैंप 500mg/100mg इन्जेक्शन 2

परिचय

क्लैंप 500mg/100mg इन्जेक्शन आमतौर पर एक स्वास्थ्य देखभाल पेशेवर द्वारा लगाया जाता है और इसे खुद नहीं लगाया जाना चाहिए. आपकी बीमारी की गंभीरता के आधार पर, आपका डॉक्टर सटीक डोज़ और स्केड्यूल बताएगा, जिसके अनुसार यह इन्जेक्शन दिया जाना है. इसका इस्तेमाल सख्त रूप से डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के अनुसार करने की सलाह दी जाती है.

इस दवा के सामान्य साइड इफेक्ट में मिचली, उल्टी, दस्त और थ्रश शामिल हैं. इसके अलावा, इंजेक्शन लगाने की जगह पर कुछ रिएक्शन, जैसे दर्द, सूजन या लालिमा जैसी समस्याएं हो सकती हैं. अगर ये ठीक नहीं होते हैं या लंबे समय तक बने रहते हैं, तो कृपया अपने डॉक्टर से परामर्श लें. लिवर या किडनी से जुड़ी गंभीर बीमारी वाले रोगियों के मामले में, इलाज शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श लें.

इसका उपयोग करने से पहले, अगर आपको किसी भी एंटीबायोटिक्स से एलर्जी हैं या किडनी या लिवर संबंधी कोई समस्या हो तो आपको अपने डॉक्टर को बताना चाहिए. आपका डॉक्टर आपकी डोज़ को बदल सकता है या कोई अन्य दवा आपको दे सकता है. डॉक्टर की देखरेख में इस दवा का इस्तेमाल गर्भावस्था और स्तनपान के दौरान करना सुरक्षित माना जाता है.

क्लैम्प इन्जेक्शन के फायदे

सर्जरी से संबंधित बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण की रोकथाम
क्लैंप 500mg/100mg इन्जेक्शन में दो अलग-अलग दवाएं, अमोक्सी‌सिलिन और क्लेवुलेनिक एसिड मौजूद हैं, जो संक्रमण फैलाने वाले बैक्टीरिया को खत्म करने के लिए एक साथ काम करती हैं. अमोक्सी‌सिलिन बैक्टीरिया की वृद्धि को रोककर काम करता है. क्लेवुलेनिक एसिड प्रतिरोध कम करता है और बैक्टीरिया के खिलाफ अमोक्सी‌सिलिन की गतिविधि बढ़ाता है.

यह कॉम्बिनेशन दवा सर्जरी से जुड़े बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण जैसे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल संबंधी ट्रैक्ट, पेल्विक कैविटी, सिर और गर्दन, बाइलरी ट्रैक्ट सर्जरी के प्रोफिलैक्सिस में उपयोग की जा सकती है. इसके कारण आमतौर पर आपको बहुत जल्दी अच्छा महसूस होने लगता है, लेकिन आपको बेहतर महसूस होने के बाद भी सुझाई गई अवधि तक इसे लेना जारी रखना चाहिए ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि सभी बैक्टीरिया मारे जा चुके हैं तथा इनमें प्रतिरोध विकसित नहीं हुआ है.

क्लैम्प इन्जेक्शन के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट के लिए डॉक्टर की सलाह लेने की जरूरत नहीं पड़ती और जैसे-जैसे शरीर दवा के अनुसार एडजस्ट होता है, ये अपने आप ठीक हो जाते हैं. अगर साइड इफेक्ट बने रहते हैं या आपको उनकी चिंता है, तो डॉक्टर से सलाह लें
क्लैम्प के सामान्य साइड इफेक्ट
  • सीमित आंकड़ें उपलब्ध हैं

क्लैम्प इन्जेक्शन का इस्तेमाल कैसे करें

आपका डॉक्टर या नर्स आपको यह दवा देगा. कृपया स्वयं उपयोग ना करें.

क्लैम्प इन्जेक्शन किस प्रकार काम करता है

क्लैंप 500mg/100mg इन्जेक्शन दो दवाओं का मिश्रण हैःअमोक्सी‌सिलिन और क्लेवुलेनिक एसिड. अमोक्सी‌सिलिन एक एंटीबायोटिक है. यह बैक्टीरिया प्रोटेक्टिव कवरिंग के निर्माण को रोककर काम करता है जो बैक्टीरिया के जीवित रहने के लिए आवश्यक है. क्लेवुलेनिक एसिड एक बीटा-लैक्टामेज इनहिबिटर है जो प्रतिरोध को कम करता है और बैक्टीरिया के खिलाफ अमोक्सी‌सिलिन की गतिविधि को बढ़ाता है.

ख़ास टिप्स

  • आपको बैक्टीरियल इन्फेक्शन्स के इलाज के लिए इस कॉम्बिनेशन दवा को लेने की सलाह दी गई है भले ही उन्होंने प्रतिरोध विकसित कर लिया हो. 
  • भले ही आप बेहतर महसूस करना शुरू कर दें, तो भी निर्धारित कोर्स को खत्म करें. इसे जल्दी बंद करने से इन्फेक्शन वापस आ सकता है और इलाज करना मुश्किल हो सकता है.
  • इस दवा को लेने से कभी-कभी पेट खराब या दस्त हो सकते हैं. क्लैंप 500mg/100mg इन्जेक्शन के साथ प्रोबायोटिक्स लेने से मदद मिल सकती है. अगर मल में खून दिखाई दे या पेट में ऐंठन हो, तो डॉक्टर से संपर्क करें.
  • अगर इसे लेने से आपको खुजली वाले रैश, चेहरे, गले या जीभ पर सूजन या सांस लेने में कठिनाई होने लगे तो क्लैंप 500mg/100mg इन्जेक्शन लेना बंद कर दें और अपने डॉक्टर को तुरंत सूचित करें.
  • भविष्य में किसी भी संक्रमण के इलाज के लिए बची हुई दवा का इस्तेमाल न करें. हमेशा कोई भी एंटीबायोटिक लेने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श लें.

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

सेफ
क्लैंप 500mg/100mg इन्जेक्शन के साथ शराब का सेवन करने पर आमतौर पर कोई हानिकारक साइड इफेक्ट नहीं होता है.
गर्भावस्था

गर्भावस्था

डॉक्टर की सलाह पर सुरक्षित
क्लैंप 500mg/100mg इन्जेक्शन को आमतौर पर गर्भावस्था के दौरान इस्तेमाल करने लिए सुरक्षि‍त माना जाता है. जानवरों पर किए गए अध्ययनों में कोई हानिकारक प्रभाव नहीं देखा गया है. हालांकि, इंसानों पर इससे जुड़े सीमित अध्ययन उपलब्ध हैं.
स्तनपान

स्तनपान

डॉक्टर की सलाह पर सुरक्षित
अब तक इंसानों पर हुए अध्ययनों के अनुसार, यह दवा माँ के दूध में बहुत कम मात्रा में पहुँचती है, इसलिए बच्चे पर इसके नुकसानदायक असर होने की संभावना काफी कम मानी जाती है.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

असुरक्षित
क्लैंप 500mg/100mg इन्जेक्शन से ऐसे साइड इफेक्ट हो सकते हैं, जो आपकी गाड़ी चलाने की क्षमता को प्रभावित कर सकते हैं.
क्लैंप 500mg/100mg इन्जेक्शन के कारण एलर्जिक रिएक्शन, चक्कर या फिट्स आना जैसे साइड इफेक्ट हो सकते हैं जो आपको ड्राइव करने के लिए अयोग्य बना सकते हैं.
किडनी

किडनी

सावधानी बरतें
किडनी की बीमारियों से पीड़ित मरीजों में क्लैंप 500mg/100mg इन्जेक्शन का इस्तेमाल सावधानी के साथ किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
किडनी की गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को इस दवा का इस्तेमाल न करने की सलाह दी जाती है.
लिवर

लिवर

सावधानी बरतें
लिवर की बीमारियों से पीड़ित मरीजों में क्लैंप 500mg/100mg इन्जेक्शन का इस्तेमाल सावधानी से किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
आपको यह दवा लेते समय लिवर फंक्शन टेस्ट्स की नियमित जांच की सलाह दी जाती है

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्लैंप 500mg/100mg इन्जेक्शन दो दवाओं का मिश्रण हैःअमोक्सी‌सिलिन और क्लेवुलेनिक एसिड. इसका इस्तेमाल बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण जैसे कि टॉन्सिलाइटिस, साइनसाइटिस, ओटाइटिस मीडिया, श्वास मार्ग के संक्रमण, मूत्रमार्ग का संक्रमण, फोड़े, घाव, सेल्युलाइटिस, घाव के संक्रमण, हड्डी का संक्रमण और ओरल कैविटी का संक्रमण के इलाज में किया जाता है यह दवा संक्रमण पैदा करने वाले हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करने का काम करती है.
डॉक्टर की सलाह अनुसार लिए जाने पर क्लैंप 500mg/100mg इन्जेक्शन का इस्तेमाल सुरक्षित है. हालांकि, कुछ रोगियों में, इससे दस्त, मिचली, उल्टी, रैश, एलर्जिक रिएक्शन और अन्य असामान्य या दुर्लभ साइड इफेक्ट जैसे सामान्य साइड इफेक्ट हो सकते हैं. अगर आपको अपने इलाज के दौरान कोई भी समस्या लगातार हो रही है, तो जल्द से जल्द अपने डॉक्टर को इस बारे में बताएं.
क्लैंप 500mg/100mg इन्जेक्शन को केवल प्रशिक्षित हेल्थकेयर प्रोफेशनल या डॉक्टर की देखरेख में लगाया जाना चाहिए और इसे स्व-प्रशासन नहीं किया जाना चाहिए. खुराक आपके इलाज की स्थिति पर निर्भर करेगी और आपके डॉक्टर द्वारा निर्धारित की जाएगी. क्लैंप 500mg/100mg इन्जेक्शन का अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए अपने डॉक्टर के निर्देशों का ध्यान से पालन करें.
अगर पता हो कि इस दवा के किसी भी अन्य सामग्री या पेनिसिलिन से मरीज को एलर्जी है, तो क्लैंप 500mg/100mg इन्जेक्शन का इस्तेमाल उसके लिए हानिकारक है. जिन मरीजों को पहले भी लीवर से जुड़ी बीमारियाँ हो चुकी हैं उन्हें इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. इसलिए अगर आपको किसी भी दवा से एलर्जी है तो अपने डॉक्टर को इस बारे में बताएं.
हां, क्लैंप 500mg/100mg इन्जेक्शन का इस्तेमाल गर्भनिरोधक गोलियों के असर को कम कर सकता है. जब आप क्लैंप 500mg/100mg इन्जेक्शन ले रहे हों तो गर्भनिरोधक के अन्य तरीकों (जैसे, कंडोम, डायफ्राम, स्पर्मिसाइड) के उपयोग के बारे में अपने डॉक्टर से सलाह लें.
नहीं, डॉक्टर द्वारा निर्धारित की गई खुराक से अधिक मात्रा में क्लैंप 500mg/100mg इन्जेक्शन लेने से साइड इफेक्ट की संभावना बढ़ सकती है. क्लैंप 500mg/100mg इन्जेक्शन को अपना पूरा प्रभाव दिखाने तथा आपके संक्रमण का इलाज करने में समय लगता है. अगर आपको अपने लक्षण और गंभीर होते हुए दिख रहे हैं तो कृपया दोबारा जांच के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें.
इस दवा को कंटेनर में रखें या उसके पैक को कसकर बंद करके रखें. पैक या लेबल पर दिए गए निर्देशों के अनुसार इसे स्टोर करें. इस्तेमाल ना किए गए दवा को नष्ट कर दें. यह ध्यान रखें कि इसे बच्चे, पालतू जानवर या कोई और गलती से न खा ले.
हां, क्लैंप 500mg/100mg इन्जेक्शन से एलर्जिक रिएक्शन हो सकता है. जिन मरीजों को पेनिसिलिन से एलर्जी है उनके लिए यह नुकसानदायक माना जाता है. अगर आपको एलर्जिक रिएक्शन के कोई भी लक्षण दिखें जैसे कि हाइव्स, सांस लेने में कठिनाई, चेहरे, होंठ, जीभ या गले में सूजन, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें या आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं की मदद लें.
हां, क्लैंप 500mg/100mg इन्जेक्शन के इस्तेमाल से दस्त हो सकते हैं. यह एक एंटीबायोटिक है जो हानिकारक बैक्टीरिया को मारता है. इसके अलावा, यह दवा आपके पेट या आंत में सहायक बैक्टीरिया को भी प्रभावित कर सकती है और डायरिया का कारण बन सकती है. अगर आपको डायरिया हो रहा है, तो बहुत सारा पानी या अन्य तरल पदार्थ पीएं. अगर डायरिया जारी रहता है और आप डिहाइड्रेशन के किसी भी लक्षण को देखते हैं, जैसे कि गहरे रंग के साथ पेशाब की फ्रीक्वेंसी कम होना और पेशाब का गंदा होना. डॉक्टर से परामर्श किए बिना किसी अन्य दवा का सेवन ना करें.

फैक्ट बॉक्स

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

एंटी इनफेक्टाइव्स
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Dr Reddy's Laboratories Ltd
Address: डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज लिमिटेड, गांव मालपुर, पी.ओ.भुद, बड्डी, जिला. सोलन, एच.पी.

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
close sheet