Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
People Icon
10 people
bought recently
Sku Image
Sku Image
Sku Image

सिल्सैम 10 टैबलेट

सिल्नीडिपाइन (10mg)
Genuine
Authenticity Assured
Prescription
required
सिल्सैम 10 टैबलेट हाई ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन) के इलाज के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दवा है. यह दवाओं के उस वर्ग से संबंधित है जिसे 'कैल्शियम चैनल ब्लॉकर' कहा जाता है, ये दवाएं ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करती हैं. यह दिल के दौरे और स्ट्रोक को रोकने में मदद करता है.

लेखक डॉ. अनुज सैनी, एमएमएसटी, MBBS,
समीक्षक डॉ. राजीव शर्मा, एमबीए, एमबीबीएस,
लास्ट अपडेटेड on 14 May 2026 | 05:18 PM (IST)
Save 6% more with alternative
Chevron Icon
₹78.5
₹87.19
10% off
Get for
₹66.7
right chevron icon
on orders above ₹1200
Use Code 1MGNEWPLUS
Get for
₹72.2
right chevron icon
on orders above ₹300
Use Code 1MGNEW
1/2
Welcome Gift | For First Order
15% EXTRA OFF
10 tablets
Get by Thursday, 2 July
Delivery Icon
Location Icon
Gurgaon
Cash on delivery

Cash on delivery

Available

Free Return

Free Return

within 7 days

Expiry after

Expiry after

Jul, 2028

 
 
0
footer-icon
Header Image
Substitute Savings
Pay 6% less with a generic alternate from Cipla Ltd!
Contains same composition
Currently viewing
Cilsam 10 Tablet
Cilsam 10 Tablet
strip of 10 tablets
₹6.67 per tablet
₹78.5
₹87.19

₹66.7

order for
₹1200
Get by Thursday, 2 July
by Jagsam Pharma
6% lower price
tag icon
CILOgard 10 Tablet
CILOgard 10 Tablet
strip of 10 tablets
₹6.3 per tablet
How?
₹74.1
₹102.65
28% off

₹63

order for
₹1200
Get in 30 mins
by Cipla Ltd
140K+ users switched to generics this month

Save more with additional offers

offer icon
Flat ₹30 cashback. T&C Apply*
Flat ₹30 cashback. T&C Apply*
chevron icon
offer icon
Get upto Rs.500 Cashback on minimum transaction of Rs.999/- with Mobikwik Wallet.
Get upto Rs.500 Cashback on minimum transaction of Rs.999/- with Mobikwik Wallet.
chevron icon
offer icon
Earn cashback up to Rs.75 with Amazon Pay Later
Earn cashback up to Rs.75 with Amazon Pay Later
chevron icon
offer icon
Flat ₹30 cashback. T&C Apply*
Flat ₹30 cashback. T&C Apply*
chevron icon
offer icon
Get upto Rs.500 Cashback on minimum transaction of Rs.999/- with Mobikwik Wallet.
Get upto Rs.500 Cashback on minimum transaction of Rs.999/- with Mobikwik Wallet.
chevron icon
offer icon
Earn cashback up to Rs.75 with Amazon Pay Later
Earn cashback up to Rs.75 with Amazon Pay Later
chevron icon
offer icon
Pay with Amazon Pay Balance and get cashback up to Rs. 75 with minimum cashback of Rs. 15
Pay with Amazon Pay Balance and get cashback up to Rs. 75 with minimum cashback of Rs. 15
chevron icon
offer icon
Get upto Rs.150 Cashback on minimum transaction of Rs.599/- with Mobikwik UPI.
Get upto Rs.150 Cashback on minimum transaction of Rs.599/- with Mobikwik UPI.
chevron icon

सामान्य जानकारी

शामिल है

सिल्नीडिपाइन (10mg)

मार्केटर

Jagsam Pharma

स्टोरेज के निर्देश

25°c से कम तापमान पर स्टोर करें
अपनी भाषा चुनें हिंदी
सिल्सैम 10 टैबलेट image
सिल्सैम 10 टैबलेट image
सिल्सैम 10 टैबलेट image

परिचय

सिल्सैम 10 टैबलेट को अकेले या अन्य दवाओं के साथ लेने की सलाह दी जा सकती है. डोज़ आपकी कंडीशन की गंभीरता पर निर्भर करती है. आप इसे दिन के किसी भी समय, भोजन के साथ या बिना खाए ले सकते हैं, लेकिन प्रत्येक दिन इसे एक ही समय पर लेना सबसे अच्छा है. इसे उतने समय तक लेते रहें, जितने समय तक डॉक्टर इसे लेने के लिए सलाह दें. अगर आप अच्छा महसूस करते हैं, तो भी इस दवा को अपने आप बंद न करें, क्योंकि हाई ब्लड प्रेशर में अक्सर कोई लक्षण नहीं होते हैं. अचानक समस्या बढ़ने का पता लगाना कठिन हो जाता है, और दवा बंद करने पर बीमारी या लक्षण पहले से ज्यादा खराब हो सकते हैं.


नियमित व्यायाम करें, वजन को नियंत्रित रखें और हेल्दी डाइट लें, ये सभी चीजें ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करती हैं. इस दवा को लेने के दौरान अपने डॉक्टर की सलाह का पालन करें.


सबसे सामान्य साइड इफेक्ट्स में थकान, एडिमा (पैरों में सूजन), नींद आना, चक्कर आना, फ्लशिंग, हृदय की असामान्य धड़कन (दिल की धड़कन बढ़ जाना), और सिरदर्द शामिल हैं. अगर इनमें से कोई भी परेशान करता है या नहीं जाता है, तो अपने डॉक्टर से परामर्श करें. इस दवा के कुछ दुष्प्रभाव जैसे पैर या टखनों में सूजन और दिल की धड़कन बढ़ जाना आम तौर पर उस ग्रुप की अन्य दवाओं की तुलना में कम गंभीर होते हैं. अध्ययन से पता चला है कि किडनी पर भी इसका सुरक्षात्मक प्रभाव पड़ता है.


इसे लेने से पहले, अगर आपको लिवर, किडनी या हृदय की कोई समस्या है तो डॉक्टर को बताएं. गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को यह दवा लेने से पहले, डॉक्टर से भी सलाह लेनी चाहिए. आप जो भी दवाएं ले रहे हैं, उनके बारे में डॉक्टर को जरूर बताएं, खासकर हाई ब्लड प्रेशर या हृदय संबंधी समस्याओं के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं के बारे में. यह सुनिश्चित करने के लिए कि यह दवा ठीक से काम कर रही है, आपको अपना ब्लड प्रेशर नियमित रूप से चेक करना चाहिए.

सिल्सैम टैबलेट के मुख्य इस्तेमाल

सिल्सैम टैबलेट के फायदे

हाइपरटेंशन (हाई ब्लड प्रेशर) का इलाज
सिल्सैम 10 टैबलेट एक कैल्शियम चैनल ब्लॉकर है. यह रक्त वाहिकाओं को आराम देकर काम करता है ताकि रक्त आपके पूरे शरीर में अधिक आसानी से प्रवाहित हो सके. यह आपके ब्लड प्रेशर को कम करता है और भविष्य में स्ट्रोक, हार्ट अटैक या किडनी में समस्याएं होने के जोखिम को कम करता है. इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. इसे नियमित रूप से, डॉक्टर के बताए अनुसार लें, ताकि यह दवा सबसे अधिक प्रभावी हो, भले ही आपको बेहतर महसूस हो.

सिल्सैम टैबलेट के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. अगर साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें
सिल्सैम के सामान्य साइड इफेक्ट
  • थकान
  • नींद आना
  • पेट में दर्द
  • रैश
  • मांसपेशियों में दर्द
  • आंखों में दर्द
  • चक्कर आना
  • दिल की धड़कन बढ़ जाना
  • एडिमा (सूजन)
  • फ्लशिंग (चेहरे, कान, गर्दन और शरीर में गर्मी महसूस होना)
  • सिरदर्द
  • मिचली आना
  • कंपकंपी (शरीर या हाथों का अनियंत्रित रूप से कांपना)
  • ब्लड प्रेशर घट जाना
  • खुजली

सिल्सैम टैबलेट का इस्तेमाल कैसे करें

इस दवा की सही खुराक और इसे कितने समय तक लेना है, यह जानने के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें. इसे साबुत निगल लें. इसे चबाएं, कुचलें या तोड़ें नहीं. सिल्सैम 10 टैबलेट खाने के साथ या बिना खाना खाए भी लिया जा सकता है.

सिल्सैम टैबलेट किस प्रकार काम करता है

सिल्सैम 10 टैबलेट एक कैल्शियम चैनल ब्लॉकर है. यह रक्त वाहिकाओं को रिलेक्स करके ब्लड प्रेशर कम करता है, जिससे हृदय को पूरे शरीर में रक्त पंप करने में अधिक दक्षता प्राप्त होती है.

ख़ास टिप्स

  • इसे प्रतिदिन एक निर्धारित समय पर ही लें जिससे आपको याद रखने में आसानी होगी.
  • इसके कारण आपके ब्लड प्रेशर में एक अचानक गिरावट आ सकती है, खास तौर पर तब जब आप सिल्सैम 10 टैबलेट लेना शुरू करते हैं. चक्कर आने या गिरने की संभावना को कम करने के लिए, अगर आप बैठे या लेटे हुए हैं तो धीरे-धीरे उठें.
  • इससे टखने या पैर में सूजन हो सकती है. सूजन को कम करने के लिए, बैठते समय अपने पैरों को ऊंचाई पर रखें. अगर यह दूर नहीं जाता है तो अपने डॉक्टर से बात करें.
  • सिल्सैम 10 टैबलेट के कारण चक्कर आना की समस्या हो सकती है. जब तक आपको यह पता न चल जाए कि तो सिल्सैम 10 टैबलेट आपको किस प्रकार से प्रभावित करता है तब तक गाड़ी न चलाएं या मानसिक एकाग्रता की आवश्यकता वाली कोई भी गतिविधि न करें.
  • अगर आप गर्भवती हैं, गर्भधारण करने की योजना बना रही हैं, या स्तनपान कराती हैं तो अपने डॉक्टर को बताएं.

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

डॉक्टर की सलाह लें
इसकी जानकारी नहीं है कि सिल्सैम 10 टैबलेट के साथ एल्‍कोहल का सेवन करना सुरक्षित है या नहीं. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
गर्भावस्था

गर्भावस्था

डॉक्टर की सलाह लें
गर्भावस्था के दौरान सिल्सैम 10 टैबलेट का उपयोग कितना सुरक्षित है, यह अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है. गर्भवती महिलाओं पर इस दवा के पर्याप्त और सटीक शोध उपलब्ध नहीं हैं, और जानवरों पर किए गए परीक्षणों के आंकड़े भी प्रजनन सुरक्षा (Reproductive toxicity) के बारे में जानकारी देने के लिए काफी नहीं हैं. आपके डॉक्टर इस दवा को पर्चे पर लिखने से पहले, इसके फायदों और इससे होने वाले संभावित खतरों की अच्छी तरह जाँच करेंगे.
स्तनपान

स्तनपान

डॉक्टर की सलाह लें
स्तनपान के दौरान सिल्सैम 10 टैबलेट के इस्तेमाल से संबंधित जानकारी उपलब्ध नहीं है. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

सेफ
सिल्सैम 10 टैबलेट के सेवन से आपकी गाड़ी चलाने की क्षमता पर कोई असर नहीं पड़ता है.
किडनी

किडनी

सावधानी बरतें
किडनी की बीमारियों से पीड़ित मरीजों में सिल्सैम 10 टैबलेट का इस्तेमाल सावधानी के साथ किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
लिवर

लिवर

सावधानी बरतें
लिवर की बीमारियों से पीड़ित मरीजों में सिल्सैम 10 टैबलेट का इस्तेमाल सावधानी से किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सिल्सैम 10 टैबलेट एक दवा है जिसका इस्तेमाल हाई ब्लड प्रेशर के इलाज के लिए किया जाता है. यह दवाओं के एक समूह से संबंधित है जो रक्त वाहिकाओं में कैल्शियम चैनलों को ब्लॉक करते हैं. यह हाई ब्लड प्रेशर वाले रोगियों में रक्त वाहिकाओं को आराम देकर काम करता है. यह रक्त वाहिकाओं का व्यास बढ़ाता है, जो रक्त को उनसे अधिक आसानी से गुजरने में मदद करता है.
ये दोनों दवाएं ब्लड प्रेशर के इलाज में इस्तेमाल की जाती हैं और ब्लड प्रेशर को कम करने में समान रूप से प्रभावी होती हैं. एम्लोडिपाइन की तुलना में किडनी की समस्या वाले मरीजों में सिल्सैम 10 टैबलेट अधिक लाभदायक पाया गया है. इसके अलावा, ऐम्लोडिपाइन में हल्की एंकल सूजन होने की संभावना हो सकती है, लेकिन सिल्सैम 10 टैबलेट में एंकल में सूजन, टैचीकार्डिया और दिल की धड़कन बढ़ जाना होने की संभावना कम पाई गई है. आपका डॉक्टर आपके लिए क्या उपयुक्त है यह देखने के बाद इनमें से किसी एक का सुझाव देगा.
सिल्सैम 10 टैबलेट आमतौर पर अच्छी तरह से सहनशील होता है, लेकिन कभी-कभी सिरदर्द, चक्कर आना, फ्लशिंग, दिल की धड़कन बढ़ जाना, लो ब्लड प्रेशर और पेट की समस्याओं जैसे साइड इफेक्ट से भी जुड़ा हो सकता है. इससे पेशाब, टखने में सूजन और लेथर्जी भी बढ़ सकती है. ये साइड इफेक्ट हर किसी में आम नहीं होते हैं, लेकिन कुछ व्यक्तियों में हो सकते हैं. अगर आपको इस दवा को लेने के बाद कोई साइड इफेक्ट दिखाई देता है तो अपने डॉक्टर से परामर्श करें.
हां, सिल्सैम 10 टैबलेट को किडनी की कोशिकाओं पर सुरक्षात्मक प्रभाव दिखाया गया है, जिससे उन्हें नुकसान से बचा जाता है. यह डायबिटीज के साथ-साथ हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों में किडनी से प्रोटीन लीकेज को कम करने के लिए भी दिखाया गया है.
सिल्सैम 10 टैबलेट दिन के किसी भी समय लिया जा सकता है. आमतौर पर, इसे सुबह लेने की सलाह दी जाती है, लेकिन आपके डॉक्टर आपको इसे शाम भी लेने की सलाह दे सकते हैं. आपको इसे हर दिन एक ही समय पर लेना चाहिए ताकि आप इसे लेना याद रखें और शरीर में दवा का लगातार स्तर बनाए रखा जा सके.
जब तक आपके डॉक्टर ने आपको इसे लेने की सलाह दी है, तब तक आपको सिल्सैम 10 टैबलेट लेना चाहिए. आपको इसे आजीवन लेना पड़ सकता है. इसे लेना बंद न करें, भले ही आपको अच्छा महसूस हो या आपका ब्लड प्रेशर अच्छी तरह से नियंत्रित हो. अगर आप सिल्सैम 10 टैबलेट लेना बंद कर देते हैं, तो आपका ब्लड प्रेशर दोबारा बढ़ सकता है, और आपकी स्थिति और भी खराब हो सकती है.
अगर आप सिल्सैम 10 टैबलेट ले रहे हैं तो जीवनशैली में बदलाव आपको स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. अपने आहार में अतिरिक्त नमक लेने से बचें और अपने जीवन में तनाव को कम करने या मैनेज करने के तरीके खोजें. योग या मेडिटेशन करें, या फिर कोई नया शौक अपनाएँ. यह सुनिश्चित करें कि आपको हर रात अच्छी नींद आती है, क्योंकि यह आपके तनाव को भी कम करता है और इसलिए आपके ब्लड प्रेशर को सामान्य रखने में मदद करता है. धूम्रपान और शराब पीना बंद करें, क्योंकि यह आपके ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है और हृदय की समस्याओं को रोकने में मदद करता है. नियमित रूप से व्यायाम करें और संतुलित आहार लें जिसमें पूरे अनाज, ताज़े फल, सब्जियां और फैट-फ्री प्रोडक्ट शामिल हैं. सिल्सैम 10 टैबलेट लेते समय ग्रेपफ्रूट (चकोत्रा) खाने से या ग्रेपफ्रूट जूस पीने से बचें. अगर आपको सिल्सैम 10 टैबलेट से अधिकतम लाभ प्राप्त करने और स्वस्थ रहने के लिए किसी और मदद की आवश्यकता है, तो आपको अपने डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए.

फैक्ट बॉक्स

रासायनिक वर्ग

डिहीड्रोपीरिडाइन कैर्बोक्साय्लिक एसिड डेरिवैटाइव

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

कार्डिएक

एक्शन क्लास

कैल्सियम चैनल ब्लॉकर्स- डिहीड्रोपीरिडाइनस (डीएचपी)

Related lab tests

संबंधित आयुर्वेदिक सामग्रियां
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Jagsam Pharma
Address: शॉप नं-2, प्लॉट नं.-4, सेक्टर-11, बालाजी हाइट्स, सानपड़ा, नवी मुंबई, महाराष्ट्र - 400705, इंडिया

Vendor Details

Country of origin: India
A licensed vendor partner from your nearest location will deliver Cilsam 10 Tablet. Once the pharmacy accepts your order, the details of the pharmacy will be shared with you. Acceptance of your order is based on the validity of your doctor's ℞ and the availability of this medicine.

In case of any issues, contact us

Email ID: [email protected]
Phone Number: 0124-4166666
Address: 5th Floor Tower - B of the Presidency Building, 46/4 Mehrauli Gurgaon Road, Sector 14, Gurugram, Haryana-122001, India

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

Why we need a prescription?
close sheet