





सिलजेस्ट 10 टैबलेट
लेखक डॉ. अनुज सैनी, एमएमएसटी, MBBS,
समीक्षक डॉ. राजीव शर्मा, एमबीए, एमबीबीएस,
लास्ट अपडेटेड on 14 May 2026 | 05:18 PM (IST)




₹64.5
अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें









सामान्य जानकारी
शामिल है
मार्केटर
स्टोरेज के निर्देश






परिचय
सिलजेस्ट 10 टैबलेट को अकेले या अन्य दवाओं के साथ लेने की सलाह दी जा सकती है. डोज़ आपकी कंडीशन की गंभीरता पर निर्भर करती है. आप इसे दिन के किसी भी समय, भोजन के साथ या बिना खाए ले सकते हैं, लेकिन प्रत्येक दिन इसे एक ही समय पर लेना सबसे अच्छा है. डॉक्टर इसे जब तक लेने की सलाह देते हैं, तब तक इसे लेते रहें. अगर आप अच्छा महसूस करते हैं, तो भी इस दवा को अपने आप बंद न करें, क्योंकि हाई ब्लड प्रेशर में अक्सर कोई लक्षण नहीं होते हैं. अचानक समस्या बढ़ने का पता लगाना कठिन हो जाता है, और दवा बंद करने पर बीमारी या लक्षण पहले से ज्यादा खराब हो सकते हैं.
नियमित व्यायाम के साथ सक्रिय रखना, अपना वजन घटाना, और स्वस्थ डाइट खाना आपके ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में भी मदद करेगा. इस दवा को लेने के दौरान अपने डॉक्टर की सलाह का पालन करें.
सबसे सामान्य साइड इफेक्ट्स में थकान, एडिमा (पैरों में सूजन), नींद आना, चक्कर आना, फ्लशिंग, हृदय की असामान्य धड़कन (दिल की धड़कन बढ़ जाना), और सिरदर्द शामिल हैं. अगर इनमें से कोई भी परेशान करता है या नहीं जाता है, तो अपने डॉक्टर से परामर्श करें. इस दवा के कुछ दुष्प्रभाव जैसे पैर या टखनों में सूजन और दिल की धड़कन बढ़ जाना आम तौर पर उस ग्रुप की अन्य दवाओं की तुलना में कम गंभीर होते हैं. अध्ययन से पता चला है कि किडनी पर भी इसका सुरक्षात्मक प्रभाव पड़ता है.
इसे लेने से पहले, अगर आपको लिवर, किडनी या हृदय की कोई समस्या है तो डॉक्टर को बताएं. गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को यह दवा लेने से पहले, डॉक्टर से भी सलाह लेनी चाहिए. अपने द्वारा ली जाने वाली सभी दवाओं के बारे में अपने डॉक्टर को भी बताएं- विशेष रूप से जिनका इस्तेमाल हाई ब्लड प्रेशर या हृदय के इलाज के लिए किया जाता है. यह सुनिश्चित करने के लिए कि यह दवा ठीक से काम कर रही है, आपको अपना ब्लड प्रेशर नियमित रूप से चेक करना चाहिए.
सिलजेस्ट टैबलेट के मुख्य इस्तेमाल
- हाइपरटेंशन (हाई ब्लड प्रेशर) का इलाज : In a condition where blood pressure is elevated, this medicine helps lower blood pressure by relaxing blood vessels and improving blood flow. This helps reduce strain on the heart and blood vessels.
सिलजेस्ट टैबलेट के फायदे
सिलजेस्ट 10 टैबलेट एक कैल्शियम चैनल ब्लॉकर है. यह रक्त वाहिकाओं को आराम देकर काम करता है ताकि रक्त आपके पूरे शरीर में अधिक आसानी से प्रवाहित हो सके. यह आपके ब्लड प्रेशर को कम करता है और भविष्य में स्ट्रोक, हार्ट अटैक या किडनी में समस्याएं होने के जोखिम को कम करता है. इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. इसे नियमित रूप से, डॉक्टर के बताए अनुसार लें, ताकि यह दवा सबसे अधिक प्रभावी हो, भले ही आपको बेहतर महसूस हो.
सिलजेस्ट टैबलेट के साइड इफेक्ट
- थकान
- नींद आना
- पेट में दर्द
- रैश
- मांसपेशियों में दर्द
- आंखों में दर्द
- चक्कर आना
- दिल की धड़कन बढ़ जाना
- एडिमा (सूजन)
- फ्लशिंग (चेहरे, कान, गर्दन और शरीर में गर्मी महसूस होना)
- सिरदर्द
- मिचली आना
- कंपकंपी (शरीर या हाथों का अनियंत्रित रूप से कांपना)
- ब्लड प्रेशर घट जाना
- खुजली
सिलजेस्ट टैबलेट का इस्तेमाल कैसे करें
सिलजेस्ट टैबलेट किस प्रकार काम करता है
All substitutes for Cilgest 10 Tablet
Cilnep 10mg Tablet
Clindinol 10mg Tablet
CILOgard 10 Tablet
CILday 10mg Tablet
Ciledge 10 Tablet
ख़ास टिप्स
- इसे प्रतिदिन एक निर्धारित समय पर ही लें जिससे आपको याद रखने में आसानी होगी.
- इसके कारण आपके ब्लड प्रेशर में एक अचानक गिरावट आ सकती है, खास तौर पर तब जब आप सिलजेस्ट 10 टैबलेट लेना शुरू करते हैं. चक्कर आने या बेहोश होकर गिर जाने की संभावना को कम करने के लिए, अगर आप बैठे हैं या लेटे हैं तो धीरे-धीरे उठें.
- इससे टखने या पैर में सूजन हो सकती है. सूजन को कम करने के लिए, बैठते समय अपने पैरों को ऊंचाई पर रखें. अगर यह दूर नहीं जाता है तो अपने डॉक्टर से बात करें.
- सिलजेस्ट 10 टैबलेट के कारण चक्कर आना की समस्या हो सकती है. जब तक आपको यह पता न चल जाए कि तो सिलजेस्ट 10 टैबलेट आपको किस प्रकार से प्रभावित करता है तब तक गाड़ी न चलाएं या मानसिक एकाग्रता की आवश्यकता वाली कोई भी गतिविधि न करें.
- अगर आप गर्भवती हैं, गर्भधारण करने की योजना बना रही हैं, या स्तनपान कराती हैं तो अपने डॉक्टर को बताएं.
सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

गर्भावस्था

स्तनपान

ड्राइविंग

किडनी

लिवर
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
फैक्ट बॉक्स
रासायनिक वर्ग
लत लगने की संभावना
चिकित्सीय वर्ग
एक्शन क्लास
संबंधित लैब टेस्ट
संदर्भ
- Central Drugs Standard Control Organisation (CDSCO). Cilnidipine. [Accessed 15 Mar. 2019] (online) Available from:
- Chen BL, Zhang YZ, Luo JQ, et al. Clinical use of azelnidipine in the treatment of hypertension in Chinese patients. Ther Clin Risk Manag. 2015;11:309-18. [Accessed 23 Apr. 2020] (online) Available from:
- Cilnidipine [Prescribing Information]. Ranipur, Uttarakhand: Akums Drugs and Pharmaceuticals Ltd.; 2021. [Accessed 16 Jun. 2023] (online) Available from:
- Cilnidipine [Prescribing Information]. Ahmedabad, Gujarat: Torrent Pharmaceuticals Ltd.; 2018. [Accessed 24 Mar. 2025] (online) Available from:




और अधिक जानना चाहते हैं
हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैंक्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?
डिस्क्लेमर
मार्केटर की जानकारी
Address: जीएफ - 001, मौर्यांश इलांजा, श्यामल क्रॉस रोड, पारेख हॉस्पिटल सैटलाइट के पास, अहमदाबाद, गुजरात - 380015, इंडिया.
विक्रेता विवरण
हमारे पास उपलब्ध टेस्ट
- सीबीसी (कम्पलीट ब्लड काउंट)
- एफबीएस (फास्टिंग ब्लड शुगर)
- थायरॉइड प्रोफाइल टोटल (T3, T4 और TSH)
- HbA1c (ग्लायकोसिलेटेड हीमोग्लोबिन)
- पीपीबीएस (पोस्टप्रैन्डियल ब्लड शुगर)
- लिपिड प्रोफाइल
- विटामिन डी (25-हाइड्रॉक्सी)
- यूरिन आर/एम (यूरिन रूटीन और माइक्रोस्कोपी)
- कोरोनावायरस कोविड -19 टेस्ट- RT PCR
- एलएफटी (लिवर फंक्शन टेस्ट)
- केएफटी (किडनी फंक्शन टेस्ट)
- टीएसएच (थायरॉयड स्टिमुलेटिंग हार्मोन) अल्ट्रासेंसिटिव
- ईएसआर (एरिथ्रोसाइट सेडिमेंटेशन रेट)
- यूरिक एसिड, सीरम
- विटामिन B12
- सीआरपी (सी-रिएक्टिव प्रोटीन), क्वांटिटेटिव
- यूरिन सी/एस (यूरीन कल्चर और सेन्सिटिविटी)
- सीरम इलेक्ट्रोलाइट्स
- सीरम कैल्शियम
- सीरम क्रिएटिनिन
- डायबिटीज स्क्रीनिंग (HbA1C और फास्टिंग शुगर)
- इलेक्ट्रोलाइट्स के साथ केएफटी (इलेक्ट्रोलाइट्स के साथ किडनी फंक्शन टेस्ट)
- कोलेस्टेरॉल - टोटल
- एचबीए (हेमोग्लोबिन)
- कम्प्लीट हीमोग्राम (सीबीसी और ईएसआर)


















