Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
क्लोरानिकोल-पीडी आई ड्रॉप 1
क्लोरानिकोल-पीडी आई ड्रॉप 2
क्लोरानिकोल-पीडी आई ड्रॉप 3
Sold out, We're noting the medicine down to get it from the manufacturer.

क्लोरानिकोल-पीडी आई ड्रॉप

Chloramphenicol (5mg)+ Dexamethasone (1mg)+ Polymyxin B (5000IU)
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
क्लोरानिकोल-पीडी आई ड्रॉप तीन दवाओं का मिश्रण है. इसका इस्तेमाल आंखों के बैक्टीरियल इंफेक्शन के इलाज में किया जाता है. यह संक्रमण पैदा करने वाले बैक्टीरिया को मारता है. यह दर्द, खुजली, बेचैनी और जलन से भी छुटकारा दिलाता है.

लेखक डॉ. सुबिता अलघ, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. सचिन गुप्ता, एमडी फैर्मकोलोगी, MBBS,
लास्ट अपडेटेड on 07 सितंबर 2026 | 01:02 AM (Ist)
एमआरपी₹15
(लागू टैक्स सहित)
 
 
0
footer-icon

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 का सीधा ट्रांज़ैक्शन.
न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 का सीधा ट्रांज़ैक्शन.
chevron icon
offer icon
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon

सामान्य जानकारी

शामिल है

Chloramphenicol (5mg)+ Dexamethasone (1mg)+ Polymyxin B (5000IU)

मार्केटर

Zeelab Pharmacy Pvt Ltd

स्टोरेज के निर्देश

25°c से कम तापमान पर स्टोर करें

प्रिजरवेटिव

Phenylmercuric nitrate
अपनी भाषा चुनें हिंदी
क्लोरानिकोल-पीडी आई ड्रॉप 1
क्लोरानिकोल-पीडी आई ड्रॉप 2
क्लोरानिकोल-पीडी आई ड्रॉप 3

परिचय

क्लोरानिकोल-पीडी आई ड्रॉप का इस्तेमाल सिर्फ़ आंखों में ही किया जाना चाहिए. इसे निर्धारित खुराक और अवधि में इस्तेमाल करें. इसे सिर्फ़ प्रभावित आंख पर ही लगाएं. दवा लगाने से पहले आपको अपने हाथ धो लेने चाहिए. निर्धारित से अधिक खुराक में इसका इस्तेमाल न करें. डॉक्टर के परामर्श के बिना दवा को अचानक बंद नहीं करना चाहिए.

यह आम तौर पर सुरक्षित होता है, लेकिन कभी-कभी यह आंखों में परेशानी और जलन पैदा कर सकता है. ये प्रभाव हल्के होते हैं और कुछ समय में दूर हो जाते हैं. हालांकि, अगर यह प्रभाव बने रहते हैं, तो आपको अपने डॉक्टर से बात करनी चाहिए.

क्लोरानिकोल-पीडी ऑफ्थाल्मिक सोल्यूशन के मुख्य इस्तेमाल

  • आंख में बैक्टीरियल इन्फेक्शन का इलाज

क्लोरानिकोल-पीडी ऑफ्थाल्मिक सोल्यूशन के फायदे

आंख में बैक्टीरियल इन्फेक्शन का इलाज
क्लोरानिकोल-पीडी आई ड्रॉप का इस्तेमाल आंखों के बैक्टीरियल इन्फेक्शन जैसे कि कंजंक्टिवाइटिस या गुलाबी आंख के इलाज के लिए किया जाता है. यह इन्फेक्शन पैदा करने वाले बैक्टीरिया की वृद्धि को रोकता है और आंखों में दर्द, सूजन, लालपन, खुजली या जलन से राहत दिलाने में मदद करता है. डॉक्टर की सलाह के अनुसार या कम से कम एक सप्ताह के लिए दिन में 2-3 बार इसका इस्तेमाल करें. क्लोरानिकोल-पीडी आई ड्रॉप का इस्तेमाल करने के बाद आपके लक्षणों में सुधार हो सकता है. हालांकि, इलाज का पूरा कोर्स जरूर पूरा करें. इससे यह सुनिश्चित होगा कि इन्फेक्शन का पूरी तरह से इलाज हो जाए तथा यह वापस न आए.

क्लोरानिकोल-पीडी ऑफ्थाल्मिक सोल्यूशन के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. अगर साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें
क्लोरानिकोल-पीडी के सामान्य साइड इफेक्ट
  • जलन का अहसास
  • खुजली
  • जलन
  • सूखापन
  • बालों की जड़ों में सूजन
  • हाइपरट्राइकोसिस (अनचाहे बालों का ज्यादा बढ़ना)
  • एक्ने फॉर्म इरप्शन
  • हाइपोपिग्मेंटेशन (त्वचा का रंग हल्का पड़ना)
  • मुंह के आसपास रैशेज
  • एलर्जिक कांटेक्ट डर्मेटाइटिस
  • स्किन मैसेरेशन
  • द्वितीयक संक्रमण
  • त्वचा का क्षय
  • स्ट्रेच मार्क्स
  • घमौरी (पसीने से होने वाले रैशेज)

क्लोरानिकोल-पीडी ऑफ्थाल्मिक सोल्यूशन का इस्तेमाल कैसे करें

यह दवाई केवल बाहरी इस्तेमाल के लिए है. इसे डॉक्टर की सलाह के अनुसार खुराक और अवधि में लें. इस्तेमाल करने के पहले लेवल की जांच कर लें. इसे छूए बिना ड्रॉपर को आंखों के पास रखें. ड्रॉपर को हल्के से दबाएं और दवा को निचली पलक के अंदर डालें. अतिरिक्त द्रव को साफ कर दें.

क्लोरानिकोल-पीडी ऑफ्थाल्मिक सोल्यूशन किस प्रकार काम करता है

क्लोरानिकोल-पीडी आई ड्रॉप इन दो एंटीबायोटिक (क्लोरामफेनिकोल, पॉलीमीक्सिन बी) और एक स्टेरॉयड (डेक्सामेथासोन) से मिलकर बना है. एंटीबायोटिक, बैक्टीरिया को मारकर या उनके विकास को रोककर काम करते हैं. साथ में वे आपकी आंखों के इन्फेक्शन का असरदार तरीके से इलाज करते हैं. स्टेरॉइड कुछ केमिकल मैसेंजर (प्रोस्टाग्लैंडिन) के उत्पादन को ब्लॉक करता है, जो आंखों की लालिमा, सूजन और खुजली का कारण बनाता है.

ख़ास टिप्स

  • आपकी आंखों के बैक्टीरियल इन्फेक्शन के इलाज के लिए क्लोरानिकोल-पीडी आई ड्रॉप लेने की सलाह दी गई है.
  • बेहतर महसूस होने के बावजूद भी दवा की कोई खुराक ना छोड़ें और इलाज का कोर्स पूरा खत्म करें.
  • क्लोरानिकोल-पीडी आई ड्रॉप का इस्तेमाल निर्धारित अवधि से ज़्यादा समय तक न करें क्योंकि इससे ग्लॉकोमा या दूसरे संक्रमण हो सकते हैं. 
  • दूषित होने से बचाने के लिए टिप को किसी भी सतह, आँख में ना छुआएं.
  • जब तक आपका संक्रमण ठीक न हो जाए तब तक कॉन्टैक्ट लेंस न पहनें.
  • 5 दिन के कोर्स के अंत में बची हुई किसी भी दवा को फेंक दें.

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

किसी प्रभाव की जानकारी प्राप्त/उपलब्ध नहीं है
गर्भावस्था

गर्भावस्था

डॉक्टर की सलाह लें
गर्भावस्था के दौरान क्लोरानिकोल-पीडी आई ड्रॉप का उपयोग कितना सुरक्षित है, यह अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है. गर्भवती महिलाओं पर इस दवा के पर्याप्त और सटीक शोध उपलब्ध नहीं हैं, और जानवरों पर किए गए परीक्षणों के आंकड़े भी प्रजनन सुरक्षा (Reproductive toxicity) के बारे में जानकारी देने के लिए काफी नहीं हैं. आपके डॉक्टर इस दवा को पर्चे पर लिखने से पहले, इसके फायदों और इससे होने वाले संभावित खतरों की अच्छी तरह जाँच करेंगे.
स्तनपान

स्तनपान

असुरक्षित
क्लोरानिकोल-पीडी आई ड्रॉप का स्तनपान के दौरान इस्तेमाल असुरक्षित है. स्टडीज़ से पता चलता है कि यह दवा बच्चे के लिए नुकसानदायक हो सकती है.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

असुरक्षित
क्लोरानिकोल-पीडी आई ड्रॉप के कारण सतर्कता या एकाग्रता में कमी आ सकती है, नजर धुंधली हो सकती है और आपको नींद या चक्कर आ सकते हैं. इन लक्षणों के महसूस होने पर वाहन न चलाएं.
किडनी

किडनी

किसी प्रभाव की जानकारी प्राप्त/उपलब्ध नहीं है
लिवर

लिवर

किसी प्रभाव की जानकारी प्राप्त/उपलब्ध नहीं है
All

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नहीं, क्लोरानिकोल-पीडी आई ड्रॉप का इस्तेमाल बंद न करें और इलाज का पूरा कोर्स पूरा करें. आपके लक्षणों में सुधार हो सकता है और इन्फेक्शन पूरी तरह से ठीक होने से पहले आप बेहतर महसूस करना शुरू कर सकते हैं. लेकिन अपने डॉक्टर द्वारा सलाह दी गई अवधि के लिए अपनी दवा लेना जारी रखें.
इस दवा को उसी कंटेनर में रखें जिसमें यह आई है और कंटेनर को अच्छी तरह बंद रखें. पैक या लेबल पर दिए गए निर्देशों के अनुसार इसे स्टोर करें. इस्तेमाल न की गई दवा को नष्ट कर दें. यह ध्यान रखें कि इसे बच्चे, पालतू जानवर या कोई और गलती से न खा ले.
दूषित होने से बचने के लिए क्लोरानिकोल-पीडी आई ड्रॉप का इस्तेमाल करने से पहले अपने हाथ धोएं, और ड्रॉपर की टिप को न छूएं. अगर आप कॉन्टैक्ट लेंस पहनते हैं, तो इस दवा का उपयोग करने से पहले उन्हें हटाएं. इस दवा का उपयोग करने के लिए, अपने सिर को पीछे टिल्ट करें, ऊपर देखें और पाउच बनाने के लिए नीचे की पलक को खींचें और फिर क्लोरानिकोल-पीडी आई ड्रॉप (ड्रॉप या ऑइंटमेंट) लगाएं.
अगर आप दुर्घटनावश क्लोरानिकोल-पीडी आई ड्रॉप की अधिक मात्रा लगाते हैं, तो अपनी आंख को बहुत सारे पानी से धोएं. अगर इस दवा को धोने के बाद भी आंखों में जलन होती है तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें.

फैक्ट बॉक्स

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

ओपीएचटीएचएएल
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Zeelab Pharmacy Pvt Ltd
Address: 913, डी-104, पीतमपुरा, दिल्ली-110034

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
close sheet