Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
कैल्फी सिरप 1
कैल्फी सिरप 2
Not for online sale
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
कैल्फी सिरप एक कॉम्बिनेशन दवा है जिसका इस्तेमाल सूखी खांसी के इलाज के लिए किया जाता है. यह नाक, श्वासनली और फेफड़ों में म्यूकस को पतला और ढीला कर देता है जिससे यह खांसी के माध्यम से आसानी से बाहर निकल जाता है. यह छोटी रक्त वाहिकाओं को भी संकरा कर देता है और नाक में जमाव या बंद नाक से राहत देता है.

लेखक डॉ. अनुज सैनी, एमएमएसटी, MBBS,
समीक्षक डॉ. राजीव शर्मा, एमबीए, एमबीबीएस,
लास्ट अपडेटेड on 26 सितंबर 2026 | 01:03 AM (Ist)
₹48.9 एमआरपी₹51.425% की छूट 
हम इस प्रोडक्ट की बिक्री की सुविधा नहीं देते हैं
(लागू टैक्स सहित)
 
 
0
footer-icon
sku_image
कैल्फी सिरप ऑनलाइन खरीद के लिए उपलब्ध नहीं है.

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 का सीधा ट्रांज़ैक्शन.
न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 का सीधा ट्रांज़ैक्शन.
chevron icon
offer icon
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
offer icon
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के पहली बार उपयोग करने वाले यूज़र के लिए न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर 200 तक का 10% कैशबैक.
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के पहली बार उपयोग करने वाले यूज़र के लिए न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर 200 तक का 10% कैशबैक.
chevron icon

सामान्य जानकारी

अपनी भाषा चुनें हिंदी
कैल्फी सिरप 1
कैल्फी सिरप 2

परिचय

कैल्फी सिरप को डॉक्टर द्वारा सलाह दी गई खुराक और अवधि के अनुसार भोजन के साथ या बिना भोजन के लिया जाता है. डोज़ आपकी कंडीशन और दवा के प्रति आपके रिसपॉन्स पर निर्भर करेगी. डॉक्टर ने जितने समय तक लेने को कहा है, उतने समय तक इस दवा को लेते रहें. अगर आप इलाज को जल्दी रोकते हैं तो आपके लक्षण वापस आ सकते हैं और आपकी स्थिति और भी खराब हो सकती है. आप जो भी दूसरी दवाएं ले रहे हैं, उनके बारे में अपनी हेल्थकेयर टीम को बताएं, क्योंकि वे इस दवा के असर को प्रभावित कर सकती हैं या खुद इससे प्रभावित हो सकती हैं.

सबसे सामान्य साइड इफेक्ट मिचली आना, डायरिया, पेट फूलना, अपच, सिरदर्द, पसीना आना, हाई ब्लड प्रेशर, अनिद्रा, दिल की धड़कन बढ़ जाना, त्वचा पर रैश, और पेट की खराबी हैं. इनमें से अधिकांश अस्थायी होते हैं और आमतौर पर समय के साथ सही हो जाते हैं. अगर आप इनमें से किसी भी साइड इफेक्ट को लेकर चिंतित हैं तो अपने डॉक्टर से बात करें. इस दवा से चक्कर और नींद आ सकती है, इसलिए जब तक आप यह ना जान लें कि यह दवा आपको कैसे प्रभावित करती है तब तक ड्राइव या ऐसा कोई काम न करें जिसके लिए मानसिक फोकस की जरुरत हो. यह दवा लेने के दौरान शराब पीने से बचें क्योंकि इससे आपको अधिक नींद आ सकती है.

खुद से दवा न लें और न ही अपनी दवा किसी दूसरे व्यक्ति को लेने की सलाह दें. इसे बच्चों से दूर रखें. यह दवा लेते समय बहुत सारे फ्लुइड्ज़ लेना फायदेमंद है. इसे लेने से पहले, अगर आपको या लिवर से संबंधित कोई बीमारी है तो आपको अपने डॉक्टर को इसके बारे में बताना चाहिए ताकि वह आपको एक उचित डोज़ दे सके. गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को यह दवा लेने से पहले, डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए.

कैल्फी सिरप के मुख्य इस्तेमाल

कैल्फी सिरप के फायदे

सूखी खांसी
सूखी खांसी एक प्रकार की खांसी है जिसमें किसी प्रकार के बलगम या म्यूकस का उत्पादन नहीं होता है. यह गले में एक सुरसुराहट की अनुभूति या खुजली पैदा कर सकता है और ठंड, फ्लू, एलर्जी या गले में जलन के कारण हो सकता है. कैल्फी सिरप गंभीर सूखी खांसी को दबाता है और आपको गले में जलन से राहत देता है. इसे डॉक्टर द्वारा पर पर्ची में लिखे गए गए अनुसार लें. कैल्फी सिरप लेने के साथ-साथ, गुनगुने नमक के पानी से कुल्ले करने तथा शहद और अदरक का सेवन करने से आपको सूखी खांसी को प्रबंधित करने में मदद मिल सकती है.

कैल्फी सिरप के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. अगर साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें
कैल्फी के सामान्य साइड इफेक्ट
  • मिचली आना
  • डायरिया
  • पेट फूलना
  • अपच
  • सिरदर्द
  • चक्कर आना
  • पसीना आना
  • हाई ब्लड प्रेशर
  • अनिद्रा (नींद में कठिनाई)
  • दिल की धड़कन बढ़ जाना
  • त्वचा पर रैश
  • पेट ख़राब होना

कैल्फी सिरप का इस्तेमाल कैसे करें

इस दवा की सही खुराक और इसे कितने समय तक लेना है, यह जानने के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें. इस्तेमाल करने के पहले लेवल की जांच कर लें. इसे मापने वाले कप से नापकर ही पिएं. इस्तेमाल करने के पहले अच्छी तरह से हिलायें. कैल्फी सिरप खाने के साथ या बिना खाना खाए भी लिया जा सकता है.

कैल्फी सिरप किस प्रकार काम करता है

कैल्फी सिरप तीन दवाओं का मिश्रण हैःफिनाइलप्रोपेनोलामाइन, ब्रोमहेक्सिन और डेक्स्ट्रोमेथॉर्फन हाय्ड्रोब्रोमाइड. फिनाइलप्रोपेनोलामाइन एक डिकंजेस्टेंट है जो बंद नाक व नाक में कंजेशन से राहत देकर छोटी रक्त वाहिकाओं को संकुचित करता है. ब्रोमहेक्सिन एक म्यूकोलिटिक है जो म्यूकस (बलगम) को पतला और ढीला करता है, जिससे खांसने में आसानी होती है. डेक्स्ट्रोमेथॉर्फन हाय्ड्रोब्रोमाइड एक कफ सप्रेसेंट है जो मस्तिष्क में कफ से संबंधित हिस्से की गतिविधियों को कम करके कफ से आराम दिलाता है.

ख़ास टिप्स

  • कैल्फी सिरप सूखी खांसी से राहत दिलाने के लिए दी जाती है.
  • अपने डॉक्टर की सलाह अनुसार या लेबल पर दिए निर्देशों के अनुसार ही लें. खुराक को बढ़ाएं नहीं या निर्धारित अवधि से अधिक समय तक न लें.
  • यदि आपको कोई सुधार न दिखाई दे और 7 दिनों से अधिक खांसी हो तो अपने डॉक्टर से परामर्श करें.
  • अपने डॉक्टर को बताएं कि क्या आप कोई एंटी-डिप्रेसेंट ले रहे हैं.
  • अगर आपको लंबे समय से खांसी है या आपको अस्थमा है या अस्थमा के गंभीर दौरे पड़ते हैं, या यदि खांसी के साथ बुखार, दाने या लगातार सिरदर्द है तो अपने डॉक्टर को बताएं.

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

सावधानी बरतें
कैल्फी सिरप लेते समय शराब का इस्तेमाल सावधानी के साथ करना चाहिए.
गर्भावस्था

गर्भावस्था

डॉक्टर की सलाह लें
गर्भावस्था के दौरान कैल्फी सिरप का उपयोग कितना सुरक्षित है, यह अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है. गर्भवती महिलाओं पर इस दवा के पर्याप्त और सटीक शोध उपलब्ध नहीं हैं, और जानवरों पर किए गए परीक्षणों के आंकड़े भी प्रजनन सुरक्षा (Reproductive toxicity) के बारे में जानकारी देने के लिए काफी नहीं हैं. आपके डॉक्टर इस दवा को पर्चे पर लिखने से पहले, इसके फायदों और इससे होने वाले संभावित खतरों की अच्छी तरह जाँच करेंगे.
स्तनपान

स्तनपान

डॉक्टर की सलाह लें
स्तनपान के दौरान कैल्फी सिरप के इस्तेमाल से संबंधित जानकारी उपलब्ध नहीं है. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

असुरक्षित
कैल्फी सिरप लेने से कुछ लोगों में ड्राइविंग की क्षमता प्रभावित हो सकती है.
किडनी

किडनी

डॉक्टर की सलाह पर सुरक्षित
कैल्फी सिरप किडनी से जुड़ी बीमारी वाले मरीजों में इस्तेमाल के लिए संभवतः सुरक्षित है. अभी जो जानकारी उपलब्ध है उसके अनुसार दवा की खुराक बदलने की जरूरत नहीं लगती.
लिवर

लिवर

असुरक्षित
लिवर की बीमारी वाले मरीजों को कैल्फी सिरप का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह उनके लिए नुकसानदायक हो सकती है.

फैक्ट बॉक्स

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

रेस्पिरेटरी
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Winmac Laboratories Ltd
Address: प्लॉट नं. 68, इंडस्ट्रियल एरिया फेज ii, चंडीगढ़, 160002

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
close sheet