Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
ब्रेक्स सिरप 1
ब्रेक्स सिरप 2
Banned for sale, As per the drugs and cosmetics act 1940
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
ब्रेक्स सिरप एक कॉम्बिनेशन दवा है जिसका इस्तेमाल जुकाम के लक्षणों जैसे कि बहती नाक, बंद नाक, छींकना, आंखों से पानी आना और कंजेशन या स्टफिनेस के इलाज में किया जाता है. यह नाक, श्वासनली और फेफड़ों में बलगम को पतला करता है, जिससे कफ आसानी से बाहर आ सके.

लेखक डॉ. सुबिता अलघ, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. राजीव शर्मा, एमबीए, एमबीबीएस,
लास्ट अपडेटेड on 16 नवंबर 2026 | 01:01 AM (Ist)
₹19.1 एमआरपी₹20.637% की छूट 
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार यह प्रोडक्ट बिक्री के लिए प्रतिबंधित है
(लागू टैक्स सहित)
 
 
0
footer-icon

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
₹299 से अधिक के सभी ऑर्डर पर 5% तक सुनिश्चित कैशबैक.
chevron icon
offer icon
₹50 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
₹50 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹299 से अधिक के सभी ऑर्डर पर 5% तक सुनिश्चित कैशबैक.
chevron icon
offer icon
₹50 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
₹50 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon

सामान्य जानकारी

शामिल है

पीसियूडोएफेड्रीन (NA)+ Bromhexine (NA)

मार्केटर

A. Menarini India Pvt Ltd

स्टोरेज के निर्देश

30°c से कम तापमान पर स्टोर करें
अपनी भाषा चुनें हिंदी
ब्रेक्स सिरप 1
ब्रेक्स सिरप 2

परिचय

ब्रेक्स सिरप को डॉक्टर द्वारा सलाह दी गई खुराक और अवधि के अनुसार भोजन के साथ या बिना भोजन के लिया जाता है. डोज़ आपकी कंडीशन और दवा के प्रति आपके रिसपॉन्स पर निर्भर करेगी. डॉक्टर ने जितने समय तक लेने को कहा है, उतने समय तक इस दवा को लेते रहें. अगर आप इलाज को जल्दी रोकते हैं तो आपके लक्षण वापस आ सकते हैं और आपकी स्थिति और भी खराब हो सकती है. आप जो भी दूसरी दवाएं ले रहे हैं, उनके बारे में अपनी हेल्थकेयर टीम को बताएं, क्योंकि वे इस दवा के असर को प्रभावित कर सकती हैं या खुद इससे प्रभावित हो सकती हैं.

सबसे सामान्य साइड इफेक्ट मिचली, ब्लोटिंग, डायरिया, अपच, नर्वसनेस, अनिद्रा, बेचैनी, सिरदर्द, पसीना और त्वचा पर चकत्ते हैं. इनमें से अधिकांश अस्थायी होते हैं और आमतौर पर समय के साथ सही हो जाते हैं. अगर आप इनमें से किसी भी साइड इफेक्ट को लेकर चिंतित हैं तो अपने डॉक्टर से बात करें. इस दवा से आपको चक्कर या नींद आ सकती है. इसलिए, जब तक आप यह न जान लें कि यह दवा आपको कैसे प्रभावित करती है, तब तक ड्राइव या ऐसा कोई काम न करें जिसमें मानसिक फोकस की आवश्यकता होती है. यह दवा लेने के दौरान शराब पीने से बचें क्योंकि इससे आपको अधिक नींद आ सकती है.

खुद से दवा न लें और न ही अपनी दवा किसी दूसरे व्यक्ति को लेने की सलाह दें. यह दवा लेते समय बहुत सारे फ्लुइड्ज़ लेना फायदेमंद है. अगर आप किडनी से पीड़ित हैं, तो इस दवा का सेवन शुरू करने से पहले डॉक्टर को सूचित करना महत्वपूर्ण है. अगर आप गर्भवती हैं, गर्भधारण की योजना बना रही हैं या स्तनपान करवा रही हैं तो भी आपको अपने डॉक्टर को बताना चाहिए.

ब्रेक्स सिरप के मुख्य इस्तेमाल

ब्रेक्स सिरप के फायदे

जुकाम
ब्रेक्स सिरप कॉम्बिनेशन वाली एक दवा है जो प्रभावी रूप से जुकाम के लक्षणों जैसे कि बंद नाक, नाक बहना, आँखों से पानी निकलना, छीकें आना और जकड़न या कंजेशन से राहत दिलाती है. यह गाढ़े बलगम को पतला करने में मदद करता है, जिससे खांसी को दूर करना आसान हो जाता है. इससे हवा अंदर लेना और बाहर निकलना आसान हो जाता है. यह रक्त वाहिकाओं को सिकोड़ता है तथा आपको तेज राहत प्रदान करता है जो घंटों तक चलती है.

यह दवा सुरक्षित और प्रभावी है. ब्रेक्स सिरप आमतौर पर कुछ मिनटों के भीतर काम करना शुरू कर देता है और इसका प्रभाव कई घंटों तक बना रहता है. इसे डॉक्टर द्वारा पर पर्ची में लिखे गए गए अनुसार लें. जब तक आपका डॉक्टर नहीं कहता, तब तक इसका इस्तेमाल बंद न करें. यह दवा लेने से आप लक्षणों की चिंता किए बिना बेफिक्र होकर अपनी जिंदगी जी सकते हैं.

ब्रेक्स सिरप के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट के लिए डॉक्टर की सलाह लेने की जरूरत नहीं पड़ती और जैसे-जैसे शरीर दवा के अनुसार एडजस्ट होता है, ये अपने आप ठीक हो जाते हैं. अगर साइड इफेक्ट बने रहते हैं या आपको उनकी चिंता है, तो डॉक्टर से सलाह लें
ब्रेक्स के सामान्य साइड इफेक्ट
  • मिचली आना
  • पेट फूलना
  • डायरिया
  • अपच
  • घबराहट
  • अनिद्रा (नींद में कठिनाई)
  • बेचैनी
  • चक्कर आना
  • सिरदर्द
  • पसीना आना
  • त्वचा पर रैश

ब्रेक्स सिरप का इस्तेमाल कैसे करें

इस दवा को डॉक्टर द्वारा बताई गई खुराक और अवधि के अनुसार लें . इस्तेमाल करने से पहले लेबल पर दिए गए निर्देश पढ़ें . इसे मापने वाले कप से नापकर ही पिएं. इस्तेमाल करने के पहले अच्छी तरह से हिलायें. ब्रेक्स सिरप खाने के साथ या बिना खाना खाए भी ली जा सकती है.

ब्रेक्स सिरप किस प्रकार काम करता है

ब्रेक्स सिरप दो दवाओं का मिश्रण हैः पीसियूडोएफेड्रीन और ब्रोमहेक्सिन जो सर्दी के लक्षणों से राहत देता है. ब्रोमहेक्सिन एक म्यूकोलिटिक है जो म्यूकस (कफ) को पतला और ढीला करता है, जिससे खांसी के माध्यम से बाहर निकलना आसान हो जाता है. पीसियूडोएफेड्रीन एक डिकंजेस्टेंट है जो बंद नाक व नाक में कंजेशन से राहत देकर छोटी रक्त वाहिकाओं को संकुचित करता है.

ख़ास टिप्स

  • ब्रेक्स सिरप जुकाम के लक्षणों से राहत के लिए दी जाती है.
  • अपने डॉक्टर की सलाह अनुसार या लेबल पर दिए निर्देशों के अनुसार ही लें. खुराक को बढ़ाएं नहीं या निर्धारित अवधि से अधिक समय तक न लें.
  • यदि इलाज के सात दिनों के भीतर आपके लक्षणों में सुधार नहीं होता है तो अपने डॉक्टर से बात करें.
  • अगर आप जुकाम के लिए कोई अन्य दवा ले रहे हैं तो अपने डॉक्टर को सूचित करें.
  • ब्रेक्स सिरप लेने के साथ-साथ राहत पाने के लिए घर पर ये आसान टिप्स आजमाएं:
    1. स्टीम इन्हेलेशन.
    2. गर्म नमक युक्त पानी से गरारे करना.
    3. छाती पर वेपर रब्स की मालिश करें, यदि आवश्यक हो तो पीठ पर लगाएं. पर्याप्त आराम करें.
    4. गर्म भोजन और तरल पदार्थ ही लें. इनश्योर एडीक्योट फ्लूइड इनटेक.
    5. फैलने से रोकने के लिए स्वच्छता उपायों को अपनाएं : बार-बार हाथ धोना, तौलिये, तकिए आदि शेयर करने से बचना.

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

सावधानी बरतें
ब्रेक्स सिरप लेते समय शराब का इस्तेमाल सावधानी के साथ करना चाहिए.
गर्भावस्था

गर्भावस्था

डॉक्टर की सलाह लें
गर्भावस्था के दौरान ब्रेक्स सिरप लेने की सलाह नहीं दी जाती , क्योंकि जानवरों पर किए गए अध्ययनों में यह गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए नुकसानदायक पाया गया है. हालांकि, डॉक्टर कुछ स्थितियों में इसे तब भी दे सकते हैं, जब इसके फायदे संभावित जोखिमों से ज्यादा हों.
स्तनपान

स्तनपान

डॉक्टर की सलाह लें
स्तनपान के दौरान ब्रेक्स सिरप का इस्तेमाल करना असुरक्षित हो सकता है. इंसानों से जुड़े सीमित आंकड़ों से पता चलता है कि यह दवा मां के दूध में जा सकती है और बच्चे को नुकसान पहुंचा सकती है. इसे तभी इस्तेमाल करना चाहिए जब इसका फायदा संभावित जोखिम से ज्यादा हो. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

असुरक्षित
ब्रेक्स सिरप के कारण सतर्कता या एकाग्रता में कमी आ सकती है, नजर धुंधली हो सकती है और आपको नींद या चक्कर आ सकते हैं. इन लक्षणों के महसूस होने पर वाहन न चलाएं.
किडनी

किडनी

सावधानी बरतें
किडनी की गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों में ब्रेक्स सिरप का इस्तेमाल सावधानी के साथ किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
किडनी की गंभीर बीमारी वाले मरीजों को ब्रेक्स सिरप लेने की सलाह नहीं दी जाती.
लिवर

लिवर

डॉक्टर की सलाह पर सुरक्षित
लिवर की बीमारी वाले मरीजों के लिए ब्रेक्स सिरप का इस्तेमाल संभवतः सुरक्षित है. अभी जो जानकारी उपलब्ध है उसके अनुसार दवा की खुराक बदलने की जरूरत नहीं लगती.
लिवर रोग वाले मरीजों में ब्रेक्स सिरप के उपयोग को लेकर उपलब्ध जानकारी बहुत सीमित है.

फैक्ट बॉक्स

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

रेस्पिरेटरी
संबंधित आयुर्वेदिक सामग्रियां
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: A. Menarini India Pvt Ltd
Address: 2102, टावर 3, इंडियाबुल्स फाइनेंस सेंटर, सेनापति बापट मार्ग, एलफिनस्टोन रोड (वेस्ट), मुंबई - 400013

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
close sheet