


बेनाडिप 5mg/10mg टैबलेट
लेखक डॉ. सायेडा आफिया, एमबीए, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. राजीव शर्मा, एमबीए, एमबीबीएस,
लास्ट अपडेटेड on 28 सितंबर 2026 | 01:04 AM (Ist)
अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें







सामान्य जानकारी
शामिल है
मार्केटर
स्टोरेज के निर्देश



परिचय
आप बेनाडिप 5mg/10mg टैबलेट को दिन के किसी भी समय, भोजन के साथ या भोजन के बिना ले सकते हैं, लेकिन इसे हर दिन एक नियत समय पर लेना अच्छा रहता है. इसे उतने समय तक लेते रहें, जितने समय तक डॉक्टर इसे लेने के लिए सलाह दें. भले ही आपको अच्छा महसूस हो रहा हो, फिर भी इस दवा को अपने आप बंद न करें, क्योंकि हाई ब्लड प्रेशर में अक्सर कोई लक्षण दिखाई नहीं देते. अगर आप इसे लेना बंद कर देते हैं, तो आपकी स्थिति बिगड़ सकती है. नियमित व्यायाम के साथ सक्रिय रखना, अपने वजन को कम करना और स्वस्थ डाइट खाना आपके ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में भी मदद करेगा. इस दवा को लेने के दौरान अपने डॉक्टर की सलाह का पालन करें.
इसके कारण एड़ियों में सूजन, सिरदर्द, कमजोरी, हाथ-पैर सुन्न होना, फ्लशिंग (चेहरे, कान, गर्दन और धड़ में गर्माहट), और थकान जैसे साइड इफेक्ट हो सकते हैं. इस दवा से चक्कर आ सकते हैं, इसलिए जब तक आपको यह न पता चल जाए कि इसका आप पर क्या असर होता है, तब तक गाड़ी न चलाएं और ऐसी कोई भी गतिविधि न करें जिसमें पूरी एकाग्रता की जरूरत हो. इलाज के दौरान आपको ब्लड प्रेशर, किडनी फंक्शन और इलेक्ट्रोलाइट्स लेवल की नियमित निगरानी के लिए कहा जा सकता है.
इसे लेने से पहले, अगर आपको लिवर या किडनी में कोई समस्या है तो डॉक्टर को बताएं. गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को यह दवा लेने से पहले, डॉक्टर से भी सलाह लेनी चाहिए. आप जो भी दवाएं ले रहे हैं, उनके बारे में डॉक्टर को जरूर बताएं, खासकर हाई ब्लड प्रेशर या हृदय संबंधी समस्याओं के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं के बारे में.
बेनेडिप टैबलेट के मुख्य इस्तेमाल
बेनेडिप टैबलेट के फायदे
बेनाडिप 5mg/10mg टैबलेट रक्त वाहिकाओं को आराम पहुंचाता है ताकि रक्त आपके पूरे शरीर में आसानी से प्रवाहित हो सके. यह आपके ब्लड प्रेशर को कम करता है और भविष्य में स्ट्रोक, हार्ट अटैक या किडनी में समस्याएं होने के जोखिम को कम करता है. इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. इस दवा के अधिकतम प्रभाव के लिए, सलाह के अनुसार इसे नियमित रूप से लेना चाहिए, भले ही आप बेहतर महसूस करें.
बेनेडिप टैबलेट के साइड इफेक्ट
- एड़ियों में सूजन
- सिरदर्द
- थकान
- दिल की धड़कन बढ़ जाना
- खून में पोटैशियम लेवल बढ़ जाना
- नींद आना
- खांसी
- स्वाद में बदलाव
- फ्लशिंग (चेहरे, कान, गर्दन और शरीर में गर्मी महसूस होना)
- ब्लड प्रेशर घट जाना
- पेट ख़राब होना
बेनेडिप टैबलेट का इस्तेमाल कैसे करें
बेनेडिप टैबलेट किस प्रकार काम करता है
ख़ास टिप्स
- आपको हाई ब्लड प्रेशर के इलाज के लिए बेनाडिप 5mg/10mg टैबलेट लेने की सलाह दी गई है.
- ब्लड प्रेशर कम होने से भविष्य में हार्ट अटैक और स्ट्रोक की संभावना कम होती है.
- इसकी वजह से चक्कर आ सकता है. अगर आप बैठे या लेटे हैं तो उठते समय धीरे से उठें.
- अगर आप गर्भवती हैं या गर्भधारण की योजना बना रही हैं, तो बेनाडिप 5mg/10mg टैबलेट न लें.
सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

गर्भावस्था

स्तनपान

ड्राइविंग
बेनाडिप 5mg/10mg टैबलेट लेने के बाद गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतनी चाहिए.

किडनी
खुराक को घटाने या बढ़ाने के लिए ब्लड प्रेशर की नियमित निगरानी की सलाह दी जाती है.

लिवर
लिवर से जुड़ी बीमारी से पीड़ित मरीजों में बेनाडिप 5mg/10mg टैबलेट की शुरुआत कम खुराक पर की जाती है और इसे सावधानीपूर्वक मॉनीटरिंग करते हुए धीरे-धीरे बढ़ाया जाता है.
फैक्ट बॉक्स
लत लगने की संभावना
चिकित्सीय वर्ग
संबंधित लैब टेस्ट
संदर्भ
- Amlodipine besylate/benazepril hydrochloride. East Hanover, New Jersey: Novartis Pharmaceuticals Corporation; 2015. [Accessed 11 Apr. 2019] (online) Available from:
- Amlodipine besylate. New York, New York: Pfizer; 2011. [Accessed 11 Apr. 2019] (online) Available from:
- ScienceDirect. Benazepril. [Accessed 11 Apr. 2019] (online) Available from:




और अधिक जानना चाहते हैं
हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैंक्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?
डिस्क्लेमर
मार्केटर की जानकारी
Address: पार्श्वनाथ टावर, सुभाष चौक, मेम नगर, अहमदाबाद-302002 (गुजरात)
विक्रेता विवरण
हमारे पास उपलब्ध टेस्ट
- सीबीसी (कम्पलीट ब्लड काउंट)
- एफबीएस (फास्टिंग ब्लड शुगर)
- थायरॉइड प्रोफाइल टोटल (T3, T4 और TSH)
- HbA1c (ग्लायकोसिलेटेड हीमोग्लोबिन)
- पीपीबीएस (पोस्टप्रैन्डियल ब्लड शुगर)
- लिपिड प्रोफाइल
- विटामिन डी (25-हाइड्रॉक्सी)
- यूरिन आर/एम (यूरिन रूटीन और माइक्रोस्कोपी)
- कोरोनावायरस कोविड -19 टेस्ट- RT PCR
- एलएफटी (लिवर फंक्शन टेस्ट)
- केएफटी (किडनी फंक्शन टेस्ट)
- टीएसएच (थायरॉयड स्टिमुलेटिंग हार्मोन) अल्ट्रासेंसिटिव
- ईएसआर (एरिथ्रोसाइट सेडिमेंटेशन रेट)
- यूरिक एसिड, सीरम
- विटामिन B12
- सीआरपी (सी-रिएक्टिव प्रोटीन), क्वांटिटेटिव
- यूरिन सी/एस (यूरीन कल्चर और सेन्सिटिविटी)
- सीरम इलेक्ट्रोलाइट्स
- सीरम कैल्शियम
- सीरम क्रिएटिनिन
- डायबिटीज स्क्रीनिंग (HbA1C और फास्टिंग शुगर)
- इलेक्ट्रोलाइट्स के साथ केएफटी (इलेक्ट्रोलाइट्स के साथ किडनी फंक्शन टेस्ट)
- कोलेस्टेरॉल - टोटल
- एचबीए (हेमोग्लोबिन)
- कम्प्लीट हीमोग्राम (सीबीसी और ईएसआर)

















