Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
Sku Image
Sku Image
sold out tag

बावेंसियो इंजेक्शन

एवेलुमैब (200mg)
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
शीत भंडारित
2-8°C के बीच स्टोर किया गया
बावेंसियो इंजेक्शन एक दवा है जिसका इस्तेमाल मूत्राशय का कैंसर के इलाज के लिए किया जाता है जो मेटास्टेसाइज़ (अन्य भागों में फैल गया) है या 12 वर्ष से अधिक आयु के वयस्कों और बच्चों में एडवांस्ड स्टेज पर पहुंच गया है. यह शरीर में उन प्रतिरक्षा प्रतिक्रियाओं (immune responses ) को बहाल करता है जो कैंसर की ग्रोथ को रोकते हैं.

लेखक डॉ. साक्षी जैन, एमएस, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. सचिन गुप्ता, एमडी फैर्मकोलोगी, MBBS,
लास्ट अपडेटेड on 21 Jul 2026 | 01:05 AM (IST)
₹132105 एमआरपी₹14680010% की छूट 
 
 
0
footer-icon

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
अमेज़न पे लेटर के साथ ₹75 तक का कैशबैक पाएं
अमेज़न पे लेटर के साथ ₹75 तक का कैशबैक पाएं
chevron icon
offer icon
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के पहली बार उपयोग करने वाले यूज़र के लिए न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर 200 तक का 10% कैशबैक.
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के पहली बार उपयोग करने वाले यूज़र के लिए न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर 200 तक का 10% कैशबैक.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
अमेज़न पे लेटर के साथ ₹75 तक का कैशबैक पाएं
अमेज़न पे लेटर के साथ ₹75 तक का कैशबैक पाएं
chevron icon
offer icon
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के पहली बार उपयोग करने वाले यूज़र के लिए न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर 200 तक का 10% कैशबैक.
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के पहली बार उपयोग करने वाले यूज़र के लिए न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर 200 तक का 10% कैशबैक.
chevron icon
offer icon
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon

सामान्य जानकारी

शामिल है

एवेलुमैब (200mg)

मार्केटर

Merck Ltd

स्टोरेज के निर्देश

रेफ्रिजरेटर (2 - 8डिग्री सेल्सियस) में स्टोर करें. फ्रीज़ न करें.
अपनी भाषा चुनें हिंदी
बावेंसियो इंजेक्शन image
बावेंसियो इंजेक्शन image

परिचय

बावेंसियो इंजेक्शन को हेल्थकेयर प्रोफेशनल द्वारा इंजेक्शन के रूप में दिया जाता है. इसके प्रभावी होने के लिए, दवा का कोर्स पूरा करें और कोर्स पूरा होने तक दवा बंद न करें, भले ही आपको बेहतर महसूस हो रहा हो.

इस दवा के कुछ सामान्य दुष्प्रभावों में थकान, मिचली आना, डायरिया, भूख में कमी और मांसपेशियों में दर्द शामिल हैं. ये आमतौर पर हल्के होते हैं और समय के साथ दूर हो जाते हैं. हालांकि, अगर वे बने रहते हैं या बिगड़ जाते हैं, तो डॉक्टर को बताएं.

अगर आपको किसी दवा से पहले एलर्जिक रिएक्शन हो चुके हैं तो इस दवा को लेने से पहले अपने डॉक्टर को इस बारे में बताएं. अगर आपको ह्रदय, किडनी या लिवर से जुड़ी कोई समस्या है, तो अपने डॉक्टर को ये भी बताएं. कुछ अन्य दवाएं इस दवा के साथ प्रतिक्रिया कर सकती हैं, इसलिए आप जो भी दवा ले रहे हैं उसके बारे में अपने डॉक्टर को बताएं. गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को यह दवा लेने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए.

इस दवा के लिए भारत में एक पेशेंट सपोर्ट प्रोग्राम/पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम उपलब्ध है, जिसे Tata 1mg द्वारा मैनेज किया जाता है. कृपया इसके बारे में अधिक जानने के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें. अधिक जानकारी के लिए आप (1800-102-1618) पर भी कॉल कर सकते हैं.

बावेंसियो इंजेक्शन के मुख्य इस्तेमाल

बावेंसियो इंजेक्शन के फायदे

मूत्राशय का कैंसर का इलाज
बावेंसियो इंजेक्शन, मूत्राशय का कैंसर के इलाज में मदद करता है. यह हमारे शरीर के इम्यून सिस्टम को बढ़ाकर कैंसर कोशिकाओं को मारता है. यह कैंसर के एडवांस चरणों में बीमारी की प्रगति की रोकथाम करता है और कैंसर के दोबारा होने की संभावनाओं को भी कम करता है. इसे डॉक्टर या नर्स द्वारा इन्जेक्शन के रूप में दिया जाता है और खुद नहीं लगाना चाहिए.

बावेंसियो इंजेक्शन के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. अगर साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें
बावेंसियो के सामान्य साइड इफेक्ट
  • थकान
  • मस्कोस्केलेटल पेन (हड्डियों, मांसपेशियों या जोड़ों में दर्द )
  • डायरिया
  • मिचली आना
  • इन्फ्यूजन वाली जगह पर रिएक्शन
  • रैश
  • भूख में कमी
  • पेरिफेरल एडीमा
  • यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन
  • हाई ब्लड प्रेशर
  • म्यूकोसाइटिस
  • हैंड-फुट सिंड्रोम
  • आवाज में परिवर्तन
  • थायराइड हार्मोन का लेवल घट जाना
  • लीवर टॉक्सिसिटी
  • खूनी खाँसी
  • सांस फूलना
  • पेट में दर्द
  • सिरदर्द

बावेंसियो इंजेक्शन का इस्तेमाल कैसे करें

आपका डॉक्टर या नर्स आपको यह दवा देगा. कृपया स्वयं उपयोग ना करें.

बावेंसियो इंजेक्शन किस प्रकार काम करता है

बावेंसियो इंजेक्शन इम्यूनोथेरेपी का एक प्रकार है. यह कैंसर कोशिकाओं से लड़ने के लिए शरीर के इम्यून सिस्टम को ऐक्टिवेट करता है. एवेलुमैब कुछ इम्यून सेल्स की सतह पर पाए जाने वाले प्रोटीन (PD-L1) को ब्लॉक करता है. पीडीPD-L1 को ब्‍लॉक करने से इम्‍यून कोशिकाएं कैंसर कोशिकाओं को खोजने और मारने के लिए सक्रिय हो जाती हैं.

ख़ास टिप्स

  • बावेंसियो इंजेक्शन लेने के दौरान बिना डॉक्टर की सहमति के किसी भी तरह का टीका ना लगवाएं.
  • आपको संक्रमण का खतरा हो सकता है, इसलिए भीड़ या सर्दी वाले लोगों से बचें और बुखार या अन्य लक्षण तुरंत अपने हेल्थकेयर प्रदाता को बताएं.
  • अगर आपको त्वचा रैश, त्वचा में खुजली, छोटे धब्बे और गुच्छे के साथ रैश, त्वचा का लाल होना जैसे लक्षण दिखाई देते हैं, तो तुरंत अपने डॉक्टर को सूचित करें.
  • मतली को कम करने के लिए, अपने डॉक्टर द्वारा बताई गई एंटी-नौसिया दवाएं लें, और कम मात्रा में, लगातार भोजन करें.
  • गर्भ निरोधक का इस्तेमाल करें, और बावेंसियो इंजेक्शन लेने के दौरान प्रेगनेंट होने से बचें. गर्भनिरोधक तरीकों, जैसे कंडोम के इस्‍तेमाल की सलाह दी जाती है.
  • धूप में जाने से बचें. एसपीएफ़ 15 (या अधिक) सनब्लॉक और सुरक्षात्मक कपड़े पहनें.
  • बावेंसियो इंजेक्शन लेने के बाद गाड़ी न चलाएं या मशीनों का इस्तेमाल न करें क्योंकि आपको थकान या चक्कर आ सकते हैं.

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

डॉक्टर की सलाह लें
इसकी जानकारी नहीं है कि बावेंसियो इंजेक्शन के साथ एल्‍कोहल का सेवन करना सुरक्षित है या नहीं. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
गर्भावस्था

गर्भावस्था

डॉक्टर की सलाह लें
गर्भावस्था के दौरान बावेंसियो इंजेक्शन लेने की सलाह नहीं दी जाती , क्योंकि जानवरों पर किए गए अध्ययनों में यह गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए नुकसानदायक पाया गया है. हालांकि, कुछ गंभीर स्थितियों में डॉक्टर इसे तब दे सकते हैं जब इसके फायदे संभावित जोखिमों से ज्यादा हों.
स्तनपान

स्तनपान

असुरक्षित
बावेंसियो इंजेक्शन का स्तनपान के दौरान इस्तेमाल असुरक्षित है. स्टडीज़ से पता चलता है कि यह दवा बच्चे के लिए नुकसानदायक हो सकती है.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

डॉक्टर की सलाह लें
इसके बारे में जानकारी नहीं है कि बावेंसियो इंजेक्शन का ड्राइविंग की क्षमता पर असर पड़ता है या नहीं. अगर आपको ऐसे लक्षण महसूस हों जो आपका ध्यान या जल्दी प्रतिक्रिया देने की क्षमता को प्रभावित करते हों, तो गाड़ी न चलाएं. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
किडनी

किडनी

सावधानी बरतें
किडनी की गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों में बावेंसियो इंजेक्शन का इस्तेमाल सावधानी के साथ किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
लिवर

लिवर

डॉक्टर की सलाह पर सुरक्षित
लिवर की बीमारी वाले मरीजों के लिए बावेंसियो इंजेक्शन का इस्तेमाल संभवतः सुरक्षित है. अभी जो जानकारी उपलब्ध है उसके अनुसार दवा की खुराक बदलने की जरूरत नहीं लगती.

अन्य दवाओं के साथ पारस्परिक प्रभाव (इंटरैक्शन)

बावेंसियो को निम्नलिखित में से किसी भी दवा के साथ लेने पर उनमें से किसी का प्रभाव बदल सकता है और इससे कुछ अनचाहे साइड इफेक्ट हो सकते हैं

फैक्ट बॉक्स

रासायनिक वर्ग

पेप्टाइड्स

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

एंटी निओप्लैस्टिक्स

एक्शन क्लास

Other Anticancer Agents
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Merck Ltd
Address: एल-2, जे.आर. कॉम्प्लेक्स, गेट नं. 4, विलेज मंडोली, दिल्ली-110 093, इंडिया

विक्रेता विवरण

मूल देश: स्वजीलैंड

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
Cold chain description image
close sheet