


एमटैक-एटी 5MG/50MG टैबलेट
लेखक डॉ. लिपिका खुराना, पीजीडीएचएचएम, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. राजीव शर्मा, एमबीए, एमबीबीएस,
लास्ट अपडेटेड on 02 सितंबर 2026 | 01:03 AM (Ist)




₹45.5
अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें







सामान्य जानकारी
शामिल है
मार्केटर
स्टोरेज के निर्देश



परिचय
एमटैक-एटी 5MG/50MG टैबलेट खाने के साथ या बिना खाना खाए भी लिया जा सकता है. इसे हर रोज एक ही समय पर लें. इसे उतने समय तक लेते रहें, जितने समय तक डॉक्टर इसे लेने के लिए सलाह दें. भले ही आपको अच्छा महसूस हो रहा हो, फिर भी इस दवा को अपने आप बंद न करें, क्योंकि हाई ब्लड प्रेशर में अक्सर कोई लक्षण दिखाई नहीं देते. अगर आप इसे लेना बंद कर देते हैं, तो आपकी स्थिति बिगड़ सकती है. नियमित व्यायाम करें, वजन को नियंत्रित रखें और हेल्दी डाइट लें, ये सभी चीजें ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करती हैं. यह दवा लेते समय डॉक्टर की सलाह का पालन करें.
इससे सिरदर्द, थकान और कब्ज जैसे साइड इफेक्ट हो सकते हैं. इस दवा से चक्कर आ सकते हैं, इसलिए जब तक आपको यह न पता चल जाए कि इसका आप पर क्या असर होता है, तब तक गाड़ी न चलाएं और ऐसी कोई भी गतिविधि न करें जिसमें पूरी एकाग्रता की जरूरत हो. इलाज के दौरान आपको ब्लड प्रेशर, किडनी फंक्शन और इलेक्ट्रोलाइट लेवल की नियमित निगरानी के लिए कहा जा सकता है.
इसे लेने से पहले, अगर आपको लिवर या किडनी में कोई समस्या है तो डॉक्टर को बताएं. गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को यह दवा लेने से पहले, डॉक्टर से भी सलाह लेनी चाहिए. आप जो भी दवाएं ले रहे हैं, उनके बारे में डॉक्टर को जरूर बताएं, खासकर हाई ब्लड प्रेशर या हृदय संबंधी समस्याओं के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं के बारे में.
एमटेक-एटी टैबलेट के मुख्य इस्तेमाल
एमटेक-एटी टैबलेट के फायदे
एमटैक-एटी 5MG/50MG टैबलेट रक्त वाहिकाओं को रिलेक्स करता है ताकि आपके शरीर में रक्त का प्रवाह आसानी से हो सके, इस प्रकार यह सुनिश्चित करता है कि आपके हृदय को ऑक्सीजन की पर्याप्त मात्रा मिलती रहे. इससे आपमें एंजाइना के कारण छाती में दर्द होने की संभावनाएं कम हो जाती हैं. यह दवा आपके व्यायाम करने की क्षमता को बढ़ाने और एंजाइना अटैक की आवृत्ति को कम करके आपके दैनिक जीवन को आसान बनाने में मदद कर सकती है. इसे प्रभावी ढंग से काम करने के लिए आपको इसे नियमित रूप से और जब तक बताया गया हो तब तक लेना चाहिए.
एमटैक-एटी 5MG/50MG टैबलेट एक कॉम्बिनेशन दवा है जिसमें दो ऐक्टिव घटक एम्लोडिपाइन और एटेनोलोल मौजूद हैं. इस संयोजन में दोनों दवाएं ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए, विभिन्न तरीकों से काम करती हैं. साथ में मिलकर वे रक्त वाहिकाओं को रिलेक्स करने, हृदय गति को कम करने और आपके हृदय के लिए पूरे शरीर में रक्त पंप करना आसान बनाने में मदद करते हैं. इससे ब्लड प्रेशर कम होता है.
अगर आपका ब्लड प्रेशर नियंत्रित होता है तो आपको हार्ट अटैक, स्ट्रोक या किडनी में समस्याएं होने का जोखिम कम होता है. इस दवा को, असर करने के लिए, बताए गए अनुसार नियमित रूप से लिया जाना चाहिए. इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. इस दवा के प्रभाव को अधिकतम करने के लिए आपको उपयुक्त लाइफस्टाइल परिवर्तन(जैसे कि स्वस्थ और सक्रिय रहना) भी करना चाहिए.
एमटेक-एटी टैबलेट के साइड इफेक्ट
- कोई आम साइड इफ़ेक्ट नहीं देखा गया
एमटेक-एटी टैबलेट का इस्तेमाल कैसे करें
एमटेक-एटी टैबलेट किस प्रकार काम करता है
All substitutes for AMTEK-AT 5MG/50MG TABLET
Wellamo AT 5mg/50mg Tablet
Amlip AT Tablet
Stamlo Beta Tablet
Amlopres-AT Tablet
Amlong-A Tablet
ख़ास टिप्स
- आपको हाई ब्लड प्रेशर के इलाज के लिए एमटैक-एटी 5MG/50MG टैबलेट लेने की सलाह दी गई है.
- ब्लड प्रेशर कम होने से भविष्य में हार्ट अटैक और स्ट्रोक की संभावना कम होती है.
- इसकी वजह से चक्कर आ सकता है. अगर आप बैठे या लेटे हैं तो उठते समय धीरे से उठें.
- बिना डॉक्टर की सलाह लिए अचानक दवा का सेवन बंद ना करें क्योंकि इससे आपका ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ सकता है.
- यदि आप गर्भवती हैं या गर्भवती होने की योजना बना रही हैं तो इस बारे में अपने डॉक्टर को बताएं.
सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

गर्भावस्था

स्तनपान

ड्राइविंग
एमटैक-एटी 5MG/50MG टैबलेट के साइड इफेक्ट के रूप में चक्कर आना, सिरदर्द, मिचली या थकान हो सकती है, जो सभी ध्यान केंद्रित करने और गाड़ी चलाने की आपकी क्षमता को प्रभावित कर सकते हैं.

किडनी
ब्लड प्रेशर की नियमित निगरानी, खुराक को घटाने या बढ़ाने में मदद कर सकती है.

लिवर
लिवर से जुड़ी बीमारी से पीड़ित मरीजों में एमटैक-एटी 5MG/50MG टैबलेट की शुरुआत कम खुराक पर की जाती है और इसे सावधानीपूर्वक मॉनीटरिंग करते हुए धीरे-धीरे बढ़ाया जाता है.
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
फैक्ट बॉक्स
लत लगने की संभावना
चिकित्सीय वर्ग
संबंधित लैब टेस्ट
संदर्भ
- Amlodipine besylate. New York, New York: Pfizer Inc.; 1987 [revised May 2011]. [Accessed 11 Apr. 2019] (online) Available from:
- Atenolol. Ruislip, Middlesex: Thame Laboratories; 2015 [revised 16 Oct. 2015]. [Accessed 11 Apr. 2019] (online) Availale from:
- ScienceDirect. Amlodipine. [Accessed 11 Apr. 2019] (online) Available from:
- Amlodipine And Atenolol. Zirakpur, Punjab: Arlak Biotech; [Accessed 28 Jan. 2026] (online). Available from:




और अधिक जानना चाहते हैं
हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैंक्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?
डिस्क्लेमर
मार्केटर की जानकारी
Address: 913, डी-मॉल, नेताजी सुभाष प्लेस, पीतमपुरा, दिल्ली-34
विक्रेता विवरण
हमारे पास उपलब्ध टेस्ट
- सीबीसी (कम्पलीट ब्लड काउंट)
- एफबीएस (फास्टिंग ब्लड शुगर)
- थायरॉइड प्रोफाइल टोटल (T3, T4 और TSH)
- HbA1c (ग्लायकोसिलेटेड हीमोग्लोबिन)
- पीपीबीएस (पोस्टप्रैन्डियल ब्लड शुगर)
- लिपिड प्रोफाइल
- विटामिन डी (25-हाइड्रॉक्सी)
- यूरिन आर/एम (यूरिन रूटीन और माइक्रोस्कोपी)
- कोरोनावायरस कोविड -19 टेस्ट- RT PCR
- एलएफटी (लिवर फंक्शन टेस्ट)
- केएफटी (किडनी फंक्शन टेस्ट)
- टीएसएच (थायरॉयड स्टिमुलेटिंग हार्मोन) अल्ट्रासेंसिटिव
- ईएसआर (एरिथ्रोसाइट सेडिमेंटेशन रेट)
- यूरिक एसिड, सीरम
- विटामिन B12
- सीआरपी (सी-रिएक्टिव प्रोटीन), क्वांटिटेटिव
- यूरिन सी/एस (यूरीन कल्चर और सेन्सिटिविटी)
- सीरम इलेक्ट्रोलाइट्स
- सीरम कैल्शियम
- सीरम क्रिएटिनिन
- डायबिटीज स्क्रीनिंग (HbA1C और फास्टिंग शुगर)
- इलेक्ट्रोलाइट्स के साथ केएफटी (इलेक्ट्रोलाइट्स के साथ किडनी फंक्शन टेस्ट)
- कोलेस्टेरॉल - टोटल
- एचबीए (हेमोग्लोबिन)
- कम्प्लीट हीमोग्राम (सीबीसी और ईएसआर)


















