Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
Sku Image
Sku Image
Sku Image
Sku Image
Sku Image
sold out tag

अमोलैट एटी टैबलेट

एम्लोडिपाइन (5mg)+ Atenolol (50mg)
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
अमोलैट एटी टैबलेट का इस्तेमाल हाइपरटेंशन (हाई ब्लड प्रेशर) और एंजाइना के इलाज के लिए किया जाता है. यह दो दवाओं का एक कॉम्बिनेशन है जिसे ब्लड प्रेशर के नियंत्रण के लिए उस समय काम में लिया जाता है जब कोई एक दवा से कंट्रोल नहीं हो पाता है. यह उच्च ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है और इस प्रकार भविष्य में हार्ट अटैक और स्ट्रोक की संभावनाओं को कम करता है.

लेखक डॉ. लिपिका खुराना, पीजीडीएचएचएम, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. राजीव शर्मा, एमबीए, एमबीबीएस,
लास्ट अपडेटेड on 29 जन 2026 | 12:05 AM (Ist)
₹38.5 एमआरपी₹42.199% की छूट 
 
 
0
footer-icon
sku_image
अमोलैट एटी टैबलेट वर्तमान में बिक चुके हैं
Same composition alternative:
एमलिप एटी टैबलेट
₹55.5₹90.58
यहां से उपलब्ध विकल्प सिप्ला
बिक चुके हैं
अमोलैट एटी टैबलेट
अमोलैट एटी टैबलेट
10 टेबलेट्स की स्ट्रिप
₹38.5
₹42.19
tag icon
समान सॉल्ट कॉम्बिनेशन
एमलिप एटी टैबलेट
एमलिप एटी टैबलेट
10 टेबलेट्स की स्ट्रिप
by Cipla Ltd
₹55.5
₹4.72 प्रति टैबलेट

₹47.2

के लिए ऑर्डर
₹1200
sales banner

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
अमेज़ॅन पे बैलेंस के साथ भुगतान करें और न्यूनतम कैशबैक 15 रु.के साथ 75 रुपये तक कैशबैक प्राप्त करें
अमेज़ॅन पे बैलेंस के साथ भुगतान करें और न्यूनतम कैशबैक 15 रु.के साथ 75 रुपये तक कैशबैक प्राप्त करें
chevron icon
offer icon
अमेज़न पे लेटर के साथ ₹75 तक का कैशबैक पाएं
अमेज़न पे लेटर के साथ ₹75 तक का कैशबैक पाएं
chevron icon
offer icon
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
अमेज़ॅन पे बैलेंस के साथ भुगतान करें और न्यूनतम कैशबैक 15 रु.के साथ 75 रुपये तक कैशबैक प्राप्त करें
अमेज़ॅन पे बैलेंस के साथ भुगतान करें और न्यूनतम कैशबैक 15 रु.के साथ 75 रुपये तक कैशबैक प्राप्त करें
chevron icon
offer icon
अमेज़न पे लेटर के साथ ₹75 तक का कैशबैक पाएं
अमेज़न पे लेटर के साथ ₹75 तक का कैशबैक पाएं
chevron icon
offer icon
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 का सीधा ट्रांज़ैक्शन.
न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 का सीधा ट्रांज़ैक्शन.
chevron icon
offer icon
पेटीएम UPI का उपयोग करके न्यूनतम ₹300 के भुगतान पर ₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक*
पेटीएम UPI का उपयोग करके न्यूनतम ₹300 के भुगतान पर ₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक*
chevron icon

सामान्य जानकारी

शामिल है

एम्लोडिपाइन (5mg)+ Atenolol (50mg)

मार्केटर

Lorrents Pharma

स्टोरेज के निर्देश

25°c से कम तापमान पर स्टोर करें
अपनी भाषा चुनें हिंदी
अमोलैट एटी टैबलेट image
अमोलैट एटी टैबलेट image
अमोलैट एटी टैबलेट image
अमोलैट एटी टैबलेट image
अमोलैट एटी टैबलेट image

परिचय

अमोलैट एटी टैबलेट खाने के साथ या बिना खाना खाए भी लिया जा सकता है. इसे हर रोज एक ही समय पर लें. डॉक्टर इसे जब तक लेने की सलाह देते हैं, तब तक इसे लेते रहें. भले ही आपको ठीक लगे, तो भी इस दवा को अपने आप से बंद न करें क्योंकि उच्च ब्लड प्रेशर के अक्सर कोई लक्षण नहीं होते हैं. अगर आप इसे लेना बंद कर देते हैं, तो आपकी स्थिति बिगड़ सकती है. नियमित व्यायाम के साथ सक्रिय रखना, अपना वजन घटाना, और स्वस्थ डाइट खाना आपके ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में भी मदद करेगा. इस दवा लेते समय अपने डॉक्टर की सलाह का पालन करें.


इससे सिरदर्द, थकान, और कब्ज जैसे साइड इफेक्ट हो सकते हैं. इससे चक्कर भी आ सकते हैं, इसलिए जब तक आपको यह पता न चल जाए कि दवा आपको किस प्रकार से प्रभावित करती है, तब तक ड्राइविंग तथा मानसिक एकाग्रता की आवश्यकता वाली कोई भी गतिविधि न करें. इलाज के दौरान आपको ब्लड प्रेशर, किडनी फंक्शन और इलेक्ट्रोलाइट लेवल की नियमित निगरानी के लिए कहा जा सकता है.


इसे लेने से पहले, अगर आपको लिवर या किडनी में कोई समस्या है तो डॉक्टर को बताएं. गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को यह दवा लेने से पहले, डॉक्टर से भी सलाह लेनी चाहिए. अपने द्वारा ली जाने वाली सभी दवाओं के बारे में अपने डॉक्टर को भी बताएं- विशेष रूप से जिनका इस्तेमाल हाई ब्लड प्रेशर या हृदय के इलाज के लिए किया जाता है.

अमोलैट एटी टैबलेट के फायदे

एंजाइना (ह्रदय संबंधित सीने में दर्द) का इलाज
अमोलैट एटी टैबलेट रक्त वाहिकाओं को रिलेक्स करता है ताकि आपके शरीर में रक्त का प्रवाह आसानी से हो सके, इस प्रकार यह सुनिश्चित करता है कि आपके हृदय को ऑक्सीजन की पर्याप्त मात्रा मिलती रहे. इससे आपमें एंजाइना के कारण छाती में दर्द होने की संभावनाएं कम हो जाती हैं. यह दवा आपके व्यायाम करने की क्षमता को बढ़ाने और एंजाइना अटैक की आवृत्ति को कम करके आपके दैनिक जीवन को आसान बनाने में मदद कर सकती है. इसे प्रभावी ढंग से काम करने के लिए आपको इसे नियमित रूप से और जब तक बताया गया हो तब तक लेना चाहिए.
हाइपरटेंशन (हाई ब्लड प्रेशर) का इलाज
अमोलैट एटी टैबलेट एक कॉम्बिनेशन दवा है जिसमें दो ऐक्टिव घटक एम्लोडिपाइन और एटेनोलोल मौजूद हैं. इस संयोजन में दोनों दवाएं ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए, विभिन्न तरीकों से काम करती हैं. साथ में मिलकर वे रक्त वाहिकाओं को रिलेक्‍स करने, हृदय गति को कम करने और आपके हृदय के लिए पूरे शरीर में रक्त पंप करना आसान बनाने में मदद करते हैं. इससे ब्लड प्रेशर कम होता है.

अगर आपका ब्लड प्रेशर नियंत्रित होता है तो आपको हार्ट अटैक, स्ट्रोक या किडनी में समस्याएं होने का जोखिम कम होता है. इस दवा को, असर करने के लिए, बताए गए अनुसार नियमित रूप से लिया जाना चाहिए. इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. इस दवा के प्रभाव को अधिकतम करने के लिए आपको उपयुक्त लाइफस्टाइल परिवर्तन(जैसे कि स्वस्थ और सक्रिय रहना) भी करना चाहिए.

अमोलैट एटी टैबलेट के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. अगर साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें
अमोलेट ऐट के सामान्य साइड इफेक्ट
  • सिरदर्द
  • कब्ज
  • थकान
  • हाथ पैरों का ठंडा पड़ना

अमोलैट एटी टैबलेट का इस्तेमाल कैसे करें

इस दवा की सही खुराक और इसे कितने समय तक लेना है, यह जानने के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें. इसे साबुत निगल लें. इसे चबाएं, कुचलें या तोड़ें नहीं. अमोलैट एटी टैबलेट खाने के साथ या बिना खाना खाए भी लिया जा सकता है.

अमोलैट एटी टैबलेट किस प्रकार काम करता है

एम्लोडिपाइन और एटेनोलोल, जो ब्लड प्रेशर को प्रभावी रूप से कम करता है. एम्लोडिपाइन एक कैल्शियम चैनल ब्लॉकर है, जो रक्त वाहिकाओं को आराम देकर काम करता है, जबकि एटेनोलोल एक बीटा ब्लॉकर है जो विशेष रूप से हृदय गति को धीमा करने के लिए काम करता है. साथ में, वे हृदय को पूरे शरीर में रक्त पंप करने में अधिक कुशल बनाते हैं.

ख़ास टिप्स

  • आपको हाई ब्लड प्रेशर के इलाज के लिए अमोलैट एटी टैबलेट लेने की सलाह दी गई है.
  • ब्लड प्रेशर कम होने से भविष्य में हार्ट अटैक और स्ट्रोक की संभावना कम होती है.
  • इसकी वजह से चक्कर आ सकता है. अगर आप बैठे या लेटे हैं तो उठते समय धीरे से उठें.
  • बिना डॉक्टर की सलाह लिए अचानक दवा का सेवन बंद ना करें क्योंकि इससे आपका ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ सकता है.
  • यदि आप गर्भवती हैं या गर्भवती होने की योजना बना रही हैं तो इस बारे में अपने डॉक्टर को बताएं.

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

सावधानी बरतें
अमोलैट एटी टैबलेट लेते समय शराब का इस्तेमाल सावधानी के साथ करना चाहिए.
गर्भावस्था

गर्भावस्था

असुरक्षित
गर्भावस्था के दौरान अमोलैट एटी टैबलेट बहुत असुरक्षित है. इससे जन्मजात दोष और गर्भावस्था के नुकसान सहित अजन्मे बच्चे को गंभीर नुकसान हो सकता है. अगर आप गर्भवती हैं या गर्भवती होने की योजना बना रही हैं तो इस दवा का इस्तेमाल न करें.
स्तनपान

स्तनपान

असुरक्षित
अमोलैट एटी टैबलेट का स्तनपान के दौरान इस्तेमाल असुरक्षित है. आंकड़ों से पता चलता है कि यह दवा बच्चे में टॉक्सिसिटी कर सकती है.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

असुरक्षित
अमोलैट एटी टैबलेट के कारण सतर्कता या एकाग्रता में कमी आ सकती है, नजर धुंधली हो सकती है और आपको नींद या चक्कर आ सकते हैं. इन लक्षणों के महसूस होने पर वाहन न चलाएं.
अमोलैट एटी टैबलेट के इस्तेमाल से आपको चक्कर आना, सिरदर्द, जी मचलना या थकान जैसे साइड इफेक्ट हो सकते हैं, इन सब की वजह से ध्यान केंद्रित करने और ड्राइव करने की आपकी क्षमता प्रभावित हो सकती है.
किडनी

किडनी

डॉक्टर की सलाह लें
किडनी की बीमारी से पीड़ित मरीजों में अमोलैट एटी टैबलेट के इस्तेमाल पर सीमित डेटा उपलब्ध है. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
ब्लड प्रेशर की नियमित निगरानी, खुराक को घटाने या बढ़ाने में मदद कर सकती है.
लिवर

लिवर

डॉक्टर की सलाह लें
लीवर की बीमारी से पीड़ित मरीजों में अमोलैट एटी टैबलेट के इस्तेमाल पर सीमित डेटा उपलब्ध है.
लिवर से जुड़ी बीमारी से पीड़ित मरीजों में अमोलैट एटी टैबलेट की शुरुआत कम खुराक पर की जाती है और इसे सावधानीपूर्वक मॉनीटरिंग करते हुए धीरे-धीरे बढ़ाया जाता है.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अमोलैट एटी टैबलेट लेते समय जीवनशैली में बदलाव आपके स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं. धूम्रपान से बचें, क्योंकि धूम्रपान से हार्ट अटैक और स्ट्रोक होने का जोखिम बढ़ जाता है. अगर आपका वजन अधिक है या मोटापा है, तो वजन कम करने की कोशिश करें. आपको अपने भोजन में फल और सब्जियों को शामिल करके स्वस्थ आहार बनाए रखना चाहिए. नियमित व्यायाम आपके हृदय को मजबूत बना सकता है और हार्ट अटैक के जोखिम को कम कर सकता है.
नहीं, बेहतर महसूस करने के बावजूद भी अपने डॉक्टर द्वारा दी गई सलाह अनुसार अमोलैट एटी टैबलेट का इस्तेमाल करते रहें. अचानक अमोलैट एटी टैबलेट का सेवन रोकने से हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याएं पैदा हो सकती हैं.
इस दवा को कंटेनर में रखें या उसके पैक को कसकर बंद करके रखें. पैक या लेबल पर दिए गए निर्देशों के अनुसार इसे स्टोर करें. इस्तेमाल न किए गए दवा को नष्ट कर दें. यह ध्यान रखें कि इसे बच्चे, पालतू जानवर या कोई और गलती से न खा ले.
अमोलैट एटी टैबलेट को उन मरीजों के लिए हानिकारक माना जाता है जिन्हें एम्लोडिपाइन, एटेनोलोल या इसकी किसी भी सामग्री से एलर्जी होती है. अस्थमा या फेफड़ों की बीमारी के इतिहास वाले रोगियों में इससे बचना चाहिए. इसके अलावा, अपने डॉक्टर को अपनी मेडिकल हिस्ट्री और दवाओं के बारे में सूचित करें जो आप ले रहे हैं.
हां, अमोलैट एटी टैबलेट का इस्तेमाल इलाज की शुरुआत में सिरदर्द पैदा कर सकता है. आमतौर पर इलाज के पहले सप्ताह के बाद सिरदर्द दूर हो जाता है. अगर सिरदर्द बार-बार हो जाता है और दूर नहीं जाता है तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें.
हां, अमोलैट एटी टैबलेट का इस्तेमाल करने से आपको चक्कर आ सकते हैं. यह तब हो सकता है जब आप अचानक लेटने या बैठने की स्थिति से उठते हैं. चक्कर आने या बेहोश होकर गिर जाने की संभावना को कम करने के लिए, अगर आप बैठे हैं या लेटे हैं तो धीरे-धीरे उठें.

फैक्ट बॉक्स

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

कार्डिएक

संबंधित लैब टेस्ट

संबंधित आयुर्वेदिक सामग्रियां
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Lorrents Pharma
Address: 408, एस.पी.ए., भैंदर ईस्ट, ओ.सी.एस., ठाणे, मुंबई, महाराष्ट्र 401107,

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
close sheet