लीची के ये 5 फायदे मानसून में आपको रखेंगे बिल्कुल फिट

Benefits of lychee in monsoon

मानसून का मौसम आते ही हेल्दी डाइट मेंटेन करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। इस मौसम में तले-भुने स्नैक्स और स्वादिष्ट खाने की ओर मन जल्दी आकर्षित होता है। लेकिन क्या हो, अगर हम आपसे कहें कि मॉनसून में मिलने वाला एक ऐसा रसीला और रिफ्रेशिंग फल भी है, जो आपकी क्रेविंग को भी शांत करेगा और सेहत के लिए भी फायदेमंद है? जी हाँ, इसका नाम है लीची। 

लीची को अक्सर एक मौसमी लग्जरी माना जाता है, जो गर्मी और शुरुआती मानसून में भरपूर मिलती है। यह स्वाद में तो लाजवाब होती ही है, साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन C और हाइड्रेशन बढ़ाने वाले गुण भी होते हैं। जो इसे बरसात के मौसम के लिए एक बेहतरीन फल बनाते हैं। लीची का सबसे बड़ा फायदा यह है कि,  इस नाजुक मौसम में यह आपके लिए स्वाद और सेहत दोनों का कॉम्बो बन जाती है। 

तो चलिए जानते हैं, लीची के ऐसे साइंस बेस्ड 7 फायदों के बारे में (Benefits of lychee in monsoon), जिनकी वजह से मानसून में लीची खाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। 

1. इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए विटामिन C से भरपूर 

Sneeze WEb P

मीठी होने के बावजूद लीची विटामिन C से भरपूर होती है। 100 ग्राम लीची में लगभग 72 mg विटामिन C होता है, जो हमारे शरीर की दैनिक जरूरत के 75% से भी ज्यादा है। विटामिन C एक महत्वपूर्ण एंटीऑक्सीडेंट है, जो इम्यून सिस्टम को सपोर्ट करता है। खासकर मानसून के मौसम में जब इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है, नियमित रूप से लीची का सेवन करने से सर्दी, खांसी या साँस संबंधी गंभीर समस्याओं को खतरा कम हो सकता है। इसके साथ ही लीची आपके इम्यून सिस्टम को प्राकृतिक रूप से मजबूत बनाती है।

2. एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी एजेंट

Inflammation

लीची के गूदे, छिलके और बीजों में पॉलीफेनोल, एंथोसायनिन और फ्लेवेनॉल्स (जैसे क्वेरसेटिन, साइनाइडिन और प्रोसायनिडिन) भरपूर मात्रा में होते हैं, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन को कम करते हैं। “इन विट्रो स्टडीज” (शरीर के बाहर जैसे किसी टेस्ट ट्यूब में किये गए प्रयोग) से पता चलता है, कि लीची में मौजूद ये ख़ास तत्व शरीर में सूजन बढ़ाने वाले कुछ ख़ास केमिकल्स (जैसे TNF-α और नाइट्रिक ऑक्साइड) को बनने से रोकते हैं। जिससे जोड़ों के दर्द और सूजन जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।

3. बेहतर पाचन और पेट के लिए फायदेमंद  

Digestion

एक कप लीची में लगभग 80% पानी और 2.5 gm फाइबर होता है। जो इस नमी वाले मौसम के दौरान पाचन को बेहतर बनाता है, शरीर को हाइड्रेट रखता है और कब्ज से बचाता है। फाइबर एक प्रीबायोटिक की तरह काम करता है, जो आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाता है, और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। साथ ही यह आपको मानसून के दौरान होने वाली सूजन या पेट की दूसरी समस्याओं से बचाता है। पेट के लिए इतनी ज्यादा फायदेमंद होने की वजह से लीची बरसात के मौसम के लिए एकदम परफेक्ट है ।

4. दिल को रखे स्वस्थ

Heart Health

लीची में मौजूद पोटेशियम और फाइबर ब्लड प्रेशर को नियंत्रित और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को संतुलित करने में मदद करते हैं। जिससे आपका दिल स्वस्थ रहता है। इसमें मौजूद पॉलीफेनॉल, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करके और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाकर रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ रखने में भी मदद करते हैं। लीची को अपनी डाइट में  शामिल करके आप स्वादिष्ट और पौष्टिक तरीके से अपने दिल को स्वस्थ बनाए रख सकते हैं। 

5. ब्लड शुगर कंट्रोल में मदद

Blood Sugar

लीची, हालांकि मीठी होती है, लेकिन इसमें मौजूद फाइबर और पॉलीफेनोल्स शरीर में शुगर के अवशोषण को धीमा करते हैं और ब्लड शुगर लेवल को कम करते हैं। हेल्दी लाइफस्टाइल और संतुलित आहार के साथ, लीची को सही मात्रा में खाने से ब्लड शुगर लेवल को स्थिर रखने में मदद मिल सकती है। 

6. त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

Skin and Hair

लीची में विटामिन C, कॉपर और एंटीऑक्सीडेंट काफी अच्छी मात्रा में होते हैं।  ये तत्व कोलेजन को बढ़ाते हैं, स्किन को लचीला बनाते हैं और नमी के कारण होने वाली त्वचा संबंधी समस्याओं को कम करते हैं। इसमें मौजूद एंथोसायनिन और पॉलीफेनॉल स्किन पर बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करते हैं और मानसून के दौरान होने वाली सूजन संबंधी समस्याओं से राहत दिलाते हैं। लीची के सेवन से आप अपनी स्किन को अंदर से बाहर तक साफ़, स्वस्थ और यंग बनाए रख सकते हैं। 

सुरक्षित तरीके से लीची का सेवन कैसे करें?

Benefits of lychee in monsoon

पकी हुई और ताज़ी लीची ही खाएं: कच्ची, कम पकी हुई, कुछ दिनों की रखी हुई लीची न खाएं, भले ही उसे फ्रिज में क्यों न रखा गया हो। क्योंकि इनमें “हाइपो-ग्लाइसीन A” जैसे हानिकारक तत्व हो सकते हैं, जो हाइपोग्लाइसीमिया (ब्लड शुगर कम होना) का कारण बनते हैं। इसके अलावा, कीड़ों से बचने के लिए लीची को खाने से पहले उसके सिरों को अच्छी तरह से देखें और अच्छी तरह धोकर ही खाएं।

– मात्रा का ध्यान रखें: एक दिन में लगभग 8 से 12 लीची खाना पर्याप्त है। इससे स्वाद के साथ-साथ आपकी सेहत को भी फायदा होगा और आपका शुगर इनटेक भी जरूरत से ज्यादा नहीं होगा।

-नई रेसिपीज में प्रयोग करें: लीची की मिठास का आनंद लेने के लिए इसे अलग-अलग व्यंजनों में इस्तेमाल कर सकते हैं। मानसून के दौरान लीची को स्मूदी, फ्रूट सलाद, हल्की चाट या फ्लेवर्ड वॉटर में मिलाकर इस्तेमाल करें।

-बीज से रहें सावधान : लीची खाते समय थोड़े सावधान रहें, क्योंकि इसके बीज फिसलन भरे होते हैं। इन्हें निगल लेने से ये गले में फंस सकते हैं, खासकर छोटे बच्चों में इसका विशेष ध्यान रखें। इसके अलावा, इनमें मौजूद हाइपोग्लाइसेमिक ग्लाइसिन की वजह से लीची के बीज पेट में जाकर आपके लिए नुकसानदायक हो सकते हैं।

-डायबिटीज रोगियों के लिए सुझाव: अगर आप डायबिटीज से पीड़ित हैं या ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में समस्या हो रही है, तो लीची के सेवन से पहले डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है।

निष्कर्ष: मानसून में लीची का सेवन क्यों जरूरी है?

Benefits of lychee in monsoon

लीची सिर्फ़ मानसून के दौरान ही नहीं बल्कि कई दूसरे मौसमों में खाने लिए भी एक बेहतरीन फल है। इम्यूनिटी बढ़ाने, सूजन कम करने, पाचन को बेहतर बनाने, दिल को स्वस्थ रखने और स्किन को स्वस्थ एवं सुंदर बनाए रखने के साथ यह फल आपके संपूर्ण स्वास्थय को बेहतर बनाने में (Benefits of lychee in monsoon) मदद करता है। चाहे आप हेल्दी डाइट फॉलो करना चाहते हों या स्किन को साफ़ और स्वस्थ रखना चाहते हों या फिर सिर्फ़ स्वादिष्ट फलों का आनंद लेना चाहते हों, यह रसीला टेस्टी फल आपकी सभी जरूरतों को पूरा करता है। ताज़ी और पक्की लीची खाएं, बीज न खाएं और दिन में लगभग 5 लीची ही खाएं। स्वादिष्ट, रसीली लीची के साथ मानसून का मजा लें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

-क्या लीची मानसून में इम्यूनिटी बढ़ाती है?

हाँ! लीची में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाने और मानसून के दौरान होने वाले सर्दी-जुकाम एवं फ्लू जैसे आम इन्फेक्शन से शरीर को सुरक्षित रखने में मदद करते हैं।

-क्या लीची शरीर को हाइड्रेट रखती है?

जी हाँ! लीची में पानी भरपूर मात्रा में होता है। इसलिए यह मानसून की उमस में शरीर को हाइड्रेट और रिफ्रेशिंग रखने  के साथ इलेक्ट्रोलाइट्स के स्तर को को भी बनाए रखती है।

-क्या लीची पाचन में और पेट को स्वस्थ रखने में मदद करती है?

हाँ! लीची में डाइट्री फाइबर होता है, जो पाचन में मदद करता है, साथ ही यह कब्ज से राहत दिलाने में भी मदद करता है। इसके अलावा यह मानसून में होने वाली पाचन सम्बन्धी समस्याओं से बचाकर पेट को स्वस्थ रखने में भी मदद करती है।

-एक दिन में कितनी लीची खाना सुरक्षित है?

दिन में 4 से 5 पकी हुई ताज़ी लीची खाना फायदेमंद है। साथ ही इन्हें सीमित मात्रा में खाने से ब्लड शुगर भी नहीं बढ़ती।

-क्या लीची मानसून की थकान को दूर करने में मदद कर सकती है?

बिल्कुल, लीची में विटामिन C और कॉपर जैसे महत्वपूर्ण विटामिन भरपूर मात्रा में होते हैं। जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने और शरीर में  एनर्जी बनाए रखने में मदद करते  हैं। लीची शरीर और दिमाग को रिफ्रेश करने और मानसून के सुस्त दिनों में एक्टिव रहने का एक बेहतरीन विकल्प है।

-क्या लीची वजन घटाने के लिए सही है?

हाँ! अगर सीमित मात्रा में खाया जाए, तो पानी और फाइबर से भरपूर लीची, पेट को लंबे समय तक भरा रखने और भूख को कम करने में मदद करती है, और आपका कैलोरी इंटेक भी नहीं बढ़ाती।

(इस लेख की समीक्षा डॉ. स्वाति मिश्रा, मेडिकल एडिटर ने की है)

Image Source: Freepik

ये भी पढ़ें-

  1. मानसून के मौसम इन चीजों से करें परहेज, वरना पड़ जाएंगे बीमार
  2. ओट्स से घटाएं वजन: जानिए इसके फायदे और सेवन का तरीका

 

References

1. Kilari EK, Putta S. Biological and phytopharmacological descriptions of litchi chinensis. Pharmacogn Rev [Internet]. 2016;10(19):60–5.
https://pmc.ncbi.nlm.nih.gov/articles/PMC4791990/

2. Zhang YJ, Gan RY, Li S, Zhou Y, Li AN, Xu DP, et al. Antioxidant phytochemicals for the prevention and treatment of chronic diseases. PLoS One. 2014;9(10):e93818. Available from: https://journals.plos.org/plosone/article?id=10.1371%2Fjournal.pone.0093818

3. Ghosh S, Samanta A. Litchi (Litchi chinensis Sonn.) fruit: Nutritional composition, phytochemical contents, bioactive compounds and health benefits. J Food Sci Technol. 2019;56(1):1–12. Available from: https://pmc.ncbi.nlm.nih.gov/articles/PMC6299880/

4. Kumar K, Bhowmik D, Biswajit C, Chandira M. Traditional and medicinal uses of Litchi. J Chem Pharm Res. 2016;8(4):1–6. Available from: https://pmc.ncbi.nlm.nih.gov/articles/PMC4757453/

5. ResearchGate. What are the health benefits of Lychee (Litchi) fruit? [Internet]. ResearchGate Q&A. [cited 2025 Jun 27]. Available from: https://www.researchgate.net/post/What_are_the_health_benefits_of_Lychee_Litchi_fruit

Facebook Comments