Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
Sku Image
Sku Image
Sku Image
Sku Image
Sku Image
Sku Image
Sku Image
sold out tag
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
ज़िवर्डो किट एक कॉम्बिनेशन मेडिसिन है जिसका इस्तेमाल शरीर में बैक्टीरिया और पैरासिटिक इन्फेक्शन्स के इलाज के लिए किया जाता है. यह बैक्टीरिया और पैरासाइट को बढ़ने से रोकता है और खत्म कर देता है और इस तरह संक्रमण को आगे बढ़ने से रोकता है. इस तरह यह संक्रमण के कारण होने वाले लक्षणों को तेजी से ठीक करने और रिकवर होने में मदद करता है.

लेखक डॉ. अनुज सैनी, एमएमएसटी, MBBS,
समीक्षक डॉ. राजीव शर्मा, एमबीए, एमबीबीएस,
लास्ट अपडेटेड on 28 Jul 2026 | 01:04 AM (IST)
₹117 एमआरपी₹140.6317% की छूट 
 
 
0
footer-icon

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
अमेज़न पे लेटर के साथ ₹75 तक का कैशबैक पाएं
अमेज़न पे लेटर के साथ ₹75 तक का कैशबैक पाएं
chevron icon
offer icon
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के पहली बार उपयोग करने वाले यूज़र के लिए न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर 200 तक का 10% कैशबैक.
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के पहली बार उपयोग करने वाले यूज़र के लिए न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर 200 तक का 10% कैशबैक.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
अमेज़न पे लेटर के साथ ₹75 तक का कैशबैक पाएं
अमेज़न पे लेटर के साथ ₹75 तक का कैशबैक पाएं
chevron icon
offer icon
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के पहली बार उपयोग करने वाले यूज़र के लिए न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर 200 तक का 10% कैशबैक.
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के पहली बार उपयोग करने वाले यूज़र के लिए न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर 200 तक का 10% कैशबैक.
chevron icon
offer icon
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon

सामान्य जानकारी

शामिल है

जिंक ऐसिटेट (50mg)+ Doxycycline (100mg)+ Ivermectin (12mg)

मार्केटर

Mankind Pharma Ltd

स्टोरेज के निर्देश

30°c से कम तापमान पर स्टोर करें
अपनी भाषा चुनें हिंदी
ज़िवर्डो किट image
ज़िवर्डो किट image
ज़िवर्डो किट image
ज़िवर्डो किट image
ज़िवर्डो किट image
ज़िवर्डो किट image
ज़िवर्डो किट image

परिचय

ज़िवर्डो किट खाने के साथ या बिना खाना खाए भी लिया जा सकता है. जब तक डॉक्टर ने निर्धारित किया है तब तक इसे नियमित रूप से लें. अगर आप एक खुराक लेना भूल जाते हैं, तो याद आने पर इसे तुरंत लें. अगर आप बेहतर महसूस कर रहे हैं तो भी इलाज का कोर्स पूरा किया जाना चाहिए. इलाज को अचानक से बंद करना दवा की क्षमता पर असर डाल सकता है.


ज़िवर्डो किट लेने पर कुछ लोगों को पेट खराब और मिचली आना का अनुभव हो सकता है. अगर आपको दवा के कारण होने वाले किसी अन्य लक्षण का अनुभव होता है, तो अपने डॉक्टर को बताएं. यदि आप किसी भी एलर्जिक रिएक्शन (चकत्ते, खुजली, सूजन, सांस की तकलीफ, आदि) का अनुभव करते हैं, तो तुरंत मेडिकल सहायता लें.


इस दवा को लेने से पहले, अगर आप किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए कोई दवा ले रहे हैं तो आपको अपने डॉक्टर को बताना चाहिए. गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को इसे लेने से पहले डॉक्टर से भी परामर्श करना चाहिए. आमतौर पर यह आपकी गाड़ी चलाने की क्षमता को प्रभावित नहीं करता है, लेकिन यदि आपको नींद आ रही है या चक्कर आ रहे हैं तो आपको ड्राइव नहीं करना चाहिए. तेज़ रिकवरी के लिए आपको पर्याप्त आराम करना चाहिए, स्वस्थ आहार भी लेना चाहिए और बहुत सारा पानी पीना चाहिए.

ज़िवर्डो किट के मुख्य इस्तेमाल

  • बैक्टीरियल और परजीवी इन्फेक्शन का इलाज

ज़िवर्डो किट के फायदे

बैक्टीरियल और परजीवी इन्फेक्शन का इलाज
ज़िवर्डो किट एक कॉम्बिनेशन दवा है जिसका इस्तेमाल बैक्टीरिया और पैरासाइट से होने वाले संक्रमण का इलाज करने के लिए किया जा सकता है. यह संक्रमण फैलाने वाले बैक्टीरिया और परजीवियों को मारकर और उन्हें बढ़ने से रोककर काम करता है. यह दवा आमतौर पर आपको जल्द ही बेहतर महसूस कराती है. हालांकि, आपको बेहतर महसूस होने के बाद भी सुझाई गई अवधि तक इसे लेना जारी रखना चाहिए ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि सभी बैक्टीरिया और परजीवी मारे जा चुके हैं और इनमें प्रतिरोध विकसित नहीं हुआ है.

ज़िवर्डो किट के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. अगर साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें
जिवर्डो के सामान्य साइड इफेक्ट
  • मिचली आना
  • पेट ख़राब होना

ज़िवर्डो किट का इस्तेमाल कैसे करें

इस दवा की सही खुराक और इसे कितने समय तक लेना है, यह जानने के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें. उपयोग से पहले लेबल की जांच करें. ज़िवर्डो किट खाने के साथ या बिना खाना खाए भी लिया जा सकता है.

ज़िवर्डो किट किस प्रकार काम करता है

ज़िवर्डो किट, तीन दवाओं का मिश्रण हैः जिंक ऐसिटेट, डॉक्सीसाइक्लिन, और इवरमेकटिन. जिंक ऐसिटेट एक जिंक सप्लीमेंट है जो आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है. डॉक्सीसाइक्लिन एक एंटीबायोटिक है. यह बैक्टीरिया में जरूरी जैविक कार्यों के लिए आवश्यक प्रोटीन बनने की प्रक्रिया को रोककर उनकी वृद्धि को रोकता है. इवरमेकटिन एक एंटीपैरासिटिक दवा है. यह दवा कीड़ों की मांसपेशियों और तंत्रिका कोशिकाओं से जुड़कर उन्हें लकवाग्रस्त कर देती है, जिससे उनकी मृत्यु हो जाती है. यह आपके संक्रमण का इलाज करता है.

ख़ास टिप्स

  • ज़िवर्डो किट लेने से कम से कम 2 घंटे पहले या बाद में अपच की दवाएं, आयरन, मैग्नीशियम, या जिंक युक्त सप्लीमेंट लेने से बचें. ऐसा इसलिए है क्योंकि ज़िवर्डो किट इन दवाओं के साथ मिलती है, जो इसे संक्रमण से लड़ने में कम प्रभावी बनाती है.
  • यह सुनिश्चित करने के लिए कि इंफेक्शन खत्म हो गया है, आपको इवरमेकटिन लेने के बाद स्टूल टेस्ट करवाना होगा.
  • ज़िवर्डो किट से आपको चक्कर आ सकता है. चक्कर आने या गिरने की संभावना को कम करने के लिए, अगर आप बैठे या लेटे हुए हैं तो धीरे-धीरे उठें. सीढ़ियों से ऊपर और नीचे जाने में सावधानी बरतें.
  • यदि आपको ज़िवर्डो किट से एलर्जी की प्रतिक्रिया के संकेत मिलते हैं, जैसे कि रैशेज (चकत्ते), सांस लेने में कठिनाई, चेहरे, होंठ, जीभ या गले में सूजन, तो तुरंत चिकित्सा सहायता प्राप्त करें.

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

डॉक्टर की सलाह लें
इसकी जानकारी नहीं है कि ज़िवर्डो किट के साथ एल्‍कोहल का सेवन करना सुरक्षित है या नहीं. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
गर्भावस्था

गर्भावस्था

डॉक्टर की सलाह लें
गर्भावस्था के दौरान ज़िवर्डो किट लेने की सलाह नहीं दी जाती , क्योंकि जानवरों पर किए गए अध्ययनों में यह गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए नुकसानदायक पाया गया है. हालांकि, कुछ गंभीर स्थितियों में डॉक्टर इसे तब दे सकते हैं जब इसके फायदे संभावित जोखिमों से ज्यादा हों.
स्तनपान

स्तनपान

डॉक्टर की सलाह लें
स्तनपान के दौरान ज़िवर्डो किट का इस्तेमाल करना असुरक्षित हो सकता है. मानवो पर किए गए अध्ययनों से पता चलता है कि इस दवा का असर मां के दूध में आ सकता है, जिससे बच्चे को नुकसान पहुंच सकता है. इसे तभी इस्तेमाल करना चाहिए जब इसका फायदा संभावित जोखिम से ज्यादा हो. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

डॉक्टर की सलाह लें
इसके बारे में जानकारी नहीं है कि ज़िवर्डो किट का ड्राइविंग की क्षमता पर असर पड़ता है या नहीं. अगर आपको ऐसे लक्षण महसूस हों जो आपका ध्यान या जल्दी प्रतिक्रिया देने की क्षमता को प्रभावित करते हों, तो गाड़ी न चलाएं. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
किडनी

किडनी

डॉक्टर की सलाह पर सुरक्षित
ज़िवर्डो किट किडनी से जुड़ी बीमारी वाले मरीजों में इस्तेमाल के लिए संभवतः सुरक्षित है. अभी जो जानकारी उपलब्ध है उसके अनुसार दवा की खुराक बदलने की जरूरत नहीं लगती.
लिवर

लिवर

सावधानी बरतें
लिवर की गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों में ज़िवर्डो किट का इस्तेमाल सावधानी से किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
All

फैक्ट बॉक्स

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

एंटी इनफेक्टाइव्स
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Mankind Pharma Ltd
Address: 208, ओखला इंडस्ट्रियल एस्टेट, फेज III, नई दिल्ली - 110020

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
close sheet