Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
टेमेरो-टी इंजेक्शन 1
टेमेरो-टी इंजेक्शन 2
Sold out, We're noting the medicine down to get it from the manufacturer.

टेमेरो-टी इंजेक्शन

मेरोपेनम (1000mg)+ Tazobactum (125mg)
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
टेमेरो-टी इंजेक्शन दो एंटीबायोटिक दवाओं का मिश्रण है. इसका इस्तेमाल त्वचा, फेफड़ों, पेट, मूत्रमार्ग, रक्त, मस्तिष्क और अन्य के गंभीर बैक्टीरियल इन्फेक्शन का इलाज करने के लिए किया जाता है. यह इन समस्याओं का कारण बनने वाले बैक्टीरिया को मारकर और उनकी वृद्धि को अवरुद्ध करके काम करता है.

लेखक डॉ. सायेडा आफिया, एमबीए, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. राजीव शर्मा, एमबीए, एमबीबीएस,
लास्ट अपडेटेड on 08 नवंबर 2026 | 01:00 AM (Ist)
₹2024 एमआरपी₹22008% की छूट 
(लागू टैक्स सहित)
 
 
0
footer-icon

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
₹50 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
₹50 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹50 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
₹50 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon

सामान्य जानकारी

शामिल है

मेरोपेनम (1000mg)+ Tazobactum (125mg)

मार्केटर

Wohltat Lifesciences

स्टोरेज के निर्देश

30°c से कम तापमान पर स्टोर करें
अपनी भाषा चुनें हिंदी
टेमेरो-टी इंजेक्शन 1
टेमेरो-टी इंजेक्शन 2

परिचय

टेमेरो-टी इंजेक्शन को डॉक्टर या नर्स द्वारा दिया जाता है. आपको घर पर यह दवा खुद से नहीं लेनी चाहिए. खुराक और अवधि इन बातों पर निर्भर करेगी कि आपको किस प्रकार का इन्फेक्शन है, वह शरीर में कहां है और वह कितना गंभीर है. अधिकतम फायदों के लिए जब तक डॉक्टर ने इंजेक्शन लेने की सलाह दी है तब तक लें. अगर आप इंजेक्शन लेना बंद कर देते हैं, तो संक्रमण वापस हो सकता है या बढ़ सकता है.

कुछ लोगों को मिचली आना, उल्टी, डायरिया, रैश, या इंजेक्शन की जगह पर लालीपन और सूजन जैसे साइड इफेक्ट हो सकते हैं. ये साइड इफेक्ट आमतौर पर अस्थायी होते हैं और इलाज के दौरान दूर हो जाते हैं जब आपका शरीर दवा के अनुसार एडजस्ट हो जाता है. अगर ये साइड इफेक्ट आपको परेशान करते हैं या नहीं जाते हैं तो डॉक्टर से परामर्श करें.

यदि आप मिर्गी, लिवर या किडनी की समस्या से पीड़ित हैं या आपको एंटीबायोटिक से एलर्जी तो इस दवा से इलाज शुरू करने से पहले, आपको अपने डॉक्टर को बताना चााहिएि. इसका इस्तेमाल करते समय, आपको अपने ब्लड सेल्स और किडनी फंक्शन की निगरानी करने के लिए ब्लड टेस्ट करवाने की सलाह दी जा सकती है. यदि आप गर्भवती हैं या स्तनपान करा रही हैं, तो यह जानने के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श करें कि यह आपके लिए और आपके गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए सुरक्षित है या नहीं.

टेमेरो-टी इंजेक्शन के मुख्य इस्तेमाल

  • गंभीर बैक्टीरियल इन्फेक्शन का इलाज

टेमेरो-टी इंजेक्शन के फायदे

गंभीर बैक्टीरियल इन्फेक्शन का इलाज
टेमेरो-टी इंजेक्शन बैक्टीरिया को मारकर काम करता है जो गंभीर संक्रमण का कारण बन सकता है. इसका इस्तेमाल कई अलग-अलग प्रकार के बैक्टीरियल इन्फेक्शन जैसे फेफड़ों (न्यूमोनिया) और मूत्र मार्ग के इन्फेक्शन के इलाज के लिए किया जाता है. इसे डॉक्टर या नर्स द्वारा नसों में दिया जाता है और खुद नहीं लगाना चाहिए. टेमेरो-टी इंजेक्शन से आमतौर पर आप बहुत जल्दी बेहतर महसूस करते हैं, लेकिन आपको इसे तब भी जारी रखना चाहिए, जब आप अच्छा महसूस करने लगते हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि बैक्टीरिया नष्ट हो चुके हैं और प्रतिरोधी नहीं बने हैं.

टेमेरो-टी इंजेक्शन के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट के लिए डॉक्टर की सलाह लेने की जरूरत नहीं पड़ती और जैसे-जैसे शरीर दवा के अनुसार एडजस्ट होता है, ये अपने आप ठीक हो जाते हैं. अगर साइड इफेक्ट बने रहते हैं या आपको उनकी चिंता है, तो डॉक्टर से सलाह लें
टेमेरो-टी के सामान्य साइड इफेक्ट
  • मिचली आना
  • उल्टी
  • डायरिया
  • रैश
  • इंजेक्शन वाली जगह पर रिएक्शन (दर्द, सूजन, लालिमा)

टेमेरो-टी इंजेक्शन का इस्तेमाल कैसे करें

आपका डॉक्टर या नर्स आपको यह दवा देगा. कृपया स्वयं उपयोग ना करें.

टेमेरो-टी इंजेक्शन किस प्रकार काम करता है

मेरोपेनम एक एंटीबायोटिक है. यह बैक्टीरियल प्रोटेक्टिव कवरिंग (कोशिका झिल्ली) बनाने से बचाकर बैक्टीरिया को मारता है,जो बैक्टीरिया के जीवित रहने के लिए आवश्यक है. टैज़ोबैक्टम एक बीटा-लैक्टामेज़ अवरोधक है. यह एंटीबायोटिक्स को निष्क्रिय करने के लिए बैक्टीरिया द्वारा उत्पादित एंजाइम (बीटा-लैक्टामेज़) को ब्लॉक करके काम करता है.

ख़ास टिप्स

  • विभिन्न तरह के जीवाणु संक्रमणों के इलाज के लिए टेमेरो-टी इंजेक्शन लेने की सलाह दी गई है.
  • डायरिया साइड इफेक्ट के रूप में हो सकता है लेकिन जब आपका कोर्स पूरा हो जाता है तो इसे बंद करना चाहिए. अगर यह बंद नहीं होता है या अगर आपको मल में रक्त मिलता है तो अपने डॉक्टर को सूचित करें.
  • साधारण भोजन ही करें, गरिष्ठ या मसालेदार भोजन से बचें और इस दवा को लेते समय खूब पानी पिएं.
  • टेमेरो-टी इंजेक्शन लेने के 2 घंटे पहले या बाद में एंटासिड न लें.
  • यह दवा ओरल टाइफाइड वैक्सीन की प्रभावशीलता को कम कर सकती है. यदि आपका कोई टीकाकरण होने वाला है, तो सुनिश्चित करें कि आपका इलाज करने वाला व्यक्ति जानता है कि आप यह एंटीबायोटिक ले रहे हैं.
  • अगर आप सर्जरी करवा रहे हैं, जिसमें दांत का ऑपरेशन भी शामिल है, तो डॉक्टर या दंत डॉक्टर को बताएं कि आप टेमेरो-टी इंजेक्शन ले रहे हैं.

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

डॉक्टर की सलाह लें
इसकी जानकारी नहीं है कि टेमेरो-टी इंजेक्शन के साथ शराब का सेवन करना सुरक्षित है या नहीं. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
गर्भावस्था

गर्भावस्था

डॉक्टर की सलाह लें
गर्भावस्था के दौरान टेमेरो-टी इंजेक्शन के इस्तेमाल से संबंधित जानकारी उपलब्ध नहीं है. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
स्तनपान

स्तनपान

डॉक्टर की सलाह लें
स्तनपान के दौरान टेमेरो-टी इंजेक्शन के इस्तेमाल से संबंधित जानकारी उपलब्ध नहीं है. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

डॉक्टर की सलाह लें
इसके बारे में जानकारी नहीं है कि टेमेरो-टी इंजेक्शन का ड्राइविंग की क्षमता पर असर पड़ता है या नहीं. अगर आपको ऐसे लक्षण महसूस हों जो आपके ध्यान लगाने या जल्दी प्रतिक्रिया देने की क्षमता को प्रभावित करते हों, तो गाड़ी न चलाएं. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
किडनी

किडनी

डॉक्टर की सलाह लें
किडनी की बीमारी से पीड़ित मरीजों में टेमेरो-टी इंजेक्शन के इस्तेमाल पर सीमित डेटा उपलब्ध है. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
लिवर

लिवर

डॉक्टर की सलाह लें
लीवर की बीमारी से पीड़ित मरीजों में टेमेरो-टी इंजेक्शन के इस्तेमाल पर सीमित डेटा उपलब्ध है.

फैक्ट बॉक्स

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

एंटी इनफेक्टाइव्स
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Wohltat Lifesciences
Address: SCO 308 - फर्स्ट फ्लोर, सेक्टर 38-D, चंडीगढ़, 160036

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
close sheet