Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
समसेफ एलजेड 200mg/600mg टैबलेट 1
समसेफ एलजेड 200mg/600mg टैबलेट 2
Not for online sale
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
समसेफ एलजेड 200mg/600mg टैबलेट एक कॉम्बिनेशन दवा है जिसका इस्तेमाल विभिन्न प्रकार के बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण का इलाज करने के लिए किया जाता है. यह संक्रमण पैदा करने वाले माइक्रोआर्गेनिज्म को बढ़ने से रोकता है. यह दस्त को भी रोकता है जो इस दवा के साइड इफेक्ट के रूप में हो सकता है.

लेखक डॉ. साक्षी जैन, एमएस, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. राजीव शर्मा, एमबीए, एमबीबीएस,
लास्ट अपडेटेड on 17 सितंबर 2026 | 01:04 AM (Ist)
₹518 एमआरपी₹562.58% की छूट 
वर्तमान में हम इस प्रोडक्ट की बिक्री की सुविधा नहीं दे रहे हैं
(लागू टैक्स सहित)
 
 
0
footer-icon
sku_image
समसेफ एलजेड 200mg/600mg टैबलेट ऑनलाइन खरीद के लिए उपलब्ध नहीं है.

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के पहली बार उपयोग करने वाले यूज़र के लिए न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर 200 तक का 10% कैशबैक.
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के पहली बार उपयोग करने वाले यूज़र के लिए न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर 200 तक का 10% कैशबैक.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के पहली बार उपयोग करने वाले यूज़र के लिए न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर 200 तक का 10% कैशबैक.
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के पहली बार उपयोग करने वाले यूज़र के लिए न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर 200 तक का 10% कैशबैक.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon

सामान्य जानकारी

शामिल है

सेफिक्सिम (200mg)+ Linezolid (600mg)+ Lactic acid bacillus (120Million spores)

मार्केटर

Smile Healthcare

स्टोरेज के निर्देश

30°c से कम तापमान पर स्टोर करें
अपनी भाषा चुनें हिंदी
समसेफ एलजेड 200mg/600mg टैबलेट 1
समसेफ एलजेड 200mg/600mg टैबलेट 2

परिचय

समसेफ एलजेड 200mg/600mg टैबलेट एक डॉक्टर के पर्चे की दवा है जिसे डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही लिया जाना चाहिए. इसे खाने के साथ या बिना खाए लिया जा सकता है, लेकिन बेहतर प्रभाव सुनिश्चित करने के लिए इसे एक निश्चित समय पर लिया जाना चाहिए. इसे बताए गए डोज़ से अधिक न लें क्योंकि इसकी ओवरडोज़ आपके शरीर पर नुकसानदायक असर कर सकती है. अगर आप एक खुराक लेना भूल जाते हैं, तो याद आने पर इसे तुरंत लें. यदि आप बेहतर महसूस करते है तब भी पूरी तरह से रिकवरी के लिए इलाज पूरा करें.

समसेफ एलजेड 200mg/600mg टैबलेट के कारण कुछ साइड इफेक्ट हो सकते हैं जैसे मिचली आना, उल्टी, पेटदर्द, भूख न लगना, अपच, आदि. ऐसे किसी भी साइड इफेक्ट को दूर करने के लिए, सलाह दी जाती है कि पोषक संतुलित आहार खाएं और खूब सारा तरल पदार्थ पीएं. अगर इनमें से कोई भी साइड इफेक्ट बढ़ जाते हैं, तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें. अगर आपको किसी एलर्जिक रिएक्शन (चकत्ते, खुजली, सूजन, सांस फूलना, आदि) का अनुभव होता है तो आपको तुरंत अपने डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए.

इस दवा को लेने से पहले, अगर आपको अपने लिवर या किडनी में कोई समस्या है, तो आपको अपने डॉक्टर को बताना चाहिए. साथ ही, अगर आप किसी स्वास्थ्य स्थिति के लिए कोई दवा ले रहे हैं तो अपने डॉक्टर को बताएं. गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भी डॉक्टरों से भी सलाह लेनी चाहिए. एल्कोहल का सेवन करने से बचें, क्योंकि इससे चक्कर आने की समस्या बढ़ सकती है. आमतौर पर यह आपकी गाड़ी चलाने की क्षमता को प्रभावित नहीं करता है, लेकिन यदि आपको नींद आ रही है या चक्कर आ रहे हैं तो आपको ड्राइव नहीं करना चाहिए. अगर आपको इस दवा से एलर्जी है, तो इसका इस्तेमाल न करें और डॉक्टर से सलाह लें. उपचार के दौरान उचित आराम करने की सलाह दी जाती है ताकि दवा असरदार तरीके से काम कर सके.

समसेफ एलजेड टैबलेट के मुख्य इस्तेमाल

समसेफ एलजेड टैबलेट के फायदे

बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण का इलाज
समसेफ एलजेड 200mg/600mg टैबलेट का इस्तेमाल कुछ बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण जैसे निमोनिया (फेफड़ों का इन्फेक्शन), ब्रोंकाइटिस (फेफड़ों के कारण ट्यूब का इन्फेक्शन), गोनोरिया (सेक्सुअली ट्रांसमिट होने वाले रोग), और कानों, गले, पेट और मूत्रमार्ग के इन्फेक्शन जैसे इलाज के लिए किया जाता है. यह इंफेक्शन पैदा करने वाले बैक्टीरिया को बढ़ने से रोककर काम करता है. समसेफ एलजेड 200mg/600mg टैबलेट आपके पेट में अच्छे बैक्टीरिया का स्तर बढ़ाता है और इस प्रकार एंटीबायोटिक्स के कारण पेट को गड़बड़ी से बचाता है. आपके बेहतर महसूस करने के बाद भी इसे तब तक लेना जारी रखने की सलाह दी जाती है, जब तक कि डॉक्टर की पर्ची में लिखा गया है, ताकि सभी बैक्टीरिया खत्म हो सकें. जल्दी बंद कर देने से इन्फेक्शन फिर से हो सकता है और इलाज करना मुश्किल हो सकता है.

समसेफ एलजेड टैबलेट के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. अगर साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें
समसेफ एलजेड के सामान्य साइड इफेक्ट
  • डायरिया
  • सिरदर्द
  • मिचली आना
  • पेट में दर्द
  • अपच
  • उल्टी

समसेफ एलजेड टैबलेट का इस्तेमाल कैसे करें

इस दवा की सही खुराक और इसे कितने समय तक लेना है, यह जानने के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें. इसे साबुत निगल लें. इसे चबाएं, कुचलें या तोड़ें नहीं. समसेफ एलजेड 200mg/600mg टैबलेट खाने के साथ या बिना खाना खाए भी लिया जा सकता है.

समसेफ एलजेड टैबलेट किस प्रकार काम करता है

समसेफ एलजेड 200mg/600mg टैबलेट तीन दवाओं का मिश्रण है. सेफिक्सिम एक एंटीबायोटिक है. यह बैक्टीरियल प्रोटेक्टिव कवरिंग (कोशिका झिल्ली) बनाने से बचाकर बैक्टीरिया को मारता है,जो बैक्टीरिया के जीवित रहने के लिए आवश्यक है. लाइनजोलिड एक एंटीबायोटिक दवा भी है. यह बैक्टीरिया में जरूरी जैविक कार्यों के लिए आवश्यक प्रोटीन बनने की प्रक्रिया को रोककर उनकी वृद्धि को रोकता है. लैक्टिक एसिड बसिल्लस बैक्टीरिया है. यह पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाने के लिए आंत में अच्छे बैक्टीरिया की संख्या को बढ़ाता है. इस प्रकार, यह सेफिक्सिम और लाइनजोलिड के साइड इफेक्ट के रूप में होने वाले डायरिया की रोकथाम करने में मदद करता है. यह इस तरह से बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण का इलाज करता है.

ख़ास टिप्स

  • डॉक्टर ने आपको समसेफ एलजेड 200mg/600mg टैबलेट लेने की सलाह संक्रमण के इलाज और लक्षणों में सुधार के लिए दी है.
  • इस दवा लेते समय अत्यधिक चीज, प्रोसेस किया गया मांस, शराब या सोया सॉस लेने से बचें क्योंकि इनसे आपके ब्लड प्रेशर में अत्यधिक वृद्धि हो सकती है.
  • डायरिया साइड इफेक्ट के रूप में हो सकता है लेकिन जब आपका कोर्स पूरा हो जाता है तो इसे बंद करना चाहिए. अगर यह बंद नहीं होता है या अगर आपको मल में रक्त मिलता है तो अपने डॉक्टर को सूचित करें.
  • कुछ लोगों को समसेफ एलजेड 200mg/600mg टैबलेट लेने के बाद मुंह या योनि (थ्रश) में लालिमा और खुजली होती है. यदि आपको ऐसा कोई दुष्प्रभाव दिखाई देता है तो अपने डॉक्टर को तुरंत सूचित करें.
  • यदि आप समसेफ एलजेड 200mg/600mg टैबलेट के साथ कोई गर्भनिरोधक गोली ले रही हैं और 24 घंटे से अधिक समय तक बीमार (उल्टी) या डायरिया महसूस कर रही हैं तो इस गोली की प्रभावशीलता घट सकती है. यदि ऐसा होता है, तो अतिरिक्त गर्भनिरोधक सावधानियों के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श करें.

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

डॉक्टर की सलाह लें
इसकी जानकारी नहीं है कि समसेफ एलजेड 200mg/600mg टैबलेट के साथ एल्‍कोहल का सेवन करना सुरक्षित है या नहीं. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
गर्भावस्था

गर्भावस्था

डॉक्टर की सलाह लें
गर्भावस्था के दौरान समसेफ एलजेड 200mg/600mg टैबलेट लेने की सलाह नहीं दी जाती , क्योंकि जानवरों पर किए गए अध्ययनों में यह गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए नुकसानदायक पाया गया है. हालांकि, कुछ गंभीर स्थितियों में डॉक्टर इसे तब दे सकते हैं जब इसके फायदे संभावित जोखिमों से ज्यादा हों.
स्तनपान

स्तनपान

सावधानी बरतें
यदि आप स्तनपान करवाती हैं तो आपको समसेफ एलजेड 200mg/600mg टैबलेट का इस्तेमाल सावधानी से करना चाहिए. मां का इलाज पूरा होने और दवा के शरीर से पूरी तरह निकल जाने तक स्तनपान रोक देना चाहिए.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

असुरक्षित
समसेफ एलजेड 200mg/600mg टैबलेट के कारण सतर्कता या एकाग्रता में कमी आ सकती है, नजर धुंधली हो सकती है और आपको नींद या चक्कर आ सकते हैं. इन लक्षणों के महसूस होने पर वाहन न चलाएं.
किडनी

किडनी

सावधानी बरतें
किडनी की गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों में समसेफ एलजेड 200mg/600mg टैबलेट का इस्तेमाल सावधानी के साथ किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
लिवर

लिवर

सावधानी बरतें
लिवर की गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों में समसेफ एलजेड 200mg/600mg टैबलेट का इस्तेमाल सावधानी से किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.

फैक्ट बॉक्स

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

एंटी इनफेक्टाइव्स

संदर्भ

  1. Chambers HF, Deck DH. Beta-Lactam & Other Cell Wall- & Menbrane-Active Antibiotics. In: Katzung BG, Masters SB, Trevor AJ (Editors). Basic and Clinical Pharmacology. 11th ed. New Delhi, India: Tata McGraw Hill Education Private Limited; 2009. pp. 773-793.
  2. MacDougall C. Penicillins, Cephalosporins, and Other β-Lactam Antibiotics. In: Brunton LL, Hilal-Dandan R, Knollmann BC (Editors). Goodman & Gilman’s: The Pharmacological Basis of Therapeutics. 13th ed. New York, NY: McGraw-Hill Education; 2018. pp. 1024-1038.
  3. Deck DH, Winston LG. Tetracyclines, Macrolides, Clindamycin, Chloramphenicol, Streptogramins, & Oxazolidinones. In: Katzung BG, Masters SB, Trevor AJ (Editors). Basic and Clinical Pharmacology. 11th ed. New Delhi, India: Tata McGraw Hill Education Private Limited; 2009. pp. 795-896.
  4. Chambers HF. Protein Synthesis Inhibitors and Miscellaneous Antibacterial Agents. In: Brunton LL, Chabner BA, Knollmann BC, editors. Goodman & Gilman’s: The Pharmacological Basis of Therapeutics. New York, New York: McGraw-Hill Medical; 2011. pp. 1173-1202.
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Smile Healthcare
Address: दुकान संख्या 1059/14, टॉप फ्लोर, गोबिंदपुर एचडीएफसी बैंकके पास , मनीमाजरा, चंडीगढ़ (के.शा.) 160101, भारत

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
close sheet