Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
Sku Image
Sku Image
sold out tag

रोज़ुजदा 75mg इंजेक्शन

लुस्पाटरसेप्ट (75mg)
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
रोज़ुजदा 75mg इंजेक्शन एक दवा है जिसका इस्तेमाल ट्रांसफ्यूजन-आश्रित एनीमिया के इलाज में किया जाता है. यह उन स्थितियों में एनीमिया का इलाज करने में मदद करता है जहां रोगियों को कम लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या के कारण बार-बार खून चढ़ाने की ज़रूरत पड़ती है. यह लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन को बढ़ाने में मदद करता है और ब्लड ट्रांसफ्यूज़न की आवश्यकता को कम करता है.

लेखक डॉ. साक्षी जैन, एमएस, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. राजीव शर्मा, एमबीए, एमबीबीएस,
लास्ट अपडेटेड on 25 नवंबर 2025 | 03:05 पीएम (Ist)
₹86346 एमआरपी₹94687.59% की छूट 
 
 
0
footer-icon

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
अमेज़ॅन पे बैलेंस के साथ भुगतान करें और न्यूनतम कैशबैक 15 रु.के साथ 75 रुपये तक कैशबैक प्राप्त करें
अमेज़ॅन पे बैलेंस के साथ भुगतान करें और न्यूनतम कैशबैक 15 रु.के साथ 75 रुपये तक कैशबैक प्राप्त करें
chevron icon
offer icon
अमेज़न पे लेटर के साथ ₹75 तक का कैशबैक पाएं
अमेज़न पे लेटर के साथ ₹75 तक का कैशबैक पाएं
chevron icon
offer icon
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
अमेज़ॅन पे बैलेंस के साथ भुगतान करें और न्यूनतम कैशबैक 15 रु.के साथ 75 रुपये तक कैशबैक प्राप्त करें
अमेज़ॅन पे बैलेंस के साथ भुगतान करें और न्यूनतम कैशबैक 15 रु.के साथ 75 रुपये तक कैशबैक प्राप्त करें
chevron icon
offer icon
अमेज़न पे लेटर के साथ ₹75 तक का कैशबैक पाएं
अमेज़न पे लेटर के साथ ₹75 तक का कैशबैक पाएं
chevron icon
offer icon
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
पेटीएम UPI का उपयोग करके न्यूनतम ₹300 के भुगतान पर ₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक*
पेटीएम UPI का उपयोग करके न्यूनतम ₹300 के भुगतान पर ₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक*
chevron icon
अपनी भाषा चुनें हिंदी
रोज़ुजदा 75mg इंजेक्शन image
रोज़ुजदा 75mg इंजेक्शन image

परिचय

रोज़ुजदा 75mg इंजेक्शन को ऊपरी बांह, जांघ या पेट (एब्डोमेन) में आपकी त्वचा के नीचे (सबक्यूटेनियस) इंजेक्शन के रूप में दिया जाता है. अपने डॉक्टर द्वारा निर्धारित सटीक खुराक और अवधि में इसे लगावाएं, और जब तक आपका डॉक्टर इसे निर्धारित करता है तब तक इंजेक्शन लेना जारी रखें. डॉक्टर यह जांचने के लिए आपके हीमोग्लोबिन स्तर की नियमित रूप से निगरानी कर सकते हैं कि आपकी स्थिति में सुधार हुआ है.

इस दवा के कुछ सामान्य दुष्प्रभावों में शामिल हैं थकान, सिरदर्द, मांसपेशी या हड्डी में दर्द, जोड़ों का दर्द, चक्कर आना, मिचली आना, और डायरिया. अगर इनमें से कोई भी साइड इफ़ेक्ट बदतर हो जाता है या आपको परेशान करता है तो अपने डॉक्टर को बताएं. यह दवा महिलाओं में प्रजनन समस्याओं का कारण बन सकती है; इसलिए, यदि यह आपके लिए चिंता का विषय है तो अपने डॉक्टर से बात करें.

रोज़ुजदा 75mg इंजेक्शन इंजेक्शन लेने से पहले, अपने डॉक्टर को बताएं कि क्या आपको ब्‍लड क्‍लॉट की समस्‍या है या थी. अगर आपको लिवर, किडनी या स्पलीन रोग या हाई ब्लड प्रेशर जैसी कोई मेडिकल समस्या है तो उन्हें भी सूचित करें. गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भी इस दवा को लेने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए.

रोज़ुजदा इंजेक्शन के मुख्य इस्तेमाल

रोज़ुजदा इंजेक्शन के फायदे

ट्रांसफ्यूजन डिपेंडेंट एनीमिया का इलाज
ट्रांसफ्यूजन-निर्भर एनीमिया एक ऐसी स्थिति है जिसमें व्यक्तियों को किसी मौजूदा ब्लड डिसॉर्डर के कारण अपने हीमोग्लोबिन स्तर को बनाए रखने के लिए नियमित ब्लड ट्रांसफ्यूजन की आवश्यकता होती है. उपचार में कमी हुई लाल रक्त कोशिकाओं को बदलने के लिए ब्लड ट्रांसफ्यूजन देना शामिल है.

रोज़ुजदा 75mg इंजेक्शन लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन और कार्य को बेहतर बनाने में मदद करता है, जिससे ट्रांसफ्यूज़न पर निर्भर एनीमिया वाले रोगियों में बार-बार ब्लड ट्रांसफ्यूज़न की आवश्यकता कम हो जाती है. यह जीवन की गुणवत्ता को सुधारता है और इन स्थितियों में व्यक्तियों के लिए ट्रांसफ्यूजन के बोझ को कम करता है.

रोज़ुजदा इंजेक्शन के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. अगर साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें
रोज़ुजदा के सामान्य साइड इफेक्ट
  • थकान
  • सिरदर्द
  • मांसपेशियों में दर्द
  • हड्डी में दर्द
  • डायरिया
  • मिचली आना
  • चक्कर आना
  • जोड़ों का दर्द
  • खांसी
  • पेट में दर्द
  • सांस लेने में परेशानी
  • एलर्जिक रिएक्शन

रोज़ुजदा इंजेक्शन का इस्तेमाल कैसे करें

आपका डॉक्टर या नर्स आपको यह दवा देगा. कृपया स्वयं उपयोग ना करें.

रोज़ुजदा इंजेक्शन किस प्रकार काम करता है

रोज़ुजदा 75mg इंजेक्शन लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन को बढ़ावा देकर और हीमोग्लोबिन के स्तर में सुधार करके कुछ चिकित्सा स्थितियों में एनीमिया का इलाज करता है. यह इंजेक्शन एरिथ्रोपोइसिस (लाल रक्त कोशिका उत्पादन की प्रक्रिया) के नियमन में शामिल विशिष्ट प्रोटीन को टारगेट करके काम करता है.

ख़ास टिप्स

  • रोज़ुजदा 75mg इंजेक्शन एक डॉक्टर के पर्चे की दवा है जिसे एनीमिया के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाता है.
  • रोज़ुजदा 75mg इंजेक्शन उन लोगों में आरबीसी ट्रांसफ्यूजन के विकल्प के रूप में इस्तेमाल के लिए नहीं है जिन्हें एनीमिया के लिए तुरंत इलाज की आवश्यकता है.
  • रोज़ुजदा 75mg इंजेक्शन लेने से पहले, अपनी सभी मेडिकल स्थितियों के बारे में अपने हेल्थकेयर प्रोवाइडर को बताएं.
  • आपके डॉक्टर आपकी प्रतिक्रिया के आधार पर आपकी खुराक में बदलाव कर सकते हैं या इलाज बंद कर सकते हैं.
  • रोज़ुजदा 75mg इंजेक्शन से महिलाओं में प्रजनन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. अगर यह आपके लिए चिंता का विषय है तो अपने डॉक्टर से बात करें.

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

डॉक्टर की सलाह लें
इसकी जानकारी नहीं है कि रोज़ुजदा 75mg इंजेक्शन के साथ एल्‍कोहल का सेवन करना सुरक्षित है या नहीं. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
गर्भावस्था

गर्भावस्था

डॉक्टर की सलाह लें
गर्भावस्था के दौरान रोज़ुजदा 75mg इंजेक्शन का उपयोग कितना सुरक्षित है, यह अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है. गर्भवती महिलाओं पर इस दवा के पर्याप्त और सटीक शोध उपलब्ध नहीं हैं, और जानवरों पर किए गए परीक्षणों के आंकड़े भी प्रजनन सुरक्षा (Reproductive toxicity) के बारे में जानकारी देने के लिए काफी नहीं हैं. आपके डॉक्टर इस दवा को पर्चे पर लिखने से पहले, इसके फायदों और इससे होने वाले संभावित खतरों की अच्छी तरह जाँच करेंगे.
स्तनपान

स्तनपान

डॉक्टर की सलाह लें
स्तनपान के दौरान रोज़ुजदा 75mg इंजेक्शन का इस्तेमाल करना असुरक्षित हो सकता है. मानवो पर किए गए अध्ययनों से पता चलता है कि इस दवा का असर मां के दूध में आ सकता है, जिससे बच्चे को नुकसान पहुंच सकता है. इसे तभी इस्तेमाल करना चाहिए जब इसका फायदा संभावित जोखिम से ज्यादा हो. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

डॉक्टर की सलाह लें
इसके बारे में जानकारी नहीं है कि रोज़ुजदा 75mg इंजेक्शन का गाड़ी चलाने की क्षमता पर असर पड़ता है या नहीं. यदि ऐसा कुछ भी मसहूस होता है तो गाड़ी ना चलाएं. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
किडनी

किडनी

सावधानी बरतें
किडनी की गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों में रोज़ुजदा 75mg इंजेक्शन का इस्तेमाल सावधानी के साथ किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
लिवर

लिवर

डॉक्टर की सलाह लें
लीवर की बीमारी से पीड़ित मरीजों में रोज़ुजदा 75mg इंजेक्शन के इस्तेमाल पर सीमित डेटा उपलब्ध है.

फैक्ट बॉक्स

रासायनिक वर्ग

पेप्टाइड्स

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

ब्लड रिलेटिड
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Bristol Myers Squibb
Address: ब्रिस्टल मैर्स स्क्विब कॉर्पोरेट हेडक्वार्टर्स 430 E. 29th स्ट्रीट, 14th फ्लोर, न्यूयॉर्क, NY 10016

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
close sheet