Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
Sku Image
Sku Image
sold out tag

पोलिमोड टैबलेट

पिड़ोटिमोड़ (400mg)
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
पोलिमोड टैबलेट एक डॉक्टर के पर्चे की दवा है जिसका इस्तेमाल रेस्परेटरी ट्रैक्‍ट के रोगों को रोकने के लिए किया जाता है. यह इम्युनिटी को बेहतर बनाने और बढ़ाने में मदद करता है और एयरवेज़ में बार बार होने वाले बैक्टीरियल या वायरल संक्रमण को रोकता है.

लेखक डॉ. सुबिता अलघ, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. मेखला चंद्रा, MD, MBBS,
लास्ट अपडेटेड on 29 Aug 2026 | 01:05 AM (IST)
₹198 एमआरपी₹215.638% की छूट 
वर्तमान में हम इस प्रोडक्ट की बिक्री की सुविधा नहीं दे रहे हैं
 
 
0
footer-icon
sku_image
पोलिमोड टैबलेट वर्तमान में बिक चुके हैं
Same composition alternative:
पिडोटिम्यून 400 टैबलेट
₹250₹271.87
यहां से उपलब्ध विकल्प टॉप ब्रांड
बिक चुके हैं
पोलिमोड टैबलेट
पोलिमोड टैबलेट
10 टेबलेट्स की स्ट्रिप
₹198
₹215.63
tag icon
समान सॉल्ट कॉम्बिनेशन
पिडोटिम्यून 400 टैबलेट
पिडोटिम्यून 400 टैबलेट
10 टेबलेट्स की स्ट्रिप
by La Renon Healthcare Pvt Ltd
11pm तक पाएं
₹250
₹21.3 प्रति टैबलेट

₹213

के लिए ऑर्डर
₹1200

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon

सामान्य जानकारी

शामिल है

पिड़ोटिमोड़ (400mg)

मार्केटर

Ajanta Pharma Limited

स्टोरेज के निर्देश

30°c से कम तापमान पर स्टोर करें
अपनी भाषा चुनें हिंदी
पोलिमोड टैबलेट image
पोलिमोड टैबलेट image

परिचय

पोलिमोड टैबलेट को अकेले या कुछ अन्य दवाओं के साथ संयोजन में दिया जाता है. इसका उपयोग श्वसन मार्ग के किसी भी मौजूदा इन्फेक्शन के इलाज के लिए नहीं किया जाना चाहिए. इसे खाने के साथ या बिना खाए लिया जाना चाहिए, लेकिन अधिकतम फायदे प्राप्त करने के लिए हर दिन इसे एक ही समय पर लेना बेहतर होगा. आपको इसकी कितनी डोज़ लेनी है और कितनी बार लेनी है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप इसे किस लिए ले रहे हैं. आपका डॉक्टर यह तय करेगा कि आपको अपने लक्षणों में सुधार करने के लिए कितनी आवश्यकता है. आपको जब तक इस दवा को लेने के दिशानिर्देश मिले हों, तब तक इस दवा को लें.


आमतौर पर, इस दवा के इस्तेमाल से कोई सामान्य साइड इफेक्ट नहीं देखे जाते हैं. लेकिन कभी-कभी, कुछ लोगों को साइड इफेक्ट के रूप में त्वचा पर रैशेज का अनुभव होता है; अगर ये आपको परेशान करते हैं या गंभीर दिखाई देते हैं, तो अपने डॉक्टर को बताएं. आपके डॉक्टर के पास इन्हें कम करने या रोकने के कुछ उपाय हो सकते हैं.


इस दवा को लेने से पहले, अगर आपको किडनी से संबंधित कोई बीमारी है या डायबिटीज है तो अपने डॉक्टर को इसके बारे में बताएं. आप जो भी अन्य दवाएं ले रहे हैं, उनके बारे में भी डॉक्टर को जरूर बताना चाहिए, क्योंकि इनमें से कई दवाएं इस दवा के असर को कम कर सकती हैं या इसके काम करने के तरीके को बदल सकती हैं. अगर आप गर्भवती हैं या स्तनपान करा रही हैं तो अपने डॉक्टर को बताएं.

पोलिमोड टैबलेट के मुख्य इस्तेमाल

पोलिमोड टैबलेट के फायदे

श्वसन तंत्र से जुड़ा रोग
पोलिमोड टैबलेट का इस्तेमाल बैक्टीरिया या वायरस के कारण होने वाली श्वसन नली की बहुत सी बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता है. यह इन स्थितियों के खिलाफ आपके इम्यून सिस्टम की प्रतिक्रियाओं को उत्तेजित करता है और इन्फेक्शन से लड़ने में मदद करता है. यह दवा ओरली (मुंह द्वारा) दी जाती है. आपको इसे हमेशा लेना चाहिए क्योंकि इसे आपके लिए डॉक्टर की पर्ची पर लिखा गया है. अपने डॉक्टर की सलाह के बिना इसे लेना बंद न करें. सबसे अधिक लाभ प्राप्त करने के लिए अपने डॉक्टर के निर्देशों का सावधानीपूर्वक पालन करें.

पोलिमोड टैबलेट के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. अगर साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें
पोलिमोड के सामान्य साइड इफेक्ट
  • सीमित आंकड़ें उपलब्ध हैं

पोलिमोड टैबलेट का इस्तेमाल कैसे करें

इस दवा की सही खुराक और इसे कितने समय तक लेना है, यह जानने के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें. इसे साबुत निगल लें. इसे चबाएं, कुचलें या तोड़ें नहीं. पोलिमोड टैबलेट खाने के साथ या बिना खाना खाए भी लिया जा सकता है.

पोलिमोड टैबलेट किस प्रकार काम करता है

पोलिमोड टैबलेट इम्यूनोस्टिमुलेंट है. यह बैक्टीरिया या वायरस,जो आवर्ती एयरवे इन्फेक्शन का कारण होते हैं, के खिलाफ सुरक्षात्मक प्रतिक्रिया को बढ़ाने के लिए इम्यून सिस्टम में बदलाव करके काम करता है. यह संक्रमण के विरुद्ध प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाता है.

All substitutes for Polimod Tablet

For information purposes only. Consult a doctor before taking any medicine.

ख़ास टिप्स

  • पोलिमोड टैबलेट का उपयोग अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी), और निमोनिया जैसे विभिन्न समस्याओं के लिए किया जाता है.
  • अपने डॉक्टर से परामर्श किए बिना दवा लेना बंद न करें.
  • यदि आप इस दवा से इलाज के दौरान कभी भी सांस लेने में कठिनाई का अनुभव करते हैं तो अपने डॉक्टर को बताएं.
  • अपने डॉक्टर को बताएं कि क्या आपको पहले कोई बीमारी रही है.
  • पोलिमोड टैबलेट लेते समय धूम्रपान से पूरी तरह बचें.

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

डॉक्टर की सलाह लें
इसकी जानकारी नहीं है कि पोलिमोड टैबलेट के साथ एल्‍कोहल का सेवन करना सुरक्षित है या नहीं. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
गर्भावस्था

गर्भावस्था

डॉक्टर की सलाह लें
गर्भावस्था के दौरान पोलिमोड टैबलेट के इस्तेमाल से संबंधित जानकारी उपलब्ध नहीं है. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
स्तनपान

स्तनपान

डॉक्टर की सलाह लें
स्तनपान के दौरान पोलिमोड टैबलेट के इस्तेमाल से संबंधित जानकारी उपलब्ध नहीं है. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

डॉक्टर की सलाह लें
इसके बारे में जानकारी नहीं है कि पोलिमोड टैबलेट का ड्राइविंग की क्षमता पर असर पड़ता है या नहीं. अगर आपको ऐसे लक्षण महसूस हों जो आपका ध्यान या जल्दी प्रतिक्रिया देने की क्षमता को प्रभावित करते हों, तो गाड़ी न चलाएं. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
किडनी

किडनी

डॉक्टर की सलाह लें
किडनी से जुड़ी बीमारी से पीड़ित मरीजों में पोलिमोड टैबलेट के इस्तेमाल पर सीमित आंकड़ें उपलब्ध हैं है. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
लिवर

लिवर

डॉक्टर की सलाह लें
लीवर की बीमारी से पीड़ित मरीजों में पोलिमोड टैबलेट के इस्तेमाल पर सीमित आंकड़ें उपलब्ध हैं है.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पोलिमोड टैबलेट एक दवा है जो हमारे इम्यून सिस्टम को बढ़ाकर काम करती है. यह हमें श्वसन संक्रमण से बचाने के लिए विभिन्न कीटाणुओं से लड़ने के लिए रक्त में कोशिकाओं को सक्रिय करता है.
हां, कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि श्वसन मार्ग संक्रमण को रोकने के लिए पोलिमोड टैबलेट बच्चों में दिया जा सकता है.
कुछ अध्ययन किए गए हैं जो मूत्र संक्रमण जैसी स्थितियों के खिलाफ इस दवा का लाभदायक प्रभाव दिखाते हैं. हालांकि, इस दवा का इस्तेमाल आमतौर पर श्वसन संक्रमण के इलाज के लिए किया जाता है. परामर्श के बिना इस दवा को न लें. अगर आपको यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन है, तो अपने डॉक्टर को सूचित करें क्योंकि इसके इलाज के लिए आपको अन्य अतिरिक्त दवाओं की आवश्यकता हो सकती है.
हां, यह देखा गया है कि पोलिमोड टैबलेट बच्चों में अस्थमा जैसी स्थिति में उपयोगी हो सकता है. यह फेफड़ों के कार्य में सुधार करके काम करता है. यह दवा रक्त में इन्फ्लेमेटरी मॉलिक्यूल को कम करती है जिसके परिणामस्वरूप अस्थमेटिक अटैक की गंभीरता को नियंत्रित करती है. परामर्श के बिना इस दवा को न लें. अगर आपके बच्चे को अस्थमा या श्वसन संबंधी समस्या है तो अपने डॉक्टर को सूचित करें क्योंकि आपके बच्चे को इसके इलाज के लिए अन्य अतिरिक्त दवाओं की आवश्यकता हो सकती है. डॉक्टर द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें.

फैक्ट बॉक्स

रासायनिक वर्ग

डाइप्प्टाइड्स

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

एंटी इनफेक्टाइव्स

एक्शन क्लास

Immunostimulants
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं

यूजर का फीडबैक

दिन में दो बार
50%
दिन में एक बार
50%
बढ़िया
100%
कोई दुष्प्रभाव नहीं
100%
खाली पेट
100%
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Ajanta Pharma Limited
Address: अजंता हाउस, चारकोप, कांदिवली वेस्ट, मुंबई 400 067, इंडिया

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
close sheet