Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
पेनॉक्सी-एलबी 500 कैप्सूल 1
पेनॉक्सी-एलबी 500 कैप्सूल 2
Banned for sale, As per the drugs and cosmetics act 1940
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
पेनॉक्सी-एलबी 500 कैप्सूल एक कॉम्बिनेशन दवा है जिसे लेने का सुझाव विभिन्न प्रकार के बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण के इलाज करने के लिए दिया जाता है. यह सूक्ष्मजीवों के खिलाफ लड़ता है ताकि उनकी वृद्धि को रोक सके. यह आंत में अच्छे बैक्टीरिया की संख्या को बढ़ाकर, पाचन की प्रक्रिया को भी बेहतर बनाता है.

लेखक डॉ. लिपिका खुराना, पीजीडीएचएचएम, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. मेखला चंद्रा, MD, MBBS,
लास्ट अपडेटेड on 09 नवंबर 2026 | 01:02 AM (Ist)
एमआरपी₹112.5
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार यह प्रोडक्ट बिक्री के लिए प्रतिबंधित है
(लागू टैक्स सहित)
 
 
0
footer-icon

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
₹50 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
₹50 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹50 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
₹50 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon

सामान्य जानकारी

शामिल है

अमोक्सी‌सिलिन (500mg)+ Lactobacillus (10mg)+ Serratiopeptidase (60Million spores)

मार्केटर

Omenta Pharma Pvt Ltd

स्टोरेज के निर्देश

30°c से कम तापमान पर स्टोर करें
अपनी भाषा चुनें हिंदी
पेनॉक्सी-एलबी 500 कैप्सूल 1
पेनॉक्सी-एलबी 500 कैप्सूल 2

परिचय

पेनॉक्सी-एलबी 500 कैप्सूल एक डॉक्टर के पर्चे की दवा है. इसे डॉक्टर की पर्ची के अनुसार लेने की सलाह दी जाती है. इसे भोजन के साथ लिया जा सकता है, लेकिन बेहतर प्रभाव के लिए इसे एक निश्चित समय पर लिया जाना चाहिए. इस दवा को बिना तोड़े या चबाए पूरा निगला जाना चाहिए. बताए गए डोज़ से अधिक न लें क्योंकि ऐसा करने से आपके शरीर पर नुकसानदायक असर हो सकता है. अगर आप एक खुराक लेना भूल जाते हैं, तो याद आने पर इसे तुरंत लें. यदि आप बेहतर महसूस करते है तब भी इलाज पूरा करें.

इस दवा के सामान्य साइड इफेक्ट मिचली आना, उल्टी, डायरिया, पेट की गैस, रैशेज आदि हैं. अगर इनमें से कोई भी साइड इफेक्ट बढ़ जाते हैं, तो आपको तुरंत अपने डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए. अगर आपको किसी एलर्जिक रिएक्शन (चकत्ते, खुजली, सूजन, सांस फूलना, आदि) का अनुभव होता है, तो आपको तुरंत चिकित्सकीय मदद लेनी चाहिए. साइड इफेक्ट्स को दूर करने या इससे बचने के लिए, आपको भरपूर मात्रा में पानी पीकर खुद को हाइड्रेटेड रखना चाहिए और पोषक और संतुलित आहार लेना चाहिए.

इस दवा को लेने से पहले, अगर आप किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए कोई दवा ले रहे हैं तो आपको अपने डॉक्टर को बताना चाहिए. गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को इसे लेने से पहले डॉक्टर से भी परामर्श करना चाहिए. शराब के सेवन से बचें क्योंकि इस दवा से अत्यधिक बेहोशी हो सकती है. आमतौर पर यह आपकी गाड़ी चलाने की क्षमता को प्रभावित नहीं करता है, लेकिन यदि आपको नींद आ रही है या चक्कर आ रहे हैं तो आपको ड्राइव नहीं करना चाहिए.

पेनोक्सी-एलबी कैप्सूल के मुख्य इस्तेमाल

पेनोक्सी-एलबी कैप्सूल के फायदे

बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण का इलाज
पेनॉक्सी-एलबी 500 कैप्सूल एक एंटीबायोटिक दवा है जिसका इस्तेमाल बैक्टीरिया के कारण होने वाले विभिन्न संक्रमणों के इलाज के लिए किया जा सकता है. इनमें न्यूमोनिया (फेफड़ों का इन्फेक्शन), ब्रोंकाइटिस (फेफड़ों की ओर जाने वाली ट्यूब का इन्फेक्शन), और कान, नाक, गले, पेट, मूत्रमार्ग और त्वचा के इन्फेक्शन शामिल हैं. यह आपके पेट में अच्छे बैक्टीरिया के लेवल को भी रीस्टोर करता है और इस तरह एंटीबायोटिक के कारण पेट खराब होने से बचाता है. पेनॉक्सी-एलबी 500 कैप्सूल का इस्तेमाल सर्जरी के बाद इन्फेक्शन की रोकथाम करने और ठीक होने की पूरी प्रक्रिया को तेज़ करने के लिए भी किया जाता है.

पेनोक्सी-एलबी कैप्सूल के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट के लिए डॉक्टर की सलाह लेने की जरूरत नहीं पड़ती और जैसे-जैसे शरीर दवा के अनुसार एडजस्ट होता है, ये अपने आप ठीक हो जाते हैं. अगर साइड इफेक्ट बने रहते हैं या आपको उनकी चिंता है, तो डॉक्टर से सलाह लें
पेनोक्सी-एलबी के सामान्य साइड इफेक्ट
  • मिचली आना
  • उल्टी
  • डायरिया
  • पेट की गैस
  • रैश
  • एलर्जिक रिएक्शन

पेनोक्सी-एलबी कैप्सूल का इस्तेमाल कैसे करें

इस दवा को डॉक्टर द्वारा बताई गई खुराक और अवधि के अनुसार लें . आमतौर पर पेनॉक्सी-एलबी 500 कैप्सूल को खाने के साथ या खाने के बाद लेना चाहिए.

पेनोक्सी-एलबी कैप्सूल किस प्रकार काम करता है

पेनॉक्सी-एलबी 500 कैप्सूल तीन दवाओं का मिश्रण हैःअमोक्सी‌सिलिन, लैक्टोबैसिलस, और सेरेटियोपेप्टिडेज. अमोक्सी‌सिलिन एक एंटीबायोटिक है जो बैक्टीरिया को खुद के लिए सुरक्षा कवच बनाने से रोकता है जो कि बैक्टीरिया को इंसान के शरीर में जीवित रखने के लिए ज़रूरी होता है. लैक्टोबैसिलस एक एंजाइम है जो केमिकल मैसेंजर को विघटित करने का काम करता है जिनकी वजह से दर्द और इन्फ्लेमेशन (लालिमा और सूजन) की समस्या होती है. सेरेटियोपेप्टिडेज एक जीवित माइक्रोऑर्गेनिज्म है जो आंतों में अच्छे बैक्टीरिया के संतुलन को बनाये रखता है, जिन्हें एंटीबायोटिक का उपयोग करने से या आंतों में संक्रमण होने की वजह से नुकसान पहुंच सकता है.

ख़ास टिप्स

  • पेनॉक्सी-एलबी 500 कैप्सूल को खाने के साथ ही लेना चाहिए.
  • अपने शरीर को स्थिर बनाए रखने के लिए अपनी दवा को समय पर लें.
  • यदि आपको रैश, त्वचा में खुजली, चेहरे और मुंह पर सूजन और सांस लेने में कठिनाई जैसी समस्याएं आ रही हैं तो पेनॉक्सी-एलबी 500 कैप्सूल लेना बंद कर दें और इस बारे में तुरंत अपने डॉक्टर को सूचित करें.
  • इस दवा के साइड इफेक्ट के रूप में डायरिया हो सकता है. अगर यह आपको परेशान करता है तो तो बहुत सारे तरल पदार्थ पीएं या अपने डॉक्टर को सूचित करें.

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

डॉक्टर की सलाह लें
इसकी जानकारी नहीं है कि पेनॉक्सी-एलबी 500 कैप्सूल के साथ शराब का सेवन करना सुरक्षित है या नहीं. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
गर्भावस्था

गर्भावस्था

डॉक्टर की सलाह लें
गर्भावस्था के दौरान पेनॉक्सी-एलबी 500 कैप्सूल का उपयोग कितना सुरक्षित है, यह अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है. गर्भवती महिलाओं पर इस दवा के पर्याप्त और अच्छी तरह नियंत्रित अध्ययन उपलब्ध नहीं हैं साथ ही, जानवरों पर किए गए अध्ययनों में प्रजनन संबंधी टॉक्सिसिटी के आंकड़े भी पर्याप्त नहीं हैं . आपके डॉक्टर इस दवा को पर्चे पर लिखने से पहले, इसके फायदों और इससे होने वाले संभावित खतरों की अच्छी तरह जाँच करेंगे.
स्तनपान

स्तनपान

डॉक्टर की सलाह पर सुरक्षित
अब तक इंसानों पर हुए अध्ययनों के अनुसार, यह दवा माँ के दूध में बहुत कम मात्रा में पहुँचती है, इसलिए बच्चे पर इसके नुकसानदायक असर होने की संभावना काफी कम मानी जाती है.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

डॉक्टर की सलाह लें
इसके बारे में जानकारी नहीं है कि पेनॉक्सी-एलबी 500 कैप्सूल का ड्राइविंग की क्षमता पर असर पड़ता है या नहीं. अगर आपको ऐसे लक्षण महसूस हों जो आपके ध्यान लगाने या जल्दी प्रतिक्रिया देने की क्षमता को प्रभावित करते हों, तो गाड़ी न चलाएं. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
पेनॉक्सी-एलबी 500 कैप्सूल के साइड इफेक्ट हो सकते हैं और लक्षण (जैसे एलर्जिक रिएक्शन, चक्कर आना और अकड़न) से आप गाड़ी चलाने में अक्षम हो सकते हैं.
किडनी

किडनी

सावधानी बरतें
किडनी की बीमारियों से पीड़ित मरीजों में पेनॉक्सी-एलबी 500 कैप्सूल का इस्तेमाल सावधानी के साथ किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
किडनी की गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को इस दवा का इस्तेमाल न करने की सलाह दी जाती है.
लिवर

लिवर

सावधानी बरतें
लिवर की गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों में पेनॉक्सी-एलबी 500 कैप्सूल का इस्तेमाल सावधानी से किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
आपको यह दवा लेते समय लिवर फंक्शन टेस्ट्स की नियमित जांच की सलाह दी जाती है

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

हां, पेनॉक्सी-एलबी 500 कैप्सूल का इस्तेमाल डायरिया का कारण बन सकता है. यह एक एंटीबायोटिक है जो हानिकारक बैक्टीरिया को मारता है. हालांकि, यह आपके पेट या आंत में सहायक बैक्टीरिया को भी प्रभावित करता है और डायरिया का कारण बनता है. अगर आपको गंभीर डायरिया हो रहा है, तो इसके बारे में अपने डॉक्टर से बात करें.
आमतौर पर, पेनॉक्सी-एलबी 500 कैप्सूल इसे लेने के तुरंत बाद काम करना शुरू करता है. हालांकि, सभी हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करने और आपको बेहतर महसूस होने में कुछ दिन लग सकते हैं.
अगर इलाज का कोर्स पूरा करने के बाद भी आप बेहतर महसूस नहीं कर रहे हैं, तो इस बारे में डॉक्टर को बताएं. इसके अलावा, अगर इस दवा का उपयोग करते समय आपके लक्षण और भी खराब हो रहे हैं तो उन्हें सूचित करें.
नहीं, अगर आपको बेहतर महसूस होने लगा है तो भी पेनॉक्सी-एलबी 500 कैप्सूल लेना बंद न करें और इलाज का कोर्स पूरा करें. इंफेक्शन पूरी तरह ठीक होने से पहले ही आपके लक्षणों में सुधार दिख सकता है.
जैसे ही याद आए, पेनॉक्सी-एलबी 500 कैप्सूल को लें. हालांकि, अगर आपकी अगली खुराक का समय लग गया है तो इसे न लें. इसके अलावा, छूटी हुई खुराक की भरपाई के लिए अतिरिक्त खुराक न लें.

फैक्ट बॉक्स

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

एंटी इनफेक्टाइव्स
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं

यूजर का फीडबैक

दिन में दो बार
100%
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Omenta Pharma Pvt Ltd
Address: Omenta Pharma Private Limited 7,Shopping Centre,1st Floor, Karampura New Delhi- 110015 India

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
close sheet