Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
मॉक्सी एस 250mg/250mg टैबलेट 1
मॉक्सी एस 250mg/250mg टैबलेट 2
Sold out, We're noting the medicine down to get it from the manufacturer.

मॉक्सी एस 250mg/250mg टैबलेट

अमोक्सी‌सिलिन (250mg)+ Sulbactam (250mg)
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
मॉक्सी एस 250mg/250mg टैबलेट, दो एंटीबायोटिक दवाओं का मिश्रण है. इसका इस्तेमाल विभिन्न प्रकार के बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण का इलाज करने के लिए किया जाता है. यह दवा इंफेक्शन का इलाज करती है और माइक्रो ऑर्गनिज़्म को मारकर इंफेक्शन को बढ़ने से रोकती है.

लेखक डॉ. लिपिका खुराना, पीजीडीएचएचएम, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. सचिन गुप्ता, एमडी फैर्मकोलोगी, MBBS,
लास्ट अपडेटेड on 23 सितंबर 2026 | 01:01 AM (Ist)
₹240 एमआरपी₹253.135% की छूट 
(लागू टैक्स सहित)
 
 
0
footer-icon

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon

सामान्य जानकारी

शामिल है

अमोक्सी‌सिलिन (250mg)+ Sulbactam (250mg)

मार्केटर

Synapes Life Sciences Pvt Ltd

स्टोरेज के निर्देश

30°c से कम तापमान पर स्टोर करें
अपनी भाषा चुनें हिंदी
मॉक्सी एस 250mg/250mg टैबलेट 1
मॉक्सी एस 250mg/250mg टैबलेट 2

परिचय

मॉक्सी एस 250mg/250mg टैबलेट को पेट में खराबी की संभावना को कम करने के लिए खाने के साथ लिया जाता है. डॉक्टर द्वारा निर्धारित शेड्यूल के अनुसार आपको नियमित रूप से समान अंतराल पर इसे लेना चाहिए. इसे रोज एक ही समय पर लेने से आपको इसे लेना याद रहेगा. डोज़ इस बात पर निर्भर करेगी कि आप इसे किस लिए ले रहे हैं, लेकिन आपको अपने डॉक्टर द्वारा बताए गए अनुसार इस एंटीबायोटिक का कोर्स हमेशा पूरा करना चाहिए. जब तक आप पूरा न कर लें, तब तक इसे लेना बंद न करें, भले ही आपको बेहतर महसूस होने लगा हो. अगर आप इसे समय से पहले लेना बंद करते हैं, तो कुछ बैक्टीरिया जीवित रह सकते हैं और इन्फेक्शन वापस आ सकता है या बिगड़ सकता है.

इस दवा के सबसे आम साइड इफेक्ट में उल्टी, मिचली आना, और डायरिया शामिल हैं. यह आमतौर पर हल्का होते हैं लेकिन अगर वे आपको परेशान करते हैं समय के साथ नहीं जाते हैं तो अपने डॉक्टर को बताएं.

यदि आपको किसी एंटीबायोटिक से एलर्जी है या किडनी या लिवर की कोई समस्या है, तो इसे लेने से पहले अपने डॉक्टर को इस बारे में बताएं. आपको अपने डॉक्टर को उन सभी दूसरी दवाओं के बारे में भी बताना चाहिए जो भी आप ले रहे हैं क्योंकि क्योंकि वे इसके असर को प्रभावित कर सकती है या इस दवा से प्रभावित हो सकती है. डॉक्टर की सलाह अनुसार आमतौर पर इस दवा का इस्तेमाल गर्भावस्था और स्तनपान के दौरान करना सुरक्षित माना जाता है.

मॉक्सी एस टैबलेट के मुख्य इस्तेमाल

मॉक्सी एस टैबलेट के फायदे

बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण
मॉक्सी एस 250mg/250mg टैबलेट में दो अलग-अलग दवाएं मौजूद हैं, जो संक्रमण फैलाने वाले बैक्टीरिया को खत्म करने के लिए एक साथ काम करती हैं. अमोक्सी‌सिलिन, पेनिसिलीन नामक दवाओं के एक ग्रुप से संबंधित है जो बैक्टीरिया के विकास को रोककर काम करते हैं. सल्बैक्टम एक बीटा-लैक्टामेज इनहिबिटर है जो प्रतिरोध को कम करता है और बैक्टीरिया के खिलाफअमोक्सी‌सिलिन के एक्शन को बढ़ाता है.

मॉक्सी एस 250mg/250mg टैबलेट का इस्तेमाल कई अलग-अलग बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण, जैसे कान, साइनस, गले, फेफड़े, मूत्रमार्ग, त्वचा, दांत, जोड़ों और हड्डियों के इलाज के लिए किया जा सकता है. यह दवा आमतौर पर आपको कुछ ही दिनों में बेहतर महसूस कराती है लेकिन यह सुनिश्चित करने के लिए, कि सभी बैक्टीरिया मर गए हैं और रेज़िज़्टेन्ट नहीं होंगे, आपको इसे बताए गए अनुसार लेते रहना चाहिए, चाहे आप बेहतर महसूस कर रहे हों.

मॉक्सी एस टैबलेट के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट के लिए डॉक्टर की सलाह लेने की जरूरत नहीं पड़ती और जैसे-जैसे शरीर दवा के अनुसार एडजस्ट होता है, ये अपने आप ठीक हो जाते हैं. अगर साइड इफेक्ट बने रहते हैं या आपको उनकी चिंता है, तो डॉक्टर से सलाह लें
मॉक्सी एस के सामान्य साइड इफेक्ट
  • उल्टी
  • मिचली आना
  • डायरिया
  • एलर्जिक रिएक्शन
  • रैश

मॉक्सी एस टैबलेट का इस्तेमाल कैसे करें

इस दवा को डॉक्टर द्वारा बताई गई खुराक और अवधि के अनुसार लें . इसे साबुत निगल लें. इसे चबाएं, कुचलें या तोड़ें नहीं. आमतौर पर मॉक्सी एस 250mg/250mg टैबलेट को खाने के साथ या खाने के बाद लेना चाहिए.

मॉक्सी एस टैबलेट किस प्रकार काम करता है

मॉक्सी एस 250mg/250mg टैबलेट दो दवाओं का मिश्रण हैःअमोक्सी‌सिलिन और सल्बैक्टम. अमोक्सी‌सिलिन एक एंटीबायोटिक है. यह बैक्टीरिया प्रोटेक्टिव कवरिंग के निर्माण को रोककर काम करता है जो बैक्टीरिया के जीवित रहने के लिए आवश्यक है. सल्बैक्टम एक बीटा-लैक्टामेज इनहिबिटर है जो प्रतिरोध को कम करता है और बैक्टीरिया के खिलाफ अमोक्सी‌सिलिन की गतिविधि को बढ़ाता है.

All substitutes for Moxy S 250mg/250mg Tablet

For information purposes only. Consult a doctor before taking any medicine.

ख़ास टिप्स

  • आपको बैक्टीरियल इन्फेक्शन्स के इलाज के लिए इस कॉम्बिनेशन दवा को लेने की सलाह दी गई है भले ही उन्होंने प्रतिरोध विकसित कर लिया हो. 
  • भले ही आप बेहतर महसूस करना शुरू कर दें, तो भी निर्धारित कोर्स को खत्म करें. इसे जल्दी बंद करने से इन्फेक्शन वापस आ सकता है और इलाज करना मुश्किल हो सकता है.
  • इस दवा को लेने से कभी-कभी पेट खराब या दस्त हो सकते हैं. मॉक्सी एस 250mg/250mg टैबलेट के साथ प्रोबायोटिक्स लेने से मदद मिल सकती है. अगर मल में खून दिखाई दे या पेट में ऐंठन हो, तो डॉक्टर से संपर्क करें.
  • पेट को खराब होने से बचाने के लिए इसे खाने और बहुत सारे तरल पदार्थों के साथ लें.
  • अगर आपको मॉक्सी एस 250mg/250mg टैबलेट लेते समय इची रैश, चेहरे, गले या जीभ पर सूजन या सांस लेने में कठिनाई होती है, तो इसे लेना बंद कर दें और तुरंत अपने डॉक्टर को बताएं.
  • भविष्य में किसी भी संक्रमण के इलाज के लिए बची हुई दवा का इस्तेमाल न करें. हमेशा कोई भी एंटीबायोटिक लेने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श लें.

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

सेफ
मॉक्सी एस 250mg/250mg टैबलेट के साथ शराब का सेवन करने पर आमतौर पर कोई हानिकारक साइड इफेक्ट नहीं होता है.
गर्भावस्था

गर्भावस्था

डॉक्टर की सलाह पर सुरक्षित
मॉक्सी एस 250mg/250mg टैबलेट को आमतौर पर गर्भावस्था के दौरान इस्तेमाल करने लिए सुरक्षि‍त माना जाता है. जानवरों पर किए गए अध्ययनों में कोई हानिकारक प्रभाव नहीं देखा गया है. हालांकि, इंसानों पर इससे जुड़े सीमित अध्ययन उपलब्ध हैं.
स्तनपान

स्तनपान

डॉक्टर की सलाह पर सुरक्षित
अब तक इंसानों पर हुए अध्ययनों के अनुसार, यह दवा माँ के दूध में बहुत कम मात्रा में पहुँचती है, इसलिए बच्चे पर इसके नुकसानदायक असर होने की संभावना काफी कम मानी जाती है.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

असुरक्षित
मॉक्सी एस 250mg/250mg टैबलेट से ऐसे साइड इफेक्ट हो सकते हैं, जो आपकी गाड़ी चलाने की क्षमता को प्रभावित कर सकते हैं.
मॉक्सी एस 250mg/250mg टैबलेट के साइड इफेक्ट हो सकते हैं और लक्षण (जैसे एलर्जिक रिएक्शन, चक्कर आना और अकड़न) से आप गाड़ी चलाने में अक्षम हो सकते हैं.
किडनी

किडनी

सावधानी बरतें
किडनी की बीमारियों से पीड़ित मरीजों में मॉक्सी एस 250mg/250mg टैबलेट का इस्तेमाल सावधानी के साथ किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
किडनी की गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को इस दवा का इस्तेमाल न करने की सलाह दी जाती है.
लिवर

लिवर

सावधानी बरतें
लिवर की बीमारियों से पीड़ित मरीजों में मॉक्सी एस 250mg/250mg टैबलेट का इस्तेमाल सावधानी से किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
आपको यह दवा लेते समय लिवर फंक्शन टेस्ट्स की नियमित जांच की सलाह दी जाती है

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मॉक्सी एस 250mg/250mg टैबलेट दो दवाओं का मिश्रण है. इसका इस्तेमाल बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण जैसे कि टॉन्सिलाइटिस, साइनसाइटिस, ओटाइटिस मीडिया, श्वास मार्ग के संक्रमण, मूत्रमार्ग का संक्रमण, फोड़े, घाव, सेल्युलाइटिस, घाव के संक्रमण, हड्डी का संक्रमण और ओरल कैविटी संक्रमण के इलाज में किया जाता है. यह दवा संक्रमण पैदा करने वाले हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करने का काम करती है.
डॉक्टर की सलाह अनुसार लिए जाने पर मॉक्सी एस 250mg/250mg टैबलेट का इस्तेमाल सुरक्षित है. हालांकि, कुछ रोगियों में, इससे डायरिया, मिचली आना, उल्टी, रैश, एलर्जिक रिएक्शन, आदि जैसे सामान्य साइड इफेक्ट हो सकते हैं. अगर आपको इस दवा को लेते समय कोई लगातार समस्या हो रही है, तो जल्द से जल्द अपने डॉक्टर को सूचित करें.
अगर पता हो कि इस दवा के किसी भी अन्य सामग्री या पेनिसिलिन से मरीज को एलर्जी है, तो मॉक्सी एस 250mg/250mg टैबलेट का इस्तेमाल उसके लिए हानिकारक है. जिन मरीजों को पहले भी लीवर से जुड़ी बीमारियाँ हो चुकी हैं उन्हें इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. इसलिए अगर आपको किसी भी दवा से एलर्जी है तो अपने डॉक्टर को इस बारे में बताएं.
हां, मॉक्सी एस 250mg/250mg टैबलेट का इस्तेमाल गर्भनिरोधक गोलियों के असर को कम कर सकता है. जब आप मॉक्सी एस 250mg/250mg टैबलेट ले रहे हों तो गर्भनिरोधक के अन्य तरीकों (जैसे, कंडोम, डायफ्राम, स्पर्मिसाइड) के उपयोग के बारे में अपने डॉक्टर से सलाह लें.
नहीं, डॉक्टर द्वारा निर्धारित की गई खुराक से अधिक मात्रा में मॉक्सी एस 250mg/250mg टैबलेट लेने से साइड इफेक्ट की संभावना बढ़ सकती है. मॉक्सी एस 250mg/250mg टैबलेट को अपना पूरा प्रभाव दिखाने और आपके इन्फेक्शन का इलाज करने में कुछ समय लग सकता है, धैर्य रखें. अगर आपको इस समय अपने लक्षणों की गंभीरता में वृद्धि होती है, तो कृपया दोबारा मूल्यांकन करने के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें.
इस दवा को कंटेनर में रखें या उसके पैक को कसकर बंद करके रखें. पैक या लेबल पर दिए गए निर्देशों के अनुसार इसे स्टोर करें. इस्तेमाल ना किए गए दवा को नष्ट कर दें. यह ध्यान रखें कि इसे बच्चे, पालतू जानवर या कोई और गलती से न खा ले.
नहीं, मॉक्सी एस 250mg/250mg टैबलेट लेना बंद न करें और बेहतर महसूस होने पर भी इलाज का कोर्स पूरा करें. संक्रमण का पूरी तरह से इलाज होने से पहले आपके लक्षणों में सुधार हो सकता है, लेकिन दवा अभी भी लाभदायक प्रभाव दिखा रही है. इसलिए, डॉक्टर द्वारा सलाह दी गई अवधि के लिए इस दवा को लेना महत्वपूर्ण है.
हां, मॉक्सी एस 250mg/250mg टैबलेट के कारण एलर्जिक रिएक्शन हो सकता है. जिन मरीजों को पेनिसिलिन से एलर्जी है उनके लिए यह नुकसानदायक माना जाता है. अगर आपको पित्ती, सांस लेने में कठिनाई, चेहरे, होंठ, जीभ या गले में सूजन जैसे एलर्जिक रिएक्शन के लक्षण हैं तो एमरजेंसी मेडिकल सहायता प्राप्त करें.
हां, मॉक्सी एस 250mg/250mg टैबलेट का इस्तेमाल डायरिया का कारण बन सकता है. यह एक एंटीबायोटिक है जो हानिकारक बैक्टीरिया को मारता है. इसके अलावा, यह आपके पेट या आंत के लाभदायक बैक्टीरिया को भी प्रभावित कर सकता है और इसके कारण डायरिया हो सकता है. अगर आपको डायरिया हो रहा है, तो बहुत सारा पानी या अन्य तरल पदार्थ पीएं. अगर डायरिया जारी रहता है और आप डिहाइड्रेशन के किसी भी लक्षण को देखते हैं, जैसे कि गहरे रंग के साथ पेशाब की फ्रीक्वेंसी कम होना और पेशाब का गंदा होना. डॉक्टर से परामर्श किए बिना किसी अन्य दवा का सेवन ना करें.

फैक्ट बॉक्स

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

एंटी इनफेक्टाइव्स
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Synapes Life Sciences Pvt Ltd
Address: यूनिट नं.-310, प्लॉट नं.-4, सेक्टर-12 एमएलयू अगरवाल चैम्बर्स. द्वारका न्यू दिल्ली साउथ वेस्ट दिल्ली डीएल 110078 भारत

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
close sheet