Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
मोलकुफ एलएस सिरप 1
मोलकुफ एलएस सिरप 2
Sold out, We're noting the medicine down to get it from the manufacturer.
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
मोलकुफ एलएस सिरप एक कॉम्बिनेशन दवा है जिसका इस्तेमाल बलगम वाली खांसी के इलाज के लिए किया जाता है. यह नाक, फेफड़ों और श्वासनली में म्यूकस को पतला करता है, जिससे यह खांसी के माध्यम से आसानी से बाहर निकल जाता है. यह नाक बहने, आँखों से पानी निकलने और छींकने जैसे एलर्जी के लक्षणों से भी छुटकारा दिलाता है और गले में हल्की जलन से भी राहत दिलाता है.

लेखक डॉ. सायेडा आफिया, एमबीए, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. मेखला चंद्रा, एमडी, एमबीबीएस,
लास्ट अपडेटेड on 12 सितंबर 2026 | 01:02 AM (Ist)
₹52.7 एमआरपी₹58.5910% की छूट 
(लागू टैक्स सहित)
 
 
0
footer-icon

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
₹50 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
₹50 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹50 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
₹50 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon

सामान्य जानकारी

शामिल है

एम्ब्रोक्सोल (15mg)+ Guaifenesin (50mg)+ Levocetirizine (2.5mg)+ Menthol (1mg)

मार्केटर

Molsmed Drugs Private Limited

स्टोरेज के निर्देश

30°c से कम तापमान पर स्टोर करें
अपनी भाषा चुनें हिंदी
मोलकुफ एलएस सिरप 1
मोलकुफ एलएस सिरप 2

परिचय

मोलकुफ एलएस सिरप को डॉक्टर द्वारा सलाह दी गई खुराक और अवधि के अनुसार भोजन के साथ या बिना भोजन के लिया जाता है. डोज़ आपकी कंडीशन और दवा के प्रति आपके रिसपॉन्स पर निर्भर करेगी. डॉक्टर ने जितने समय तक लेने को कहा है, उतने समय तक इस दवा को लेते रहें. अगर आप इलाज को जल्दी रोकते हैं तो आपके लक्षण वापस आ सकते हैं और आपकी स्थिति और भी खराब हो सकती है. डॉक्टर को आपके द्वारा ली जाने वाली अन्य सभी दवाओं के बारे में बता दें क्योंकि इनमें से कुछ इस दवा को प्रभावित कर सकती हैं या इस दवा का प्रभाव उन पर पड़ सकता है.

सबसे सामान्य साइड इफेक्ट हैं मिचली आना, डायरिया, उल्टी, मुंह में सूखापन, पेट में परेशानी, सिरदर्द, रैश, और थकान. इनमें से अधिकांश अस्थायी होते हैं और आमतौर पर समय के साथ सही हो जाते हैं. अगर आप इनमें से किसी भी साइड इफेक्ट को लेकर चिंतित हैं तो अपने डॉक्टर से बात करें. इस दवा से नींद आ सकती है, इसलिए जब तक आप यह ना जान लें कि यह दवा आपको कैसे प्रभावित करती है तब तक ड्राइव या ऐसा कोई काम न करें जिसके लिए मानसिक फोकस की जरुरत होती है. यह दवा लेने के दौरान शराब पीने से बचें क्योंकि इससे अधिक नींद आ सकती है.

खुद से दवा न लें और न ही अपनी दवा किसी दूसरे व्यक्ति को लेने की सलाह दें. यह दवा लेते समय बहुत सारे फ्लुइड्ज़ लेना फायदेमंद है. इस दवा को लेने से पहले, अगर आप गर्भवती हैं, गर्भवती होने की योजना बना रहें हैं या स्तनपान करा रहें हैं तो आपको अपने डॉक्टर को बताना चाहिए.

मोलकुफ एलएस सिरप के मुख्य इस्तेमाल

मोलकुफ एलएस सिरप के फायदे

बलगम वाली खांसी
मोलकुफ एलएस सिरप बलगम वाली खांसी से राहत पहुंचाने में असरदार है. यह गाढ़े बलगम को पतला करने में मदद करता है चिपचिपाहट को कम करता है और इस प्रकार खांसी को दूर करना आसान हो जाता है. इससे सांस लेना आसान हो जाता है और खांसी कम आती है. मोलकुफ एलएस सिरप एलर्जी के लक्षणों जैसे की आंखों से पानी आना, छींक आना, नाक बहना और गले में जलन होना आदि से भी राहत देगा. बीमारी के लक्षणों से आराम के लिए दवा के साथ-साथ पर्याप्त मात्रा में गुनगुना पानी पिएं और गर्म नमकीन पानी के साथ गरारे करें.

मोलकुफ एलएस सिरप के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट के लिए डॉक्टर की सलाह लेने की जरूरत नहीं पड़ती और जैसे-जैसे शरीर दवा के अनुसार एडजस्ट होता है, ये अपने आप ठीक हो जाते हैं. अगर साइड इफेक्ट बने रहते हैं या आपको उनकी चिंता है, तो डॉक्टर से सलाह लें
मोलकुफ एलएस के सामान्य साइड इफेक्ट
  • सिरदर्द
  • रैश
  • हाइव्स
  • थकान
  • नींद आना
  • मिचली आना
  • डायरिया
  • उल्टी
  • ड्राइनेस इन माउथ
  • पेट में परेशानी
  • एलर्जिक रिएक्शन
  • चक्कर आना

मोलकुफ एलएस सिरप का इस्तेमाल कैसे करें

इस दवा को डॉक्टर द्वारा बताई गई खुराक और अवधि के अनुसार लें . इस्तेमाल करने से पहले लेबल पर दिए गए निर्देश पढ़ें . इसे मापने वाले कप से नापकर ही पिएं. इस्तेमाल करने के पहले अच्छी तरह से हिलायें. मोलकुफ एलएस सिरप खाने के साथ या बिना खाना खाए भी ली जा सकती है.

मोलकुफ एलएस सिरप किस प्रकार काम करता है

मोलकुफ एलएस सिरप चार दवाओं का कॉम्बिनेशन हैःएम्ब्रोक्सोल, गुआइफेनसिन, लेवोसेट्रीजीन और मेन्थोल जो बलगम वाली खांसी से राहत देता है.

ख़ास टिप्स

  • मोलकुफ एलएस सिरप बलगम वाली खांसी से राहत दिलाने के लिए दिया जाता है.
  • जब आप यह दवा ले रहे हों तो कंजेशन को कम करने और अपने गले को ल्यूब्रिकेट करने के लिए गर्म पानी पिएं.
  • अपने डॉक्टर की सलाह अनुसार या लेबल पर दिए निर्देशों के अनुसार ही लें. खुराक को बढ़ाएं नहीं या निर्धारित अवधि से अधिक समय तक न लें. खुराक को मापने के लिए मापने वाले कप या चम्मच का उपयोग करें.
  • यदि आप मोलकुफ एलएस सिरप लेने के बाद सुस्ती महसूस कर रहे हैं, तो आपको गाड़ी या कोई भी मशीनरी नहीं चलाना चाहिए.
  • सामान्य तौर पर, अधिकांश खांसी 2 सप्ताह से अधिक नहीं रहती है. अगर आपकी खांसी इससे ज्यादा समय तक रहती है तो बेहतर होगा कि आप डॉक्टर से मिलें.
  • अगर आपको पहले कभी पेट में अल्सर या अस्थमा की समस्या रही है तो अपने डॉक्टर को सूचित करें.
  • अगर आप कोई अन्य दवा ले रहे हैं, जैसे एंटी-डिप्रेसेंट.
  • मोलकुफ एलएस सिरप बच्चों को नहीं देना चाहिए.

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

डॉक्टर की सलाह लें
इसकी जानकारी नहीं है कि मोलकुफ एलएस सिरप के साथ शराब का सेवन करना सुरक्षित है या नहीं. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
गर्भावस्था

गर्भावस्था

डॉक्टर की सलाह लें
गर्भावस्था के दौरान मोलकुफ एलएस सिरप लेने की सलाह नहीं दी जाती , क्योंकि जानवरों पर किए गए अध्ययनों में यह गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए नुकसानदायक पाया गया है. हालांकि, डॉक्टर कुछ स्थितियों में इसे तब भी दे सकते हैं, जब इसके फायदे संभावित जोखिमों से ज्यादा हों.
स्तनपान

स्तनपान

डॉक्टर की सलाह लें
स्तनपान के दौरान मोलकुफ एलएस सिरप का इस्तेमाल करना असुरक्षित हो सकता है. इंसानों से जुड़े सीमित आंकड़ों से पता चलता है कि यह दवा मां के दूध में जा सकती है और बच्चे को नुकसान पहुंचा सकती है. इसे तभी इस्तेमाल करना चाहिए जब इसका फायदा संभावित जोखिम से ज्यादा हो. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

असुरक्षित
मोलकुफ एलएस सिरप के कारण सतर्कता या एकाग्रता में कमी आ सकती है, नजर धुंधली हो सकती है और आपको नींद या चक्कर आ सकते हैं. इन लक्षणों के महसूस होने पर वाहन न चलाएं.
किडनी

किडनी

सावधानी बरतें
किडनी की बीमारियों से पीड़ित मरीजों में मोलकुफ एलएस सिरप का इस्तेमाल सावधानी के साथ किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
लिवर

लिवर

सावधानी बरतें
लिवर की गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों में मोलकुफ एलएस सिरप का इस्तेमाल सावधानी से किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मोलकुफ एलएस सिरप का इस्तेमाल बलगम वाली खांसी, छाती में जकड़न, नाक बहना, छींक और जुकाम, फ्लू, ब्रोंकाइटिस और एलर्जी के कारण गले में जलन जैसे लक्षणों से राहत देने के लिए किया जाता है.
अगर व्यक्तियों को इसके किसी भी घटक से एलर्जी है तो उन्हें मोलकुफ एलएस सिरप लेने से बचना चाहिए. गंभीर हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट की समस्या, ग्लूकोमा (आंखों की स्थिति), बढ़े हुए प्रोस्टेट, डायबिटीज, किडनी या लिवर की बीमारी या यूरिनरी रिटेंशन वाले लोगों को मोलकुफ एलएस सिरप का इस्तेमाल करने से पहले इससे बचना चाहिए या अपने डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए.
हालांकि ये दुर्लभ हैं, लेकिन मोलकुफ एलएस सिरप के गंभीर साइड इफेक्ट में एलर्जिक रिएक्शन जैसे रैश, सूजन, सांस लेने में कठिनाई, तेज या अनियमित दिल की धड़कन, भ्रम, मतिभ्रम या दौरे शामिल हो सकते हैं. अगर ऐसा होता है तो तुरंत मेडिकल सहायता प्राप्त करें.
मोलकुफ एलएस सिरप आमतौर पर 6 वर्ष से अधिक आयु के वयस्कों और बच्चों के लिए सुरक्षित है, लेकिन साइड इफेक्ट के उच्च जोखिम के कारण बुजुर्ग मरीजों को नज़दीकी निगरानी की आवश्यकता पड़ सकती है. खुराक के लिए हमेशा अपने डॉक्टर के निर्देशों का पालन करें.
नहीं, मोलकुफ एलएस सिरप व्यसनशील नहीं है और निर्भरता का कारण बनता है.

फैक्ट बॉक्स

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

रेस्पिरेटरी
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Molsmed Drugs Private Limited
Address: एससीओ 3, सुपारी फैक्टरी के पास, नन्हेरा रोड, कुलदीप नगर, नन्हेरा, अंबाला-133004, हरियाणा, इंडिया

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
close sheet