Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
मिल्टेफोस 50 कैप्सूल 1
मिल्टेफोस 50 कैप्सूल 2
मिल्टेफोस 50 कैप्सूल 3
मिल्टेफोस 50 कैप्सूल 4
मिल्टेफोस 50 कैप्सूल 5
मिल्टेफोस 50 कैप्सूल 6
Sold out, We're noting the medicine down to get it from the manufacturer.

मिल्टेफोस 50 कैप्सूल

मिल्टेफोसाइन (50mg)
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
मिल्टेफोस 50 कैप्सूल एक एंटीबायोटिक है. इसका इस्तेमाल कालाजार (संक्रमित रेत मक्खियों के काटने से परजीवी द्वारा फैलने वाली बीमारी) के इलाज के लिए किया जाता है. यह परजीवी की वृद्धि को रोकता है और इसे मारता है, इस प्रकार आपके संक्रमण से राहत देता है.

लेखक डॉ. सायेडा आफिया, एमबीए, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. सचिन गुप्ता, एमडी फैर्मकोलोगी, MBBS,
लास्ट अपडेटेड on 23 नवंबर 2026 | 01:03 AM (Ist)
₹1247 एमआरपी₹13508% की छूट 
(लागू टैक्स सहित)
 
 
0
footer-icon

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
₹299 से अधिक के सभी ऑर्डर पर 5% तक सुनिश्चित कैशबैक.
chevron icon
offer icon
₹50 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
₹50 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹299 से अधिक के सभी ऑर्डर पर 5% तक सुनिश्चित कैशबैक.
chevron icon
offer icon
₹50 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
₹50 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon

सामान्य जानकारी

शामिल है

मिल्टेफोसाइन (50mg)

मार्केटर

STERIS Healthcare Pvt. Ltd.

स्टोरेज के निर्देश

30°c से कम तापमान पर स्टोर करें
अपनी भाषा चुनें हिंदी
मिल्टेफोस 50 कैप्सूल 1
मिल्टेफोस 50 कैप्सूल 2
मिल्टेफोस 50 कैप्सूल 3
मिल्टेफोस 50 कैप्सूल 4
मिल्टेफोस 50 कैप्सूल 5
मिल्टेफोस 50 कैप्सूल 6

परिचय

मिल्टेफोस 50 कैप्सूल का इस्तेमाल आपके डॉक्टर द्वारा बताई गई खुराक और अवधि के अनुसार किया जाना चाहिए. मिचली आना, उल्टी, पेट में दर्द, और डायरिया जैसे साइड इफेक्ट कम करने के लिए इसे भोजन के साथ लिया जाना चाहिए. किसी भी खुराक को छोड़ने से बचें और इलाज का पूरा कोर्स पूरा करें, भले ही आपको बेहतर महसूस हो रहा हो. छूट गई डोज़ की भरपाई के लिए दो डोज़ साथ में न लें. योजना के अनुसार अगली खुराक लें. अपने आपको हाइड्रेटेड रखने और डीहाइड्रेशन की रोकथाम के लिए बहुत सारे ओरल फ्लूइड पीएं.

कुछ लोगों को इस दवा के साइड इफेक्ट के रूप में सिरदर्द, मिचली आना, खुजली, और नींद आना का अनुभव हो सकता है. अगर ये साइड इफेक्ट्स आपको परेशान करते हैं या लम्बे समय तक बने रहते हैं, तो कृपया अपने डॉक्टर से परामर्श लें. किडनी फंक्शन और लिवर फंक्शन की जांच करने के लिए लैबोरेटरी ब्लड टेस्ट कर नियमित रूप से आपको मॉनिटर किया जाएगा.

मिल्टेफोस कैप्सूल के मुख्य इस्तेमाल

मिल्टेफोस कैप्सूल के फायदे

कालाजार
मिल्टेफोस 50 कैप्सूल एक एंटीबायोटिक दवा है और इसका इस्तेमाल कालाजार का इलाज करने के लिए किया जाता है. यह एक गंभीर व जानलेवा बीमारी है, जो संक्रमित रेत मक्खियों के काटने से मानव शरीर में परजीवी के प्रवेश से फैलती है. यह इन्फेक्शन उत्पन्न करने वाले पैरासाइट को मारता है और इन्फेक्शन को आगे फैलने से रोकता है. इसे केवल पर्ची में लिखे गए अनुसार लें और इस दवा के साथ कोई भी अन्य दवा लेने से बचें (जब तक डॉक्टर द्वारा सलाह न दी गई हो) क्योंकि इससे इस दवा की अवशोषण क्षमता प्रभावित हो सकती है. अपने डॉक्टर से परामर्श किए बिना किसी अन्य स्थिति के इलाज के लिए इस दवा का इस्तेमाल न करें.

मिल्टेफोस कैप्सूल के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट के लिए डॉक्टर की सलाह लेने की जरूरत नहीं पड़ती और जैसे-जैसे शरीर दवा के अनुसार एडजस्ट होता है, ये अपने आप ठीक हो जाते हैं. अगर साइड इफेक्ट बने रहते हैं या आपको उनकी चिंता है, तो डॉक्टर से सलाह लें
मिल्टेफोस के सामान्य साइड इफेक्ट
  • सिरदर्द
  • मिचली आना
  • खुजली
  • नींद आना
  • भूख में कमी
  • पेट में दर्द
  • डायरिया
  • उल्टी
  • चक्कर आना
  • खून में क्रिएटिनिन का लेवल बढ़ जाना
  • लिवर एंजाइम्स का बढ़ जाना

मिल्टेफोस कैप्सूल का इस्तेमाल कैसे करें

इस दवा को डॉक्टर द्वारा बताई गई खुराक और अवधि के अनुसार लें . आमतौर पर मिल्टेफोस 50 कैप्सूल को खाने के साथ या खाने के बाद लेना चाहिए.

मिल्टेफोस कैप्सूल किस प्रकार काम करता है

मिल्टेफोसाइन, एंटीमाइक्रोबियल एजेंट नामक दवाओं की श्रेणी से संबंधित है. यह परजीवी के विकास और जीवित रहने के लिए आवश्यक प्रोटीन और रसायनों के साथ प्रतिक्रिया करता है, जिससे यह मर जाते हैं.

ख़ास टिप्स

  • पेट को खराब होने से बचाने के लिए मिल्टेफोस 50 कैप्सूल को भोजन के साथ लें.
  • बेहतर महसूस होने के बावजूद भी दवा की कोई खुराक ना छोड़ें और इलाज का कोर्स पूरा खत्म करें.
  • इसके कारण डिहाइड्रेशन हो सकता है. अगर आपको पेट में दर्द, मिचली आना और डायरिया होते हैं तो बहुत सारा तरल पदार्थ पिएं और अपने डॉक्टर को बताएं.
  • इस दवा का सेवन करते समय और इलाज बंद करने के बाद 5 महीनों तक प्रेगनेंसी को रोकने के लिए एक विश्वसनीय गर्भनिरोधक विधि का इस्तेमाल करें.
  • इस दवा के साथ इलाज के दौरान लिवर और किडनी फंक्शन मॉनिटर करने के लिए डॉक्टर नियमित ब्लड टेस्ट करा सकता है.
  • ....

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

डॉक्टर की सलाह लें
इसकी जानकारी नहीं है कि मिल्टेफोस 50 कैप्सूल के साथ शराब का सेवन करना सुरक्षित है या नहीं. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
गर्भावस्था

गर्भावस्था

असुरक्षित
गर्भावस्था के दौरान मिल्टेफोस 50 कैप्सूल बहुत असुरक्षित है. इससे गर्भ में पल रहे बच्चे को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है, जिसमें जन्मजात विकृतियां और गर्भ की हानि (गर्भपात) शामिल हैं. अगर आप गर्भवती हैं या गर्भधारण करने की योजना बना रही हैं, तो इस दवा का इस्तेमाल न करें.
स्तनपान

स्तनपान

डॉक्टर की सलाह लें
स्तनपान के दौरान मिल्टेफोस 50 कैप्सूल के इस्तेमाल से संबंधित जानकारी उपलब्ध नहीं है. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

असुरक्षित
मिल्टेफोस 50 कैप्सूल के कारण सतर्कता या एकाग्रता में कमी आ सकती है, नजर धुंधली हो सकती है और आपको नींद या चक्कर आ सकते हैं. इन लक्षणों के महसूस होने पर वाहन न चलाएं.
किडनी

किडनी

सावधानी बरतें
किडनी की बीमारियों से पीड़ित मरीजों में मिल्टेफोस 50 कैप्सूल का इस्तेमाल सावधानी के साथ किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
लिवर

लिवर

सावधानी बरतें
लिवर की बीमारियों से पीड़ित मरीजों में मिल्टेफोस 50 कैप्सूल का इस्तेमाल सावधानी से किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मिल्टेफोस 50 कैप्सूल का इस्तेमाल कुछ प्रकार के लिशमैनियासिस (कुछ सैंडफ्लाइज के काटने से होने वाला रोग) के इलाज के लिए किया जाता है, जैसे कि विसरल लेशमैनियासिस (आंतरिक अंगों को प्रभावित करने वाला रोग), कुटेनियस लेशमैनियासिस (त्वचा को प्रभावित करने वाला रोग) या म्यूकोसल लेशमैनियासिस (नाक, मुंह या गले को प्रभावित करने वाला रोग).
मिल्टेफोस 50 कैप्सूल का इस्तेमाल मिल्टेफोस 50 कैप्सूल या इसके किसी भी घटक से एलर्जी वाले मरीजों में नहीं किया जाना चाहिए. हालांकि, अगर आपको कोई एलर्जी नहीं है या आप पहली बार मिल्टेफोस 50 कैप्सूल का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो अपने डॉक्टर से परामर्श लें.
मिल्टेफोस 50 कैप्सूल से इलाज शुरू करने से पहले, अगर आपको किडनी या हार्ट की समस्या जैसी कोई अन्य स्वास्थ्य समस्या है तो अपने डॉक्टर को सूचित करें. ऐसा इसलिए है क्योंकि कुछ मेडिकल कंडीशन आपके इलाज को प्रभावित कर सकती हैं और आपको खुराक में बदलाव की भी आवश्यकता पड़ सकती है. आप जो भी दूसरी दवाएं ले रहे हैं, उनके बारे में डॉक्टर को जरूर बताएं, क्योंकि वे इस दवा के असर को प्रभावित कर सकती हैं या खुद भी इससे प्रभावित हो सकती हैं. अगर आप कोई अन्य दवा ले रही हैं या स्तनपान कराती हैं या गर्भवती हैं तो डॉक्‍टर को बताएं.
डॉक्टर द्वारा निर्धारित खुराक और अवधि में मिल्टेफोस 50 कैप्सूल का इस्तेमाल सुरक्षित है. इसे ठीक वैसे लें जैसा डॉक्टर ने बताया हो और कोई भी खुराक न छोड़ें. अपने डॉक्टर के निर्देशों का ध्यान से पालन करें और अगर आपको कोई साइड इफेक्ट महसूस हो या उससे परेशानी हो तो डॉक्टर को बताएं.
अगर आप मिल्टेफोस 50 कैप्सूल की खुराक लेना भूल जाते हैं, तो याद आते ही इसे ले लें. हालांकि, अगर आपकी अगली खुराक का समय लग गया है, तो छूटी हुई खुराक को छोड़ दें और निर्धारित समय में अगली निर्धारित खुराक लें. कोई खुराक छूट जाने पर, उसकी भरपाई के लिए डबल खुराक ना लें क्योंकि इससे साइड इफेक्ट होने की संभावना बढ़ सकती है.
नहीं, अगर आपको बेहतर होने लगा है तब भी अपने डॉक्टर से परामर्श किए बिना मिल्टेफोस 50 कैप्सूल लेना बंद न करें. इंफेक्शन पूरी तरह ठीक होने से पहले ही आपके लक्षणों में सुधार दिख सकता है. इसलिए, बेहतर और पूर्ण इलाज के लिए, निर्धारित अवधि के लिए अपना इलाज जारी रखने की सलाह दी जाती है.
नहीं, गर्भावस्था में मिल्टेफोस 50 कैप्सूल का इस्तेमाल करना सुरक्षित नहीं है. अध्ययन से पता चलता है कि मिल्टेफोस 50 कैप्सूल बच्चे के विकास के लिए हानिकारक हो सकता है. इसलिए, मिल्टेफोस 50 कैप्सूल को गर्भवती महिलाओं को केवल तभी दिया जाता है जब दवा के लाभ इसके उपयोग से जुड़े जोखिमों से अधिक होते हैं. अगर आप गर्भधारण की योजना बना रहे हैं, गर्भवती हैं या स्तनपान करा रही हैं, तो मिल्टेफोस 50 कैप्सूल लेने से पहले अपने डॉक्टर को सूचित करें. हालांकि, अगर कोई महिला पहले से ही मिल्टेफोस 50 कैप्सूल से इलाज कर रही है और वह गर्भधारण करती है, तो तुरंत डॉक्टर को सूचित करें.

फैक्ट बॉक्स

रासायनिक वर्ग

Phosphocholines

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

एंटी निओप्लैस्टिक्स

एक्शन क्लास

Anti-Leishmaniasis

संदर्भ

  1. Phillips MA, Stanley SL Jr. Chemotherapy of Protozoal Infections: Amebiasis, Giardiasis, Trichomoniasis, Trypanosomiasis, Leishmaniasis, and Other Protozoal Infections. In: Brunton LL, Chabner BA, Knollmann BC, editors. Goodman & Gilman’s: The Pharmacological Basis of Therapeutics. 12th ed. New York, New York: McGraw-Hill Medical; 2011. pp. 1430-31.
  2. Rosenthal PJ. Antiprotozoal Drugs. In: Katzung BG, Masters SB, Trevor AJ, editors. Basic and Clinical Pharmacology. 11th ed. New Delhi, India: Tata McGraw Hill Education Private Limited; 2009. p. 919.
  3. Central Drugs Standard Control Organisation (CDSCO). [Accessed 30 Mar. 2019] (online) Available from:
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: STERIS Healthcare Pvt. Ltd.
Address: ए.ओ. प्लॉट नं. 41/42, सेक्टर 36, सत्यकुणल CHS लिमिटेड, पनवेल, नवी मुंबई - 410206

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
close sheet