Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
Sku Image
Sku Image
sold out tag

मैक्सलॉन आई ड्रॉप

Moxifloxacin (0.5% w/v)+ Prednisolone (1% w/v)
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
मैक्सलॉन आई ड्रॉप दो दवाओं से मिलकर बना है जिसका इस्तेमाल आंखों के बैक्टीरियल संक्रमण के इलाज में किया जाता है. यह इंफेक्शन पैदा करने वाले बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकता है. इस तरह यह लालिमा, खुजली और सूजन से राहत दिलाने में मदद करता है.

लेखक डॉ. सायेडा आफिया, एमबीए, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. राजीव शर्मा, एमबीए, एमबीबीएस,
लास्ट अपडेटेड on 31 Mar 2026 | 02:31 PM (IST)
₹83.5 एमआरपी₹92.8110% की छूट 
वर्तमान में हम इस प्रोडक्ट की बिक्री की सुविधा नहीं दे रहे हैं
 
 
0
footer-icon

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹30 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
₹30 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
offer icon
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹30 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
₹30 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon

सामान्य जानकारी

शामिल है

Moxifloxacin (0.5% w/v)+ Prednisolone (1% w/v)

मार्केटर

Geneva Biocare

स्टोरेज के निर्देश

30°c से कम तापमान पर स्टोर करें
अपनी भाषा चुनें हिंदी
मैक्सलॉन आई ड्रॉप image
मैक्सलॉन आई ड्रॉप image

परिचय

मैक्सलॉन आई ड्रॉप का इस्तेमाल डॉक्टर द्वारा सलाह दी गई खुराक और अवधि में केवल प्रभावित आंख में किया जाना है. इस दवा का इस्तेमाल करने से पहले अपने हाथों को धोएं. यह सलाह दी जाती है कि उपयोग से पहले निर्देशों के लिए लेबल की जांच करें. बेहतर महसूस होने के बावजूद भी दवा की कोई खुराक ना छोड़ें और इलाज का कोर्स पूरा खत्म करें. दवा बहुत जल्द बंद करने से इन्फेक्शन वापस हो सकते हैं या बिगड़ सकते हैं.

सबसे सामान्य साइड इफेक्ट में एप्लीकेशन साइट पर परेशानी और इरिटेशन शामिल हैं. अगर यह साइड इफेक्ट लंबे समय तक बने रहते हैं, तो डॉक्टर को सूचित करें. यदि गलती से यह दवा आपके कान, नाक या मुंह में चली जाती है, तो इसे तुरंत पानी से धो लें. अगर आपको इस दवा से एलर्जी है या कोई अन्य दवा ले रहे हैं तो अपने डॉक्टर को बताएं. इस दवा के इस्तेमाल के बाद गाड़ी या भारी मशीनरी न चलाएं क्योंकि इससे आंखों की रोशनी धुंधली हो सकती है.

मैक्सलॉन आई ड्रॉप के मुख्य इस्तेमाल

मैक्सलॉन आई ड्रॉप के फायदे

बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण का इलाज
मैक्सलॉन आई ड्रॉप का इस्तेमाल आंखों के बैक्टीरियल इन्फेक्शन जैसे कि कंजंक्टिवाइटिस या गुलाबी आंख के इलाज के लिए किया जाता है. यह इन्फेक्शन पैदा करने वाले बैक्टीरिया की वृद्धि को रोकता है और आंखों में दर्द, सूजन, लालपन, खुजली या जलन से राहत दिलाने में मदद करता है. डॉक्टर की सलाह के अनुसार या कम से कम एक सप्ताह के लिए दिन में 2-3 बार इसका इस्तेमाल करें. मैक्सलॉन आई ड्रॉप का इस्तेमाल करने के बाद आपके लक्षणों में सुधार हो सकता है. हालांकि, इलाज का पूरा कोर्स जरूर पूरा करें. इससे यह सुनिश्चित होगा कि इन्फेक्शन का पूरी तरह से इलाज हो जाए तथा यह वापस न आए.

मैक्सलॉन आई ड्रॉप के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. अगर साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें
मैक्सलॉन के सामान्य साइड इफेक्ट
  • आंखों में जलन
  • आंखों में परेशानी
  • धुंधली नज़र

मैक्सलॉन आई ड्रॉप का इस्तेमाल कैसे करें

यह दवाई केवल बाहरी इस्तेमाल के लिए है. इसे डॉक्टर द्वारा बताई गई खुराक और अवधि के अनुसार लें. इस्तेमाल करने के पहले लेवल की जांच कर लें. इसे छूए बिना ड्रॉपर को आंखों के पास रखें. ड्रॉपर को हल्के से दबाएं और दवा को निचली पलक के अंदर डालें. अतिरिक्त लिक्विड को पोछ दें.

मैक्सलॉन आई ड्रॉप किस प्रकार काम करता है

मैक्सलॉन आई ड्रॉप दो दवाओं का मिश्रण हैःमोक्सीफ्लॉक्सासिन और प्रेड्नीसोलोन. मोक्सीफ्लॉक्सासिन एक एंटीबायोटिक है जो बैक्टीरिया की कोशिकाओं को विभाजित होने और मरम्मत करने से रोककर उन्हें खत्म करता है. यह आपकी आंखों के संक्रमण का इलाज करता है. प्रेड्नीसोलोन एक स्टेरॉयड है जो कुछ केमिकल मैसेंजर (प्रोस्टाग्लैंडिंस) के उत्पादन को रोकने का काम करता है जिनकी वजह से आंखों में लालिमा, सूजन और खुजली होती है.

ख़ास टिप्स

  • मैक्सलॉन आई ड्रॉप का उपयोग बैक्टीरिया के संक्रमण और आंख की सूजन के इलाज के लिए किया जाता है.
  • अगर आप बेहतर महसूस करते हैं, तो भी कोई खुराक न छोड़ें और इलाज का पूरा कोर्स पूरा करें. इसे जल्दी बंद करने से इन्फेक्शन वापस आ सकता है और इलाज करना मुश्किल हो सकता है.
  • संदूषण से बचने के लिए किसी भी सतह पर टिप को ना छुएं.
  • डाइल्यूशन से बचने के लिए अगली दवा डालने से पहले कम से कम 5-10 मिनट तक प्रतीक्षा करें.
  • इस दवा को पहली बार लेने पर थोड़े समय के लिए नजर में धुंधलापन हो सकता है. ड्राइविंग करते समय या मशीनों का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतें.
  • जब तक आपका संक्रमण ठीक न हो जाए तब तक कॉन्टैक्ट लेंस न पहनें.
  • इसका इस्तेमाल डॉक्टर द्वारा निर्धारित मात्रा या अवधि से अधिक समय तक न करें. अगर इलाज के सात दिन बाद आपकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ है, तो अपने डॉक्टर को सूचित करें.
  • बोतल खोलने के4 सप्ताह के भीतर ही इस्तेमाल करें.

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

किसी प्रभाव की जानकारी प्राप्त/उपलब्ध नहीं है
गर्भावस्था

गर्भावस्था

डॉक्टर की सलाह लें
गर्भावस्था के दौरान मैक्सलॉन आई ड्रॉप का उपयोग कितना सुरक्षित है, यह अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है. गर्भवती महिलाओं पर इस दवा के पर्याप्त और सटीक शोध उपलब्ध नहीं हैं, और जानवरों पर किए गए परीक्षणों के आंकड़े भी प्रजनन सुरक्षा (Reproductive toxicity) के बारे में जानकारी देने के लिए काफी नहीं हैं. आपके डॉक्टर इस दवा को पर्चे पर लिखने से पहले, इसके फायदों और इससे होने वाले संभावित खतरों की अच्छी तरह जाँच करेंगे.
स्तनपान

स्तनपान

डॉक्टर की सलाह लें
स्तनपान के दौरान मैक्सलॉन आई ड्रॉप के इस्तेमाल से संबंधित जानकारी उपलब्ध नहीं है. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

असुरक्षित
मैक्सलॉन आई ड्रॉप के कारण सतर्कता या एकाग्रता में कमी आ सकती है, नजर धुंधली हो सकती है और आपको नींद या चक्कर आ सकते हैं. इन लक्षणों के महसूस होने पर वाहन न चलाएं.
किडनी

किडनी

किसी प्रभाव की जानकारी प्राप्त/उपलब्ध नहीं है
लिवर

लिवर

किसी प्रभाव की जानकारी प्राप्त/उपलब्ध नहीं है

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आमतौर पर, मैक्सलॉन आई ड्रॉप इसे लगाने के तुरंत बाद काम करना शुरू करता है. हालांकि, सभी हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करने और आपको बेहतर महसूस होने में कुछ दिन लग सकते हैं.
नहीं, अगर आपको बेहतर महसूस होने लगा है तो भी मैक्सलॉन आई ड्रॉप लेना बंद न करें और इलाज का कोर्स पूरा करें. इंफेक्शन पूरी तरह ठीक होने से पहले ही आपके लक्षणों में सुधार दिख सकता है.
नहीं, अगर आपको बेहतर महसूस होने लगा है तो भी मैक्सलॉन आई ड्रॉप लेना बंद न करें और इलाज का कोर्स पूरा करें. इंफेक्शन पूरी तरह ठीक होने से पहले ही आपके लक्षणों में सुधार दिख सकता है.

फैक्ट बॉक्स

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

ओपीएचटीएचएएल
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Geneva Biocare
Address: एस.सी.एफ 490 1st फ्लोर मोटर मार्केट सेक्टर 5 चंडीगढ़ 160101 इंडिया

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
close sheet