Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
आईपॉज 0.25mg/20mg टैबलेट 1
आईपॉज 0.25mg/20mg टैबलेट 2
Not for online sale

आईपॉज 0.25mg/20mg टैबलेट

Alprazolam (0.25mg)+ Propranolol (20mg)
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
आईपॉज 0.25mg/20mg टैबलेट डॉक्टर की पर्ची से मिलने वाली दवा है, जिसका इस्तेमाल चिंता के इलाज के लिए किया जाता है. यह तंत्रिका कोशिकाओं की असामान्य और अत्यधिक गतिविधि को कम करके मस्तिष्क को शांत करता है. यह कुछ केमिकल मैसेंजर के हृदय और रक्त वाहिकाओं पर एक्‍शन को भी ब्लॉक करता है. यह दिल की गति और ब्लड प्रेशर को कम करता है.

लेखक डॉ. लिपिका खुराना, पीजीडीएचएचएम, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. राजीव शर्मा, एमबीए, एमबीबीएस,
लास्ट अपडेटेड on 06 नवंबर 2026 | 01:03 AM (Ist)
₹25 एमआरपी₹27.198% की छूट 
हम इस प्रोडक्ट की बिक्री की सुविधा नहीं देते हैं
(लागू टैक्स सहित)
 
 
0
footer-icon
sku_image
यह दवा ऑनलाइन खरीदने के लिए उपलब्ध नहीं है.

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
₹50 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
₹50 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹50 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
₹50 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon

सामान्य जानकारी

शामिल है

Alprazolam (0.25mg)+ Propranolol (20mg)

मार्केटर

Medios Laboratories Pvt Ltd

स्टोरेज के निर्देश

30°c से कम तापमान पर स्टोर करें
अपनी भाषा चुनें हिंदी
आईपॉज 0.25mg/20mg टैबलेट 1
आईपॉज 0.25mg/20mg टैबलेट 2

परिचय

आईपॉज 0.25mg/20mg टैबलेट को खाली पेट लेना चाहिए. हालांकि, इसे हर दिन एक तय समय पर लेने की सलाह दी जाती है क्योंकि इससे शरीर में दवा के समान लेवल को बनाए रखने में मदद मिलती है. इस दवा को अपने डॉक्टर द्वारा निर्धारित खुराक और अवधि में लें क्योंकि इसमें आदत-निर्माण क्षमता है. अगर आप इस दवा की कोई खुराक लेना भूल गए हैं, तो जैसे ही आपको याद आए, उसे ले लें. चाहे आप बेहतर महसूस करें तो भी इलाज का पूरा कोर्स खत्म करें. यह आवश्यक है कि इस दवा को अचानक से लेना बंद न करें क्योंकि इसके कारण विड्रॉल लक्षण हो सकते हैं. यह दवा लेने के दौरान शराब के सेवन से बचें क्योंकि इससे दवा का प्रभाव कम हो सकता है.

इस दवा के कुछ सामान्य साइड इफेक्ट में भ्रम, याददाश्त में कमी, हृदय गति धीमी होना, थकान और दुःस्वप्न शामिल हैं. इससे चक्कर आने और नींद आने जैसी समस्याएं आ सकती हैं. इसलिए जब तक आपको पता न हो कि यह दवा आपको कैसे प्रभावित करती है तब तक ड्राइव या ऐसा कोई काम न करें जिसमें एकाग्रता की जरूरत होती है. इस दवा में डायबिटीज के लक्षणों को छिपाने की क्षमता है, इसलिए इस दवा को लेते समय अपने ब्लड शुगर की नियमित जांच करते रहें. अगर आपको इलाज के दौरान अपने पैरों या टखनों के आसपास सूजन, अचानक वजन का बढ़ना या सांस की कमी का अनुभव हो तो अपने डॉक्टर को बताएं.

अगर आप लिवर की बीमारी से पीड़ित हैं तो दवा लेने के दौरान सावधानी बरतें. आप जो भी अन्य दवाएं ले रहे हैं, उनके बारे में भी डॉक्टर को जरूर बताना चाहिए, क्योंकि इनमें से कई दवाएं इस दवा के असर को कम कर सकती हैं या इसके काम करने के तरीके को बदल सकती हैं. अगर आप गर्भवती है, प्रेगनेंसी प्‍लान कर रही है या स्तनपान करा रही हैं, तो अपने डॉक्टर को बताएं.

आईपॉज टैबलेट के मुख्य इस्तेमाल

आईपॉज टैबलेट के फायदे

एंग्जायटी डिसऑर्डर
आईपॉज 0.25mg/20mg टैबलेट आपके मस्तिष्क में चिंता के लिए उत्तरदायी केमिकल्स के स्त्रवण को रोकता है और इस प्रकार से यह बहुत अधिक एंग्जायटी तथा चिंता के लक्षणों को कम कर सकता है. यह अक्सर एंग्जायटी डिसऑर्डर के साथ होने वाली बेचैनी, थकान, ध्यान लगाने में कठिनाई, इरिटेबल महसूस करने और नींद की समस्याओं को भी कम कर सकता है. इसलिए, इस दवा से आपको अपने रोजमर्रा के कामों को आसानी से करने में मदद मिलेगी. अगर आप अच्छा महसूस कर रहे हैं, तो भी इस दवा का सेवन करते रहें. अचानक बंद करने से गंभीर समस्याएं हो सकती हैं.

आईपॉज टैबलेट के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट के लिए डॉक्टर की सलाह लेने की जरूरत नहीं पड़ती और जैसे-जैसे शरीर दवा के अनुसार एडजस्ट होता है, ये अपने आप ठीक हो जाते हैं. अगर साइड इफेक्ट बने रहते हैं या आपको उनकी चिंता है, तो डॉक्टर से सलाह लें
आईपॉज के सामान्य साइड इफेक्ट
  • सीमित आंकड़ें उपलब्ध हैं

आईपॉज टैबलेट का इस्तेमाल कैसे करें

इस दवा को डॉक्टर द्वारा बताई गई खुराक और अवधि के अनुसार लें . इसे साबुत निगल लें. इसे चबाएं, कुचलें या तोड़ें नहीं. आईपॉज 0.25mg/20mg टैबलेट को खाली पेट लेना है.

आईपॉज टैबलेट किस प्रकार काम करता है

आईपॉज 0.25mg/20mg टैबलेट दो दवाओं का मिश्रण हैःऐल्प्राजोलैम और प्रोप्रेनेलोल. ऐल्प्राजोलैम एक बेंजोडाइजपाइन है. यह गाबा नामक एक रासायनिक मैसेंजर की क्रिया को बढ़ाकर काम करता है, जो मस्तिष्क में तंत्रिका कोशिकाओं की असामान्य और अत्यधिक गतिविधि को कम करता है. प्रोप्रेनेलोल एक बीटा-ब्लॉकर है जो ह्रदय और रक्त वाहिकाओं के कुछ विशेष केमिकल मैसेंजर के एक्शन को रोकता है. यह दिल की गति, ब्लड प्रेशर और हृदय पर दबाव को कम करता है.

ख़ास टिप्स

  • आईपॉज 0.25mg/20mg टैबलेट एंग्जायटी के इलाज के लिए प्रयोग किया जाता है.
  • इससे पहले कि प्रभाव दिखना शुरू हो जाए, और 4-6 सप्ताह पहले आपको पूर्ण लाभ महसूस हो इस इलाज को शुरू करने में एक या दो सप्ताह का समय लग सकता है. अगर यह महसूस होता है कि यह काम नहीं कर रहा है तो एक या दो सप्ताह के बाद इसे लेना बंद न करें.
  • जब तक आपका डॉक्टर आपको ऐसा करने के लिए न कहे तब तक आईपॉज 0.25mg/20mg टैबलेट लेना बंद न करें. अचानक इलाज बंद करने से समस्या हो सकती है इसलिए आपका डॉक्टर जरूरत पड़ने पर खुराक धीरे-धीरे कम करने की सलाह देगा.
  • बैठने या लेटने की स्थिति से बहुत तेजी से उठने से बचें, क्योंकि आपको चक्कर आ सकते हैं. धीरे-धीरे उठें और गिरने से बचने के लिए खुद को स्थिर रखें.
  • यदि यह ऑपरेशन या दांत का इलाज कराने जा रहे हैं, तो इलाज करने वाले व्यक्ति को यह बताना जरुरी है कि आप यह दवा ले रहे हैं.
  • अपने डॉक्टर के साथ अपनी अपॉइंटमेंट नियमित रखें. ऐसा इसलिए है ताकि आपका डॉक्टर आपके रिकवरी की जांच कर सके.

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

असुरक्षित
इस दवा का सेवन करते समय शराब न पिएं. आईपॉज 0.25mg/20mg टैबलेट को एल्कोहल के साथ लेने पर बहुत ज्यादा सुस्ती आ सकती है, इसलिए दोनों को साथ में लेने से बचें.
गर्भावस्था

गर्भावस्था

डॉक्टर की सलाह लें
गर्भावस्था के दौरान आईपॉज 0.25mg/20mg टैबलेट का उपयोग कितना सुरक्षित है, यह अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है. गर्भवती महिलाओं पर इस दवा के पर्याप्त और अच्छी तरह नियंत्रित अध्ययन उपलब्ध नहीं हैं साथ ही, जानवरों पर किए गए अध्ययनों में प्रजनन संबंधी टॉक्सिसिटी के आंकड़े भी पर्याप्त नहीं हैं . आपके डॉक्टर इस दवा को पर्चे पर लिखने से पहले, इसके फायदों और इससे होने वाले संभावित खतरों की अच्छी तरह जाँच करेंगे.
स्तनपान

स्तनपान

डॉक्टर की सलाह लें
स्तनपान के दौरान आईपॉज 0.25mg/20mg टैबलेट का इस्तेमाल करना असुरक्षित हो सकता है. इंसानों से जुड़े सीमित आंकड़ों से पता चलता है कि यह दवा मां के दूध में जा सकती है और बच्चे को नुकसान पहुंचा सकती है. इसे तभी इस्तेमाल करना चाहिए जब इसका फायदा संभावित जोखिम से ज्यादा हो. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

असुरक्षित
आईपॉज 0.25mg/20mg टैबलेट के कारण सतर्कता या एकाग्रता में कमी आ सकती है, नजर धुंधली हो सकती है और आपको नींद या चक्कर आ सकते हैं. इन लक्षणों के महसूस होने पर वाहन न चलाएं.
आईपॉज 0.25mg/20mg टैबलेट दवा का सेवन करने से देखने में परेशानी, मतिभ्रम, चक्कर आना, थकान जैसी शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं. इससे आपका गाड़ी चलाने की क्षमता प्रभावित हो सकती है.
किडनी

किडनी

सावधानी बरतें
किडनी की बीमारियों से पीड़ित मरीजों में आईपॉज 0.25mg/20mg टैबलेट का इस्तेमाल सावधानी के साथ किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
लिवर

लिवर

असुरक्षित
लिवर की बीमारी वाले मरीजों को आईपॉज 0.25mg/20mg टैबलेट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह उनके लिए नुकसानदायक हो सकती है.
डोज़ एडजस्टमेंट के लिए ब्लड प्रेशर की नियमित मॉनिटरिंग करना उचित होता है.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आईपॉज 0.25mg/20mg टैबलेट का इस्तेमाल मुख्य रूप से एंग्जायटी डिसऑर्डर के इलाज के लिए किया जाता है, जिसमें सामान्य एंग्जायटी और पैनिक अटैक शामिल हैं. आईपॉज 0.25mg/20mg टैबलेट में ऐल्प्राजोलैम, गाबा नामक प्राकृतिक शांत रसायन को बढ़ाकर आपके मस्तिष्क को शांत करने में मदद करता है, जबकि आईपॉज 0.25mg/20mg टैबलेट में प्रोप्रेनेलोल, हृदय और रक्त वाहिकाओं पर एड्रिनालाइन प्रभाव को ब्लॉक करके, एंग्जायटी के शारीरिक लक्षणों जैसे कि तेज धड़कन, ट्रेम्बलिंग और हाई ब्लड प्रेशर को कम करता है.
अगर व्यक्तियों को इस दवा से एलर्जी है, तो उन्हें अस्थमा या सांस लेने में समस्या है, बहुत कम हार्ट रेट, गंभीर हार्ट फेलियर या कार्डियोजेनिक शॉक, ग्लूकोमा या मायस्थेनिया ग्रेविस जैसे मांसपेशियों के विकार जैसी कुछ हृदय स्थितियों में आईपॉज 0.25mg/20mg टैबलेट नहीं लेना चाहिए.
अगर आपको आईपॉज 0.25mg/20mg टैबलेट के गंभीर साइड इफेक्ट जैसे कि अत्यधिक उनींदापन, भ्रम, सांस लेने में कठिनाई, अनियमित दिल की धड़कन, बेहोशी, या गंभीर एलर्जिक रिएक्शन जैसे रैश या सूजन का अनुभव होता है तो तुरंत मेडिकल सहायता लें.
बुजुर्ग मरीजों को सावधानी के साथ आईपॉज 0.25mg/20mg टैबलेट का इस्तेमाल करना चाहिए, क्योंकि वे चक्कर आना, भ्रम या ब्लड प्रेशर कम होने जैसे साइड इफेक्ट के प्रति अधिक संवेदनशील हो सकते हैं. उन्हें अपने डॉक्टर द्वारा बारीकी से निगरानी की जानी चाहिए.
आईपॉज 0.25mg/20mg टैबलेट को आमतौर पर एंग्जायटी के लक्षणों को मैनेज करने के लिए शॉर्ट-टर्म इस्तेमाल के लिए दिया जाता है. लॉन्ग-टर्म इस्तेमाल से निर्भरता और साइड इफेक्ट का जोखिम बढ़ सकता है, इसलिए सुरक्षित रूप से इलाज को एडजस्ट या रोकने के लिए अपने डॉक्टर के साथ नियमित फॉलो-अप महत्वपूर्ण है.

फैक्ट बॉक्स

लत लगने की संभावना

हाँ

चिकित्सीय वर्ग

न्यूरो सीएनएस
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Medios Laboratories Pvt Ltd
Address: ए-1 शिवाजी नगर, वासी नाका,. सी. मार्ग, माहुल रोड, चेम्बूर, मुंबई-400074

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
close sheet