Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
लॉरशिल एसपी टैबलेट 1
लॉरशिल एसपी टैबलेट 2
Banned for sale, As per the drugs and cosmetics act 1940
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
लॉरशिल एसपी टैबलेट एक दर्दनिवारक दवा है. इसका इस्तेमाल रूमेटॉइड आर्थराइटिस, एंकीलोसिंग स्पॉन्डिलाइटिस और ऑस्टियोआर्थराइटिस जैसी स्थितियों में दर्द और सूजन के इलाज के लिए किया जाता है. इसका इस्तेमाल मांसपेशियों में दर्द, पीठ दर्द, दांत दर्द या कान और गले में दर्द से राहत देने के लिए भी किया जा सकता है.

लेखक डॉ. लिपिका खुराना, पीजीडीएचएचएम, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. राजीव शर्मा, एमबीए, एमबीबीएस,
लास्ट अपडेटेड on 07 जन 2026 | 03:33 पीएम (Ist)
₹38.9 एमआरपी₹42.198% की छूट 
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार यह प्रोडक्ट बिक्री के लिए प्रतिबंधित है
(लागू टैक्स सहित)
 
 
0
footer-icon

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
₹299 से अधिक के सभी ऑर्डर पर 5% तक सुनिश्चित कैशबैक.
chevron icon
offer icon
₹50 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
₹50 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹299 से अधिक के सभी ऑर्डर पर 5% तक सुनिश्चित कैशबैक.
chevron icon
offer icon
₹50 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
₹50 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon

सामान्य जानकारी

शामिल है

लॉरनोक्सीकैम (4mg)+ Paracetamol (325mg)+ Serratiopeptidase (15mg)

मार्केटर

Prashil Life Sciences Pvt Ltd

स्टोरेज के निर्देश

30°c से कम तापमान पर स्टोर करें
अपनी भाषा चुनें हिंदी
लॉरशिल एसपी टैबलेट 1
लॉरशिल एसपी टैबलेट 2

परिचय

लॉरशिल एसपी टैबलेट को अकेले या किसी अन्य दवा के साथ लेने की सलाह दी जा सकती है. इसे भोजन के साथ या बिना भोजन के लिया जा सकता है. इसे हर हाल में डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही लिया जाना चाहिए. डॉक्टर द्वारा बताए गए डोज़ से अधिक मात्रा में या अधिक समय के लिए इसका इस्तेमाल न करें.

इस दवा के उपयोग से मिचली आना, उल्टी, डायरिया, पेट में दर्द और अपच जैसे कुछ सामान्य साइड इफेक्ट हो सकते हैं. अगर आपको ऐसे किसी भी साइड इफेक्ट का अनुभव होता है जो समय के साथ ठीक नहीं हो रहा है या और अधिक बिगड़ रहा है, तो आपको अपने डॉक्टर को बताना चाहिए. आपका डॉक्टर उन्हें कम करने के या उनकी रोकथाम के तरीकों से आपकी मदद कर सकता है.

हो सकता है यह दवा हर किसी के लिए उचित न हो. इसे लेने से पहले, अगर आपको कोई मेडिकल कंडीशन या डिसऑर्डर है तो अपने डॉक्टर को इसके बारे में बताएं. अपने डॉक्टर को अन्य सभी दवाओं के बारे में भी बता दें, जिन्हें आप ले रहे हैं. गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं को इस दवा का इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टरों से परामर्श करना चाहिए.

लॉरशिल एसपी टैबलेट के मुख्य इस्तेमाल

लॉरशिल एसपी टैबलेट के फायदे

दर्द निवारक
लॉरशिल एसपी टैबलेट दर्द से राहत देता है, सूजन को कम करता है और रूमेटाइड आर्थराइटिस व क्रोनिक ऑस्टियोआर्थराइटिस जैसी स्थितियों में होने वाली इंफ्लेमेशन को कम करता है. यह मांसपेशियों और कमर दर्द, या कान और गले के दर्द से राहत देता है. लॉरशिल एसपी टैबलेट का उपयोग दांत की सर्जरी के बाद रोगियों में दर्द को कम करने के लिए किया जाता है. यह शरीर में दर्द और सूजन का कारण बनने वाले पदार्थों को कम करके काम करता है. दर्द को कम करके, यह आपके जीवन की गुणवत्ता में सुधार करता है. लॉरशिल एसपी टैबलेट उपरोक्त पीड़ादायक समस्याओं से जुड़े बुखार को भी कम करता है. इस दवा में एक एक्टिव इंग्रीडिएंट भी शामिल है जिसे सेरेटियोपेप्टिडेज कहा जाता है यह एक एंजाइम है जो ठीक होने की प्रक्रिया को बढ़ाता है और तेजी से उबरने में मदद करता है.

लॉरशिल एसपी टैबलेट के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट के लिए डॉक्टर की सलाह लेने की जरूरत नहीं पड़ती और जैसे-जैसे शरीर दवा के अनुसार एडजस्ट होता है, ये अपने आप ठीक हो जाते हैं. अगर साइड इफेक्ट बने रहते हैं या आपको उनकी चिंता है, तो डॉक्टर से सलाह लें
लॉरशिल एसपी के सामान्य साइड इफेक्ट
  • मिचली आना
  • उल्टी
  • डायरिया
  • पेट में दर्द
  • अपच

लॉरशिल एसपी टैबलेट का इस्तेमाल कैसे करें

इस दवा को डॉक्टर द्वारा बताई गई खुराक और अवधि के अनुसार लें . इसे साबुत निगल लें. इसे चबाएं, कुचलें या तोड़ें नहीं. लॉरशिल एसपी टैबलेट खाने के साथ या बिना खाना खाए भी ली जा सकती है.

लॉरशिल एसपी टैबलेट किस प्रकार काम करता है

लॉरशिल एसपी टैबलेट तीन दवाओं का मिश्रण हैःलॉरनोक्सीकैम, पैरासिटामोल और सेरेटियोपेप्टिडेज जो दर्द से राहत देते हैं. लॉरनोक्सीकैम एक नॉन स्टेरॉयडल सूजनरोधी ड्रग (NSAID) है और पैरासिटामोल एक एंटीपायरेटिक (बुखार कम करने की दवा) है. यह उन विशेष केमिकल मैसेंजर को मस्तिष्क में निकलने से रोकती है जिनकी वजह से दर्द या बुखार होता है. सेरेटियोपेप्टिडेज एक एंजाइम है जो सूजन वाले हिस्से पर असामान्य प्रोटीन को तोड़कर रोग को ठीक करता है.

ख़ास टिप्स

  • लॉरशिल एसपी टैबलेट का उपयोग विभिन्न दर्दनाक स्थितियों के इलाज में किया जाता है.
  • इस दवा को लेते समय खूब पानी पिएं.
  • बीमार (मतली) महसूस करने से बचने के लिए सादा भोजन करें और मसालेदार भोजन से बचें.
  • यदि आपके पेट या आंत में कभी अल्सर हुआ है तो अपने डॉक्टर को बताएं.
  • अगर आप ऑपरेशन करने की योजना बना रहे हैं तो अपने डॉक्टर को सूचित करें (यहां तक कि भले ही माइनर सर्जेरी हो जैसे कि दांत निकालना) क्योंकि लॉरशिल एसपी टैबलेट से रक्तस्राव का खतरा बढ़ सकता है.

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

सावधानी बरतें
लॉरशिल एसपी टैबलेट लेते समय शराब का इस्तेमाल सावधानी के साथ करना चाहिए.
गर्भावस्था

गर्भावस्था

असुरक्षित
गर्भावस्था के दौरान लॉरशिल एसपी टैबलेट बहुत असुरक्षित है. इससे गर्भ में पल रहे बच्चे को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है, जिसमें जन्मजात विकृतियां और गर्भ की हानि (गर्भपात) शामिल हैं. अगर आप गर्भवती हैं या गर्भधारण करने की योजना बना रही हैं, तो इस दवा का इस्तेमाल न करें.
स्तनपान

स्तनपान

सावधानी बरतें
यदि आप स्तनपान करवाती हैं तो आपको लॉरशिल एसपी टैबलेट का इस्तेमाल सावधानी से करना चाहिए. मां का इलाज पूरा होने और दवा के शरीर से पूरी तरह निकल जाने तक स्तनपान रोक देना चाहिए.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

असुरक्षित
लॉरशिल एसपी टैबलेट के कारण सतर्कता या एकाग्रता में कमी आ सकती है, नजर धुंधली हो सकती है और आपको नींद या चक्कर आ सकते हैं. इन लक्षणों के महसूस होने पर वाहन न चलाएं.
किडनी

किडनी

सावधानी बरतें
किडनी की गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों में लॉरशिल एसपी टैबलेट का इस्तेमाल सावधानी के साथ किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
लिवर

लिवर

असुरक्षित
लिवर की बीमारी वाले मरीजों को लॉरशिल एसपी टैबलेट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह उनके लिए नुकसानदायक हो सकती है.
हालांकि, जिन लोगों को लिवर की गंभीर बीमारी या एक्टिव लिवर डिजीज है, उन्हें लॉरशिल एसपी टैबलेट लेने की सलाह नहीं दी जाती.

फैक्ट बॉक्स

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

दर्द निवारक दवाएं
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Prashil Life Sciences Pvt Ltd
Address: 28, विश्वास सिटी-5 गोटा, अहमदाबाद-382481 गुजरात, इंडिया

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
close sheet