Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
Sku Image
Sku Image
sold out tag
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
क्विक प्लस जेल कई दवाओं से मिलकर बना है जिसका इस्तेमाल दर्द से राहत पाने के लिए किया जाता है. यह रूमेटॉइड आर्थराइटिस, एंकाइलोसिंग स्पॉन्डिलाइटिस और ऑस्टियोआर्थराइटिस जैसी स्थितियों में दर्द और सूजन को प्रभावी रूप से कम करता है. इसका इस्तेमाल आमतौर पर रूमेटिक दर्द, जोड़ों में दर्द, मांसपेशियों में दर्द और मस्क्यूलोस्केलेटल दर्द में किया जाता है.

लेखक डॉ. साक्षी जैन, एमएस, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. सचिन गुप्ता, एमडी फैर्मकोलोगी, MBBS,
लास्ट अपडेटेड on 10 Aug 2026 | 01:01 AM (IST)
₹71.7 एमआरपी₹79.6910% की छूट 
 
 
0
footer-icon

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon

सामान्य जानकारी

शामिल है

Aceclofenac (1.5% w/w)+ Benzyl Alcohol (1% w/w)+ Linoleic Acid (3% w/w)+ Menthol (5% w/w)+ Methyl Salicylate (10% w/w)

मार्केटर

Captab Biotec

स्टोरेज के निर्देश

30°c से कम तापमान पर स्टोर करें
अपनी भाषा चुनें हिंदी
क्विक प्लस जेल image
क्विक प्लस जेल image

परिचय

क्विक प्लस जेल केवल बाहरी अंगों के लिए है. आपके डॉक्टर द्वारा बताई गई खुराक और अवधि के अनुसार आपको इसका इस्तेमाल करना चाहिए. इसे लगाने से पहले प्रभावित क्षेत्र साफ और सूखा होना चाहिए. इसे धीरे-धीरे और समान रूप से प्रभावित क्षेत्र में लगाया जाना चाहिए. आपको बैंडेज जैसे एयरटाइट ड्रेसिंग से इलाज की जाने वाली जगह को कवर नहीं करना चाहिए. खुले घाव या संक्रमित त्वचा पर इसका इस्तेमाल न करें. आपको इसे आंखों, मुंह या नाक में नहीं लगाना चाहिए. अगर गलती से दवा इन क्षेत्रों में लग जाती है, तो इसे ठंडे पानी से धो लें.

इस दवा का कोई साइड इफेक्ट नहीं है. लेकिन आपको इस्तेमाल वाली जगह पर रिएक्शन (जलन, खुजली और लालिमा) हो सकते हैं. ऐसी संभावना नहीं है कि मुंह या इन्जेक्शन से ली जाने वाली अन्य दवाएं इस दवा के काम करने के तरीके पर असर डालेंगी. अगर आप गर्भवती हैं या स्तनपान करवा रही हैं, तो इस दवा का इस्तेमाल केवल तब किया जाना चाहिए जब यह स्पष्ट रूप से ज़रूरी हो. अपने डॉक्टर से पूछें कि यह सुरक्षित है कि नहीं.

क्विक प्लस जेल के मुख्य इस्तेमाल

क्विक प्लस जेल के फायदे

दर्द निवारक
क्विक प्लस जेल ठंडा-गर्म प्रभाव पैदा करके सूजन संबंधी समस्याओं जैसे रुमेटॉयड अर्थराइटिस, ऑस्टियोआर्थराइटिस, पीठ और मांसपेशियों में दर्द से राहत देता है. इससे त्वचा में पहले ठंडक और फिर गर्माहट महसूस होती है. त्वचा पर ये अनुभव आपको मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द को महसूस करने से विचलित करती हैं. प्रभावित क्षेत्र पर दवा की एक पतली परत लगाएं लेकिन दिन में 3 से 4 बार से अधिक नहीं और आराम से व अच्छी तरह से उसे मलें. दर्द से राहत पाने के लिए आप दवाओं के साथ कुछ हल्के-फुल्के व्यायाम कर सकते हैं या फिजिकल थेरेपी ले सकते हैं.

क्विक प्लस जेल के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. अगर साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें
क्विक प्लस के सामान्य साइड इफेक्ट
  • इस्तेमाल वाली जगह पर रिएक्शन (जलन, खुजली, लालिमा)

क्विक प्लस जेल का इस्तेमाल कैसे करें

यह दवाई केवल बाहरी इस्तेमाल के लिए है. इसे डॉक्टर द्वारा बताई गई खुराक और अवधि के अनुसार लें. इस्तेमाल करने के पहले लेवल की जांच कर लें. प्रभावित क्षेत्र को साफ और सूखा लें और जेल लगाएं. इसे लगाने के बाद अपने हाथों को धो लें, अगर प्रभावित हिस्सा हाथ पर ही हो तो हाथ ना धोएं.

क्विक प्लस जेल किस प्रकार काम करता है

क्विक प्लस जेल चार दवाओं का मिश्रण हैःएसिक्लोफेनक, लिनोलेइक एसिड, मेन्थोल और मिथाइल सैलिसिलेट. एसिक्लोफेनक एक नॉन-स्टेरॉयडल एंटी-इंफ्लेमेटरी ड्रग (एनएसएआईडी) है जो मस्तिष्क में उन केमिकल मैसेंजर को निकलने से रोकता है जिनकी वजह से दर्द और इन्फ्लेमेशन (लालिमा और सूजन) की समस्या होती है. लिनोलेइक एसिड, मेन्थोल और मिथाइल सैलिसिलेट टॉपिकल एनाल्जेजिक्स (दर्द निवारक) हैं. वे पहले त्वचा को ठंडा करके और फिर उसे गर्म करके काम करते हैं. यह कूलिंग और वार्मिंग एक्शन जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द से ध्यान हटाने में मदद करता है.

ख़ास टिप्स

  • क्विक प्लस जेल दर्द से राहत पाने के लिए दिया जाता है.
  • प्रतिदिन 2-3 बार या डॉक्टर द्वारा बताए अनुसार लगाएं.
  • वह हिस्सा जिस पर दवा न लगी हुई हो उसे दवा लगाने के बाद अपने हाथ जरूर धोएं.
  • इसे त्वचा के बड़े हिस्सों या जननांगो जैसे संवेदनशील हिस्सों या कटी-छिली हुई या घायल त्वचा पर ना लगाएं.
  • दवा को आंख, मुंह, नाक से दूर रखें और अचानक संपर्क में आने पर अच्छी तरह कुल्ला करें या निगलने पर डॉक्टर के पास जाएं.
  • धूम्रपान न करें या नंगी लपटों के पास न जाएं क्योंकि क्विक प्लस जेल से गंभीर रूप से जलने का खतरा बढ़ जाता है.
  • अगर आपको त्वचा में अधिक जलन या अन्य अवांछित प्रभाव नजर आते हैं तो अपने डॉक्टर से परामर्श करें.

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

किसी प्रभाव की जानकारी प्राप्त/उपलब्ध नहीं है
गर्भावस्था

गर्भावस्था

डॉक्टर की सलाह लें
गर्भावस्था के दौरान क्विक प्लस जेल का उपयोग कितना सुरक्षित है, यह अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है. गर्भवती महिलाओं पर इस दवा के पर्याप्त और सटीक शोध उपलब्ध नहीं हैं, और जानवरों पर किए गए परीक्षणों के आंकड़े भी प्रजनन सुरक्षा (Reproductive toxicity) के बारे में जानकारी देने के लिए काफी नहीं हैं. आपके डॉक्टर इस दवा को पर्चे पर लिखने से पहले, इसके फायदों और इससे होने वाले संभावित खतरों की अच्छी तरह जाँच करेंगे.
स्तनपान

स्तनपान

डॉक्टर की सलाह लें
स्तनपान के दौरान क्विक प्लस जेल के इस्तेमाल से संबंधित जानकारी उपलब्ध नहीं है. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

किसी प्रभाव की जानकारी प्राप्त/उपलब्ध नहीं है
किडनी

किडनी

किसी प्रभाव की जानकारी प्राप्त/उपलब्ध नहीं है
लिवर

लिवर

किसी प्रभाव की जानकारी प्राप्त/उपलब्ध नहीं है

फैक्ट बॉक्स

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

पेन ऐनैल्गेसिक्स
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Captab Biotec
Address: प्लॉट नं. - 125, ई.पी.आई.पी. रोड मौजा झरमाजरी, बड्डी, जिला - सोलन एच.पी. - 173205

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
close sheet