Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
कफ्डैक सिरप 1
कफ्डैक सिरप 2
Sold out, We're noting the medicine down to get it from the manufacturer.
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
कफ्डैक सिरप का इस्तेमाल खांसी के इलाज के लिए किया जाता है. यह विंडपाइप में म्यूकस को पतला करता है, जिससे खांसी से छुटकारा पाना आसान हो जाता है. यह दवा कंजेशन या स्टफिनेस से राहत देने के लिए नाक में ब्लड वेसल को संकुचित करती है. यह आंखों से पानी निकलने, छींकने, नाक बहने और गले में जलन जैसे एलर्जी के लक्षणों से भी छुटकारा दिलाता है.

लेखक डॉ. लिपिका खुराना, पीजीडीएचएचएम, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. सचिन गुप्ता, एमडी फैर्मकोलोगी, MBBS,
लास्ट अपडेटेड on 03 नवंबर 2026 | 01:04 AM (Ist)
₹54 एमआरपी₹6010% की छूट 
(लागू टैक्स सहित)
 
 
0
footer-icon

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
₹50 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
₹50 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹50 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
₹50 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 का सीधा ट्रांज़ैक्शन.
न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 का सीधा ट्रांज़ैक्शन.
chevron icon
अपनी भाषा चुनें हिंदी
कफ्डैक सिरप 1
कफ्डैक सिरप 2

परिचय

कफ्डैक सिरप को डॉक्टर द्वारा सलाह दी गई खुराक और अवधि के अनुसार भोजन के साथ या बिना भोजन के लिया जाता है. डोज़ आपकी कंडीशन और दवा के प्रति आपके रिसपॉन्स पर निर्भर करेगी. डॉक्टर ने जितने समय तक लेने को कहा है, उतने समय तक इस दवा को लेते रहें. अगर आप इलाज को जल्दी रोकते हैं तो आपके लक्षण वापस आ सकते हैं और आपकी स्थिति और भी खराब हो सकती है. डॉक्टर को आपके द्वारा ली जाने वाली अन्य सभी दवाओं के बारे में बता दें क्योंकि इनमें से कुछ इस दवा को प्रभावित कर सकती हैं या इस दवा का प्रभाव उन पर पड़ सकता है.

सबसे सामान्य साइड इफेक्ट मिचली आना, पेट में दर्द, डायरिया, पेट ख़राब होना, उल्टी, सिरदर्द, इनसोमनिया और रैश हैं. इनमें से अधिकांश अस्थायी होते हैं और आमतौर पर समय के साथ सही हो जाते हैं. अगर आप इनमें से किसी भी साइड इफेक्ट को लेकर चिंतित हैं तो अपने डॉक्टर से बात करें. इस दवा से नींद आ सकती है, इसलिए जब तक आप यह ना जान लें कि यह दवा आपको कैसे प्रभावित करती है तब तक ड्राइव या ऐसा कोई काम न करें जिसके लिए मानसिक फोकस की जरुरत होती है. यह दवा लेने के दौरान शराब पीने से बचें क्योंकि इससे अधिक नींद आ सकती है.

खुद से दवा न लें और न ही अपनी दवा किसी दूसरे व्यक्ति को लेने की सलाह दें. यह दवा लेते समय बहुत सारे फ्लुइड्ज़ लेना फायदेमंद है. अगर आप फेफड़े, लिवर या किडनी की बीमारी से पीड़ित हैं, तो इस दवा का सेवन शुरू करने से पहले डॉक्टर को सूचित करना महत्वपूर्ण है. अगर आप गर्भवती हैं या गर्भधारण की योजना बना रही हैं तो भी आपको अपने डॉक्टर को बताना चाहिए.

कफ्डैक सिरप के मुख्य इस्तेमाल

कफ्डैक सिरप के फायदे

खांसी
कफ्डैक सिरप, गाढ़े म्यूकस को पतला करके, खांसी से राहत देता है और खांसी को दूर करता है. यह श्वसनमार्ग से हवा को अंदर लेने और बाहर निकालने में भी आपकी मदद करता है. यह खांसी की फ्रीक्वेंसी को कम करता है और आपको बेहतर महसूस करवाता है. कफ्डैक सिरप एलर्जी के लक्षणों जैसे आंखों में पानी आना, छींक आना, नाक बहना या गले में जलन आदि से भी राहत देता है. यह दवा आमतौर पर कुछ मिनटों के अंदर काम करना शुरू कर देती है और इसका असर कई घंटों तक रह सकता है. डॉक्टर द्वारा पर्ची में लिखी गई सटीक खुराक और अवधि में लें. बीमारी के लक्षणों से आराम के लिए दवा के साथ-साथ पर्याप्त मात्रा में गुनगुना पानी पिएं और गर्म नमकीन पानी के साथ गरारे करें.

कफ्डैक सिरप के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट के लिए डॉक्टर की सलाह लेने की जरूरत नहीं पड़ती और जैसे-जैसे शरीर दवा के अनुसार एडजस्ट होता है, ये अपने आप ठीक हो जाते हैं. अगर साइड इफेक्ट बने रहते हैं या आपको उनकी चिंता है, तो डॉक्टर से सलाह लें
कफ्डैक के सामान्य साइड इफेक्ट
  • मिचली आना
  • पेट में दर्द
  • डायरिया
  • पेट ख़राब होना
  • उल्टी
  • सिरदर्द
  • अनिद्रा (नींद में कठिनाई)
  • रैश
  • नींद आना

कफ्डैक सिरप का इस्तेमाल कैसे करें

इस दवा को डॉक्टर द्वारा बताई गई खुराक और अवधि के अनुसार लें . इस्तेमाल करने से पहले लेबल पर दिए गए निर्देश पढ़ें . इसे मापने वाले कप से नापकर ही पिएं. इस्तेमाल करने के पहले अच्छी तरह से हिलायें. आमतौर पर कफ्डैक सिरप को खाने के साथ या खाने के बाद लेना चाहिए.

कफ्डैक सिरप किस प्रकार काम करता है

कफ्डैक सिरप छह दवाओं का मिश्रण हैःडेक्स्ट्रोमेथॉर्फन हाय्ड्रोब्रोमाइड, क्लोरफेनीरामिन मेलेट, गुआइफेनसिन, अमोनियम क्लोराइड, सोडियम साइट्रेट और मेन्थोल. डेक्स्ट्रोमेथॉर्फन हाय्ड्रोब्रोमाइड एक खांसी सप्रेसेंट है जो मस्तिष्क में खांसी केंद्र की गतिविधि को कम करके खांसी से राहत देता है. क्लोरफेनीरामिन मेलेट एक एंटीएलर्जिक है जो एलर्जी के लक्षणों, जैसे नाक बहना, आंख से पानी आना, छींक से राहत देता है. गुआइफेनसिन, अमोनियम क्लोराइड और सोडियम साइट्रेट श्वासनली से बलगम को हटाने में मदद करते हैं. मेन्थोल एक ठंडक भरी संवेदना उत्पन्न करता है और गले में होने वाली मामूली जलन से राहत देता है.

ख़ास टिप्स

  • कफ्डैक सिरप खांसी से राहत दिलाने के लिए दिया जाता है.
  • जब आप यह दवा ले रहे हों तो कंजेशन को कम करने और अपने गले को ल्यूब्रिकेट करने के लिए गर्म पानी पिएं.
  • अपने डॉक्टर की सलाह अनुसार या लेबल पर दिए निर्देशों के अनुसार ही लें. खुराक को बढ़ाएं नहीं या निर्धारित अवधि से अधिक समय तक न लें.
  • सामान्य तौर पर, अधिकांश खांसी 2-3 सप्ताह से अधिक नहीं रहती है. अगर आपकी खांसी इससे ज्यादा समय तक रहती है तो बेहतर होगा कि आप डॉक्टर से मिलें.
  • अगर आपको पहले कभी पेट में अल्सर या अस्थमा की समस्या रही है तो अपने डॉक्टर को सूचित करें.
  • अपने डॉक्टर को सूचित करें यदि आप कोई अन्य दवाएं ले रहे हैं, जैसे, एंटीडिप्रेसेंट.

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

असुरक्षित
इस दवा का सेवन करते समय शराब न पिएं. कफ्डैक सिरप को एल्कोहल के साथ लेने पर बहुत ज्यादा सुस्ती आ सकती है, इसलिए दोनों को साथ में लेने से बचें.
गर्भावस्था

गर्भावस्था

असुरक्षित
गर्भावस्था के दौरान कफ्डैक सिरप बहुत असुरक्षित है. इससे गर्भ में पल रहे बच्चे को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है, जिसमें जन्मजात विकृतियां और गर्भ की हानि (गर्भपात) शामिल हैं. अगर आप गर्भवती हैं या गर्भधारण करने की योजना बना रही हैं, तो इस दवा का इस्तेमाल न करें.
स्तनपान

स्तनपान

डॉक्टर की सलाह लें
स्तनपान के दौरान कफ्डैक सिरप का इस्तेमाल करना असुरक्षित हो सकता है. इंसानों से जुड़े सीमित आंकड़ों से पता चलता है कि यह दवा मां के दूध में जा सकती है और बच्चे को नुकसान पहुंचा सकती है. इसे तभी इस्तेमाल करना चाहिए जब इसका फायदा संभावित जोखिम से ज्यादा हो. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

असुरक्षित
कफ्डैक सिरप के कारण सतर्कता या एकाग्रता में कमी आ सकती है, नजर धुंधली हो सकती है और आपको नींद या चक्कर आ सकते हैं. इन लक्षणों के महसूस होने पर वाहन न चलाएं.
किडनी

किडनी

असुरक्षित
किडनी की बीमारी वाले मरीजों को कफ्डैक सिरप का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह उनके लिए नुकसानदायक हो सकती है.
लिवर

लिवर

सावधानी बरतें
लिवर की गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों में कफ्डैक सिरप का इस्तेमाल सावधानी से किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.

फैक्ट बॉक्स

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

रेस्पिरेटरी
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Daksh Pharma Pvt Ltd
Address: प्लॉट नं.. 249, दक्ष हाउस, इंडस्ट्रियल एरिया फेस -II, पन्च्कुला -134109 (हरियाणा) इंडिया

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
close sheet