Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
हेमलिब्रा 30mg इंजेक्शन 1
हेमलिब्रा 30mg इंजेक्शन 2
Sold out, We're noting the medicine down to get it from the manufacturer.

हेमलिब्रा 30mg इंजेक्शन

एमिसिज़ुमैब (30mg)
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
हेमलिब्रा 30mg इंजेक्शन एक दवा है जिसका इस्तेमाल वयस्क और हीमोफिलिया ए के पीडिएट्रिक रोगियों दोनों में ब्लीडिंग एपिसोड की फ्रीक्वेंसी को रोकने या कम करने के लिए किया जाता है. यह दवा खून का थक्का सामान्य रूप से बनने में मदद करती है, जिससे हीमोफीलिया ए के कारण होने वाली ब्लीडिंग रुकती है.

लेखक डॉ. साक्षी जैन, एमएस, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. राजीव शर्मा, एमबीए, एमबीबीएस,
लास्ट अपडेटेड on 26 सितंबर 2026 | 01:02 AM (Ist)
₹53004 एमआरपी₹5890010% की छूट 
(लागू टैक्स सहित)
 
 
0
footer-icon

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के पहली बार उपयोग करने वाले यूज़र के लिए न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर 200 तक का 10% कैशबैक.
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के पहली बार उपयोग करने वाले यूज़र के लिए न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर 200 तक का 10% कैशबैक.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के पहली बार उपयोग करने वाले यूज़र के लिए न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर 200 तक का 10% कैशबैक.
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के पहली बार उपयोग करने वाले यूज़र के लिए न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर 200 तक का 10% कैशबैक.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
अपनी भाषा चुनें हिंदी
हेमलिब्रा 30mg इंजेक्शन 1
हेमलिब्रा 30mg इंजेक्शन 2

परिचय

हेमलिब्रा 30mg इंजेक्शन आमतौर पर डॉक्टर या नर्स द्वारा दिया जाता है. खुद से ना लगाएं. इंजेक्शन जांघों, ऊपरी बांह, या पेट में दिया जा सकता है. इलाज की खुराक और अवधि आपकी चिकित्सा स्थिति और इलाज के प्रति आपकी प्रतिक्रिया पर निर्भर करेगी. डॉक्टर द्वारा निर्धारित अवधि तक नियमित रूप से इंजेक्शन लें.

इस दवा के सबसे सामान्य साइड इफेक्ट्स में इंजेक्शन वाली जगह पर पर प्रतिक्रिया (जैसे दर्द, लाली, या सूजन), सिरदर्द, और जोड़ों का दर्द शामिल हैं. अगर आपको इंजेक्शन लेने पर इनमें से किसी भी साइड इफेक्ट या किसी अन्य लक्षण का अनुभव होता है, तो अपने डॉक्टर को बताएं. वे साइड इफेक्ट्स को कम करने के तरीके पर मदद कर सकते हैं.

अगर आपको इस दवा के किसी भी घटक से एलर्जी होने का ज्ञात इतिहास है, तो हेमलिब्रा 30mg इंजेक्शन का इस्तेमाल न करें. अपने डॉक्टर को अपनी मेडिकल हिस्ट्री ( पहले रही स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं) और आपके द्वारा ली जा रही सभी दवाओं के बारे में भी बताएं. प्रजनन आयु की महिलाओं को इस दवा के उपचार के दौरान और अंतिम खुराक के 6 महीने बाद तक गर्भनिरोधक का उपयोग करना चाहिए. गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को इस दवा का उपयोग करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए.

हेमलिब्रा इंजेक्शन के मुख्य इस्तेमाल

  • हीमोफिलिया ए का इलाज

हेमलिब्रा इंजेक्शन के फायदे

हीमोफिलिया ए का इलाज
हेमोफिलिया-ए एक आनुवंशिक स्थिति है जिसमें कारक VIII (FVIII) नामक एक त्रुटिपूर्ण क्लॉटिंग प्रोटीन के कारण ब्लड ठीक से क्लॉट नहीं होता है. हीमोफीलिया ए से पीड़ित लोगों को लंबे समय तक खून बहने का अनुभव होता है, खासकर चोट लगने या सर्जरी के बाद, जिसे अगर समय रहते सही से मैनेज न किया जाए तो जान का जोखिम भी हो सकता है.

हेमलिब्रा 30mg इंजेक्शन मोनोक्लोनल एंटीबॉडी नामक दवाओं के एक वर्ग से संबंधित है. हीमोफिलिया ए वाले व्यक्तियों में, यह दवा ब्लीडिंग एपिसोड की फ्रीक्वेंसी और गंभीरता को प्रभावी रूप से कम कर सकती है, जिससे उनकी ब्लीडिंग पर बेहतर नियंत्रण हो सकता है और उनके जीवन की समग्र गुणवत्ता में सुधार हो सकता है.

हेमलिब्रा इंजेक्शन के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. अगर साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें
हेमलिब्रा के सामान्य साइड इफेक्ट
  • इंजेक्शन वाली जगह पर रिएक्शन (दर्द, सूजन, लालिमा)
  • जोड़ों का दर्द
  • सिरदर्द

हेमलिब्रा इंजेक्शन का इस्तेमाल कैसे करें

आपका डॉक्टर या नर्स आपको यह दवा देगा. कृपया स्वयं उपयोग ना करें.

हेमलिब्रा इंजेक्शन किस प्रकार काम करता है

हीमोफिलिया ए वाले लोगों में, जिन लोगों में फैक्टर VIII नहीं होता है या कम होता है, है, थक्का जमने की प्रक्रिया सामान्य रूप से नहीं हो पाती है. हेमलिब्रा 30mg इंजेक्शन एक ब्रिज की तरह काम करता है, फैक्टर IXए और फैक्टर X को एक साथ लाता है ताकि फैक्टर VIII को रिप्लेस करने की आवश्यकता के बिना खून का थक्का जमने की प्रक्रिया को जारी रखा जा सके.

ख़ास टिप्स

  • हेमलिब्रा 30mg इंजेक्शन एक डॉक्टर के पर्चे की दवा है जिसका इस्तेमाल हीमोफिलिया ए से पीड़ित वयस्कों और बच्चों, नवजात और बुजुर्गों में ब्लीडिंग की घटनाओं को रोकने के लिए किया जाता है.
  • हेमलिब्रा 30mg इंजेक्शन का इस्तेमाल करने से पहले, अपने डॉक्टर को अपनी सभी मेडिकल स्थितियों के बारे में बताएं, जैसे कि आप गर्भवती हैं, गर्भवती होने की प्‍लानिंग कर रही हैं, स्तनपान करा रही हैं या स्तनपान कराने वाली है.
  • हेमलिब्रा 30mg इंजेक्शन आपके रक्त के क्लॉट बनाने की क्षमता को बढ़ाता है. किसी अन्य दवा को लेने से पहले डॉक्टर को सूचित करना जरूरी है.
  • आपका शरीर हेमलिब्रा 30mg इंजेक्शन के खिलाफ एंटीबॉडी बना सकता है, जिससे हेमलिब्रा 30mg इंजेक्शन सही से काम नहीं कर सकता. अगर आपको पता चलता है कि हेमलिब्रा 30mg इंजेक्शन ने काम करना बंद कर दिया है (जैसे, ब्लीड्स में बढ़ोत्तरी) तो तुरंत अपने हेल्थकेयर प्रोवाइडर से संपर्क करें.

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

डॉक्टर की सलाह लें
इसकी जानकारी नहीं है कि हेमलिब्रा 30mg इंजेक्शन के साथ एल्‍कोहल का सेवन करना सुरक्षित है या नहीं. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
गर्भावस्था

गर्भावस्था

डॉक्टर की सलाह लें
गर्भावस्था के दौरान हेमलिब्रा 30mg इंजेक्शन के इस्तेमाल से संबंधित जानकारी उपलब्ध नहीं है. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
स्तनपान

स्तनपान

डॉक्टर की सलाह लें
स्तनपान के दौरान हेमलिब्रा 30mg इंजेक्शन के इस्तेमाल से संबंधित जानकारी उपलब्ध नहीं है. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

सेफ
हेमलिब्रा 30mg इंजेक्शन के सेवन से आपकी गाड़ी चलाने की क्षमता पर कोई असर नहीं पड़ता है.
किडनी

किडनी

डॉक्टर की सलाह पर सुरक्षित
हेमलिब्रा 30mg इंजेक्शन किडनी से जुड़ी बीमारी वाले मरीजों में इस्तेमाल के लिए संभवतः सुरक्षित है. अभी जो जानकारी उपलब्ध है उसके अनुसार दवा की खुराक बदलने की जरूरत नहीं लगती.
लिवर

लिवर

डॉक्टर की सलाह पर सुरक्षित
लिवर की बीमारी वाले मरीजों के लिए हेमलिब्रा 30mg इंजेक्शन का इस्तेमाल संभवतः सुरक्षित है. अभी जो जानकारी उपलब्ध है उसके अनुसार दवा की खुराक बदलने की जरूरत नहीं लगती.

फैक्ट बॉक्स

रासायनिक वर्ग

पेप्टाइड्स

लत लगने की संभावना

नहीं
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Roche Products India Pvt Ltd
Address: 1503, 15th फ्लोर, 'कैपिटल', प्लॉट नंबर. सी-70, आईसीआईसीआई बैंक के पीछे, बीकेसी, बांद्रा (ई), मुंबई 400051

विक्रेता विवरण

मूल देश: स्विट्जरलैंड

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
close sheet