Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
एटमॉल पी 60mg/325mg टैबलेट 1
एटमॉल पी 60mg/325mg टैबलेट 2
Sold out, We're noting the medicine down to get it from the manufacturer.

एटमॉल पी 60mg/325mg टैबलेट

Etoricoxib (60mg)+ Paracetamol (325mg)
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
एटमॉल पी 60mg/325mg टैबलेट एक दर्द निवारक दवा है. इसका इस्तेमाल रूमेटॉइड आर्थराइटिस, एंकीलोजिंग स्पोंडिलाइटिस (कमर और पीठ के निचले हिस्से में लगातार दर्द और अकड़न) और ऑस्टियोआर्थराइटिस जैसी स्थितियों में दर्द और सूजन को कम करने के लिए किया जाता है. इसका इस्तेमाल मांसपेशियों में दर्द, पीठ दर्द, दांत दर्द या कान और गले में दर्द से राहत देने के लिए भी किया जा सकता है.

लेखक Dr. Nikita Saini, MBA, MDS,
समीक्षक Dr. Dheeraj Kumar Sharma, PhD, M.Pharm,
लास्ट अपडेटेड on 17 अक्टूबर 2026 | 01:01 एएम (Ist)
₹94.9 एमआरपी₹103.138% की छूट 
(लागू टैक्स सहित)
 
 
0
footer-icon
sku_image
एटमॉल पी 60mg/325mg टैबलेट वर्तमान में बिक चुके हैं
Same composition alternative:
इंटाकोक्सिया पी 60mg/325mg टैबलेट
₹77.4₹117.19
18% सस्ता वैकल्पिक उपलब्ध है
बिक चुके हैं
एटमॉल पी 60mg/325mg टैबलेट
एटमॉल पी 60mg/325mg टैबलेट
10 टेबलेट्स की स्ट्रिप
₹94.9
₹103.13
tag icon
समान सॉल्ट कॉम्बिनेशन
इंटाकोक्सिया पी 60mg/325mg टैबलेट
इंटाकोक्सिया पी 60mg/325mg टैबलेट
10 टेबलेट्स की स्ट्रिप
by Intas Pharmaceuticals Ltd
₹77.4
₹6.58 प्रति टैबलेट

₹65.8

के लिए ऑर्डर
₹1200

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
₹50 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
₹50 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹50 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
₹50 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon

सामान्य जानकारी

शामिल है

Etoricoxib (60mg)+ Paracetamol (325mg)

मार्केटर

Omnimol Meditechnics Pvt Ltd

स्टोरेज के निर्देश

30°c से कम तापमान पर स्टोर करें
अपनी भाषा चुनें हिंदी
एटमॉल पी 60mg/325mg टैबलेट 1
एटमॉल पी 60mg/325mg टैबलेट 2

परिचय

एटमॉल पी 60mg/325mg टैबलेट को भोजन के साथ या भोजन के बिना लिया जा सकता है. आपको इसे नियमित रूप से अपने डॉक्टर द्वारा सलाह के अनुसार लेना चाहिए. आपके दर्द के लेवल और आपकी ज़रूरतों के अनुसार आपका डॉक्टर आपकी डोज़ और डोज़ के बीच समय के अंतर को बदल सकता है. डॉक्टर द्वारा बताए गए डोज़ से अधिक मात्रा में या अधिक समय के लिए इसका इस्तेमाल न करें.

इस दवा के कुछ सामान्य साइड इफेक्ट में डायरिया, अपच, पेट दर्द, पेट फूलना और हाथों और पैरों की सूजन शामिल हैं. अगर इनमें से किसी भी साइड इफेक्ट से आप परेशान हैं या समय के साथ वह ठीक नहीं होते हैं, तो आपको अपने डॉक्टर को बताना चाहिए. आपको कोई अन्य दवा देकर या डोज़ को एडजस्ट करके आपका डॉक्टर इन साइड इफेक्ट को कम करने के या उनकी रोकथाम के तरीकों से आपकी मदद कर सकता है.

हो सकता है यह दवा हर किसी के लिए उचित न हो. इसे लेने से पहले, अगर आपको दिल, किडनी, लिवर से संबंधित कोई समस्या है या पेट के अल्सर हैं तो अपने डॉक्टर को इसके बारे में बताएं. यह सुनिश्चित करने के लिए कि यह आपके लिए सुरक्षित है, अपने डॉक्टर को अन्य सभी दवाओं के बारे में बताएं जो आप ले रहे हैं. गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं को इस दवा का इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टरों से परामर्श करना चाहिए.

एटमॉल पी टैबलेट के मुख्य इस्तेमाल

एटमॉल पी टैबलेट के फायदे

दर्द निवारक
एटमॉल पी 60mg/325mg टैबलेट दो दवाओं का मिश्रण है जिसका इस्तेमाल जोड़ों और मांसपेशियों को प्रभावित करने वाली स्थितियों में दर्द और सूजन के अल्पकालिक राहत के लिए किया जाता है. यह दिमाग में मौजूद उन केमिकल मैसेंजर्स को ब्लॉक करके काम करती है, जो हमें दर्द होने का संकेत देते हैं. यह रूमेटॉइड आर्थराइटिस और ऑस्टियोआर्थराइटिस जैसी बीमारियों में या डेंटल (दांत संबंधी) सर्जरी के बाद भी दर्द से आराम दिलाने में मदद कर सकता है.
पूरे फायदे के लिए इसे डॉक्टर के बताए अनुसार ही लें. जरूरत से ज्यादा खुराक या लंबे समय तक इसका सेवन ना करें क्योंकि यह खतरनाक हो सकता है. आमतौर पर आपको सबसे कम पॉवर वाली डोज लेनी चाहिए जो थोड़े समय के लिए सही ढंग से असर करे. यह आपको रोजमर्रा के कामों को आसानी से करने में और एक बेहतर जीवन जीने में मदद करेगा.

एटमॉल पी टैबलेट के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट के लिए डॉक्टर की सलाह लेने की जरूरत नहीं पड़ती और जैसे-जैसे शरीर दवा के अनुसार एडजस्ट होता है, ये अपने आप ठीक हो जाते हैं. अगर साइड इफेक्ट बने रहते हैं या आपको उनकी चिंता है, तो डॉक्टर से सलाह लें
एटमॉल पी के सामान्य साइड इफेक्ट
  • डायरिया
  • मिचली आना
  • पेट ख़राब होना
  • कब्ज
  • चक्कर आना
  • सिरदर्द
  • एडिमा (सूजन)

एटमॉल पी टैबलेट का इस्तेमाल कैसे करें

इस दवा को डॉक्टर द्वारा बताई गई खुराक और अवधि के अनुसार लें . इसे साबुत निगल लें. इसे चबाएं, कुचलें या तोड़ें नहीं. एटमॉल पी 60mg/325mg टैबलेट खाने के साथ या बिना खाना खाए भी ली जा सकती है.

एटमॉल पी टैबलेट किस प्रकार काम करता है

एटमॉल पी 60mg/325mg टैबलेट दो दवाओं का मिश्रण हैःएटोरीकोक्सिब और पैरासिटामोल. एटोरीकोक्सिब एक नॉन-स्टेरॉयडल एंटी इंफ्लेमेटरी ड्रग (एनएसएआईडी) है और पैरासिटामोल एंटीपायरेटिक (बुखार कम करने वाली) दवा है. यह उन विशेष केमिकल मैसेंजर को मस्तिष्क में निकलने से रोकती है जिनकी वजह से दर्द या बुखार होता है.

ख़ास टिप्स

  • दर्द और सूजन से राहत पाने के लिए आपको एटमॉल पी 60mg/325mg टैबलेट लेने की सलाह दी गई है.
  • आप टैबलेट को भोजन के साथ या बिना भोजन के भी ले सकते हैं, हालांकि अगर टैबलेट बिना भोजन के ली जाती हैं तो ये अधिक तेज़ी से काम कर सकती हैं.
  • दीर्घकालिक उपचार के दौरान, आपकी लिवर कार्यक्षमता की निगरानी करने के लिए आपके डॉक्टर नियमित ब्लड टेस्ट लेना चाह सकते हैं.
  • अगर आपको अस्थमा है, तो घरघराहट या सांस फूलने जैसे symptomएटमॉल पी 60mg/325mg टैबलेट से और भी खराब हो सकते हैं. अगर आपके साथ ऐसा होता है, तो जल्द से जल्द अपने डॉक्टर से मिलें.

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

सावधानी बरतें
एटमॉल पी 60mg/325mg टैबलेट लेते समय शराब का इस्तेमाल सावधानी के साथ करना चाहिए.
गर्भावस्था

गर्भावस्था

असुरक्षित
गर्भावस्था के दौरान एटमॉल पी 60mg/325mg टैबलेट बहुत असुरक्षित है. इससे गर्भ में पल रहे बच्चे को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है, जिसमें जन्मजात विकृतियां और गर्भ की हानि (गर्भपात) शामिल हैं. अगर आप गर्भवती हैं या गर्भधारण करने की योजना बना रही हैं, तो इस दवा का इस्तेमाल न करें.
स्तनपान

स्तनपान

डॉक्टर की सलाह लें
स्तनपान के दौरान एटमॉल पी 60mg/325mg टैबलेट का इस्तेमाल करना असुरक्षित हो सकता है. इंसानों से जुड़े सीमित आंकड़ों से पता चलता है कि यह दवा मां के दूध में जा सकती है और बच्चे को नुकसान पहुंचा सकती है. इसे तभी इस्तेमाल करना चाहिए जब इसका फायदा संभावित जोखिम से ज्यादा हो. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

डॉक्टर की सलाह लें
इसके बारे में जानकारी नहीं है कि एटमॉल पी 60mg/325mg टैबलेट का ड्राइविंग की क्षमता पर असर पड़ता है या नहीं. अगर आपको ऐसे लक्षण महसूस हों जो आपके ध्यान लगाने या जल्दी प्रतिक्रिया देने की क्षमता को प्रभावित करते हों, तो गाड़ी न चलाएं. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
किडनी

किडनी

सावधानी बरतें
किडनी की गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों में एटमॉल पी 60mg/325mg टैबलेट का इस्तेमाल सावधानी के साथ किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
किडनी की गंभीर बीमारी वाले मरीजों को एटमॉल पी 60mg/325mg टैबलेट लेने की सलाह नहीं दी जाती.
लिवर

लिवर

असुरक्षित
लिवर की बीमारी वाले मरीजों को एटमॉल पी 60mg/325mg टैबलेट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह उनके लिए नुकसानदायक हो सकती है.
हालांकि, जिन लोगों को लिवर की गंभीर बीमारी या एक्टिव लिवर डिजीज है, उन्हें एटमॉल पी 60mg/325mg टैबलेट लेने की सलाह नहीं दी जाती.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

हां, एटमॉल पी 60mg/325mg टैबलेट का इस्तेमाल करने से कुछ मरीजों में चक्कर आना (बेहोशी, कमजोरी, अस्थिरता या सिर चकराने जैसी स्थिति) की समस्या हो सकती है. अगर आपको चक्कर या सिर में हल्कापन महसूस हो तो कुछ देर आराम करें और जब बेहतर महसूस करने लगें तो उसके बाद काम करें.
अगर पहले से पता हो कि इस दवा के किसी भी कम्पोनेंट या घटक या अन्य दर्द निवारक (NSAID) दवाओं से मरीज को एलर्जी है, तो ऐसे मरीजों के लिए एटमॉल पी 60mg/325mg टैबलेट का इस्तेमाल हानिकारक माना जाता है. पेट के अल्सर या ऐक्टिव, बार-बार पेट के अल्सर/ब्लीडिंग के इतिहास वाले रोगियों में इस दवा का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए. जिन मरीजों को हार्ट फेल, हाई ब्लड प्रेशर, लीवर या किडनी से जुड़ी बीमारियाँ पहले हो चुकी हैं, उन्हें भी इस दवा के सेवन से बचन चाहिए.
हां, एटमॉल पी 60mg/325mg टैबलेट का लंबे समय तक इस्तेमाल किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है. सामान्य किडनी प्रोस्टाग्लैंडिन नामक एक केमिकल का उत्पादन करती है जो किडनी को नुकसान से बचाता है. पेनकिलर्स लेने से शरीर में प्रोस्टाग्लैंडिन का स्तर कम हो जाता है, जिससे लंबे समय में किडनी को नुकसान हो सकता है. किडनी की बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए पेनकिलर्स का इस्तेमाल असुरक्षित हो सकता है, इसलिए इन्हें लेने से बचना चाहिए.
नहीं, इस दवा को ज्यादा लेने से इसका असर नहीं बढ़ता, बल्कि साइड इफेक्ट्स बढ़ सकते हैं. अगर लक्षण ज्यादा गंभीर हो रहे हों, तो दोबारा जांच के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें.
एटमॉल पी 60mg/325mg टैबलेट में पैरासिटामोल मौजूद है. ये दवाएं लिवर को नुकसान पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं, विशेष रूप से सुझाए गए स्तर से अधिक खुराक में. इसके अलावा, इस दवा को लेते समय शराब पीने से बचें, क्योंकि इससे लिवर को नुकसान होने का जोखिम और बढ़ सकता है. लीवर की बीमारी से पीड़ित चल रहे मरीजों को इस दवा के इस्तेमाल से बचना चाहिए. अगर आपको लिवर को नुकसान होने के कोई शुरुआती संकेत और लक्षण दिखाई देते हैं, तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें इन लक्षणों में बुखार, रैश, भूख न लगना, मिचली आना, उल्टी, थकान, पेट दर्द, गहरे रंग का मूत्र, पीली त्वचा या आंखों और असामान्य लिवर एंजाइम शामिल हो सकते हैं.
इस दवा को कंटेनर में रखें या उसके पैक को कसकर बंद करके रखें. पैक या लेबल पर दिए गए निर्देशों के अनुसार इसे स्टोर करें. इस्तेमाल न की गई दवा को नष्ट कर दें. यह ध्यान रखें कि इसे बच्चे, पालतू जानवर या कोई और गलती से न खा ले.
एटमॉल पी 60mg/325mg टैबलेट, जब लॉन्ग-टर्म दर्द निवारक के लिए इस्तेमाल किया जाता है, तो जब तक आपके डॉक्टर द्वारा सलाह दी जाती है तब तक इसे जारी रखना चाहिए. अगर आप इसे कम समय के लिए दर्द से राहत पाने के लिए ले रहे हैं, तो जरूरत खत्म होने पर इसे बंद किया जा सकता है.

फैक्ट बॉक्स

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

दर्द निवारक दवाएं
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Omnimol Meditechnics Pvt Ltd
Address: ऑफिस नं-8, शीतल कॉम्प्लेक्स, बिहाइंड योले टी द्वारका नासिक 422003.

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
close sheet