Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
Sku Image
Sku Image
sold out tag
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
एम्स टैबलेट एक कॉम्बिनेशन दवा है जिसका इस्तेमाल गर्भावस्था के दौरान मतली या उल्टी के इलाज में किया जाता है. यह मिचली तथा उल्टी पैदा करने वाले सिग्नलों को मस्तिष्क तक पहुंचने से रोकता है.

लेखक डॉ. साक्षी जैन, एमएस, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. सचिन गुप्ता, एमडी फैर्मकोलोगी, MBBS,
लास्ट अपडेटेड on 17 जन 2026 | 02:56 पीएम (Ist)
₹29.5 एमआरपी₹32.6810% की छूट 
 
 
0
footer-icon
sales banner

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
अमेज़ॅन पे बैलेंस के साथ भुगतान करें और न्यूनतम कैशबैक 15 रु.के साथ 75 रुपये तक कैशबैक प्राप्त करें
अमेज़ॅन पे बैलेंस के साथ भुगतान करें और न्यूनतम कैशबैक 15 रु.के साथ 75 रुपये तक कैशबैक प्राप्त करें
chevron icon
offer icon
अमेज़न पे लेटर के साथ ₹75 तक का कैशबैक पाएं
अमेज़न पे लेटर के साथ ₹75 तक का कैशबैक पाएं
chevron icon
offer icon
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
अमेज़ॅन पे बैलेंस के साथ भुगतान करें और न्यूनतम कैशबैक 15 रु.के साथ 75 रुपये तक कैशबैक प्राप्त करें
अमेज़ॅन पे बैलेंस के साथ भुगतान करें और न्यूनतम कैशबैक 15 रु.के साथ 75 रुपये तक कैशबैक प्राप्त करें
chevron icon
offer icon
अमेज़न पे लेटर के साथ ₹75 तक का कैशबैक पाएं
अमेज़न पे लेटर के साथ ₹75 तक का कैशबैक पाएं
chevron icon
offer icon
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 का सीधा ट्रांज़ैक्शन.
न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 का सीधा ट्रांज़ैक्शन.
chevron icon
offer icon
पेटीएम UPI का उपयोग करके न्यूनतम ₹300 के भुगतान पर ₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक*
पेटीएम UPI का उपयोग करके न्यूनतम ₹300 के भुगतान पर ₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक*
chevron icon

सामान्य जानकारी

शामिल है

डॉक्सीलेमाइन (10mg)+ Vitamin B6 (Pyridoxine) (10mg)+ Folic Acid (5mg)

मार्केटर

Maan Pharmaceuticals Ltd

स्टोरेज के निर्देश

30°c से कम तापमान पर स्टोर करें
अपनी भाषा चुनें हिंदी
एम्स टैबलेट image
एम्स टैबलेट image

परिचय

एम्स टैबलेट को डॉक्टर द्वारा सलाह दी गई खुराक और अवधि के अनुसार भोजन के साथ या बिना भोजन के लिया जाता है. डोज़ आपकी कंडीशन और दवा के प्रति आपके रिसपॉन्स पर निर्भर करेगी. डॉक्टर द्वारा निर्धारित अवधि तक इस दवा का सेवन जारी रखें. अगर आप इलाज को जल्दी रोकते हैं तो आपके लक्षण वापस आ सकते हैं और आपकी स्थिति और भी खराब हो सकती है. अपनी हेल्थकेयर टीम को अन्य सभी दवाओं के बारे में बताएं जो आप ले रहे हैं क्योंकि वह दवाएं इस दवा को प्रभावित या इससे प्रभावित हो सकती हैं.

मुंह में सूखापन, कब्ज और सिर में हल्कापन महसूस होना इसके मुख्य साइड इफेक्ट हैं. इनमें से अधिकांश अस्थायी होते हैं और आमतौर पर समय के साथ सही हो जाते हैं. अगर आप इनमें से किसी भी साइड इफेक्ट को लेकर चिंतित हैं तो अपने डॉक्टर से बात करें. इस दवा से चक्कर और नींद आ सकती है, इसलिए जब तक आप यह ना जान लें कि यह दवा आपको कैसे प्रभावित करती है तब तक ड्राइव या ऐसा कोई काम न करें जिसके लिए मानसिक फोकस की जरुरत हो. यह दवा लेने के दौरान शराब पीने से बचें क्योंकि इससे आपको अधिक नींद आ सकती है.

एम्स टैबलेट के मुख्य इस्तेमाल

एम्स टैबलेट के फायदे

गर्भावस्था में उल्टी और जी मिचलाना का इलाज
एम्स टैबलेट गर्भावस्था के दौरान आपके शरीर में आपको बीमार करने वाले या बीमार महसूस करवाने वाले केमिकल्स की क्रिया को ब्लॉक करता है. यह दवा गर्भावस्था के दौरान हार्मोनल परिवर्तन के कारण होने वाली मिचली या उल्टी से राहत देती है और बिना किसी परेशानी के उस अवधि को पूरा करने में आपकी मदद करती है. इसमें पोषक तत्व भी होते हैं जो आपके बच्चे के इम्यून सिस्टम में सुधार करते हैं, बच्चे के मस्तिष्क के विकास को बढ़ाते हैं और गर्भावस्था के दौरान मतली और उल्टी को कम करने में भी मदद करते हैं.

एम्स टैबलेट के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. अगर साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें
ईएमएस के सामान्य साइड इफेक्ट
  • नींद आना
  • चक्कर आना
  • थकान
  • ड्राइनेस इन माउथ
  • कब्ज

एम्स टैबलेट का इस्तेमाल कैसे करें

इस दवा की सही खुराक और इसे कितने समय तक लेना है, यह जानने के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें. इसे साबुत निगल लें. इसे चबाएं, कुचलें या तोड़ें नहीं. एम्स टैबलेट को खाली पेट लेना है.

एम्स टैबलेट किस प्रकार काम करता है

एम्स टैबलेट तीन दवाओं का मिश्रण हैः डॉक्सीलेमाइन, विटामिन B6 (पायरीडॉक्सिन) और फोलिक एसिड, जो गर्भावस्था से संबंधित मिचली और उल्टी का इलाज करता है.

All substitutes for Ems Tablet

For information purposes only. Consult a doctor before taking any medicine.

ख़ास टिप्स

  • एम्स टैबलेट से उन गर्भवती महिलाओं में मतली और उल्टी का इलाज करने में मदद मिलती है जिनके लक्षणों में आहार और लाइफ स्टाइल में होने वाले बदलाव से कोई फर्क नहीं पड़ता है. 
  • इसे एक गिलास पानी के साथ खाली पेट लें.
  • इसकी वजह से चक्कर आ सकता है. जब तक आपको यह न पता हो कि यह दवा आप पर कैसे असर करती है, तब तक गाड़ी न चलाएं और ऐसा कोई काम न करें जिसमें ध्यान लगाने की जरूरत हो.
  • इसे खांसी और जुकाम की दवाओं जैसी अन्य सेडेटिंग दवाओं के साथ न लें क्योंकि कॉम्बिनेशन से चक्कर आना और भी खराब हो सकता है, जिससे गिरना या अन्य दुर्घटनाएं हो सकती हैं

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

असुरक्षित
इस दवा का सेवन करते समय शराब न पिएं. शराब के साथ लेने पर एम्स टैबलेट लेने से बहुत ज्यादा सुस्ती आ सकती है.
गर्भावस्था

गर्भावस्था

डॉक्टर की सलाह पर सुरक्षित
गर्भावस्था के दौरान एम्स टैबलेट का इस्तेमाल सुरक्षित है. अधिकांश अध्ययनों से पता चला है कम या विकासशील बच्चे के लिए कोई जोखिम नहीं.
स्तनपान

स्तनपान

डॉक्टर की सलाह लें
स्तनपान के दौरान एम्स टैबलेट का इस्तेमाल करना असुरक्षित हो सकता है. मानवो पर किए गए अध्ययनों से पता चलता है कि यह दवा मां के दूध में मिश्रित हो सकती है और बच्चे को नुकसान पहुंचा सकती है. इसे तभी इस्तेमाल करना चाहिए जब इसका फायदा संभावित जोखिम से ज्यादा हो. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

डॉक्टर की सलाह लें
इसके बारे में जानकारी नहीं है कि एम्स टैबलेट का गाड़ी चलाने की क्षमता पर असर पड़ता है या नहीं. यदि ऐसा कुछ भी मसहूस होता है तो गाड़ी ना चलाएं. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
किडनी

किडनी

सावधानी बरतें
किडनी की बीमारियों से पीड़ित मरीजों में एम्स टैबलेट का इस्तेमाल सावधानी के साथ किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
लिवर

लिवर

डॉक्टर की सलाह लें
लीवर की बीमारी से पीड़ित मरीजों में एम्स टैबलेट के इस्तेमाल पर सीमित डेटा उपलब्ध है.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस दवा को कंटेनर में रखें या उसके पैक को कसकर बंद करके रखें. पैक या लेबल पर दिए गए निर्देशों के अनुसार इसे स्टोर करें. इस्तेमाल न किए गए दवा को नष्ट कर दें. यह ध्यान रखें कि इसे बच्चे, पालतू जानवर या कोई और गलती से न खा ले.
नहीं, डॉक्टर द्वारा निर्धारित की गई खुराक से अधिक मात्रा में एम्स टैबलेट लेने से साइड इफेक्ट की संभावना बढ़ सकती है. अगर आपको मिचली या उल्टी की बढ़ती गंभीरता का अनुभव हो रहा है, जो सुझाई गई खुराक से राहत नहीं देता है, तो कृपया दोबारा मूल्यांकन के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श करें.
हां, एम्स टैबलेट के सामान्य साइड इफेक्ट में से एक सुस्ती है. ड्राइव न करें, भारी मशीनरी चलाएं या अन्य गतिविधियों में शामिल न हों जिन पर आपका पूरा ध्यान आवश्यक है. एम्स टैबलेट लेते समय शराब का सेवन न करें या कोई ऐसी दवाएं न लें जो आपके केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को सुस्त बनाती हैं जैसे जुकाम और खांसी की दवाएं, कुछ दर्दनिवारक दवाएं, और ऐसी दवाएं जो आपको सोने में मदद करती हैं. गंभीर सुस्ती हो सकती है या यह बिगड़ सकती है और गिरने या दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है.
हां, एम्स टैबलेट के इस्तेमाल से मुंह सूख सकता है. अगर आपको मुंह में सूखेपन का अनुभव होता है, तो खूब पानी पिएं. दिन में थोड़ी-थोड़ी देर पर पानी पीते रहें और रात में अपने पास पानी की बोतल रखें. एसिडिक (जैसे नींबू), मसालेदार और नमक वाले भोजन से बचने की कोशिश करें.
हां, गर्भवती महिलाओं के लिए एम्स टैबलेट लेना सुरक्षित है. वास्तव में, इस दवा का इस्तेमाल गर्भवती महिलाओं में मिचली और उल्टी के इलाज के लिए किया जाता है. मुख्य रूप से उन महिलाओं को सलाह दी जाती है जिनके लक्षणों में आहार बदलने या अन्य गैर-दवा उपचारों का उपयोग करने के बाद सुधार नहीं हुआ है.

फैक्ट बॉक्स

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

गैस्ट्रो इनटेस्टिनल
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं

यूजर का फीडबैक

अन्य
100%
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Maan Pharmaceuticals Ltd
Address: प्लॉट नं. 1, जीआईडीसी, फेस 2, मोधेरा रोड, मोधेरा, मेहसाणा - 384212

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
close sheet