Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
एलरोक्स एपी सिरप 1
एलरोक्स एपी सिरप 2
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
एलरोक्स एपी सिरप का इस्तेमाल खांसी के इलाज के लिए किया जाता है. यह नाक में म्यूकस को पतला करता है, जिससे इसे खांसीके माध्‍यम से बाहर निकालना आसान हो जाता है. यह दवा कंजेशन या स्टफिनेस से राहत देने के लिए नाक में ब्लड वेसल को संकुचित करती है. यह आंखों से पानी निकलने, छींकने, नाक बहने और गले में जलन जैसे एलर्जी के लक्षणों से भी छुटकारा दिलाता है.

लेखक डॉ. साक्षी जैन, एमएस, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. राजीव शर्मा, एमबीए, एमबीबीएस,
लास्ट अपडेटेड on 10 अक्टूबर 2026 | 01:04 एएम (Ist)
₹51.2
एमआरपी₹56.25
9% की छूट
(लागू टैक्स सहित)
Get for
₹43.5
right chevron icon
न्यूनतम शॉपिंग वैल्यू ₹1200
Use Code 1MGNEWPLUS
Get for
₹47.1
right chevron icon
न्यूनतम शॉपिंग वैल्यू ₹300
Use Code 1MGNEW
1/2
वेलकम गिफ्ट | पहले ऑर्डर के लिए
15% EXTRA OFF
divider
care plan
Get Extra 4% off + Free Delivery
at ₹165 (3 months)
Add Care Plan
Are you sure you want to remove Care Plan?
100 ml Syrup
डिलीवरी का समय शुक्रवार, 16 अक्टूबर
Delivery Icon
Location Icon
Gurgaon
 
 
0
footer-icon

भुगतान, रिटर्न और एक्सपायरी

कैश ऑन डिलीवरी उपलब्ध है

पहले अपना प्रोडक्ट प्राप्त करें, फिर अपने ऑर्डर से संतुष्ट होने के बाद ही भुगतान करें

7 दिन तक मुफ्त रिटर्न

अगर आपको प्रोडक्ट की ज़रूरत नहीं है, तो इसे आसानी से वापस करें

प्रोडक्ट की एक्सपायरी डेट जनवरी 2027 है

समाप्ति तिथि बैच के अनुसार अलग-अलग हो सकती है. सभी बैच में डिस्पैच की तिथि से 3-महीने की शेल्फ लाइफ होती है.

कीमत की जानकारी

MRP बैच के अनुसार अलग-अलग हो सकता है. पैकेजिंग, हैंडलिंग, शिपिंग या डिलीवरी शुल्क सहित कोई भी अतिरिक्त शुल्क खरीदने से पहले स्पष्ट रूप से प्रकट किया जाएगा.

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon

सामान्य जानकारी

अपनी भाषा चुनें हिंदी
एलरोक्स एपी सिरप 1
एलरोक्स एपी सिरप 2

परिचय

एलरोक्स एपी सिरप को डॉक्टर द्वारा सलाह दी गई खुराक और अवधि में भोजन के साथ या भोजन के बिना लिया जाता है. डोज़ आपकी कंडीशन और दवा के प्रति आपके रिसपॉन्स पर निर्भर करेगी. डॉक्टर ने जितने समय तक लेने को कहा है, उतने समय तक इस दवा को लेते रहें. अगर आप इलाज को समय से पहले रोकते हैं, तो आपके लक्षण वापस आ सकते हैं, और आपकी स्थिति और भी खराब हो सकती है. अपने डॉक्टर को उन सभी दवाओं के बारे में बताएं जो आप ले रहे हैं, क्योंकि कुछ दवाएं इस दवा के असर को प्रभावित कर सकती हैं या खुद इसके असर से प्रभावित हो सकती हैं.

सबसे सामान्य साइड इफेक्ट मिचली आना, डायरिया, उल्टी, पेट में परेशानी, सिरदर्द, रैश, खुजली, भूख में कमी, और अनिद्रा हैं. इनमें से अधिकांश अस्थायी होते हैं और आमतौर पर समय के साथ सही हो जाते हैं. अगर आप इनमें से किसी भी साइड इफेक्ट को लेकर चिंतित हैं तो अपने डॉक्टर से बात करें. इस दवा से नींद आ सकती है, इसलिए जब तक आप यह ना जान लें कि यह दवा आपको कैसे प्रभावित करती है तब तक ड्राइव या ऐसा कोई काम न करें जिसके लिए मानसिक फोकस की जरुरत होती है. यह दवा लेने के दौरान शराब पीने से बचें क्योंकि इससे अधिक नींद आ सकती है.

खुद से दवा न लें और न ही अपनी दवा किसी दूसरे व्यक्ति को लेने की सलाह दें. यह दवा लेते समय बहुत सारे फ्लुइड्ज़ लेना फायदेमंद है. इस दवा को लेना शुरू करने से पहले, अगर आप गर्भवती हैं या गर्भधारण की योजना बना रही हैं तो आपको अपने डॉक्टर को बताना चाहिए.


ध्यान दें: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, एलरोक्स एपी सिरप का इस्तेमाल चार वर्ष से कम आयु के बच्चों में नहीं किया जाना चाहिए.

एलरोक्स एपी सिरप के मुख्य इस्तेमाल

एलरोक्स एपी सिरप के फायदे

खांसी का इलाज
एलरोक्स एपी सिरप, गाढ़े म्यूकस को पतला करके, खांसी से राहत देता है और खांसी को दूर करता है. यह श्वसनमार्ग से हवा को अंदर लेने और बाहर निकालने में भी आपकी मदद करता है. यह खांसी की फ्रीक्वेंसी को कम करता है और आपको बेहतर महसूस करवाता है. एलरोक्स एपी सिरप एलर्जी के लक्षणों जैसे आंखों में पानी आना, छींक आना, नाक बहना या गले में जलन आदि से भी राहत देता है. लक्षणों से आराम पाने के लिए दवाओं के साथ-साथ पर्याप्त मात्रा में गुनगुना पानी पिएं और गर्म नमकीन पानी के साथ गरारे करें.

एलरोक्स एपी सिरप के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. अगर साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें
एल्रोक्स एपी के सामान्य साइड इफेक्ट
  • मिचली आना
  • डायरिया
  • उल्टी
  • पेट में परेशानी
  • चक्कर आना
  • सिरदर्द
  • रैश
  • खुजली
  • हाइव्स
  • एलर्जिक रिएक्शन
  • नींद आना
  • भूख में कमी
  • अनिद्रा (नींद में कठिनाई)

एलरोक्स एपी सिरप का इस्तेमाल कैसे करें

इस दवा की सही खुराक और इसे कितने समय तक लेना है, यह जानने के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें. इस्तेमाल करने के पहले लेवल की जांच कर लें. इसे मापने वाले कप से नापकर ही पिएं. इस्तेमाल करने के पहले अच्छी तरह से हिलायें. एलरोक्स एपी सिरप खाने के साथ या बिना खाना खाए भी लिया जा सकता है.

एलरोक्स एपी सिरप किस प्रकार काम करता है

एलरोक्स एपी सिरप इन पांच दवाओं का मिश्रण है: गुआइफेनसिन, एम्ब्रोक्सोल, क्लोरफेनीरामिन मेलेट, फिनाइलेफ्रिन और मेन्थोल, जिससे खांसी में राहत मिलती है.

ख़ास टिप्स

  • एलरोक्स एपी सिरप खांसी से राहत दिलाने के लिए दिया जाता है.
  • जब आप यह दवा ले रहे हों तो कंजेशन को कम करने और अपने गले को ल्यूब्रिकेट करने के लिए गर्म पानी पिएं.
  • अपने डॉक्टर की सलाह अनुसार या लेबल पर दिए निर्देशों के अनुसार ही लें. खुराक को बढ़ाएं नहीं या निर्धारित अवधि से अधिक समय तक न लें.
  • सामान्य तौर पर, अधिकांश खांसी 2-3 सप्ताह से अधिक नहीं रहती है. अगर आपकी खांसी इससे ज्यादा समय तक रहती है तो बेहतर होगा कि आप डॉक्टर से मिलें.
  • अगर आपको पहले कभी पेट में अल्सर या अस्थमा की समस्या रही है तो अपने डॉक्टर को सूचित करें.

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

असुरक्षित
इस दवा का सेवन करते समय शराब न पिएं. एलरोक्स एपी सिरप को एल्कोहल के साथ लेने पर बहुत ज्यादा सुस्ती आ सकती है, इसलिए दोनों को साथ में लेने से बचें.
गर्भावस्था

गर्भावस्था

डॉक्टर की सलाह लें
गर्भावस्था के दौरान एलरोक्स एपी सिरप लेने की सलाह नहीं दी जाती , क्योंकि जानवरों पर किए गए अध्ययनों में यह गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए नुकसानदायक पाया गया है. हालांकि, कुछ गंभीर स्थितियों में डॉक्टर इसे तब दे सकते हैं जब इसके फायदे संभावित जोखिमों से ज्यादा हों.
स्तनपान

स्तनपान

डॉक्टर की सलाह लें
स्तनपान के दौरान एलरोक्स एपी सिरप का इस्तेमाल करना असुरक्षित हो सकता है. मानवो पर किए गए अध्ययनों से पता चलता है कि इस दवा का असर मां के दूध में आ सकता है, जिससे बच्चे को नुकसान पहुंच सकता है. इसे तभी इस्तेमाल करना चाहिए जब इसका फायदा संभावित जोखिम से ज्यादा हो. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

असुरक्षित
एलरोक्स एपी सिरप के कारण सतर्कता या एकाग्रता में कमी आ सकती है, नजर धुंधली हो सकती है और आपको नींद या चक्कर आ सकते हैं. इन लक्षणों के महसूस होने पर वाहन न चलाएं.
किडनी

किडनी

सावधानी बरतें
किडनी की गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों में एलरोक्स एपी सिरप का इस्तेमाल सावधानी के साथ किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
लिवर

लिवर

सावधानी बरतें
लिवर की गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों में एलरोक्स एपी सिरप का इस्तेमाल सावधानी से किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
All

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एलरोक्स एपी सिरप का इस्तेमाल खांसी के इलाज के लिए किया जाता है. यह नाक में म्यूकस को पतला करता है, जिससे इसे खांसीके माध्‍यम से बाहर निकालना आसान हो जाता है. यह दवा कंजेशन या स्टफिनेस से राहत देने के लिए नाक में ब्लड वेसल को संकुचित करती है. यह एलर्जी के लक्षणों जैसे आंखों से पानी आना, छींक, नाक बहना और गले में जलन से भी राहत देता है.
अगर व्यक्तियों को इसमें मौजूद किसी भी घटक से एलर्जी है, उनमें हाई ब्लड प्रेशर है, हृदय रोग, ग्लूकोमा, यूरिनरी रिटेंशन है, या एमएओ इनहिबिटर या दवाएं ले रहे हैं, तो उन्हें एलरोक्स एपी सिरप नहीं लेना चाहिए.
हालांकि ये दुर्लभ हैं, लेकिन एलरोक्स एपी सिरप के गंभीर साइड इफेक्ट में हाई ब्लड प्रेशर स्पाइक या गंभीर चक्कर आना शामिल हो सकते हैं. अगर ऐसा होता है तो मेडिकल सहायता प्राप्त करें.
एलरोक्स एपी सिरप को आमतौर पर बारह वर्ष से अधिक आयु के वयस्कों और बच्चों के लिए सुझाया जाता है. केवल मेडिकल गाइडेंस के तहत युवा बच्चों में इस्तेमाल करें.
हां, एलरोक्स एपी सिरप में मौजूद क्लोरफेनिरामाइन के कारण, इस दवा से सेडेशन हो सकता है. जब तक आप यह न जान लें कि यह आपको कैसे प्रभावित करता है तब तक आपको ड्राइविंग या ऑपरेटिंग मशीनरी से बचना चाहिए.

फैक्ट बॉक्स

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

रेस्पिरेटरी
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Elixir Pharmacon
Address: शॉप नं.20,केबिन नो.3-4,1st फ्लोर,रैली, न्यू चौधरी कॉम्प्लेक्स,सेक्टर 12-ए, पंचकूला

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत
A लाइसेंस वेंडर पार्टनरआपकी सबसे नज़दीकी लोकेशन से एलरोक्स एपी सिरप डिलीवर करेगा. जैसे ही फार्मेसी आपका ऑर्डर स्वीकार कर लेती है, फार्मेसी का विवरण आपके साथ शेयर किया जाएगा. आपके ऑर्डर की स्वीकृति आपके डॉक्टर की ℞ की वैधता और इस दवा की उपलब्धता पर आधारित है.

किसी भी समस्या के मामले में, हमसे संपर्क करें

ईमेल आईडी: [email protected]
फोन नंबर: 0124-4166666
पता: 5th फ्लोर, प्रेसीडेंसी बिल्डिंग टावर-बी, 46/4 महरौली गुडगाँव रोड, सेक्टर-14, गुरुग्राम, हरियाणा -122001, भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
close sheet