Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
डायनैफोर्ड 100 mg/500 mg इंजेक्शन 1
डायनैफोर्ड 100 mg/500 mg इंजेक्शन 2
Sold out, We're noting the medicine down to get it from the manufacturer.

डायनैफोर्ड 100 mg/500 mg इंजेक्शन

एसिक्लोफेनक (100mg)+ Paracetamol (500mg)
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
डायनैफोर्ड 100 mg/500 mg इंजेक्शन एक दर्दनिवारक दवा है. इसका इस्तेमाल रूमेटॉइड आर्थराइटिस, एंकीलोजिंग स्पोंडिलाइटिस (कमर और पीठ के निचले हिस्से में लगातार दर्द और अकड़न) और ऑस्टियोआर्थराइटिस जैसी स्थितियों में दर्द और सूजन को कम करने के लिए किया जाता है. इसका इस्तेमाल मांसपेशियों में दर्द, पीठ दर्द, दांत दर्द, बुखार या कान और गले में दर्द से राहत देने के लिए भी किया जा सकता है.

लेखक डॉ. सायेडा आफिया, एमबीए, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. सचिन गुप्ता, एमडी फैर्मकोलोगी, MBBS,
लास्ट अपडेटेड on 15 नवंबर 2026 | 01:00 AM (Ist)
₹12 एमआरपी₹13.038% की छूट 
(लागू टैक्स सहित)
 
 
0
footer-icon

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
₹50 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
₹50 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹50 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
₹50 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon

सामान्य जानकारी

शामिल है

एसिक्लोफेनक (100mg)+ Paracetamol (500mg)

मार्केटर

Stanford Biotech Pvt Ltd

स्टोरेज के निर्देश

30°c से कम तापमान पर स्टोर करें
अपनी भाषा चुनें हिंदी
डायनैफोर्ड 100 mg/500 mg इंजेक्शन 1
डायनैफोर्ड 100 mg/500 mg इंजेक्शन 2

परिचय

डायनैफोर्ड 100 mg/500 mg इंजेक्शन को आमतौर पर डॉक्टर या नर्स द्वारा दिया जाता है और इसे स्वयं से नहीं लगाया जाना चाहिए. आपको इसे नियमित रूप से अपने डॉक्टर द्वारा सलाह के अनुसार लेना चाहिए. आपके दर्द के लेवल और आपकी ज़रूरतों के अनुसार आपका डॉक्टर आपकी डोज़ और डोज़ के बीच समय के अंतर को बदल सकता है. डॉक्टर द्वारा बताए गए डोज़ से अधिक मात्रा में या अधिक समय के लिए इसका इस्तेमाल न करें.

इस दवा के कुछ सामान्य साइड इफेक्ट में मिचली आना, उल्टी, पेट दर्द, भूख में कमी, सीने में जलन, और डायरिया शामिल हैं. अगर इनमें से किसी भी साइड इफेक्ट से आप परेशान हैं या समय के साथ वह ठीक नहीं होते हैं, तो आपको अपने डॉक्टर को बताना चाहिए. आपको वैकल्पिक दवा देकर या डोज़ को एडजस्ट करके आपका डॉक्टर इन साइड इफेक्ट को कम करने के या उनकी रोकथाम के तरीकों से आपकी मदद कर सकता है.

हो सकता है यह दवा हर किसी के लिए उचित न हो. इसे लेने से पहले, अगर आपको दिल, किडनी, लिवर से संबंधित कोई समस्या है या पेट के अल्सर हैं तो अपने डॉक्टर को इसके बारे में बताएं. यह सुनिश्चित करने के लिए कि यह आपके लिए सुरक्षित है, अपने डॉक्टर को अन्य सभी दवाओं के बारे में बताएं जो आप ले रहे हैं. गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं को इस दवा का इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टरों से परामर्श करना चाहिए.

डायनैफोर्ड इन्जेक्शन के मुख्य इस्तेमाल

डायनैफोर्ड इन्जेक्शन के फायदे

दर्द निवारक
डायनैफोर्ड 100 mg/500 mg इंजेक्शन का इस्तेमाल जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द, जलन और सूजन से कम अवधि की राहत के लिए किया जाता है. डायनैफोर्ड 100 mg/500 mg इंजेक्शन का इस्तेमाल रूमेटाइड अर्थराइटिस, ऑस्टियोआर्थराइटिस, मांसपेशियों में दर्द, पीठ दर्द, दांत दर्द, या कान और गले में दर्द जैसी कुछ समस्याओं के इलाज के लिए किया जाता है. पूरे फायदे के लिए इसे डॉक्टर के बताए अनुसार ही लें. आवश्यकता से अधिक या अधिक समय तक यह न लें क्योंकि यह खतरनाक हो सकता है. आमतौर पर आपको सबसे कम पॉवर वाली डोज लेनी चाहिए जो थोड़े समय के लिए सही ढंग से असर करे. यह आपको रोजमर्रा के कामों को आसानी से करने में और एक बेहतर जीवन जीने में मदद करेगा.

डायनैफोर्ड इन्जेक्शन के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट के लिए डॉक्टर की सलाह लेने की जरूरत नहीं पड़ती और जैसे-जैसे शरीर दवा के अनुसार एडजस्ट होता है, ये अपने आप ठीक हो जाते हैं. अगर साइड इफेक्ट बने रहते हैं या आपको उनकी चिंता है, तो डॉक्टर से सलाह लें
डायनैफोर्ड के सामान्य साइड इफेक्ट
  • मिचली आना
  • उल्टी
  • पेट दर्द/एपिगैस्ट्रिक दर्द
  • भूख में कमी
  • सीने में जलन
  • डायरिया

डायनैफोर्ड इन्जेक्शन का इस्तेमाल कैसे करें

आपका डॉक्टर या नर्स आपको यह दवा देगा. कृपया स्वयं उपयोग ना करें.

डायनैफोर्ड इन्जेक्शन किस प्रकार काम करता है

डायनैफोर्ड 100 mg/500 mg इंजेक्शन दो दवाओं का मिश्रण हैःएसिक्लोफेनक और पैरासिटामोल. ये दवाएं दर्द, बुखार और सूजन (लालिमा और सूजन) के लिए जिम्मेदार रासायनिक मैसेंजर की क्रिया को रोककर काम करती हैं.

ख़ास टिप्स

  • दर्द और सूजन से राहत के लिए आपको यह दवा दी गई है.
  • इससे चक्कर और नींद आ सकती है. जब तक आप यह न जान लें कि यह आपको कैसे प्रभावित करता है तब तक गाड़ी न चलाएं या ऐसा कोई काम न करें जिसमें मानसिक फोकस की आवश्यकता होती है.
  • डायनैफोर्ड 100 mg/500 mg इंजेक्शन लेते समय शराब का सेवन न करें क्योंकि इससे बहुत अधिक ड्राउजिनेस हो सकती है और लिवर को नुकसान होने का जोखिम बढ़ सकता है.
  • अपने डॉक्टर से बिना पूछे इसे किसी भी ऐसी दवा के साथ ना लें जिसमें एसिटामिनोफेन (दर्द/बुखार या खांसी-जुकाम की दवाएं) हो. 

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

सावधानी बरतें
डायनैफोर्ड 100 mg/500 mg इंजेक्शन लेते समय शराब का इस्तेमाल सावधानी के साथ करना चाहिए.
गर्भावस्था

गर्भावस्था

असुरक्षित
गर्भावस्था के दौरान डायनैफोर्ड 100 mg/500 mg इंजेक्शन बहुत असुरक्षित है. इससे गर्भ में पल रहे बच्चे को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है, जिसमें जन्मजात विकृतियां और गर्भ की हानि (गर्भपात) शामिल हैं. अगर आप गर्भवती हैं या गर्भधारण करने की योजना बना रही हैं, तो इस दवा का इस्तेमाल न करें.
स्तनपान

स्तनपान

सावधानी बरतें
यदि आप स्तनपान करवाती हैं तो आपको डायनैफोर्ड 100 mg/500 mg इंजेक्शन का इस्तेमाल सावधानी से करना चाहिए. मां का इलाज पूरा होने और दवा के शरीर से पूरी तरह निकल जाने तक स्तनपान रोक देना चाहिए.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

असुरक्षित
डायनैफोर्ड 100 mg/500 mg इंजेक्शन के कारण सतर्कता या एकाग्रता में कमी आ सकती है, नजर धुंधली हो सकती है और आपको नींद या चक्कर आ सकते हैं. इन लक्षणों के महसूस होने पर वाहन न चलाएं.
किडनी

किडनी

सावधानी बरतें
किडनी की गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों में डायनैफोर्ड 100 mg/500 mg इंजेक्शन का इस्तेमाल सावधानी के साथ किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
किडनी की गंभीर बीमारी वाले मरीजों को डायनैफोर्ड 100 mg/500 mg इंजेक्शन लेने की सलाह नहीं दी जाती.
लिवर

लिवर

सावधानी बरतें
लिवर की बीमारियों से पीड़ित मरीजों में डायनैफोर्ड 100 mg/500 mg इंजेक्शन का इस्तेमाल सावधानी से किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
हालांकि, जिन लोगों को लिवर की गंभीर बीमारी या एक्टिव लिवर डिजीज है, उन्हें डायनैफोर्ड 100 mg/500 mg इंजेक्शन लेने की सलाह नहीं दी जाती.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

डायनैफोर्ड 100 mg/500 mg इंजेक्शन दो दवाओं का मिश्रण हैःएसिक्लोफेनक और पैरासिटामोल. यह दवा दर्द और सूजन से राहत देने में मदद करती है. यह शरीर में दर्द और सूजन उत्पन्न करने वाले रासायनिक पदार्थों के स्तर को कम करती है.
डायनैफोर्ड 100 mg/500 mg इंजेक्शन अधिकांश मरीजों के लिए सुरक्षित है. हालांकि, कुछ मरीजों में इससे मिचली, उल्टी, पेट दर्द, हार्टबर्न, डायरिया और अन्य असामान्य और दुर्लभ साइड इफेक्ट जैसे कुछ अवांछित सामान्य साइड इफेक्ट हो सकते हैं.
अगर आप लॉंग टर्म दर्द से जुड़ी कंडीशन के लिए दवा का इस्‍तेमाल कर रहे हैं, तो डायनैफोर्ड 100 mg/500 mg इंजेक्शन को डॉक्टर द्वारा सलाह दी गई अवधि तक जारी रखना चाहिए. अगर आप इसे कम समय के लिए दर्द से राहत पाने के लिए ले रहे हैं, तो जरूरत खत्म होने पर इसे बंद किया जा सकता है.
हां, डायनैफोर्ड 100 mg/500 mg इंजेक्शन के इस्तेमाल से मिचली आना और उल्टी हो सकता है. इस दवा को दूध, भोजन या एंटासिड के साथ लेने से जी-मिचलाने की समस्या कम हो सकती है. इस दवा के साथ फैटी या फ्राइड भोजन लेने से बचें. उल्टी के मामले में पानी और तरल पदार्थों की प्रचुर मात्रा लें, इन्हें थोड़ा-थोड़ा करके पीते रहें. अगर उल्टी की समस्या लगातार बनी हुई है और आपको डिहाइड्रेशन के संकेत दिखते हैं जैसे कि गाढ़े रंग का तेज बदबूदार मूत्र या कम पेशाब लगना आदि तो इस बारे में अपने डॉक्टर से बात करें. अपने डॉक्टर से बात किए बिना कोई अन्य दवा न लें.
हां, डायनैफोर्ड 100 mg/500 mg इंजेक्शन के इस्तेमाल करने से कुछ मरीजों को चक्कर आ सकता है (बेहोशी, कमजोरी, अस्थिरता या सिर चकराना जैसे लक्षण अनुभव होना). अगर आपको चक्कर या सिर में हल्कापन महसूस होता है, तो आप जो कर रहे हैं उसे बंद करके कुछ देर लेट जाएँ और जब आप बेहतर महसूस करने लगें तब वापस काम शुरू कर दें.
अगर पता हो कि इस दवा के किसी भी कम्पोनेंट या एक्सीपिएंट या अन्य दर्द निवारक (NSAIDs) से मरीज को एलर्जी है] तो डायनैफोर्ड 100 mg/500 mg इंजेक्शन का इस्तेमाल उसके लिए हानिकारक है. पेट के अल्सर के इतिहास वाले रोगियों या ऐक्टिव, आवर्ती पेट अल्सर/रक्तस्राव वाले रोगियों में इससे बचना चाहिए. जिन मरीजों को हार्ट फेल, हाई ब्लड प्रेशर, लीवर या किडनी से जुड़ी बीमारियाँ पहले हो चुकी हैं, उन्हें भी इस दवा के सेवन से बचन चाहिए.
हां, डायनैफोर्ड 100 mg/500 mg इंजेक्शन को विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स के साथ लिया जा सकता है. डायनैफोर्ड 100 mg/500 mg इंजेक्शन दर्द से राहत दिलाता है, वहीं विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन की कमी को पूरा करने में मदद करता है जो कि हो सकता है आपके लक्षणों की मुख्य वजह हो.
नहीं, डायनैफोर्ड 100 mg/500 mg इंजेक्शन को डॉक्टर से परामर्श किए बिना पेट दर्द के लिए नहीं लिया जाना चाहिए. यह दवा पेट के एसिड के स्राव को बढ़ा सकती है जो एक अज्ञात अंतर्निहित स्थिति को बढ़ा सकती है.
हां, डायनैफोर्ड 100 mg/500 mg इंजेक्शन का लंबे समय तक इस्तेमाल किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है. सामान्य किडनी प्रोस्टाग्लैंडिन नामक केमिकल मैसेंजर का उत्पादन करती हैं जो उन्हें नुकसान से बचाता है. दर्द निवारक का इस्तेमाल शरीर में प्रोस्टाग्लैंडिन के स्तर को कम करता है जिससे लंबे समय तक किडनी को नुकसान होता है. किडनी की बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए पेनकिलर्स का इस्तेमाल असुरक्षित हो सकता है, इसलिए इन्हें लेने से बचना चाहिए.
नहीं, डायनैफोर्ड 100 mg/500 mg इंजेक्शन को निर्धारित खुराक से अधिक लेने से मिचली आना, उल्टी, सीने में जलन, बदहजमी, डायरिया जैसे साइड इफेक्ट की संभावना बढ़ सकती है और दीर्घकालिक इस्तेमाल से आपकी किडनी को भी नुकसान हो सकता है. अगर आपको दर्द की गंभीरता बढ़ रही है या अगर इस दवा की सलाह दी गई खुराक से दर्द से राहत नहीं मिलती है, तो कृपया दोबारा मूल्यांकन के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श करें.
इस दवा को कंटेनर में रखें या उसके पैक को कसकर बंद करके रखें. पैक या लेबल पर दिए गए निर्देशों के अनुसार इसे स्टोर करें. इस्तेमाल न की गई दवा को नष्ट कर दें. यह ध्यान रखें कि इसे बच्चे, पालतू जानवर या कोई और गलती से न खा ले.

फैक्ट बॉक्स

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

दर्द निवारक दवाएं

संदर्भ

  1. Grosser T, Smyth EM, FitzGerald GA. Pharmacotherapy of Inflammation, Fever, Pain, and Gout. In: Brunton LL, Hilal-Dandan R, Knollmann BC (Editors). Goodman & Gilman’s: The Pharmacological Basis of Therapeutics. 13th ed. New York, NY: McGraw-Hill Education; 2018. pp. 685-709.
  2. Furst DE, Ulrich RW, Prakash S, et al. Nonsteroidal Anti-Inflammatory Drugs, Disease-Modifying Antirheumatic Drugs, Nonopioid Analgesics, & Drugs Used in Gout. In: Katzung BG, Masters SB, Trevor AJ (Editors). Basic and Clinical Pharmacology. 11th ed. New Delhi, India: Tata McGraw Hill Education Private Limited; 2009. pp. 621-642.
  3. Aceclofenac and Paracetamol [Summary of Product Characteristics]. Sangareddy, Telangana: MSN Laboratories Private Limited; 2020. [Accessed 14 Aug. 2024] (online) Available from:
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Stanford Biotech Pvt Ltd
Address: 8 , इंडस्ट्रियल एरिया महतपुर,(एच.पी) -174315

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
close sheet