Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
Sku Image
Sku Image
sold out tag
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
डिकवोज़ एमआर टैबलेट कई दवाओं से मिलकर बना है जिसका इस्तेमाल मांसपेशियों में दर्द के इलाज में किया जाता है. यह दर्द को कम करने के लिए मस्तिष्क तक दर्द के संकेतों का ट्रांसमिशन ब्लॉक करता है.

लेखक डॉ. साक्षी जैन, एमएस, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. राजीव शर्मा, एमबीए, एमबीबीएस,
लास्ट अपडेटेड on 26 Mar 2026 | 08:56 PM (IST)
₹64.6 एमआरपी₹7514% की छूट 
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार
 
 
0
footer-icon

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 का सीधा ट्रांज़ैक्शन.
न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 का सीधा ट्रांज़ैक्शन.
chevron icon
offer icon
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 का सीधा ट्रांज़ैक्शन.
न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 का सीधा ट्रांज़ैक्शन.
chevron icon
offer icon
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹30 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
₹30 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
अपनी भाषा चुनें हिंदी
डिकवोज़ एमआर टैबलेट image
डिकवोज़ एमआर टैबलेट image

परिचय

डिकवोज़ एमआर टैबलेट को आपके डॉक्टर द्वारा बताई गई खुराक और अवधि के अनुसार लिया जाना चाहिए. आपकी बीमारी की गंभीरता के आधार पर, आपका डॉक्टर सटीक डोज़ बताएगा. अधिक न लें या अनुशंसित से अधिक समय तक इसका उपयोग न करें.

इसके कारण कुछ रोगियों में मिचली आना, उल्टी, सीने में जलन, पेट में दर्द, भूख में कमी, डायरिया आदि जैसे साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं. इनमें से अधिकांश अस्थायी होते हैं और आमतौर पर समय के साथ सही हो जाते हैं. अगर आप इनमें से किसी भी साइड इफेक्ट को लेकर चिंतित हैं तो अपने डॉक्टर से बात करें. अगर इस दवा का सेवन करते समय रैश या एलर्जी का रिएक्शन दिखता है तो तुरंत अपने डॉक्टर को सूचित करें.

इसे लेने से पहले, अपने डॉक्टर को बताएं कि क्या आपके लिवर या किडनी की समस्याएं हैं या रक्त-पतला करने वाली दवाओं का उपयोग कर रहे हैं. यह इस दवा की खुराक या उपयुक्तता को प्रभावित कर सकता है. आप जो भी दूसरी दवाएं ले रहे हैं, उनके बारे में डॉक्टर को जरूर बताएं, क्योंकि वे इस दवा के असर को प्रभावित कर सकती हैं या खुद भी इससे प्रभावित हो सकती हैं. गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को यह दवा लेने से पहले, डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए. इस दवा को लेते हुए शराब पीने से बचना सबसे बेहतर है.

डिकवोज़ एमआर टैबलेट के मुख्य इस्तेमाल

  • मांसपेशियों में दर्द

डिकवोज़ एमआर टैबलेट के फायदे

मांसपेशियों में दर्द
डिकवोज़ एमआर टैबलेट अकड़ी हुई मांसपेशियों को आराम देकर मांसपेशियों में दर्द का इलाज करता है. यह मांसपेशियों में सूजन को भी कम करता है. कुल मिलाकर, यह आसानी से चलने फिरने में मदद करता है और आप अपने रोजमर्रा के कार्यों को बिना किसी समस्या के कर सकते हैं. डिकवोज़ एमआर टैबलेट में मौजूद एक घटक फैमोटिडाइन इस दवा के कारण उत्पन्न होने वाली एसिडिटी को रोकता है. डिकवोज़ एमआर टैबलेट, मांसपेशियों में दर्द से जुड़े बुखार को कम करने में भी मदद करता है. दर्द से राहत पाने के लिए आप दवाओं के साथ कुछ हल्के-फुल्के व्यायाम कर सकते हैं या फिजिकल थेरेपी ले सकते हैं. जब तक आपका डॉक्टर बंद करने की सलाह न दे, तब तक डिकवोज़ एमआर टैबलेट लेना जारी रखने की सलाह दी जाती है.

डिकवोज़ एमआर टैबलेट के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. अगर साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें
डिकवोज़ एमआर के सामान्य साइड इफेक्ट
  • उल्टी
  • नींद आना
  • सिरदर्द
  • पेट में दर्द
  • थकान
  • चक्कर आना
  • मिचली आना
  • सीने में जलन
  • डायरिया
  • भूख में कमी
  • कब्ज

डिकवोज़ एमआर टैबलेट का इस्तेमाल कैसे करें

इस दवा की सही खुराक और इसे कितने समय तक लेना है, यह जानने के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें. इसे साबुत निगल लें. इसे चबाएं, कुचलें या तोड़ें नहीं. डिकवोज़ एमआर टैबलेट खाने के साथ या बिना खाना खाए भी लिया जा सकता है.

डिकवोज़ एमआर टैबलेट किस प्रकार काम करता है

डिकवोज़ एमआर टैबलेट चार दवाओं का मिश्रण हैःपैरासिटामोल, क्लोरजोक्साज़ोन, डिक्लोफेनक, और फैमोटिडाइन. पैरासिटामोल और डिक्लोफेनक दर्द और सूजन (लालीपन) का कारण बनने वाले कुछ रसायनिक मैसेंजर के रिलीज को अवरुद्ध करके काम करता है. क्लोरजोक्साज़ोन एक मसल्स रिलैक्सेंट है. यह मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी के केंद्रों पर कार्य करके मांसपेशियों की अकड़न या ऐंठन और उससे संबंधित दर्द से राहत दिलाता है. फैमोटिडाइन एक एंटासिड है जो पेट में एसिड की मात्रा को कम करता है और डिक्लोफेनक के कारण पेट की लाइनिंग को होने वाले नुकसान को रोकता है.

ख़ास टिप्स

  • मांसपेशियों में दर्द और जकड़न से राहत पाने के लिए आपको डिकवोज़ एमआर टैबलेट लेने की सलाह दी जाती है.
  • डिकवोज़ एमआर टैबलेट लेने के बाद आप 1.5 से 2 घंटों के भीतर रिजल्ट देख सकते हैं. जैसा आपके डॉक्टर ने बताया हो इसे ठीक वैसे ही लें.
  • डिकवोज़ एमआर टैबलेट लेते समय शराब का सेवन न करें क्योंकि इससे पेट की परेशानियों का जोखिम बढ़ सकता है.
  • अगर आपको पहले से दौरों की समस्या रही है तो अपने डॉक्टर को सूचित करें.
  • डिकवोज़ एमआर टैबलेट लेने के साथ, आपका डॉक्टर आपको मांसपेशियों में दर्द से राहत पाने के लिए फिजियोथेरेपी कराने की सलाह दे सकता है.

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

असुरक्षित
इस दवा का सेवन करते समय शराब न पिएं. डिकवोज़ एमआर टैबलेट को एल्कोहल के साथ लेने पर बहुत ज्यादा सुस्ती आ सकती है, इसलिए दोनों को साथ में लेने से बचें.
गर्भावस्था

गर्भावस्था

असुरक्षित
गर्भावस्था के दौरान डिकवोज़ एमआर टैबलेट बहुत असुरक्षित है. इससे गर्भ में पल रहे बच्चे को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है और बच्चे में जन्म से जुड़ी समस्याएं या गर्भपात का खतरा बढ़ सकता है. अगर आप गर्भवती हैं या गर्भधारण करने की योजना बना रही हैं, तो इस दवा का इस्तेमाल न करें.
स्तनपान

स्तनपान

डॉक्टर की सलाह लें
स्तनपान के दौरान डिकवोज़ एमआर टैबलेट का इस्तेमाल करना असुरक्षित हो सकता है. मानवो पर किए गए अध्ययनों से पता चलता है कि इस दवा का असर मां के दूध में आ सकता है, जिससे बच्चे को नुकसान पहुंच सकता है. इसे तभी इस्तेमाल करना चाहिए जब इसका फायदा संभावित जोखिम से ज्यादा हो. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

असुरक्षित
डिकवोज़ एमआर टैबलेट के कारण सतर्कता या एकाग्रता में कमी आ सकती है, नजर धुंधली हो सकती है और आपको नींद या चक्कर आ सकते हैं. इन लक्षणों के महसूस होने पर वाहन न चलाएं.
किडनी

किडनी

सावधानी बरतें
किडनी की गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों में डिकवोज़ एमआर टैबलेट का इस्तेमाल सावधानी के साथ किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
लिवर

लिवर

असुरक्षित
लिवर की बीमारी वाले मरीजों को डिकवोज़ एमआर टैबलेट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह उनके लिए नुकसानदायक हो सकती है.
All

फैक्ट बॉक्स

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

पेन ऐनैल्गेसिक्स
Related products
Products related to Dicwoz MR Tablet
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Nuvon healthcare
Address: 247 खसरा नं.207, मलोया, चंडीगढ़, 160025

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
close sheet