Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
डिक्लोरन ए इंजेक्शन 1
डिक्लोरन ए इंजेक्शन 2
Banned for sale, As per the drugs and cosmetics act 1940

डिक्लोरन ए इंजेक्शन

डिक्लोफेनक (NA)+ Paracetamol (NA)
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
डिक्लोरन ए इंजेक्शन एक दर्दनिवारक दवा है. इसका इस्तेमाल रूमेटॉइड आर्थराइटिस, एंकीलोजिंग स्पोंडिलाइटिस (कमर और पीठ के निचले हिस्से में लगातार दर्द और अकड़न) और ऑस्टियोआर्थराइटिस जैसी स्थितियों में दर्द और सूजन को कम करने के लिए किया जाता है. इसका इस्तेमाल बुखार, मांसपेशियों में दर्द, पीठ दर्द, दांत दर्द या कान और गले में दर्द से राहत देने के लिए भी किया जा सकता है.

लेखक डॉ. साक्षी जैन, एमएस, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. सचिन गुप्ता, एमडी फैर्मकोलोगी, MBBS,
लास्ट अपडेटेड on 10 अक्टूबर 2026 | 01:02 एएम (Ist)
₹83.6 एमआरपी₹91.889% की छूट 
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार यह प्रोडक्ट बिक्री के लिए प्रतिबंधित है
(लागू टैक्स सहित)
 
 
0
footer-icon

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon

सामान्य जानकारी

शामिल है

डिक्लोफेनक (NA)+ Paracetamol (NA)

मार्केटर

Lekar Pharma Ltd

स्टोरेज के निर्देश

30°c से कम तापमान पर स्टोर करें
अपनी भाषा चुनें हिंदी
डिक्लोरन ए इंजेक्शन 1
डिक्लोरन ए इंजेक्शन 2

परिचय

डिक्लोरन ए इंजेक्शन को आमतौर पर डॉक्टर या नर्स द्वारा दिया जाता है और इसे स्वयं से नहीं लगाया जाना चाहिए. आपको डॉक्टर के सलाह के अनुसार नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करना चाहिए. आपके दर्द के लेवल और आपकी ज़रूरतों के अनुसार आपका डॉक्टर आपकी डोज़ और डोज़ के बीच समय के अंतर को बदल सकता है. डॉक्टर द्वारा निर्धारित मात्रा या अवधि से अधिक समय के लिए इसका इस्तेमाल न करें.

इस दवा के कुछ सामान्य साइड इफेक्ट में मिचली आना, उल्टी, पेट दर्द, भूख में कमी, सीने में जलन, और डायरिया शामिल हैं. अगर इनमें से किसी भी साइड इफेक्ट से आप परेशान हैं या समय के साथ वह ठीक नहीं होते हैं, तो आपको अपने डॉक्टर को बताना चाहिए. आपको वैकल्पिक दवा देकर या डोज़ को एडजस्ट करके आपका डॉक्टर इन साइड इफेक्ट को कम करने के या उनकी रोकथाम के तरीकों से आपकी मदद कर सकता है.

हो सकता है यह दवा हर किसी के लिए उचित न हो. इसे लेने से पहले, अगर आपको दिल, किडनी, लिवर से संबंधित कोई समस्या है या पेट के अल्सर हैं तो अपने डॉक्टर को इसके बारे में बताएं. यह सुनिश्चित करने के लिए कि यह आपके लिए सुरक्षित है, अपने डॉक्टर को अन्य सभी दवाओं के बारे में बताएं जो आप ले रहे हैं. गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं को इस दवा का इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टरों से परामर्श करना चाहिए.

डिक्लोरन ए इंजेक्शन के मुख्य इस्तेमाल

डिक्लोरन ए इंजेक्शन के फायदे

दर्द निवारक
डिक्लोरन ए इंजेक्शन एक कॉम्बिनेशन दवा है, जिसका इस्तेमाल थोड़े समय के लिए दर्द, सूजन और इन्फ्लेमेशन से राहत पाने के लिए किया जाता है. यह मस्तिष्क में उन केमिकल मैसेंजरों को रिलीज करने से रोकता है जो हमें बताते हैं कि हमें दर्द है. यह कमर दर्द, कान का दर्द, गले के दर्द, दांत के दर्द और साथ ही आर्थराइटिस के दर्द से भी प्रभावी रूप से राहत देता है.
पूरे फायदे के लिए इसे डॉक्टर के बताए अनुसार ही लें. जरूरत से ज्यादा खुराक या लंबे समय तक इसका सेवन ना करें क्योंकि यह खतरनाक हो सकता है. आमतौर पर आपको सबसे कम पॉवर वाली डोज लेनी चाहिए जो थोड़े समय के लिए सही ढंग से असर करे. यह आपको रोजमर्रा के कामों को आसानी से करने में और एक बेहतर जीवन जीने में मदद करेगा.

डिक्लोरन ए इंजेक्शन के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. अगर साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें
डिक्लोरेन ए के सामान्य साइड इफेक्ट
  • मिचली आना
  • उल्टी
  • पेट दर्द/एपिगैस्ट्रिक दर्द
  • सीने में जलन
  • डायरिया
  • भूख में कमी

डिक्लोरन ए इंजेक्शन का इस्तेमाल कैसे करें

आपका डॉक्टर या नर्स आपको यह दवा देगा. कृपया स्वयं उपयोग ना करें.

डिक्लोरन ए इंजेक्शन किस प्रकार काम करता है

डिक्लोरन ए इंजेक्शन दो दवाओं का मिश्रण हैःडिक्लोफेनक और पैरासिटामोल. ये दवाएं दर्द, बुखार और सूजन (लालिमा और सूजन) के लिए जिम्मेदार रासायनिक मैसेंजर की क्रिया को रोककर काम करती हैं.

ख़ास टिप्स

  • दर्द और सूजन से राहत के लिए आपको यह दवा दी गई है.
  • इससे चक्कर और नींद आ सकती है. जब तक आप यह न जान लें कि यह आपको कैसे प्रभावित करता है तब तक गाड़ी न चलाएं या ऐसा कोई काम न करें जिसमें मानसिक फोकस की आवश्यकता होती है.
  • डिक्लोरन ए इंजेक्शन लेते समय शराब का सेवन न करें क्योंकि इससे बहुत अधिक ड्राउजिनेस हो सकती है और लिवर को नुकसान होने का जोखिम बढ़ सकता है.
  • अपने डॉक्टर से बिना पूछे इसे किसी भी ऐसी दवा के साथ ना लें जिसमें एसिटामिनोफेन (दर्द/बुखार या खांसी-जुकाम की दवाएं) हो. 

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

सावधानी बरतें
डिक्लोरन ए इंजेक्शन लेते समय शराब का इस्तेमाल सावधानी के साथ करना चाहिए.
गर्भावस्था

गर्भावस्था

असुरक्षित
गर्भावस्था के दौरान डिक्लोरन ए इंजेक्शन बहुत असुरक्षित है. इससे गर्भ में पल रहे बच्चे को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है और बच्चे में जन्म से जुड़ी समस्याएं या गर्भपात का खतरा बढ़ सकता है. अगर आप गर्भवती हैं या गर्भधारण करने की योजना बना रही हैं, तो इस दवा का इस्तेमाल न करें.
स्तनपान

स्तनपान

असुरक्षित
डिक्लोरन ए इंजेक्शन का स्तनपान के दौरान इस्तेमाल असुरक्षित है. स्टडीज़ से पता चलता है कि यह दवा बच्चे के लिए नुकसानदायक हो सकती है.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

असुरक्षित
डिक्लोरन ए इंजेक्शन के कारण सतर्कता या एकाग्रता में कमी आ सकती है, नजर धुंधली हो सकती है और आपको नींद या चक्कर आ सकते हैं. इन लक्षणों के महसूस होने पर वाहन न चलाएं.
डिक्लोरन ए इंजेक्शन के इस्तेमाल से कुछ मरीजों में सिरदर्द, धुंधला दिखाई देने, या बेहोशी की समस्या हो सकती है. यह आपके ड्राइव करने की क्षमता को प्रभावित कर सकती है.
किडनी

किडनी

असुरक्षित
किडनी की बीमारी वाले मरीजों को डिक्लोरन ए इंजेक्शन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह उनके लिए नुकसानदायक हो सकती है.
लिवर

लिवर

असुरक्षित
लिवर की बीमारी वाले मरीजों को डिक्लोरन ए इंजेक्शन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह उनके लिए नुकसानदायक हो सकती है.
हालांकि, जिन लोगों को लिवर की गंभीर बीमारी या एक्टिव लिवर डिजीज है, उन्हें डिक्लोरन ए इंजेक्शन लेने की सलाह नहीं दी जाती.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

डिक्लोरन ए इंजेक्शन दो दवाओं का मिश्रण हैःडिक्लोफेनक और पैरासिटामोल. यह दवा दर्द और सूजन से राहत देने में मदद करती है. यह शरीर में दर्द और सूजन उत्पन्न करने वाले रासायनिक पदार्थों के स्तर को कम करती है. पैरासिटामोल/एसेटामिनोफेन जल्दी काम करना शुरू कर देती है जिसका अर्थ यह है कि इसका असर दिखने में बहुत कम समय लगता है. यह लक्षणों से तब तक राहत देने में मदद करता है, जब तक कि डिक्लोफेनक काम करना शुरू न कर दे.
हां, डिक्लोरन ए इंजेक्शन का लंबे समय तक इस्तेमाल किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है. सामान्य किडनी प्रोस्टाग्लैंडिन नामक एक रसायन उत्पन्न करते हैं जो उन्हें नुकसान से बचाते हैं. पेनकिलर्स लेने से शरीर में प्रोस्टाग्लैंडिन का स्तर कम हो जाता है, जिससे लंबे समय में किडनी को नुकसान हो सकता है. किडनी की बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए पेनकिलर्स का इस्तेमाल असुरक्षित हो सकता है, इसलिए इन्हें लेने से बचना चाहिए.
अगर पहले से पता हो कि इस दवा के किसी भी कम्पोनेंट या घटक या अन्य दर्द निवारक (NSAID) दवाओं से मरीज को एलर्जी है, तो ऐसे मरीजों के लिए डिक्लोरन ए इंजेक्शन का इस्तेमाल हानिकारक माना जाता है. जिन मरीजों को पहले पेट का अल्सर रहा है या जिन्हें फिलहाल पेट का अल्सर या पेट में बार-बार ब्लीडिंग की समस्या है, उन्हें इस दवा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. जिन मरीजों को हार्ट फेल, हाई ब्लड प्रेशर और लिवर या किडनी से जुड़े रोग पहले हो चुके हैं उन्हें भी इस दवा के इस्तेमाल से बचना चाहिए.
नहीं, डिक्लोरन ए इंजेक्शन को निर्धारित खुराक से अधिक लेने से मिचली आना, उल्टी, सीने में जलन, बदहजमी, डायरिया जैसे साइड इफेक्ट की संभावनाएं बढ़ सकती हैं और लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर आपकी किडनी को भी नुकसान पहुंच सकता है. अगर आपको इस दवा की सलाह दी गई खुराक से दर्द या दर्द की गंभीरता बढ़ रही है, तो कृपया दोबारा मूल्यांकन के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श करें.

फैक्ट बॉक्स

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

पेन ऐनैल्गेसिक्स
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Lekar Pharma Ltd
Address: सेठ गोविंदराव स्मृति 83 बी&सीडीआर ए बी रोड वर्ली मुंबई एमएच 400018 इंडिया

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
close sheet