Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
Sku Image
Sku Image
sold out tag

डर्मोक्विनोल 8% क्रीम

Clioquinol (Iodochlorhydroxyquin) (8% w/w)
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डर्मोक्विनोल 8% क्रीम हाइड्रॉक्सीक्विनोलिन एंटीफंगल एजेंट नामक दवाओं के वर्ग से संबंधित है. यह इन्फेक्शन उत्पन्न करने वाली फंगी को मारता है, जिससे लक्षणों में आराम मिलता है. इस दवा का इस्तेमाल त्वचा में फंगल इन्फेक्शन और बाहरी कान के बैक्टीरियल इन्फेक्शन के इलाज में किया जाता है.

लेखक डॉ. स्वाति मिश्रा, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. राजीव शर्मा, एमबीए, एमबीबीएस,
लास्ट अपडेटेड on 28 Aug 2026 | 01:01 AM (IST)
एमआरपी₹15.73
आर्डर की न्यूनतम मात्रा
इस ऑफर कीमत का लाभ उठाने के लिए आपके ऑर्डर में इस प्रोडक्ट की न्यूनतम मात्रा होनी चाहिए. न्यूनतम ऑर्डर क्वांटिटी से हम उस आइटम के लिए कम कीमत प्रदान कर पाते हैं अन्यथा इसे भेजना महंगा पड़ेगा.
 
 
0
footer-icon

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon

सामान्य जानकारी

शामिल है

Clioquinol (Iodochlorhydroxyquin) (8% w/w)

मार्केटर

East India Pharmaceutical Works Ltd

स्टोरेज के निर्देश

30°c से कम तापमान पर स्टोर करें
अपनी भाषा चुनें हिंदी
डर्मोक्विनोल 8% क्रीम image
डर्मोक्विनोल 8% क्रीम image

परिचय

डर्मोक्विनोल 8% क्रीम का इस्तेमाल आपके डॉक्टर द्वारा बताई गई खुराक और अवधि के अनुसार किया जाना चाहिए. यह दवा केवल बाहरी उपयोग के लिए है और अधिक लाभ प्राप्त करने के लिए नियमित रूप से इस्तेमाल की जानी चाहिए. आवश्यकता से अधिक इस्तेमाल न करें क्योंकि ऐसा करने से आपकी स्थिति तेजी से ठीक नहीं होगी बल्कि केवल साइड इफेक्ट बढ़ेंगे. ऑइंटमेंट को लगाने से पहले प्रभावित क्षेत्र साफ और सूखा होना चाहिए. इस दवा को लगाने से पहले और बाद में आपको अपने हाथों को अच्छी तरह धोना चाहिए.

यह जलन का अहसास, खुजली,, चकत्ते, त्वचा की सूजन, और लगाने के तुरंत बाद लालिमा पैदा कर सकता है. हालांकि, ये साइड इफेक्ट अस्थायी होते हैं और आमतौर पर अपने आप ही समाप्‍त हो जाते हैं. अगर ये लंबे समय तक बने रहते हैं तो डॉक्टर को बताएं.

आंखों के संपर्क में ना आने दें. सीधे आंखों में चले जाने पर, अपनी आंखों को तुरंत पानी से धो लें और मेडिकल सहायता प्राप्त करें. अगर किसी व्यक्ति को इससे या इसके किसी घटक से एलर्जी है तो इसका इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए. अगर आप गर्भवती हैं, गर्भवती होने की योजना बना रही हैं, या स्तनपान करा रही हैं तो अपने डॉक्टर को बताएं.

डर्मोक्विनोल क्रीम के फायदे

कान के बाहरी हिस्से में बैक्टीरियल इन्फेक्शन
डर्मोक्विनोल 8% क्रीम का उपयोग बैक्टीरिया जैसे सूक्ष्मजीवों के कारण बाहरी कान की त्वचा में संक्रमण के इलाज के लिए किया जाता है. यह संक्रमण फैलाने वाले सूक्ष्मजीवों को मारकर और उनके विकास को अवरुद्ध करके काम करता है, जिससे संक्रमण ठीक हो जाता है और लक्षणों से राहत मिलती है. बीमारी के लक्षण खत्‍म होने के बाद भी आपको तब तक इस दवा का इस्तेमाल करना चाहिए जब तक इसको लेने की सलाह दी गई हो, अन्यथा लक्षण वापस आ सकते हैं. जिस इन्फेक्शन का इलाज आप करवा रहे हैं उसके प्रकार के आधार पर, यह कई हफ्ते हो सकते हैं. आपकी त्वचा पूरी तरह से ठीक होने के बाद भी, आपको कभी-कभी लक्षणों को वापस आने से रोकने के लिए इसे लगाना पड़ सकता है.
त्वचा में फंगल इन्फेक्शन
डर्मोक्विनोल 8% क्रीम को कवक से होने वाले त्वचा संक्रमण के इलाज के लिए उपयोग किया जाता है. यह फंगी को मारकर और उनके विकास को अवरुद्ध करके काम करता है. यह इन्फेक्शन के कारण होने वाले कई लक्षणों जैसे दर्द और खुजली से राहत प्रदान करता है और उपचार प्रक्रिया को तेजी से बढ़ाता है. अगर आपके लक्षण ठीक हो गए हैं तब भी, निर्धारित अवधि तक इसका इस्तेमाल जारी रखें. इससे इंफेक्शन दोबारा होने का खतरा कम होगा. डॉक्टर की सलाह के अनुसार इस दवा का इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा अधिक बेहतर होगी.

डर्मोक्विनोल क्रीम के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. अगर साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें
डर्मोक्विनोल के सामान्य साइड इफेक्ट
  • जलन का अहसास
  • खुजली
  • रैश
  • त्वचा की सूजन
  • एरीथेमा (त्वचा लाल होना)

डर्मोक्विनोल क्रीम का इस्तेमाल कैसे करें

यह दवाई केवल बाहरी इस्तेमाल के लिए है. इसे डॉक्टर द्वारा बताई गई खुराक और अवधि के अनुसार लें. इस्तेमाल करने के पहले लेवल की जांच कर लें. प्रभावित हिस्से को साफ़ करें और सूखने के बाद वहां क्रीम लगाएं. इसे लगाने के बाद अपने हाथों को धो लें, अगर प्रभावित हिस्सा हाथ पर ही हो तो हाथ ना धोएं.

डर्मोक्विनोल क्रीम किस प्रकार काम करता है

क्लायोक्विनोल हाइड्रोक्सीक्विनोलीन एंटीफंगल एजेंट नामक दवाओं की श्रेणी से संबंधित है. यह डीएनए के संश्लेषण के साथ पारस्परिक क्रिया करता है और इस तरह यह संक्रमण पैदा करने वाले फंगस को मार डालता है. इसे एक स्टेरॉयड (सूजन को कम करने के लिए) या एक एंटीबैक्टीरियल एजेंट (बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण को कम करने के लिए) के साथ भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

ख़ास टिप्स

  • डर्मोक्विनोल 8% क्रीम को दिन में दो बार या आपके डॉक्टर की सलाह के अनुसार लगाया जाना चाहिए.
  • डॉक्टर द्वारा निर्धारित मात्रा या अवधि से अधिक समय के लिए इस दवा का इस्तेमाल न करें.
  • हर बार लगाने से पहले, प्रभावित क्षेत्र को साबुन और पानी से धोएं तथा अच्छी तरह से सूखाएं. 
  • ध्यान रखें कि यह आंखों, नाक या मुंह में न जाए. अगर गलती से दवा इन क्षेत्रों में लग जाती है, तो इसे ठंडे पानी से धो लें.
  • जब तक डॉक्टर न कहे, इलाज किए जा रहे क्षेत्र को एयरटाइट ड्रेसिंग जैसे कि बैंडेज से कवर न करें क्योंकि ऐसा करने से साइड इफेक्ट का जोखिम बढ़ सकता है.

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

किसी प्रभाव की जानकारी प्राप्त/उपलब्ध नहीं है
गर्भावस्था

गर्भावस्था

डॉक्टर की सलाह लें
गर्भावस्था के दौरान डर्मोक्विनोल 8% क्रीम का उपयोग कितना सुरक्षित है, यह अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है. गर्भवती महिलाओं पर इस दवा के पर्याप्त और सटीक शोध उपलब्ध नहीं हैं, और जानवरों पर किए गए परीक्षणों के आंकड़े भी प्रजनन सुरक्षा (Reproductive toxicity) के बारे में जानकारी देने के लिए काफी नहीं हैं. आपके डॉक्टर इस दवा को पर्चे पर लिखने से पहले, इसके फायदों और इससे होने वाले संभावित खतरों की अच्छी तरह जाँच करेंगे.
स्तनपान

स्तनपान

डॉक्टर की सलाह लें
स्तनपान के दौरान डर्मोक्विनोल 8% क्रीम का इस्तेमाल करना असुरक्षित हो सकता है. मानवो पर किए गए अध्ययनों से पता चलता है कि इस दवा का असर मां के दूध में आ सकता है, जिससे बच्चे को नुकसान पहुंच सकता है. इसे तभी इस्तेमाल करना चाहिए जब इसका फायदा संभावित जोखिम से ज्यादा हो. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

किसी प्रभाव की जानकारी प्राप्त/उपलब्ध नहीं है
किडनी

किडनी

किसी प्रभाव की जानकारी प्राप्त/उपलब्ध नहीं है
लिवर

लिवर

किसी प्रभाव की जानकारी प्राप्त/उपलब्ध नहीं है

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्लियोक्विनॉल क्रीम का इस्तेमाल त्वचा के इन्फेक्शन जैसे एक्जिमा (खुजली वाली त्वचा), एथलीट फुट (रिंगवर्म इन्फेक्शन, पैर का फंगल इन्फेक्शन), जॉक इच (ग्रोइन एरिया का फंगल इन्फेक्शन) और अन्य रिंगवर्म इन्फेक्शन के इलाज के लिए किया जाता है.

फैक्ट बॉक्स

रासायनिक वर्ग

Chloroquinolines

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

डर्मा

एक्शन क्लास

Quinoline Derivatives
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं

यूजर का फीडबैक

फंगल इन्फेक्शन
48%
त्वचा का संक्रमण
38%
अन्य
14%
बढ़िया
73%
औसत
20%
खराब
7%
कोई दुष्प्रभाव नहीं
78%
त्वचा की सूजन
11%
जलन का अहसास
11%
भोजन के साथ या उसके बिना
67%
खाने के साथ
33%
महंगा
48%
महंगा नहीं
33%
औसत
19%
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: East India Pharmaceutical Works Ltd
Address: 6, नंदलाल बोस सरानी,कोलकाता -700071

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

close sheet