Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
Sku Image
Sku Image
Sku Image
Sku Image
sold out tag

सेलसिमोंट-एफए टैबलेट एसआर

मोंटेलुकास्ट (10mg)+ Fexofenadine (120mg)+ Acebrophylline (200mg)
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
सेलसिमोंट-एफए टैबलेट एसआर एक कॉम्बिनेशन दवा है जिसका इस्तेमाल अस्थमा की रोकथाम के लिए किया जाता है. यह एलर्जी के लक्षणों जैसे कि बहती नाक, बंद नाक, छींक, आंखों से पानी आना और कंजेशन या स्टफिनेस से राहत देता है. यह वायुमार्ग की मांसपेशियों को रिलेक्स करने में मदद करता है, जिससे वे चौड़ी हो जाती हैं तथा सांस लेना आसान हो जाता है.

लेखक डॉ. साक्षी जैन, एमएस, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. मेखला चंद्रा, MD, MBBS,
लास्ट अपडेटेड on 22 जन 2026 | 01:10 AM (Ist)
₹176 एमआरपी₹196.8811% की छूट 
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार
 
 
0
footer-icon

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹30 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
₹30 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
offer icon
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹30 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
₹30 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon

सामान्य जानकारी

शामिल है

मोंटेलुकास्ट (10mg)+ Fexofenadine (120mg)+ Acebrophylline (200mg)

मार्केटर

Neocell Science Pharmaceuticals Pvt Ltd

स्टोरेज के निर्देश

30°c से कम तापमान पर स्टोर करें
अपनी भाषा चुनें हिंदी
सेलसिमोंट-एफए टैबलेट एसआर image
सेलसिमोंट-एफए टैबलेट एसआर image
सेलसिमोंट-एफए टैबलेट एसआर image
सेलसिमोंट-एफए टैबलेट एसआर image

परिचय

सेलसिमोंट-एफए टैबलेट एसआर को डॉक्टर द्वारा सलाह दी गई खुराक और अवधि के अनुसार भोजन के साथ या बिना भोजन के लिया जाता है. डोज़ आपकी कंडीशन और दवा के प्रति आपके रिसपॉन्स पर निर्भर करेगी. डॉक्टर ने जितने समय तक लेने को कहा है, उतने समय तक इस दवा को लेते रहें. अगर आप इलाज को जल्दी रोकते हैं तो आपके लक्षण वापस आ सकते हैं और आपकी स्थिति और भी खराब हो सकती है. आप जो भी दूसरी दवाएं ले रहे हैं, उनके बारे में अपनी हेल्थकेयर टीम को बताएं, क्योंकि वे इस दवा के असर को प्रभावित कर सकती हैं या खुद इससे प्रभावित हो सकती हैं.

सबसे सामान्य साइड इफेक्ट्स मिचली आना, उल्टी, पेट दर्द, त्वचा की खुजली, और सिरदर्द हैं. इनमें से अधिकांश अस्थायी होते हैं और आमतौर पर समय के साथ सही हो जाते हैं. अगर आप इनमें से किसी भी साइड इफेक्ट को लेकर चिंतित हैं तो अपने डॉक्टर से बात करें. इस दवा से आपको चक्कर या नींद आ सकती है. इसलिए, जब तक आप यह न जान लें कि यह दवा आपको कैसे प्रभावित करती है, तब तक ड्राइव या ऐसा कोई काम न करें जिसमें मानसिक फोकस की आवश्यकता होती है. यह दवा लेने के दौरान शराब पीने से बचें क्योंकि इससे आपको अधिक नींद आ सकती है.

इसे लेने से पहले, अगर आपको किडनी या लिवर से संबंधित कोई बीमारी है तो आपको अपने डॉक्टर को इसके बारे में बताना चाहिए ताकि वह आपको एक उचित डोज़ दे सके. अगर आप गर्भवती हैं, गर्भधारण की योजना बना रही हैं या स्तनपान करवा रही हैं तो भी आपको अपने डॉक्टर को बताना चाहिए.

सेलसिमोंट-एफए टैबलेट एसआर के मुख्य इस्तेमाल

सेलसिमोंट-एफए टैबलेट एसआर के फायदे

अस्थमा
अस्थमा एक ऐसी स्थिति है जिसमें आपकी श्वसन वाहिकाएं संकीर्ण हो जाती हैं और इसके परिणामस्वरूप, सांस लेना कठिन हो जाता है. सेलसिमोंट-एफए टैबलेट एसआर वायु मार्गों की मांसपेशियों को रिलेक्स करके तथा इन्हें चौड़ा करके काम करता है. यह बलगम को ढीला करके और खांसी में बाहर निकलने में मदद करके कंजेशन/ घुटन से राहत देता है. इससे आपके लिए सांस लेना आसान हो जाता है और आपको छाती में जकड़न, सांस फूलना, व्हीजिंग और खांसी जैसे लक्षणों से राहत मिलती है. नियमित व्यायाम और योग लंबे समय में अस्थमा के लक्षणों को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं, और आपके स्वास्थ्य में सुधार लाते हैं.

सेलसिमोंट-एफए टैबलेट एसआर के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. अगर साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें
सेल्सिमोंट-एफए के सामान्य साइड इफेक्ट
  • मिचली आना
  • उल्टी
  • डायरिया
  • रैश
  • श्वसन तंत्र के उपरी हिस्से में संक्रमण
  • कब्ज
  • पेट में परेशानी
  • पेट में फैलाव
  • सीने में जलन
  • भूख में कमी
  • नाक में सूजन
  • सफेद रक्त कोशिकाओं (वाइट ब्लड सेल्स) की संख्या में वृद्धि

सेलसिमोंट-एफए टैबलेट एसआर का इस्तेमाल कैसे करें

इस दवा की सही खुराक और इसे कितने समय तक लेना है, यह जानने के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें. इसे साबुत निगल लें. इसे चबाएं, कुचलें या तोड़ें नहीं. सेलसिमोंट-एफए टैबलेट एसआर खाने के साथ या बिना खाना खाए भी लिया जा सकता है.

सेलसिमोंट-एफए टैबलेट एसआर किस प्रकार काम करता है

सेलसिमोंट-एफए टैबलेट एसआर तीन दवाओं का मिश्रण हैःमोंटेलुकास्ट, फेक्सोफेनाडाइन और एसेब्रोफिलिन. मोंटेलुकास्ट एक ल्यूकोट्रिएन एंटागोनिस्ट है. यह एक केमिकल मैसेंजर लियोकोट्रीन की क्रिया को अवरुद्ध करके काम करता है. यह वायुमार्गों और नाक में सूजन को कम करता है, और एलर्जी के लक्षणों में सुधार करता है. फेक्सोफेनाडाइन एक एंटीएलर्जिक है जो एलर्जी के लक्षणों, जैसे नाक बहना, आंख से पानी आना, छींक से राहत देता है. एसेब्रोफिलिन एक म्यूकोलिटिक है जो म्यूकस (बलगम) को पतला और ढीला करता है, जिससे खांसने में आसानी होती है.

ख़ास टिप्स

  • आपको अस्थमा की रोकथाम के लिए सेलसिमोंट-एफए टैबलेट एसआर लेने की सलाह दी गई है.
  • इसे हर रोज एक ही समय पर ले, अच्छा होगा कि शाम के खाने के बाद.
  • इसे किसी भी फ्रूट जूस (जैसे सेब, नारंगी या ग्रेपफ्रूट) के साथ न लें क्योंकि वे दवा को कम प्रभावी बना सकते हैं.
  • यह तुरंत काम नहीं करता है और अचानक होने वाली सांस लेने की समस्याओं से राहत देने के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए. सांस लेने में अचानक कठिनाई को नियंत्रित करने के लिए अपने रेस्क्यू इनहेलर का उपयोग करें. 
  • आपका डॉक्टर आपके शरीर में दवा के स्तर की निगरानी के लिए नियमित ब्लड टेस्ट ले सकता है.
  • इस दवा को लेने के 30 मिनट के भीतर एंटासिड का इस्तेमाल करने से बचें. यह आपके शरीर के लिए इस दवा को अवशोषित करना कठिन बना सकता है.
  • अगर आप धूम्रपान करते हैं या आपको वायरल इन्फेक्शन है तो अपने डॉक्टर को सूचित करें. आपकी खुराक को एडजस्ट करना पड़ सकता है.
  • अपने डॉक्टर से बात किए बिना इसका इस्तेमाल बंद न करें, चाहे आप बेहतर महसूस कर रहे हों.

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

सावधानी बरतें
सेलसिमोंट-एफए टैबलेट एसआर लेते समय शराब का इस्तेमाल सावधानी के साथ करना चाहिए.
गर्भावस्था

गर्भावस्था

डॉक्टर की सलाह लें
गर्भावस्था के दौरान सेलसिमोंट-एफए टैबलेट एसआर लेने की सलाह नहीं दी जाती , क्योंकि जानवरों पर किए गए अध्ययनों में यह गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए नुकसानदायक पाया गया है. हालांकि, कुछ गंभीर स्थितियों में डॉक्टर इसे तब दे सकते हैं जब इसके फायदे संभावित जोखिमों से ज्यादा हों.
स्तनपान

स्तनपान

सावधानी बरतें
यदि आप स्तनपान करवाती हैं तो आपको सेलसिमोंट-एफए टैबलेट एसआर का इस्तेमाल सावधानी से करना चाहिए. मां का इलाज पूरा होने और दवा के शरीर से पूरी तरह निकल जाने तक स्तनपान रोक देना चाहिए.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

असुरक्षित
सेलसिमोंट-एफए टैबलेट एसआर के कारण सतर्कता या एकाग्रता में कमी आ सकती है, नजर धुंधली हो सकती है और आपको नींद या चक्कर आ सकते हैं. इन लक्षणों के महसूस होने पर वाहन न चलाएं.
किडनी

किडनी

सावधानी बरतें
किडनी की बीमारियों से पीड़ित मरीजों में सेलसिमोंट-एफए टैबलेट एसआर का इस्तेमाल सावधानी के साथ किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
लिवर

लिवर

असुरक्षित
लिवर की बीमारी वाले मरीजों को सेलसिमोंट-एफए टैबलेट एसआर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह उनके लिए नुकसानदायक हो सकती है.
All

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इसे किसी भी फ्रूट जूस (जैसे सेब, नारंगी या ग्रेपफ्रूट) के साथ न लें क्योंकि वे दवा को कम प्रभावी बना सकते हैं. सेलसिमोंट-एफए टैबलेट एसआर लेते समय शराब न पीएं. शराब पीने से सेलसिमोंट-एफए टैबलेट एसआर के कारण सुस्ती या नींद की गंभीरता बढ़ेगी.
नहीं, सेलसिमोंट-एफए टैबलेट एसआर को डॉक्टर की सलाह से जारी रखना चाहिए. अगर आपको सेलसिमोंट-एफए टैबलेट एसआर के इस्‍तेमाल से कोई समस्या महसूस होती है तो अपने डॉक्टर को सूचित करें.
हां, सेलसिमोंट-एफए टैबलेट एसआर के इस्तेमाल करने से कुछ मरीजों को चक्कर आ सकता है (बेहोशी, कमजोरी, अस्थिरता या सिर चकराना जैसे लक्षण अनुभव होना). अगर आपको चक्कर या सिर में हल्कापन महसूस हो तो कुछ देर आराम करें और जब बेहतर महसूस करने लगें तो उसके बाद काम करें.
नहीं, सेलसिमोंट-एफए टैबलेट एसआर को निर्धारित खुराक से अधिक लेने पर यह अधिक प्रभावी नहीं होगा, बल्कि ऐसा करने से साइड इफेक्ट बढ़ सकते हैं. अगर लक्षण और भी खराब हो रहे हैं, तो कृपया दोबारा मूल्यांकन के लिए डॉक्टर से परामर्श करें.
इस दवा को उसी कंटेनर में रखें जिसमें यह आई है और कंटेनर को अच्छी तरह बंद रखें. पैक या लेबल पर दिए गए निर्देशों के अनुसार इसे स्टोर करें. इस्तेमाल न की गई दवा को नष्ट कर दें. यह ध्यान रखें कि इसे बच्चे, पालतू जानवर या कोई और गलती से न खा ले.

फैक्ट बॉक्स

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

रेस्पिरेटरी
संबंधित आयुर्वेदिक सामग्रियां
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं

यूजर का फीडबैक

अन्य
100%
खराब
100%
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Neocell Science Pharmaceuticals Pvt Ltd
Address: H.NO.16-2-668/3 मालकपेट हैदराबाद हैदराबाद तेलंगाना 500036 भारत

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
close sheet