Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
बाइसर टैबलेट 1
बाइसर टैबलेट 2
बाइसर टैबलेट 3
बाइसर टैबलेट 4
Sold out, We're noting the medicine down to get it from the manufacturer.
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
बाइसर टैबलेट एक दर्द निवारक दवा है. यह मध्यम दर्द और बुखार को कम करने में मदद करता है. इसका इस्तेमाल विभिन्न स्थितियों जैसे कि मांसपेशियों में दर्द, पीठ दर्द, जोड़ों में दर्द, मासिक धर्म में ऐंठन और दांत दर्द में किया जाता है.

लेखक डॉ. सायेडा आफिया, एमबीए, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. मेखला चंद्रा, MD, MBBS,
लास्ट अपडेटेड on 25 सितंबर 2026 | 01:01 AM (Ist)
₹73.5 एमआरपी₹83.4412% की छूट 
(लागू टैक्स सहित)
 
 
0
footer-icon
sku_image
बाइसर टैबलेट वर्तमान में बिक चुके हैं
Same composition alternative:
फ्लोज़ेन-प्लस टैबलेट
₹123₹133.25
यहां से उपलब्ध विकल्प मैनकाइंड
बिक चुके हैं
बाइसर टैबलेट
बाइसर टैबलेट
10 टेबलेट्स की स्ट्रिप
₹73.5
₹83.44
tag icon
समान सॉल्ट कॉम्बिनेशन
फ्लोज़ेन-प्लस टैबलेट
फ्लोज़ेन-प्लस टैबलेट
10 टेबलेट्स की स्ट्रिप
by Mankind Pharma Ltd
डिलीवरी का समय 60 मिनट
₹123
₹10.5 प्रति टैबलेट

₹105

के लिए ऑर्डर
₹1200

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के पहली बार उपयोग करने वाले यूज़र के लिए न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर 200 तक का 10% कैशबैक.
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के पहली बार उपयोग करने वाले यूज़र के लिए न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर 200 तक का 10% कैशबैक.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के पहली बार उपयोग करने वाले यूज़र के लिए न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर 200 तक का 10% कैशबैक.
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के पहली बार उपयोग करने वाले यूज़र के लिए न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर 200 तक का 10% कैशबैक.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon

सामान्य जानकारी

शामिल है

डिक्लोफेनक (50mg)+ Paracetamol (325mg)+ Serratiopeptidase (15mg)

मार्केटर

Biovatic Lifescience

स्टोरेज के निर्देश

30°c से कम तापमान पर स्टोर करें
अपनी भाषा चुनें हिंदी
बाइसर टैबलेट 1
बाइसर टैबलेट 2
बाइसर टैबलेट 3
बाइसर टैबलेट 4

परिचय

बाइसर टैबलेट को भोजन के साथ लेना चाहिए. यह आपको पेट की गड़बड़ी से बचाएगा. डोज़ और इलाज का समय इस बात पर निर्भर करते हैं कि आप इसे किस लिए ले रहे हैं और यह आपके लक्षणों में आपकी कितनी बेहतर तरह से मदद कर रही है. अगर आप बेहतर महसूस करने लगे हैं तब भी डॉक्टर की सलाह के बिना इसका सेवन बंद न करें और दवा लेते रहें.

इस दवा का इस्तेमाल करने से मिचली आना, उल्टी, सिरदर्द, वर्टिगो, पेट दर्द, अपच, और सीने में जलन जैसे कुछ सामान्य साइड इफेक्ट हो सकते हैं. अगर आपको ऐसे किसी भी साइड इफेक्ट का अनुभव होता है जो ठीक नहीं हो रहा है या और अधिक बिगड़ रहा है, तो आपको अपने डॉक्टर को बताना चाहिए. आपका डॉक्टर लक्षणों की रोकथाम या इन्हें कम करने के तरीके बता सकता है. सामान्य तौर पर, आपको अपने लक्षणों को नियंत्रित करने के लिए, आवश्यक कम मात्रा का उपयोग करने की कोशिश करनी चाहिए.

दवा का उपयोग करने से पहले, अगर आपको कोई अन्य बीमारी या विकार है, तो आपको अपने डॉक्टर को बताना चाहिए. इसके अलावा, यदि आप अन्य दवाएं ले रहे हैं तो वे इस दवा को प्रभावित कर सकती हैं या इससे प्रभावित हो सकती हैं, इसलिए अपने डॉक्टर को उन सभी दवाओं के बारे में बताएं जो आप ले रहे हैं. लिवर और किडनी के मरीजों में तथा अत्यधिक शराब पीने वाले लोगों को इसका इस्तेमाल सावधानी के साथ किया जाना चाहिए. गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को दवा का उपयोग करने से पहले डॉक्टरों से परामर्श करना चाहिए.

बाइसर टैबलेट के मुख्य इस्तेमाल

बाइसर टैबलेट के फायदे

दर्द निवारक
बाइसर टैबलेट दवाओं का एक मिश्रण है जिसका इस्तेमाल दर्द, इन्फ्लेमेशन और सूजन से कुछ समय के लिए राहत पाने के लिए किया जाता है. यह मस्तिष्क में उन केमिकल मैसेंजरों को रिलीज करने से रोकता है जो हमें बताते हैं कि हमें दर्द है. यह कमर दर्द, कान का दर्द, गले के दर्द, दांत के दर्द, माहवारी में होने वाले दर्द और साथ ही आर्थराइटिस के दर्द से भी प्रभावी रूप से राहत देता है.
अधिकतम लाभ पाने के लिए डॉक्टर की सलाह के अनुसार बाइसर टैबलेट लें. जरूरत से ज्यादा खुराक या लंबे समय तक इसका सेवन ना करें क्योंकि यह खतरनाक हो सकता है. आमतौर पर आपको सबसे कम पॉवर वाली डोज लेनी चाहिए जो थोड़े समय के लिए सही ढंग से असर करे. यह आपको रोजमर्रा के कामों को आसानी से करने में और एक बेहतर जीवन जीने में मदद करेगा.

बाइसर टैबलेट के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. अगर साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें
बाइसर के सामान्य साइड इफेक्ट
  • मिचली आना
  • उल्टी
  • अपच
  • सीने में जलन
  • डायरिया
  • पेट में दर्द
  • कब्ज
  • पेट की गैस
  • खून निकलना
  • गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल अल्सर

बाइसर टैबलेट का इस्तेमाल कैसे करें

इस दवा की सही खुराक और इसे कितने समय तक लेना है, यह जानने के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें. इसे साबुत निगल लें. इसे चबाएं, कुचलें या तोड़ें नहीं. आमतौर पर बाइसर टैबलेट को खाने के साथ या खाने के बाद लेना चाहिए.

बाइसर टैबलेट किस प्रकार काम करता है

बाइसर टैबलेट इन तीन दवाओं डिक्लोफेनक, पैरासिटामोल और सेरेटियोपेप्टिडेज से मिलकर बना है जो दर्द से आराम दिलाता है. डिक्लोफेनक एक नॉन-स्टेरॉयडल एंटी इंफ्लेमेटरी ड्रग (एनएसएआईडी) है और पैरासिटामोल एंटीपायरेटिक (बुखार कम करने वाली) दवा है. यह उन विशेष केमिकल मैसेंजर को मस्तिष्क में निकलने से रोकती है जिनकी वजह से दर्द या बुखार होता है. सेरेटियोपेप्टिडेज एक एंजाइम है जो सूजन वाले हिस्से पर असामान्य प्रोटीन को तोड़कर रोग को ठीक करता है.

ख़ास टिप्स

  • दर्द और सूजन से राहत के लिए आपको यह दवा दी गई है.
  • पेट खराब होने से बचने के लिए इसे भोजन के साथ लें.
  • इससे चक्कर और नींद आ सकती है. ये जाने बिना कि बाइसर टैबलेट आपको कैसे प्रभावित करता है, ड्राइव या ऐसा कोई भी काम ना करें, जिसमें एकाग्रता की आवश्यकता होती है.
  • बाइसर टैबलेट लेते समय शराब का सेवन न करें क्योंकि इससे बहुत अधिक ड्राउजिनेस हो सकती है और लिवर को नुकसान होने का जोखिम बढ़ सकता है.
  • अपने डॉक्टर से बिना पूछे इसे किसी भी ऐसी दवा के साथ ना लें जिसमें एसिटामिनोफेन (दर्द/बुखार या खांसी-जुकाम की दवाएं) हो. 

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

सावधानी बरतें
बाइसर टैबलेट लेते समय शराब का इस्तेमाल सावधानी के साथ करना चाहिए.
गर्भावस्था

गर्भावस्था

असुरक्षित
गर्भावस्था के दौरान बाइसर टैबलेट बहुत असुरक्षित है. इससे गर्भ में पल रहे बच्चे को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है और बच्चे में जन्म से जुड़ी समस्याएं या गर्भपात का खतरा बढ़ सकता है. अगर आप गर्भवती हैं या गर्भधारण करने की योजना बना रही हैं, तो इस दवा का इस्तेमाल न करें.
स्तनपान

स्तनपान

डॉक्टर की सलाह लें
स्तनपान के दौरान बाइसर टैबलेट का इस्तेमाल करना असुरक्षित हो सकता है. मानवो पर किए गए अध्ययनों से पता चलता है कि इस दवा का असर मां के दूध में आ सकता है, जिससे बच्चे को नुकसान पहुंच सकता है. इसे तभी इस्तेमाल करना चाहिए जब इसका फायदा संभावित जोखिम से ज्यादा हो. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

असुरक्षित
बाइसर टैबलेट के कारण सतर्कता या एकाग्रता में कमी आ सकती है, नजर धुंधली हो सकती है और आपको नींद या चक्कर आ सकते हैं. इन लक्षणों के महसूस होने पर वाहन न चलाएं.
किडनी

किडनी

सावधानी बरतें
किडनी की गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों में बाइसर टैबलेट का इस्तेमाल सावधानी के साथ किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
लिवर

लिवर

असुरक्षित
लिवर की बीमारी वाले मरीजों को बाइसर टैबलेट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह उनके लिए नुकसानदायक हो सकती है.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बाइसर टैबलेट तीन दवाओं का मिश्रण हैःडिक्लोफेनक, पैरासिटामोल, और सेरेटियोपेप्टिडेज. यह दवा दर्द और सूजन से राहत देने में मदद करती है. यह शरीर में दर्द और सूजन उत्पन्न करने वाले रासायनिक पदार्थों के स्तर को कम करती है.
हां, बाइसर टैबलेट अधिकांश रोगियों के लिए सुरक्षित है, हालांकि, कुछ रोगियों में इससे मिचली आना, उल्टी, पेट दर्द, सीने में जलन और डायरिया जैसे सामान्य अवांछित दुष्प्रभाव हो सकते हैं. अगर दवा की वजह से आपको लगातार कोई दिक्कत हो रही है, तो जल्द से जल्द अपने डॉक्टर को बताएं.
बाइसर टैबलेट का इस्तेमाल आमतौर पर शॉर्ट टर्म के लिए किया जाता है और दर्द से राहत मिलने पर इसे बंद किया जा सकता है. हालांकि, अगर आपको अपने डॉक्टर द्वारा ऐसा करने की सलाह दी जाती है, तो बाइसर टैबलेट जारी रखना चाहिए.
हां, बाइसर टैबलेट के इस्तेमाल से मिचली आना और उल्टी हो सकता है. इसे दूध, भोजन या एंटासिड के साथ लेने से मिचली आना की रोकथाम हो सकती है. इस दवा के साथ फैटी या फ्राइड भोजन लेने से बचें. उल्टी के मामले में, पानी या अन्य तरल पदार्थों को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में कई बार लें. अगर उल्टी की समस्या लगातार बनी हुई है और आपको डिहाइड्रेशन के संकेत दिखते हैं जैसे कि गाढ़े रंग का तेज बदबूदार मूत्र या कम पेशाब लगना आदि तो इस बारे में अपने डॉक्टर से बात करें. अपने डॉक्टर से बात किए बिना कोई अन्य दवा न लें.
हां, बाइसर टैबलेट के इस्तेमाल करने से कुछ मरीजों को चक्कर आ सकता है (बेहोशी, कमजोरी, अस्थिरता या सिर चकराना जैसे लक्षण अनुभव होना). अगर आपको चक्कर या सिर में हल्कापन महसूस होता है, तो आप जो कर रहे हैं उसे बंद करके कुछ देर लेट जाएँ और जब आप बेहतर महसूस करने लगें तब वापस काम शुरू कर दें. ड्राइव ना करें या किसी भी मशीन का उपयोग ना करें.
अगर पता हो कि इस दवा के किसी भी कम्पोनेंट या एक्सीपिएंट या अन्य दर्द निवारक (NSAIDs) से मरीज को एलर्जी है] तो बाइसर टैबलेट का इस्तेमाल उसके लिए हानिकारक है. जिन मरीजों को पहले पेट का अल्सर रहा है या जिन्हें फिलहाल पेट का अल्सर या पेट में बार-बार ब्लीडिंग की समस्या है, उन्हें इस दवा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. जिन मरीजों को हार्ट फेल, हाई ब्लड प्रेशर, लीवर या किडनी से जुड़ी बीमारियाँ पहले हो चुकी हैं, उन्हें भी इस दवा के सेवन से बचन चाहिए.
बाइसर टैबलेट को विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स प्रिपरेशन के साथ लिया जा सकता है. बाइसर टैबलेट दर्द से राहत दिलाता है, और विटामिन B-कॉम्प्लेक्स शरीर में विटामिन की कमी को पूरा करने में मदद करता है, जो आपके लक्षणों की वजह हो सकती है.
नहीं, बाइसर टैबलेट को डॉक्टर से परामर्श किए बिना पेट दर्द के लिए नहीं लिया जाना चाहिए. यह दवा पेट के एसिड के स्राव को बढ़ा सकती है जो एक अज्ञात अंतर्निहित स्थिति को बढ़ा सकती है.
नहीं, बाइसर टैबलेट को निर्धारित खुराक से अधिक लेने से साइड इफेक्ट की संभावना बढ़ सकती है. अगर आपका दर्द तेजी से बढ़ रहा है या डॉक्टर द्वारा निर्धारित खुराक से दर्द से आराम नहीं मिल रहा है तो कृपया दोबारा चेकअप के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें.
इस दवा को कंटेनर में रखें या उसके पैक को कसकर बंद करके रखें. पैक या लेबल पर दिए गए निर्देशों के अनुसार इसे स्टोर करें. इस्तेमाल न की गई दवा को नष्ट कर दें. यह ध्यान रखें कि इसे बच्चे, पालतू जानवर या कोई और गलती से न खा ले.

फैक्ट बॉक्स

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

पेन ऐनैल्गेसिक्स
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Biovatic Lifescience
Address: 1817, स्ट्रीट नं.7, खुध मोहल्ला, अपोजिट.सीएमसी हॉस्पिटल, लुधियाना, पंजाब-141002, इंडिया,

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
close sheet