Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
बेथ्नोर ओरल ड्रॉप्स 1
बेथ्नोर ओरल ड्रॉप्स 2
Not for online sale
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
बेथ्नोर ओरल ड्रॉप्स का इस्तेमाल खांसी के इलाज में किया जाता है.. यह नाक, श्वासनली और फेफड़ों में बलगम को पतला करता है, जिससे कफ आसानी से बाहर निकल सके. यह ठंडक का अहसास भी पैदा करता है और गले की जलन से राहत देता है.

लेखक डॉ. सायेडा आफिया, एमबीए, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. राजीव शर्मा, एमबीए, एमबीबीएस,
लास्ट अपडेटेड on 31 मार्च 2026 | 02:31 पीएम (इस्ट)
₹43.7 एमआरपी₹49.6912% की छूट 
वर्तमान में हम इस प्रोडक्ट की बिक्री की सुविधा नहीं दे रहे हैं
(लागू टैक्स सहित)
 
 
0
footer-icon
sku_image
बेथ्नोर ओरल ड्रॉप्स ऑनलाइन खरीद के लिए उपलब्ध नहीं है.

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 का सीधा ट्रांज़ैक्शन.
न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 का सीधा ट्रांज़ैक्शन.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 का सीधा ट्रांज़ैक्शन.
न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 का सीधा ट्रांज़ैक्शन.
chevron icon
offer icon
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon

सामान्य जानकारी

शामिल है

ब्रोमहेक्सिन (15mg)+ Guaifenesin (25mg)+ Menthol (0.5mg)+ Terbutaline (0.75mg)

मार्केटर

Beulah Biomedics Ltd

स्टोरेज के निर्देश

30°c से कम तापमान पर स्टोर करें
अपनी भाषा चुनें हिंदी
बेथ्नोर ओरल ड्रॉप्स 1
बेथ्नोर ओरल ड्रॉप्स 2

परिचय

बेथ्नोर ओरल ड्रॉप्स को डॉक्टर द्वारा सलाह दी गई खुराक और अवधि के अनुसार भोजन के साथ या बिना भोजन के लिया जाता है. डोज़ आपकी कंडीशन और दवा के प्रति आपके रिसपॉन्स पर निर्भर करेगी. डॉक्टर ने जितने समय तक लेने को कहा है, उतने समय तक इस दवा को लेते रहें. अगर आप इलाज को जल्दी रोकते हैं तो आपके लक्षण वापस आ सकते हैं और आपकी स्थिति और भी खराब हो सकती है. डॉक्टर को आपके द्वारा ली जाने वाली अन्य सभी दवाओं के बारे में बता दें क्योंकि इनमें से कुछ इस दवा को प्रभावित कर सकती हैं या इस दवा का प्रभाव उन पर पड़ सकता है.

सबसे सामान्य साइड इफेक्ट मिचली, अपच, ब्लोटिंग, उल्टी, डायरिया, पेट दर्द, सिरदर्द, पसीना आना, त्वचा पर रैशेज, कंपकंपी (शरीर या हाथों का अनियंत्रित रूप से कांपना), और ह्रदय गति बढ़ना हैं. इनमें से अधिकांश अस्थायी होते हैं और आमतौर पर समय के साथ सही हो जाते हैं. अगर आप इनमें से किसी भी साइड इफेक्ट को लेकर चिंतित हैं तो अपने डॉक्टर से बात करें. इस दवा से नींद आ सकती है, इसलिए जब तक आप यह ना जान लें कि यह दवा आपको कैसे प्रभावित करती है तब तक ड्राइव या ऐसा कोई काम न करें जिसके लिए मानसिक फोकस की जरुरत होती है. यह दवा लेने के दौरान शराब पीने से बचें क्योंकि इससे अधिक नींद आ सकती है.

खुद से दवा न लें और न ही अपनी दवा किसी दूसरे व्यक्ति को लेने की सलाह दें. यह दवा लेते समय बहुत सारे फ्लुइड्ज़ लेना फायदेमंद है. इस दवा को लेने से पहले, अगर आप गर्भवती हैं, गर्भवती होने की योजना बना रहें हैं या स्तनपान करा रहें हैं तो आपको अपने डॉक्टर को बताना चाहिए.

बेथ्नोर ओरल ड्रॉप्स के मुख्य इस्तेमाल

बेथ्नोर ओरल ड्रॉप्स के फायदे

खांसी का इलाज
खांसी अचानक होता है जिसमें हवा तेजी से बाहर निकलती है और इस तरह गले या श्वास मार्ग में फसें बलगम या हानिकारक तत्वों को दूर करने में मदद करती है. अगर किसी रोग या एलर्जी के कारण ऐसा अक्सर होता है, तो यह परेशान करने वाला हो सकता है. बेथ्नोर ओरल ड्रॉप्स से गाढ़े म्यूकस को पतला करने में मदद मिलती है, जिससे खांसी को खत्म करना आसान हो जाता है. इससे हवा अंदर लेना और बाहर निकलना आसान हो जाता है. यह एलर्जी के लक्षणों जैसे आंखों में पानी आना, छींक, नाक या गले में जलन से राहत देगा और आपको अपनी दैनिक गतिविधियों को अधिक आसानी से पूरा करने में मदद करेगा.

यह दवा सुरक्षित और प्रभावी है. आमतौर पर कुछ मिनटों के भीतर काम करना शुरू करता है और इसका प्रभाव कई घंटों तक रहता है. इसे डॉक्टर द्वारा पर पर्ची में लिखे गए गए अनुसार लें. जब तक आपका डॉक्टर नहीं कहता, तब तक इसका इस्तेमाल बंद न करें. यह दवा लेने से आप लक्षणों की चिंता किए बिना बेफिक्र होकर अपनी जिंदगी जी सकते हैं.

बेथ्नोर ओरल ड्रॉप्स के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. अगर साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें
बेथ्नोर के सामान्य साइड इफेक्ट
  • चक्कर आना
  • कंपकंपी (शरीर या हाथों का अनियंत्रित रूप से कांपना)
  • ह्रदय गति बढ़ना
  • घबराहट

बेथ्नोर ओरल ड्रॉप्स का इस्तेमाल कैसे करें

इस दवा की सही खुराक और इसे कितने समय तक लेना है, यह जानने के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें. इस्तेमाल करने के पहले लेवल की जांच कर लें. मार्क किए गए ड्रॉपर से इसे मापें और निर्देशानुसार इसका इस्तेमाल करें. बेथ्नोर ओरल ड्रॉप्स खाने के साथ या बिना खाना खाए भी लिया जा सकता है.

बेथ्नोर ओरल ड्रॉप्स किस प्रकार काम करता है

ब्रोमहेक्सिन एक म्यूकोलिटिक है, जो म्यूकस (कफ) को पतला और कम चिपचिपा बनाता है, जिससे खांसी के साथ कफ आसानी से बाहर निकल जाता है. गुआइफेनसिन एक ऐसा एक्सपेक्टोरेंट है जो श्वसन मार्ग में होने वाले स्त्रवणों का चिपचिपापन कम करके काम करता है. मेन्थोल एक ऑर्गेनिक यौगिक है जो ठंडकनुमा संवेदना उत्पन्न करता है और गले की हल्की जलन से राहत देता है. टर्बूटालाइन एक ब्रोंकोडाइलेटर है जो वायुमार्ग की मांसपेशियों को रिलेक्स करता है और वायुमार्ग को चौड़ा करता है. इन दोनों प्रभावों से सांस आसानी से आती है.

ख़ास टिप्स

  • बेथ्नोर ओरल ड्रॉप्स ब्रोंकाइटिस, ब्रोंकियल अस्थमा, एम्फीसेमा और अन्य ब्रोंको-पल्मोनरी विकारों से संबंधित खांसी से राहत देता है.
  • इससे चक्कर और नींद आ सकती है. जब तक आप यह न जान लें कि यह आपको कैसे प्रभावित करता है तब तक गाड़ी न चलाएं या ऐसा कोई काम न करें जिसमें मानसिक फोकस की आवश्यकता होती है.
  • अगर आपको डायबिटीज है, तो इस दवा को लेते समय नियमित रूप से अपने ब्लड ग्लूकोज की निगरानी करें.
  • अगर आपको थायरॉइड या हृदय रोग की समस्या है या पहले रही है, तो अपने डॉक्टर को इसके बारे में बताएं.
  • अगर आपका खांसी, 1 सप्ताह से अधिक समय तक ठीक न हो, बार-बार हो, साथ में बुखार, रैशेज या लगातार सिरदर्द हो, तो बेथ्नोर ओरल ड्रॉप्स लेना बंद करें और अपने डॉक्टर को बताएं.

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

डॉक्टर की सलाह लें
इसकी जानकारी नहीं है कि बेथ्नोर ओरल ड्रॉप्स के साथ एल्‍कोहल का सेवन करना सुरक्षित है या नहीं. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
गर्भावस्था

गर्भावस्था

डॉक्टर की सलाह लें
गर्भावस्था के दौरान बेथ्नोर ओरल ड्रॉप्स का उपयोग कितना सुरक्षित है, यह अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है. गर्भवती महिलाओं पर इस दवा के पर्याप्त और सटीक शोध उपलब्ध नहीं हैं, और जानवरों पर किए गए परीक्षणों के आंकड़े भी प्रजनन सुरक्षा (Reproductive toxicity) के बारे में जानकारी देने के लिए काफी नहीं हैं. आपके डॉक्टर इस दवा को पर्चे पर लिखने से पहले, इसके फायदों और इससे होने वाले संभावित खतरों की अच्छी तरह जाँच करेंगे.
स्तनपान

स्तनपान

डॉक्टर की सलाह लें
स्तनपान के दौरान बेथ्नोर ओरल ड्रॉप्स का इस्तेमाल करना असुरक्षित हो सकता है. मानवो पर किए गए अध्ययनों से पता चलता है कि इस दवा का असर मां के दूध में आ सकता है, जिससे बच्चे को नुकसान पहुंच सकता है. इसे तभी इस्तेमाल करना चाहिए जब इसका फायदा संभावित जोखिम से ज्यादा हो. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

सेफ
बेथ्नोर ओरल ड्रॉप्स के सेवन से आपकी गाड़ी चलाने की क्षमता पर कोई असर नहीं पड़ता है.
किडनी

किडनी

सावधानी बरतें
किडनी की गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों में बेथ्नोर ओरल ड्रॉप्स का इस्तेमाल सावधानी के साथ किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
लिवर

लिवर

सावधानी बरतें
लिवर की बीमारियों से पीड़ित मरीजों में बेथ्नोर ओरल ड्रॉप्स का इस्तेमाल सावधानी से किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
All

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस दवा को उसी कंटेनर में रखें जिसमें यह आई है और कंटेनर को अच्छी तरह बंद रखें. पैक या लेबल पर दिए गए निर्देशों के अनुसार इसे स्टोर करें. इस्तेमाल न की गई दवा को नष्ट कर दें. यह ध्यान रखें कि इसे बच्चे, पालतू जानवर या कोई और गलती से न खा ले.
बेथ्नोर ओरल ड्रॉप्स का इस्तेमाल करने से पहले आप जिन दवाओं का सेवन कर रहे हैं उनके बारे में अपने डॉक्टर को सूचित करें. अगर आपको कोई अन्य मेडिकल समस्या है तो अपने डॉक्टर को बताएं.
नहीं, सुझाई गई खुराक से अधिक लेने से अधिक प्रभावी नहीं हो सकता है, बल्कि इससे कुछ गंभीर साइड इफेक्ट और विषाक्तता होने की संभावना बढ़ सकती है. अगर आपको अपने लक्षण और गंभीर होते हुए दिख रहे हों और डॉक्टर द्वारा बताई गई खुराक से आराम ना मिल रहा हो तो कृपया दोबारा जांच के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें.

फैक्ट बॉक्स

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

रेस्पिरेटरी
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Beulah Biomedics Ltd
Address: बेउलाह बायोमेडिक्स लिमिटेड, नंबर 1-8-813/80 एसआरटी, प्रकाश नगर बेगमपेट, बेगमपेट प्रकाश नगर, हैदराबाद-500016, तेलंगाना, भारत

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
close sheet