Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
बेन्टेमिन-एएक्स सिरप 1
बेन्टेमिन-एएक्स सिरप 2
Sold out, We're noting the medicine down to get it from the manufacturer.
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
बेन्टेमिन-एएक्स सिरप एक कॉम्बिनेशन दवा है जिसका इस्तेमाल बलगम वाली खांसी के इलाज के लिए किया जाता है. यह नाक, श्वासनली और फेफड़ों में बलगम को पतला करता है, जिससे बलगम को बाहर निकालना आसान हो जाता है. यह नाक बहने, छींकने, खुजली और आंखों से पानी आने की समस्या से भी राहत देता है.

लेखक डॉ. सुबिता अलघ, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. राजीव शर्मा, एमबीए, एमबीबीएस,
लास्ट अपडेटेड on 27 सितंबर 2026 | 01:01 AM (Ist)
₹43.6 एमआरपी₹45.945% की छूट 
(लागू टैक्स सहित)
 
 
0
footer-icon
sku_image
बेन्टेमिन-एएक्स सिरप वर्तमान में बिक चुके हैं
Same composition alternative:
रेक्स्कोफ एलएस सिरप
₹78.4₹118.72
यहां से उपलब्ध विकल्प सिप्ला
बिक चुके हैं
बेन्टेमिन-एएक्स सिरप
बेन्टेमिन-एएक्स सिरप
100 ml सिरप की बोतल
₹43.6
₹45.94
tag icon
समान सॉल्ट कॉम्बिनेशन
रेक्स्कोफ एलएस सिरप
रेक्स्कोफ एलएस सिरप
100 ml सिरप की बोतल
by Cipla Ltd
डिलीवरी का समय 60 मिनट
₹78.4
₹0.67 प्रति मिलीलीटर

₹66.6

के लिए ऑर्डर
₹1200

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के पहली बार उपयोग करने वाले यूज़र के लिए न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर 200 तक का 10% कैशबैक.
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के पहली बार उपयोग करने वाले यूज़र के लिए न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर 200 तक का 10% कैशबैक.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के पहली बार उपयोग करने वाले यूज़र के लिए न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर 200 तक का 10% कैशबैक.
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के पहली बार उपयोग करने वाले यूज़र के लिए न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर 200 तक का 10% कैशबैक.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
अपनी भाषा चुनें हिंदी
बेन्टेमिन-एएक्स सिरप 1
बेन्टेमिन-एएक्स सिरप 2

परिचय

बेन्टेमिन-एएक्स सिरप को भोजन के साथ या भोजन के बिना लिया जा सकता है. इसे डॉक्टर द्वारा बताई गई सही खुराक और तय समय तक लें. डॉक्टर ने जितने समय तक लेने को कहा है, उतने समय तक इस दवा को लेते रहें. अगर आप दवा जल्दी बंद कर देते हैं, तो लक्षण वापस आ सकते हैं. अपने डॉक्टर को उन सभी दवाओं के बारे में बताएं जो आप ले रहे हैं, क्योंकि कुछ दवाएं इस दवा के असर को प्रभावित कर सकती हैं या खुद इसके असर से प्रभावित हो सकती हैं.


सबसे सामान्य साइड इफेक्ट में मिचली आना, डायरिया, पेट में दर्द, उल्टी, मांसपेशियों में ऐंठन, सिरदर्द, त्वचा रैश, और ह्रदय गति बढ़ना शामिल हैं. इनमें से ज़्यादातर असर आमतौर पर कुछ समय के लिए होते हैं और धीरे-धीरे अपने-आप ठीक हो जाते हैं. अगर इनमें से कोई भी साइड इफेक्ट आपको परेशान करे, तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें. इस दवा से नींद आ सकती है, इसलिए जब तक आपको यह समझ न आ जाए कि यह दवा आप पर कैसा असर करती है, तब तक गाड़ी न चलाएं और ऐसा कोई काम न करें जिसमें ज्यादा फोकस की जरुरत हो.


खुद से दवा न लें और न ही अपनी दवा किसी दूसरे व्यक्ति को लेने की सलाह दें. बेन्टेमिन-एएक्स सिरप लेते समय पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ पीएं. अगर आप गर्भवती हैं, गर्भावस्था की योजना बना रही हैं या स्तनपान करा रही हैं, तो डॉक्टर को जरूर बताएं. अगर आपको किडनी या लिवर से जुड़ी कोई बीमारी है तो भी आपको अपने डॉक्टर को बताना चाहिए ताकि डॉक्टर आपके लिए उपयुक्त खुराक पर्ची पर लिख सके. इस दवा को लेते समय शराब न पिएं, क्योंकि इससे आपको ज्यादा नींद आने की समस्या हो सकती है.

बेन्टेमिन-एएक्स सिरप के मुख्य इस्तेमाल

बेन्टेमिन-एएक्स सिरप के फायदे

बलगम वाली खांसी का इलाज
बलगम वाली खांसी तब होती है, जब गाढ़ा बलगम सांस की नलियों में जमा हो जाता है, जिससे सांस लेने में दिक्कत और बार-बार खांसी आने की समस्या हो सकती है. बेन्टेमिन-एएक्स सिरप बलगम को पतला और ढीला करने में मदद करता है, जिससे उसे बाहर निकालना आसान होता है और सांस की नलियां खुलती हैं. यह खांसी कम करने और जकड़न साफ करने में मदद करता है जिससे सांस लेना आसान हो जाता है.

बेन्टेमिन-एएक्स सिरप के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. अगर साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें
बेन्टेमिन-एएक्स के सामान्य साइड इफेक्ट
  • मिचली आना
  • उल्टी
  • डायरिया
  • पेट ख़राब होना
  • पेट में दर्द
  • एलर्जिक रिएक्शन
  • चक्कर आना
  • हाइव्स
  • कंपकंपी (शरीर या हाथों का अनियंत्रित रूप से कांपना)
  • दिल की धड़कन बढ़ जाना
  • मांसपेशियों में क्रैम्प
  • ह्रदय गति बढ़ना
  • सिरदर्द
  • रैश

बेन्टेमिन-एएक्स सिरप का इस्तेमाल कैसे करें

इस दवा की सही खुराक और इसे कितने समय तक लेना है, यह जानने के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें. इस्तेमाल करने के पहले लेवल की जांच कर लें. इसे मापने वाले कप से नापकर ही पिएं. इस्तेमाल करने के पहले अच्छी तरह से हिलायें. बेन्टेमिन-एएक्स सिरप खाने के साथ या बिना खाना खाए भी लिया जा सकता है.

बेन्टेमिन-एएक्स सिरप किस प्रकार काम करता है

बेन्टेमिन-एएक्स सिरप तीन दवाओं का मिश्रण हैःएम्ब्रोक्सोल, लेवोसालबुटामोल, और गुआइफेनसिन. एम्ब्रोक्सोल एक म्यूकोलाइटिक दवा है, जो सांस की नलियों में जमा बलगम को पतला और ढीला करने में मदद करती है, जिससे खांसी के जरिए उसे बाहर निकालना आसान हो जाता है. लेवोसालबुटामोल एक ब्रोंकोडायलेटर है, जो एयरवेज़ की मांसपेशियों को आराम देकर उन्हें खोलने में मदद करता है, जिससे सांस लेना आसान हो जाता है. गुआइफेनसिन एक एक्सपेक्टोरेंट है, जो वायुमार्ग में मौजूद म्यूकस को पतला और कम चिपचिपा बनाता है, जिससे खांसी के जरिए इसे बाहर निकालना आसान हो जाता है. एक साथ मिलकर, ये दवाएं बलगम जमा होने को कम करने, सांस लेना आसान बनाने और बलगम वाली खांसी से राहत दिलाने में मदद करती हैं.

ख़ास टिप्स

  • बेन्टेमिन-एएक्स सिरप का इस्तेमाल बलगम को पतला करने और एयरवेज़ से बाहर निकालने में मदद करने के लिए किया जाता है, जिससे बलगम वाली खांसी से राहत मिलती है.
  • बेन्टेमिन-एएक्स सिरपलेते समय पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ पिएं, क्योंकि इससे बलगम को पतला करने में मदद मिलती है और दवा ज्यादा बेहतर तरीके से काम करती है.
  • बेन्टेमिन-एएक्स सिरप सूखी खांसी (बिना बलगम वाली खांसी) के लिए नहीं है.
  • बेन्टेमिन-एएक्स सिरप लेने से चक्कर आना या सुस्ती महसूस हो सकती है. जब तक आपको यह पता न चल जाए कि यह दवा आप पर कैसे असर करती है, तब तक ड्राइविंग या मशीन चलाने से बचें.
  • अगर आपको बहुत ज्यादा दिल की धड़कन बढ़ जाना, सीने में परेशानी, कंपकंपी (शरीर या हाथों का अनियंत्रित रूप से कांपना) महसूस हों, तो बेन्टेमिन-एएक्स सिरप लेना बंद करें और अपने डॉक्टर से संपर्क करें.
  • अगर आपको पहले से ही दिल की बीमारी, हाई ब्लड प्रेशर, थायरॉइड की समस्या या डायबिटीज है, तो बेन्टेमिन-एएक्स सिरप लेने से पहले अपने डॉक्टर को जरूर बताएं.
  • डॉक्टर द्वारा बताई गई मात्रा से ज्यादा न लें, क्योंकि ज्यादा लेने पर दिल की धड़कन तेज़ हो सकती है, घबराहट या कंपकंपी (शरीर या हाथों का अनियंत्रित रूप से कांपना) की समस्या हो सकती है.
  • अगर आपकी खांसी कुछ दिनों से ज्यादा समय तक बनी रहती है, बढ़ जाती है, या इसके साथ बुखार, सांस फूलने की समस्या या सीने में दर्द होता है, तो डॉक्टर से जरूर सलाह लें.
  • बच्चों, गर्भवती महिलाओं या स्तनपान कराने वाली महिलाओं में बेन्टेमिन-एएक्स सिरप का इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह के बिना न करें.

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

असुरक्षित
बेन्टेमिन-एएक्स सिरप के साथ शराब पीना सुरक्षित नहीं है
गर्भावस्था

गर्भावस्था

डॉक्टर की सलाह लें
गर्भावस्था के दौरान बेन्टेमिन-एएक्स सिरप का उपयोग कितना सुरक्षित है, यह अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है. गर्भवती महिलाओं पर इस दवा के पर्याप्त और सटीक शोध उपलब्ध नहीं हैं, और जानवरों पर किए गए परीक्षणों के आंकड़े भी प्रजनन सुरक्षा (Reproductive toxicity) के बारे में जानकारी देने के लिए काफी नहीं हैं. आपके डॉक्टर इस दवा को पर्चे पर लिखने से पहले, इसके फायदों और इससे होने वाले संभावित खतरों की अच्छी तरह जाँच करेंगे.
स्तनपान

स्तनपान

डॉक्टर की सलाह लें
स्तनपान के दौरान बेन्टेमिन-एएक्स सिरप का इस्तेमाल करना असुरक्षित हो सकता है. मानवो पर किए गए अध्ययनों से पता चलता है कि इस दवा का असर मां के दूध में आ सकता है, जिससे बच्चे को नुकसान पहुंच सकता है. इसे तभी इस्तेमाल करना चाहिए जब इसका फायदा संभावित जोखिम से ज्यादा हो. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

असुरक्षित
बेन्टेमिन-एएक्स सिरप लेने से कुछ लोगों में ड्राइविंग की क्षमता प्रभावित हो सकती है.
किडनी

किडनी

सावधानी बरतें
किडनी की गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों में बेन्टेमिन-एएक्स सिरप का इस्तेमाल सावधानी के साथ किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
लिवर

लिवर

सावधानी बरतें
लिवर की गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों में बेन्टेमिन-एएक्स सिरप का इस्तेमाल सावधानी से किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बेन्टेमिन-एएक्स सिरप का इस्तेमाल बलगम वाली खांसी (गीली खांसी) के इलाज के लिए किया जाता है. यह बलगम को पतला और ढीला करता है, जिससे उसे खांसी के जरिए बाहर निकालना आसान हो जाता है, साथ ही यह गले की मांसपेशियों को आराम देता है जिससे साँस लेने में आसानी होती है. इसमें तीन दवाएं होती हैं—एम्ब्रोक्सोल, जो बलगम को पतला करता है; गुआइफेनसिन, जो बलगम को कम चिपचिपा बनाता है; और लेवोसालबुटामोल, जो एयरवेज़ की मांसपेशियों को आराम देकर सांस लेना आसान बनाता है. क्योंकि यह बलगम को साफ करने का काम करता है, इसलिए सूखी खांसी में आमतौर पर इसकी सलाह नहीं दी जाती, जहां बलगम नहीं होता या बहुत कम होता है. इसे केवल डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही इस्तेमाल करें.
बेन्टेमिन-एएक्स सिरप आमतौर पर सही तरीके से लेने पर सुरक्षित होता है, लेकिन कुछ लोगों को मिचली आना, उल्टी, डायरिया, पेट में दर्द, चक्कर आना, सिरदर्द, कंपकंपी (शरीर या हाथों का अनियंत्रित रूप से कांपना), दिल की धड़कन बढ़ जाना, या मांसपेशियों में ऐंठन की समस्या हो सकती है. कभी-कभी हल्के रैश या एलर्जी भी हो सकती है. ये साइड इफेक्ट आमतौर पर हल्के और कुछ समय के लिए होते हैं. अगर आपको गंभीर रैश, सांस लेने में कठिनाई, बेहोशी, बहुत तेज दिल की धड़कन या लगातार उल्टी या डायरिया की समस्या हो रही है, तो दवा बंद करें और अपने डॉक्टर से संपर्क करें.
जिन लोगों को इस दवा के किसी भी घटक (इंग्रीडिएंट) से एलर्जी है, उन्हें बेन्टेमिन-एएक्स सिरप नहीं लेना चाहिए. बेन्टेमिन-एएक्स सिरप कुछ अन्य दवाओं, खासकर बीटा-ब्लॉकर (जो दिल या सांस की समस्याओं में दी जाती हैं) के साथ रिएक्ट कर सकती है. गर्भावस्था, स्तनपान के दौरान या किडनी, लिवर, दिल या ब्लड प्रेशर की समस्या वाले लोगों को इसका इस्तेमाल सावधानी से करना चाहिए. इसे शुरू करने से पहले अपनी पूरी मेडिकल हिस्ट्री और चल रही दवाओं के बारे में डॉक्टर को जरूर बताएं.
बेन्टेमिन-एएक्स सिरप का इस्तेमाल केवल तभी करें जब आपके डॉक्टर इसे लेने के लिए कहें और उनके बताए समय तक ही इस्तेमाल करें. इसे उसी समय पर लें जैसा डॉक्टर ने बताया है. अगर इसे लेने से पेट में परेशानी होती है, तो डॉक्टर इसे खाने के बाद लेने की सलाह दे सकते हैं, साथ ही, पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें, ताकि दवा बेहतर तरीके से काम करे.
बेन्टेमिन-एएक्स सिरप को डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही लिया जाना चाहिए. अगर इसे लेने से पेट में परेशानी होती है, तो इसे भोजन के बाद लेना बेहतर रहता है. खाना कुछ मामलों में दवा के असर को थोड़ा प्रभावित कर सकता है, लेकिन आमतौर पर इसे खाने के बाद लेना ज्यादा आरामदायक होता है. अगर आपको इसे लेने के सही समय को लेकर कन्फ्यूजन हो, तो डॉक्टर से सलाह ले लें.
आमतौर पर बेन्टेमिन-एएक्स सिरप लेते समय शराब (एल्कोहल) पीने से बचना बेहतर है, जब तक कि आपके डॉक्टर आपको कोई और सलाह न दें. शराब पीने से चक्कर आना, पेट में गड़बड़ी, उल्टी, या शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) जैसे साइड इफेक्ट बढ़ सकते हैं. अगर दवा के साथ शराब लेने के बाद आपको कोई असामान्य लक्षण महसूस हों, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें.
हां, बेन्टेमिन-एएक्स सिरप कुछ दवाओं के साथ इंटरैक्ट कर सकता है. बिना डॉक्टर की सलाह के इसे दूसरी दवाओं के साथ लेने से साइड इफेक्ट का खतरा बढ़ सकता है या दवा का असर कम हो सकता है. आप जो भी दवाएं ले रहे हैं—चाहे डॉक्टर की दी हुई हों, ओवर-द-काउंटर हों या सप्लीमेंट्स—उनके बारे में अपने डॉक्टर को जरूर बताएं.
नहीं, बेन्टेमिन-एएक्स सिरप में पैरासिटामॉल नहीं है; इसमें एम्ब्रोक्सोल, गुआइफेनसिन, और लेवोसालबुटामोल होता है. ये दवाएं मिलकर बलगम को पतला और कम चिपचिपा बनाती हैं, जिससे उसे बाहर निकालना आसान होता है और सांस लेना भी आसान हो जाता है.

फैक्ट बॉक्स

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

रेस्पिरेटरी
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Intra Life
Address: 4025/26, के.आर. रोड, जयनगर 7th ब्लॉक, बेंगलुरु - 560027 , कर्नाटक , इंडिया.

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
close sheet