Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
एज़ी एएक्स 250mg/75mg टैबलेट 1
एज़ी एएक्स 250mg/75mg टैबलेट 2
Banned for sale, As per the drugs and cosmetics act 1940

एज़ी एएक्स 250mg/75mg टैबलेट

Azithromycin (250mg)+ Ambroxol (75mg)
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
एज़ी एएक्स 250mg/75mg टैबलेट एक कॉम्बिनेशन दवा है जिसकी सलाह विभिन्न प्रकार के श्वसन संक्रमण के इलाज के लिए दी जाती है. यह इन्फेक्शन का इलाज करता है तथा सूक्ष्मजीवों के विरुद्ध कार्यवाई करके आगे इन्फेक्शन को रोकता है. यह गाढ़े बलगम(कफ) को पतला भी करता है, जिससे उसे बाहर निकालना आसान हो जाता है.

लेखक डॉ. अनुज सैनी, एमएमएसटी, MBBS,
समीक्षक डॉ. मेखला चंद्रा, MD, MBBS,
लास्ट अपडेटेड on 19 सितंबर 2026 | 01:02 AM (Ist)
₹89.1 एमआरपी₹93.755% की छूट 
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार यह प्रोडक्ट बिक्री के लिए प्रतिबंधित है
(लागू टैक्स सहित)
 
 
0
footer-icon

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के पहली बार उपयोग करने वाले यूज़र के लिए न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर 200 तक का 10% कैशबैक.
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के पहली बार उपयोग करने वाले यूज़र के लिए न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर 200 तक का 10% कैशबैक.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के पहली बार उपयोग करने वाले यूज़र के लिए न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर 200 तक का 10% कैशबैक.
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के पहली बार उपयोग करने वाले यूज़र के लिए न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर 200 तक का 10% कैशबैक.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon

सामान्य जानकारी

शामिल है

Azithromycin (250mg)+ Ambroxol (75mg)

मार्केटर

Cipla Ltd

स्टोरेज के निर्देश

30°c से कम तापमान पर स्टोर करें
अपनी भाषा चुनें हिंदी
एज़ी एएक्स 250mg/75mg टैबलेट 1
एज़ी एएक्स 250mg/75mg टैबलेट 2

परिचय

एज़ी एएक्स 250mg/75mg टैबलेट एक डॉक्टर के पर्चे की दवा है और इसे डॉक्टर के सुझाव के अनुसार ही लिया जाना चाहिए. इसे खाने के साथ या बिना खाए लिया जा सकता है, लेकिन बेहतर प्रभाव सुनिश्चित करने के लिए इसे एक निश्चित समय पर लिया जाना चाहिए. बताए गए डोज़ से अधिक न लें क्योंकि ऐसा करने से आपके शरीर पर नुकसानदायक असर हो सकता है. अगर आप एक खुराक लेना भूल जाते हैं, तो याद आने पर इसे तुरंत लें. अगर आप बेहतर महसूस कर रहे हैं तो भी इलाज का कोर्स पूरा किया जाना चाहिए. इलाज को अचानक से बंद करना दवा की क्षमता पर असर डाल सकता है. इस दवा को लक्षणों पर अपना असर दिखाने में कुछ समय लग सकता है. हालांकि, अगर आपको लगता है कि आपकी कंडीशन और खराब हो गई है या अगर आपकी स्थिति में सुधार नहीं होता है, तो डॉक्टर से बात करने की सलाह दी जाती है.

इस दवा के कुछ सामान्य साइड इफेक्ट मिचली, उल्टी, दस्त, पेट दर्द आदि हैं. साइड इफेक्ट से मुकाबला करने के लिए, आप स्वस्थ आहार ले सकते हैं और बहुत सारा पानी पी सकते हैं. अगर इनमें से कोई भी साइड इफेक्ट बढ़ जाते हैं, तो आपको तुरंत अपने डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए. आमतौर पर, गंभीर दुष्प्रभाव बहुत ही कम मामलों में होते हैं. अगर आपको किसी एलर्जिक रिएक्शन (चकत्ते, खुजली, सूजन, सांस फूलना, आदि) का अनुभव होता है, तो आपको तुरंत चिकित्सकीय मदद लेनी चाहिए.

इस दवा को लेने से पहले, अगर आप किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए कोई दवा ले रहे हैं तो आपको अपने डॉक्टर को बताना चाहिए. लिवर और किडनी की बीमारी वाले रोगियों को इस दवा का उचित परामर्श और सावधानी के साथ लेना चाहिए. गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को डॉक्टर से भी सलाह लेनी चाहिए. शराब पीने से बचें क्योंकि इस दवा से अत्यधिक बेहोशी हो सकती है. आमतौर पर यह आपकी गाड़ी चलाने की क्षमता को प्रभावित नहीं करता है, लेकिन यदि आपको नींद आ रही है या चक्कर आ रहे हैं तो आपको ड्राइव नहीं करना चाहिए. इलाज के दौरान, आपको ठीक होने की रफ्तार बढाने के लिए पर्याप्त आराम करना चाहिए. दवा के दौरान, डॉक्टर आपके शरीर पर दवा के प्रभाव जानने के लिए कुछ लैबोरेटरी और डायग्नोस्टिक टेस्ट करने के लिए कह सकते हैं.

एज़ी एएक्स टैबलेट के मुख्य इस्तेमाल

  • श्वास नली में संक्रमण का इलाज

एज़ी एएक्स टैबलेट के फायदे

श्वास नली में संक्रमण का इलाज
एज़ी एएक्स 250mg/75mg टैबलेट संक्रमण-कारी बैक्टीरिया को मारकर श्वास नली में संक्रमण का इलाज करने में मदद करता है. यह गाढ़े बलगम को पतला करने में मदद करता है, जिससे यह खांसी के साथ आसानी से बाहर निकल जाता है. यह कंजेशन या घुटन को कम करता है और आसानी से सांस लेने में मदद करता है. यह दवा आमतौर पर कुछ मिनटों के अंदर काम करना शुरू कर देती है और इसका असर कई घंटों तक रह सकता है. अच्छा महसूस करने के लिए दवाओं के साथ-साथ पर्याप्त मात्रा में गुनगुना पानी पिएं और गर्म नमकीन पानी के साथ गरारे करें.

एज़ी एएक्स टैबलेट के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. अगर साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें
एज़ी एएक्स के सामान्य साइड इफेक्ट
  • मिचली आना
  • डायरिया
  • पेट में दर्द
  • एलर्जिक रिएक्शन

एज़ी एएक्स टैबलेट का इस्तेमाल कैसे करें

इस दवा की सही खुराक और इसे कितने समय तक लेना है, यह जानने के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें. इसे साबुत निगल लें. इसे चबाएं, कुचलें या तोड़ें नहीं. एज़ी एएक्स 250mg/75mg टैबलेट खाने के साथ या बिना खाना खाए भी लिया जा सकता है.

एज़ी एएक्स टैबलेट किस प्रकार काम करता है

एज़ी एएक्स 250mg/75mg टैबलेट दो दवाओं का मिश्रण हैः एज़िथ्रोमायसिन और एम्ब्रोक्सोल, जो अत्यधिक म्यूकस (कफ) से संबंधित श्वास नली में संक्रमण का इलाज करता है. एज़िथ्रोमायसिन एक मैक्रोलाइड एंटीबायोटिक है. यह बैक्टीरिया में महत्वपूर्ण जैविक कार्यों के लिए आवश्यक प्रोटीनों के संश्लेषण को अवरोधित कर बैक्टीरियल वृद्धि को रोकता है. एम्ब्रोक्सोल एक म्यूकोलिटिक है जो म्यूकस (बलगम) को पतला और ढीला करता है, जिससे खांसने में आसानी होती है. एम्ब्रोक्सोल साथ में देने पर यह एज़िथ्रोमायसिन के एंटीबैक्टीरियल प्रभाव को बढ़ाता है.

ख़ास टिप्स

  • अपने शरीर को स्थिर बनाए रखने के लिए अपनी दवा को समय पर लें.
  • अगर आप बेहतर महसूस करते हैं, तो भी कोई खुराक न छोड़ें और इलाज का पूरा कोर्स पूरा करें. इसे जल्दी बंद करने से इन्फेक्शन वापस आ सकता है और इलाज करना मुश्किल हो सकता है.
  • एज़ी एएक्स 250mg/75mg टैबलेट लेने के 2 घंटे पहले या बाद में एंटासिड न लें.
  • डायरिया साइड इफेक्ट के रूप में हो सकता है लेकिन जब आपका कोर्स पूरा हो जाता है तो इसे बंद करना चाहिए. अगर यह बंद नहीं होता है या अगर आपको मल में रक्त मिलता है तो अपने डॉक्टर को सूचित करें.
  • अगर इसे लेने से आपको खुजली वाले रैश, चेहरे, गले या जीभ पर सूजन या सांस लेने में कठिनाई होने लगे तो एज़ी एएक्स 250mg/75mg टैबलेट लेना बंद कर दें और अपने डॉक्टर को तुरंत सूचित करें.

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

डॉक्टर की सलाह लें
इसकी जानकारी नहीं है कि एज़ी एएक्स 250mg/75mg टैबलेट के साथ एल्‍कोहल का सेवन करना सुरक्षित है या नहीं. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
गर्भावस्था

गर्भावस्था

डॉक्टर की सलाह लें
गर्भावस्था के दौरान एज़ी एएक्स 250mg/75mg टैबलेट लेने की सलाह नहीं दी जाती , क्योंकि जानवरों पर किए गए अध्ययनों में यह गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए नुकसानदायक पाया गया है. हालांकि, कुछ गंभीर स्थितियों में डॉक्टर इसे तब दे सकते हैं जब इसके फायदे संभावित जोखिमों से ज्यादा हों.
स्तनपान

स्तनपान

सावधानी बरतें
यदि आप स्तनपान करवाती हैं तो आपको एज़ी एएक्स 250mg/75mg टैबलेट का इस्तेमाल सावधानी से करना चाहिए. मां का इलाज पूरा होने और दवा के शरीर से पूरी तरह निकल जाने तक स्तनपान रोक देना चाहिए.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

सेफ
एज़ी एएक्स 250mg/75mg टैबलेट के सेवन से आपकी गाड़ी चलाने की क्षमता पर कोई असर नहीं पड़ता है.
किडनी

किडनी

सावधानी बरतें
किडनी की गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों में एज़ी एएक्स 250mg/75mg टैबलेट का इस्तेमाल सावधानी के साथ किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
लिवर

लिवर

सावधानी बरतें
लिवर की गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों में एज़ी एएक्स 250mg/75mg टैबलेट का इस्तेमाल सावधानी से किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अगर इलाज का कोर्स पूरा करने के बाद भी आप बेहतर महसूस नहीं कर रहे हैं, तो इस बारे में डॉक्टर को बताएं. इसके अलावा, अगर इस दवा का उपयोग करते समय आपके लक्षण और भी खराब हो रहे हैं तो उन्हें सूचित करें.
नहीं, अगर आपको बेहतर महसूस होने लगा है तो भी एज़ी एएक्स 250mg/75mg टैबलेट लेना बंद न करें और इलाज का कोर्स पूरा करें. इंफेक्शन पूरी तरह ठीक होने से पहले ही आपके लक्षणों में सुधार दिख सकता है.
जैसे ही याद आए, एज़ी एएक्स 250mg/75mg टैबलेट को लें. हालांकि, अगर आपकी अगली खुराक का समय लग गया है तो इसे न लें. इसके अलावा, छूटी हुई खुराक की भरपाई के लिए अतिरिक्त खुराक न लें.

फैक्ट बॉक्स

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

एंटी इनफेक्टाइव्स
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Cipla Ltd
Address: सिपला हाउस, पेनिन्सुला बिज़नेस पार्क, गणपतराव कदम मार्ग, लोअर परेल, मुंबई-400013

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
close sheet