Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
एवजेसिक-एसपी टैबलेट 1
एवजेसिक-एसपी टैबलेट 2
sold out tag
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
एवजेसिक-एसपी टैबलेट एक कॉम्बिनेशन मेडिसिन है, जो मांसपेशियों, जोड़ों और ऑपरेशन के बाद के दर्द से राहत दिलाती है. यह रूमेटॉइड आर्थराइटिस, एंकीलोसिंग स्पॉन्डिलाइटिस और ऑस्टियोआर्थराइटिस जैसी कंडीशन में दर्द और इन्फ्लेमेशन से राहत देता है.

लेखक डॉ. साक्षी जैन, एमएस, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. राजीव शर्मा, एमबीए, एमबीबीएस,
लास्ट अपडेटेड on 12 Aug 2026 | 01:02 AM (IST)
₹66 एमआरपी₹7512% की छूट 
(लागू टैक्स सहित)
 
 
0
footer-icon
sku_image
एवजेसिक-एसपी टैबलेट वर्तमान में बिक चुके हैं
Same composition alternative:
असैमिज़-एस टैबलेट
₹85.1₹144
यहां से उपलब्ध विकल्प ल्यूपिन
बिक चुके हैं
एवजेसिक-एसपी टैबलेट
एवजेसिक-एसपी टैबलेट
10 टेबलेट्स की स्ट्रिप
₹66
₹75
tag icon
समान सॉल्ट कॉम्बिनेशन
असैमिज़-एस टैबलेट
असैमिज़-एस टैबलेट
10 टेबलेट्स की स्ट्रिप
by Lupin Ltd
डिलीवरी का समय 60 मिनट
₹85.1
₹7.23 प्रति टैबलेट

₹72.3

के लिए ऑर्डर
₹1200

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के पहली बार उपयोग करने वाले यूज़र के लिए न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर 200 तक का 10% कैशबैक.
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के पहली बार उपयोग करने वाले यूज़र के लिए न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर 200 तक का 10% कैशबैक.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के पहली बार उपयोग करने वाले यूज़र के लिए न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर 200 तक का 10% कैशबैक.
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के पहली बार उपयोग करने वाले यूज़र के लिए न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर 200 तक का 10% कैशबैक.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon

सामान्य जानकारी

शामिल है

एसिक्लोफेनक (100mg)+ Paracetamol (325mg)+ Serratiopeptidase (15mg)

मार्केटर

Accuminn Labs

स्टोरेज के निर्देश

30°c से कम तापमान पर स्टोर करें
अपनी भाषा चुनें हिंदी
एवजेसिक-एसपी टैबलेट 1
एवजेसिक-एसपी टैबलेट 2

परिचय

एवजेसिक-एसपी टैबलेट को अपने डॉक्टर द्वारा बताई गई खुराक और अवधि के अनुसार लें. दवा को नियमित रूप से सही समय पर लेने से इसका असर ज्यादा होता है. इसे तब तक लगातार लेना जरुरी है जब तक कि आपके डॉक्टर आपको यह न बताए कि इसे बंद करना सुरक्षित है.


एवजेसिक-एसपी टैबलेट के सामान्य साइड इफेक्ट में मिचली आना, उल्टी, पेट दर्द, अपच, सीने में जलन, लिवर एंजाइम्स का बढ़ जाना, चक्कर आना, सुस्ती, और डायरिया शामिल हैं. अगर आप इस दवा को लंबे समय तक लेते हैं, तो डॉक्टर समय-समय पर आपके किडनी फंक्शन, लिवर फंक्शन और ब्लड कंपोनेंट लेवल को मॉनिटर कर सकते है. लंबे समय तक इस्तेमाल करने से पेट में ब्लीडिंग और किडनी से जुड़ी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं.


ज्यादा फायदे के लिए इसे हमेशा डॉक्टर के बताए अनुसार ही लें. इसे जरुरत से ज्यादा मात्रा में या जरुरत से ज्यादा लम्बे समय तक न लें, यह हानिकारक हो सकता है. आम तौर पर, आपको इसकी कम से कम खुराक लेनी चाहिए, जो थोड़े समय के लिए काम करती है. इससे आपको अपने रोजमर्रा के काम ज्यादा अच्छे से करने में मदद मिलेगी और आपका रूटीन ज्यादा एक्टिव एवं आरामदायक रहेगा. गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को एवजेसिक-एसपी टैबलेट लेने की सलाह नहीं दी जाती.

एवजेसिक-एसपी टैबलेट के मुख्य इस्तेमाल

  • दर्द निवारक : Avgesic-SP Tablet helps relieve acute pain in conditions such as muscle injuries, joint pain, dental pain, or pain after surgery.

एवजेसिक-एसपी टैबलेट के फायदे

दर्द निवारक
जोड़ों और मांसपेशियों से जुड़ी चोट या किसी समस्या के कारण दर्द और सूजन हो सकती है. एवजेसिक-एसपी टैबलेट दर्द और सूजन को कम करने में मदद करती है और साथ ही शरीर की रिकवरी प्रक्रिया को भी सपोर्ट करती है. यह गठिया, मांसपेशियों के दर्द और चोट के बाद होने वाली सूजन जैसी समस्याओं में राहत देने में मदद करता है. यह शरीर में मूवमेंट को बेहतर बनाने और जल्दी रिकवरी में मदद करता है.

एवजेसिक-एसपी टैबलेट के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. अगर साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें
एवजेसिक-एसपी के सामान्य साइड इफेक्ट
  • अपच
  • चक्कर आना
  • लिवर एंजाइम्स का बढ़ जाना
  • सुस्ती
  • मिचली आना
  • पेट में दर्द
  • एरीथेमेटस रैश

एवजेसिक-एसपी टैबलेट का इस्तेमाल कैसे करें

इस दवा की सही खुराक और इसे कितने समय तक लेना है, यह जानने के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें. इसे साबुत निगल लें. इसे चबाएं, कुचलें या तोड़ें नहीं. एवजेसिक-एसपी टैबलेट खाने के साथ या बिना खाना खाए भी लिया जा सकता है.

एवजेसिक-एसपी टैबलेट किस प्रकार काम करता है

एवजेसिक-एसपी टैबलेट तीन दवाओं का मिश्रण हैःएसिक्लोफेनक, पैरासिटामोल, और सेरेटियोपेप्टिडेज. एसिक्लोफेनक एक नॉन-स्टेरायडल एंटी-इंफ्लेमेटरी ड्रग (एनएसएआईडी) है, और पैरासिटामोल एक एंटीपायरेटिक (बुखार कम करने वाली दवा) है. ये शरीर में दर्द और बुखार पैदा करने वाले कुछ केमिकल्स के असर को रोककर काम करते हैं. सेरेटियोपेप्टिडेज एक एंजाइम है, जो सूजन वाली जगह पर मौजूद असामान्य प्रोटीन को तोड़ने में मदद करता है, जिससे रिकवरी जल्दी होती है.

ख़ास टिप्स

  • डॉक्टर की सलाह के बिना एवजेसिक-एसपी टैबलेट को पैरासिटामोल (एसिटामिनोफेन) वाली दूसरी दवाओं, जैसे कुछ सर्दी-जुकाम या बुखार की दवाओं, के साथ न लें.
  • जब तक डॉक्टर सलाह न दें, एवजेसिक-एसपी टैबलेट को अन्य एनएसएआईडी (NSAID) दर्द निवारकों के साथ लेने से बचें.
  • एवजेसिक-एसपी टैबलेट लेते समय शराब से बचें, क्योंकि इससे पेट में जलन और लिवर को नुकसान होने का खतरा बढ़ सकता है.
  • एवजेसिक-एसपी टैबलेट के कारण चक्कर आना या सुस्ती हो सकता है, इसलिए जब तक आप यह न जान लें कि यह आपको कैसे प्रभावित करता है तब तक ड्राइविंग या ऑपरेटिंग मशीनरी से बचें.
  • एवजेसिक-एसपी टैबलेट लेते समय शरीर में पानी की कमी न होने दें, क्योंकि डिहाइड्रेशन से किडनी से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है.
  • अगर आपको किडनी की बीमारी, दिल की समस्या, अस्थमा, पेट का अल्सर या अनियंत्रित हाई ब्लड प्रेशर है, तो एवजेसिक-एसपी टैबलेट लेने से पहले डॉक्टर को जरूर बताएं.
  • अगर आपको काले मल, उल्टी, गंभीर पेट दर्द या असामान्य ब्रूजिंग दिखाई देती है, तो तुरंत मेडिकल सहायता प्राप्त करें.
  • अगर आपको रैश, चेहरे पर सूजन या सांस लेने में दिक्कत हो, तो एवजेसिक-एसपी टैबलेट लेना बंद कर दें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.
  • एवजेसिक-एसपी टैबलेट को केवल उतने समय तक ही लें जितना डॉक्टर ने बताया है, और अगर इलाज के बाद भी दर्द, सूजन या बुखार बना रहे, तो डॉक्टर से सलाह लें.
  • अगर आप ब्लड थिनर्स, स्टेरॉयड्स या कुछ एंटीडिप्रेसेंट दवाएं ले रहे हैं, जो ब्लीडिंग का खतरा बढ़ा सकती हैं, तो डॉक्टर को जरूर बताएं.

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

असुरक्षित
एवजेसिक-एसपी टैबलेट के साथ शराब पीना सुरक्षित नहीं है
गर्भावस्था

गर्भावस्था

डॉक्टर की सलाह लें
गर्भावस्था के दौरान एवजेसिक-एसपी टैबलेट का उपयोग कितना सुरक्षित है, यह अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है. गर्भवती महिलाओं पर इस दवा के पर्याप्त और सटीक शोध उपलब्ध नहीं हैं, और जानवरों पर किए गए परीक्षणों के आंकड़े भी प्रजनन सुरक्षा (Reproductive toxicity) के बारे में जानकारी देने के लिए काफी नहीं हैं. आपके डॉक्टर इस दवा को पर्चे पर लिखने से पहले, इसके फायदों और इससे होने वाले संभावित खतरों की अच्छी तरह जाँच करेंगे.
स्तनपान

स्तनपान

डॉक्टर की सलाह लें
स्तनपान के दौरान एवजेसिक-एसपी टैबलेट का इस्तेमाल करना असुरक्षित हो सकता है. मानवो पर किए गए अध्ययनों से पता चलता है कि इस दवा का असर मां के दूध में आ सकता है, जिससे बच्चे को नुकसान पहुंच सकता है. इसे तभी इस्तेमाल करना चाहिए जब इसका फायदा संभावित जोखिम से ज्यादा हो. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

असुरक्षित
एवजेसिक-एसपी टैबलेट के कारण सतर्कता या एकाग्रता में कमी आ सकती है, नजर धुंधली हो सकती है और आपको नींद या चक्कर आ सकते हैं. इन लक्षणों के महसूस होने पर वाहन न चलाएं.
किडनी

किडनी

सावधानी बरतें
किडनी की बीमारियों से पीड़ित मरीजों में एवजेसिक-एसपी टैबलेट का इस्तेमाल सावधानी के साथ किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
किडनी की गंभीर बीमारी वाले मरीजों को एवजेसिक-एसपी टैबलेट लेने की सलाह नहीं दी जाती.
लिवर

लिवर

सावधानी बरतें
लिवर की बीमारियों से पीड़ित मरीजों में एवजेसिक-एसपी टैबलेट का इस्तेमाल सावधानी से किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
हालांकि, जिन लोगों को लिवर की गंभीर बीमारी या एक्टिव लिवर डिजीज है, उन्हें एवजेसिक-एसपी टैबलेट लेने की सलाह नहीं दी जाती.
All

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एवजेसिक-एसपी टैबलेट का इस्तेमाल मांसपेशियों की चोट, जोड़ों के दर्द, दांत के दर्द या सर्जरी के बाद होने वाले दर्द, सूजन और इंफ्लेमेशन से राहत पाने के लिए किया जाता है. इसमें ऐसी दवाओं का कॉम्बिनेशन होता है, जो मिलकर दर्द के सिग्नल को कम करते हैं और सूजन घटाने में मदद करते हैं, जिससे डॉक्टर के बताए अनुसार लेने पर राहत मिलती है और रिकवरी बेहतर होती है.
एवजेसिक-एसपी टैबलेट को केवल आपके डॉक्टर द्वारा सलाह दी गई खुराक और फ्रीक्वेंसी में लिया जाना चाहिए. एवजेसिक-एसपी टैबलेट की सही खुराक इसमें मौजूद दवाओं, आपके दर्द की गंभीरता और आपकी ओवरऑल सेहत पर निर्भर करती है. इसे लेने से पेट में जलन, एसिडिटी या अन्य साइड इफेक्ट का खतरा बढ़ सकता है.
एवजेसिक-एसपी टैबलेट का इस्तेमाल आमतौर पर कुछ समय के लिए दर्द निवारक के तौर पर किया जाता है और दर्द कम होने पर इसे बंद किया जा सकता है. लेकिन अगर डॉक्टर ने इसे एक तय समय तक लेने की सलाह दी है, तो उनके निर्देशों का पालन करें और बिना सलाह के इसे बीच में न रोकें.
एवजेसिक-एसपी टैबलेट के कारण कुछ लोगों में पेट खराब होना, मिचली आना, उल्टी, नाराज़गी, चक्कर आना, दस्त या हल्के सुस्ती जैसे साइड इफेक्ट हो सकते हैं. ये प्रभाव आमतौर पर हल्के और अस्थायी होते हैं. अगर आपको गंभीर रैशेज, सांस लेने में दिक्कत, काला मल या त्वचा/आंखों में पीलापन दिखे, तो दवा तुरंत बंद करें और डॉक्टर से संपर्क करें.
हां, अगर आपके डॉक्टर द्वारा सलाह दी जाती है तो एवजेसिक-एसपी टैबलेट को आमतौर पर विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स सप्लीमेंट के साथ लिया जा सकता है. जहां एक तरफ एवजेसिक-एसपी टैबलेट दर्द और सूजन से राहत देने में मदद करता है, वहीं दूसरी तरफ विटामिन B-कॉम्प्लेक्स नर्व हेल्थ को सपोर्ट करने और कुछ विटामिन की कमी को पूरा करने में मदद कर सकता है.
एवजेसिक-एसपी टैबलेट का इस्तेमाल सावधानी के साथ करना चाहिए, खासकर उन लोगों में जिन्हें दर्द निवारक दवाओं से एलर्जी हो, वर्तमान में या पहले कभी पेट के अल्सर या ब्लीडिंग की समस्या रही हो, गंभीर लिवर या किडनी की बीमारी हो, अनियंत्रित हाई ब्लड प्रेशर या हार्ट फेलियर हो. गर्भावस्था के दौरान, खासकर आखिरी महीनों में, इसे लेना आमतौर पर सही नहीं माना जाता.
अगर आप एवजेसिक-एसपी टैबलेट की खुराक लेना भूल गए हैं, तो अगली खुराक तय समय पर ही लें, जब तक कि आपके डॉक्टर आपको कोई और सलाह न दें. छूटी हुई खुराक की भरपाई के लिए एक साथ दो खुराक न लें, क्योंकि इससे साइड इफेक्ट का खतरा बढ़ सकता है.
आमतौर पर एवजेसिक-एसपी टैबलेट लेते समय एल्कोहल से बचना बेहतर होता है, क्योंकि इससे पेट में जलन, सुस्ती, डिहाइड्रेशन और लिवर पर दबाव बढ़ सकता है.
एवजेसिक-एसपी टैबलेट का असर कितनी देर तक रहेगा, यह दर्द के प्रकार, दवा के असर और हर व्यक्ति के शरीर पर निर्भर करता है. इसे हमेशा उतने ही समय तक लें जितना डॉक्टर ने कहा हो.
एवजेसिक-एसपी टैबलेट कुछ प्रकार के दर्द, जो सूजन या ऊतक (टिशूज) की चोट से जुड़े हों, में राहत दे सकती है. हालांकि, नर्व पेन के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन एवजेसिक-एसपी टैबलेट आपके लिए कितनी कारगर है, यह आपकी स्थिति पर निर्भर करती है. सही इलाज के लिए हमेशा डॉक्टर से सलाह लें.

फैक्ट बॉक्स

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

पेन ऐनैल्गेसिक्स
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Accuminn Labs
Address: शॉप नं.6, 2nd और 3rd फ्लोर ढिल्लों कॉम्प्लेक्स, दिलकुशा मार्केट जालंधर सिटी- 144001, राज्य - पंजाब, इंडिया

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
close sheet