Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
Sku Image
Sku Image
Sku Image
sold out tag

ऐल्टोनिल एलएस 3 टैबलेट

मेलाटोनिन (3mg)+ Clonazepam (0.25mg)
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
ऐल्टोनिल एलएस 3 टैबलेट, एंग्जायटी डिसऑर्डर के इलाज के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दो दवाओं का मिश्रण है. यह मस्तिष्क में एंग्जायटी के लक्षणों जैसे कि चिड़चिड़ापन, बैचेनी, एकाग्रता में कमी, थकान, पसीना आना, हृदय गति बढ़ना, और अवांछित विचार आना या दिमाग में बातें घूमते रहना आदि का कारण बनने वाले केमिकल्स में बदलाव करता है.

लेखक डॉ. साक्षी जैन, एमएस, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. सचिन गुप्ता, एमडी फैर्मकोलोगी, MBBS,
लास्ट अपडेटेड on 23 Jul 2026 | 01:06 AM (IST)
₹42.3 एमआरपी₹45.948% की छूट 
वर्तमान में हम इस प्रोडक्ट की बिक्री की सुविधा नहीं दे रहे हैं
 
 
0
footer-icon

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
अमेज़न पे लेटर के साथ ₹75 तक का कैशबैक पाएं
अमेज़न पे लेटर के साथ ₹75 तक का कैशबैक पाएं
chevron icon
offer icon
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के पहली बार उपयोग करने वाले यूज़र के लिए न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर 200 तक का 10% कैशबैक.
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के पहली बार उपयोग करने वाले यूज़र के लिए न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर 200 तक का 10% कैशबैक.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
अमेज़न पे लेटर के साथ ₹75 तक का कैशबैक पाएं
अमेज़न पे लेटर के साथ ₹75 तक का कैशबैक पाएं
chevron icon
offer icon
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के पहली बार उपयोग करने वाले यूज़र के लिए न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर 200 तक का 10% कैशबैक.
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के पहली बार उपयोग करने वाले यूज़र के लिए न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर 200 तक का 10% कैशबैक.
chevron icon
offer icon
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon

सामान्य जानकारी

शामिल है

मेलाटोनिन (3mg)+ Clonazepam (0.25mg)

मार्केटर

Alteus Biogenics Pvt Ltd

स्टोरेज के निर्देश

25°c से कम तापमान पर स्टोर करें
अपनी भाषा चुनें हिंदी
ऐल्टोनिल एलएस 3 टैबलेट image
ऐल्टोनिल एलएस 3 टैबलेट image
ऐल्टोनिल एलएस 3 टैबलेट image

परिचय

ऐल्टोनिल एलएस 3 टैबलेट को खाने के साथ या उसके बिना लिया जा सकता है, खासतौर से इसे प्रतिदिन एक ही समय पर लेने की सलाह दी जाती है. इसे हर रोज एक ही समय पर लें क्योंकि यह शरीर में दवा का निरंतर स्तर बनाए रखने में मदद करता है. इस दवा को अपने डॉक्टर द्वारा निर्धारित खुराक और अवधि में ही लें और अगर आप कोई खुराक लेना भूल गए हैं तो उसे जल्द ही ले लें. बेहतर महसूस होने के बावजूद भी दवा की कोई खुराक ना छोड़ें और इलाज का कोर्स पूरा खत्म करें. यह आवश्यक है कि डॉक्टर से बात किए बिना इस दवा को अचानक बंद न किया जाए क्योंकि इससे आपके लक्षणों की अवस्था और भी खराब हो सकती है.

इस दवा के कुछ सामान्य साइड इफेक्ट में सिरदर्द, जुकाम, पीठ दर्द, जोड़ों का दर्द, कोआर्डिनेशन में कमी, डिप्रेशन, थकान, याददाश्त बिगड़ना शामिल हैं. इससे चक्कर आने और नींद आने जैसी समस्याएं आ सकती हैं, इसलिए जब तक आपको यह पता न चल जाए कि दवा आपको किस प्रकार से प्रभावित करती है, तब तक ड्राइविंग या मानसिक एकाग्रता की आवश्यकता वाली कोई भी गतिविधि न करें.

यदि आप थायरॉइड या किडनी की समस्याओं, एपिलेप्सी, पार्किंसन की बीमारी, ग्लूकोमा या हृदय से जुड़ी किसी भी समस्या से पीड़ित हैं तो इसे लेने से पहले अपने डॉक्टर को इस बारे में सूचित करें. अगर आप शराब या किसी नींद वाली, खांसी और/या एलर्जी की दवा के प्रभाव में हैं तो आपको यह दवा नहीं लेनी चाहिए. अगर आप गर्भवती हैं, गर्भधारण की योजना बना रही हैं या स्तनपान कराती हैं, तो डॉक्टर को बताएं.

ऐल्टोनिल एलएस टैबलेट के मुख्य इस्तेमाल

ऐल्टोनिल एलएस टैबलेट के फायदे

एंग्जायटी डिसऑर्डर का इलाज
ऐल्टोनिल एलएस 3 टैबलेट आपके मस्तिष्क में चिंता के लिए उत्तरदायी केमिकल्स के स्त्रवण को रोकता है और इस प्रकार से यह बहुत अधिक एंग्जायटी तथा चिंता के लक्षणों को कम कर सकता है. यह अक्सर एंग्जायटी डिसऑर्डर के साथ होने वाली बेचैनी, थकान, ध्यान लगाने में कठिनाई, इरिटेबल महसूस करने और नींद की समस्याओं को भी कम कर सकता है. इसलिए, इस दवा से आपको अपने रोजमर्रा के कामों को आसानी से करने में मदद मिलेगी. यह आपको रिलैक्स, शांत महसूस करने और अधिक ऊर्जावान बनाने में मदद करता है. यह आपको बेहतर तरीके से ध्यान केंद्रित करने और आपकी जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में भी मदद करता है. अगर आप अच्छा महसूस कर रहे हैं, तो भी इस दवा का सेवन करते रहें. अचानक बंद करने से गंभीर समस्याएं हो सकती हैं.

ऐल्टोनिल एलएस टैबलेट के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. अगर साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें
ऐल्टोनिल एलएस के सामान्य साइड इफेक्ट
  • सिरदर्द
  • जुकाम
  • पीठ दर्द
  • जोड़ों का दर्द
  • सुस्ती
  • मस्तिष्क और शारीरिक गतिविधियों के तालमेल में दिक्कत
  • डिप्रेशन
  • थकान
  • याददाश्त बिगड़ना

ऐल्टोनिल एलएस टैबलेट का इस्तेमाल कैसे करें

इस दवा की सही खुराक और इसे कितने समय तक लेना है, यह जानने के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें. इसे साबुत निगल लें. इसे चबाएं, कुचलें या तोड़ें नहीं. ऐल्टोनिल एलएस 3 टैबलेट खाने के साथ या बिना खाना खाए भी लिया जा सकता है.

ऐल्टोनिल एलएस टैबलेट किस प्रकार काम करता है

ऐल्टोनिल एलएस 3 टैबलेट दो दवाओं का मिश्रण है. मेलाटोनिन एक प्राकृतिक हार्मोन है जो नींद की साइकिल को नियंत्रित करता है और सोने में आपकी मदद करता है. क्लोनाज़ेपैम एक बेंजोडाइजपाइन है. यह केमिकल मैसेंजर (जीएबीए) के एक्शन को तेज करने का काम करता है जिससे मस्तिष्क की तंत्रिका कोशिकाओं की असामान्य और अत्यधिक गतिविधियों पर रोक लगती है. यह इस तरह से एंग्जायटी डिसऑर्डर का इलाज करता है.

ख़ास टिप्स

  • ऐल्टोनिल एलएस 3 टैबलेट एंग्जायटी डिसऑर्डर के इलाज के लिए निर्धारित है.
  • आपको लग सकता है कि ऐल्टोनिल एलएस 3 टैबलेट सीधे आपकी मदद नहीं कर रहा है. ऐसा इसलिए है क्योंकि आपको पूर्ण लाभ महसूस होने में कुछ सप्ताह लग सकते हैं. यह महत्वपूर्ण है कि आप इसे लेना जारी रखें.
  • यदि आप कोई निराशाजनक या आत्महत्या के विचार आ रहे हैं, तो आपको जल्द से जल्द अपने डॉक्टर को उनके बारे में बताना चाहिए.
  • अगर आप ऑपरेशन या दांतों की सर्जरी कराने वाले हैं, तो डॉक्टर को यह बताना महत्वपूर्ण है कि आप ऐल्टोनिल एलएस 3 टैबलेट ले रहे हैं.
  • अपने डॉक्टर के साथ अपनी अपॉइंटमेंट नियमित रखें. ऐसा इसलिए है ताकि आपका डॉक्टर आपके रिकवरी की जांच कर सके.

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

असुरक्षित
ऐल्टोनिल एलएस 3 टैबलेट के साथ शराब पीना सुरक्षित नहीं है
गर्भावस्था

गर्भावस्था

डॉक्टर की सलाह लें
गर्भावस्था के दौरान ऐल्टोनिल एलएस 3 टैबलेट लेने की सलाह नहीं दी जाती , क्योंकि जानवरों पर किए गए अध्ययनों में यह गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए नुकसानदायक पाया गया है. हालांकि, कुछ गंभीर स्थितियों में डॉक्टर इसे तब दे सकते हैं जब इसके फायदे संभावित जोखिमों से ज्यादा हों.
स्तनपान

स्तनपान

असुरक्षित
ऐल्टोनिल एलएस 3 टैबलेट का स्तनपान के दौरान इस्तेमाल असुरक्षित है. स्टडीज़ से पता चलता है कि यह दवा बच्चे के लिए नुकसानदायक हो सकती है.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

असुरक्षित
ऐल्टोनिल एलएस 3 टैबलेट के कारण सतर्कता या एकाग्रता में कमी आ सकती है, नजर धुंधली हो सकती है और आपको नींद या चक्कर आ सकते हैं. इन लक्षणों के महसूस होने पर वाहन न चलाएं.
किडनी

किडनी

सावधानी बरतें
किडनी की बीमारियों से पीड़ित मरीजों में ऐल्टोनिल एलएस 3 टैबलेट का इस्तेमाल सावधानी के साथ किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
लिवर

लिवर

असुरक्षित
लिवर की बीमारी वाले मरीजों को ऐल्टोनिल एलएस 3 टैबलेट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह उनके लिए नुकसानदायक हो सकती है.

फैक्ट बॉक्स

लत लगने की संभावना

येस

चिकित्सीय वर्ग

न्यूरो सीएनएस

संदर्भ

  1. O’Donnell JM, Bies RR, Shelton RC. Drug Therapy of Depression and Anxiety Disorders. In: Brunton LL, Hilal-Dandan R, Knollmann BC (Editors). Goodman & Gilman’s: The Pharmacological Basis of Therapeutics. 13th ed. New York, NY: McGraw-Hill Education; 2018. pp. 267-277.
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं

यूजर का फीडबैक

एंग्जायटी डिसऑर्डर
100%
खराब
67%
औसत
33%
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Alteus Biogenics Pvt Ltd
Address: 14-बी डोवर लेन, कोलकाता - 700029, डब्ल्यूबी, इंडिया.

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
close sheet