Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
Sku Image
Sku Image
Sku Image
Sku Image
sold out tag

ऐडफेनाक एसपी प्लस टैबलेट

डिक्लोफेनक (50mg)+ Paracetamol (325mg)+ Serratiopeptidase (15mg)
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
ऐडफेनाक एसपी प्लस टैबलेट एक दर्द निवारक दवा है. यह मध्यम दर्द और बुखार को कम करने में मदद करता है. इसका इस्तेमाल विभिन्न स्थितियों जैसे कि मांसपेशियों में दर्द, पीठ दर्द, जोड़ों में दर्द, मासिक धर्म में ऐंठन और दांत दर्द में किया जाता है.

लेखक डॉ. सायेडा आफिया, एमबीए, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. मेखला चंद्रा, एमडी, एमबीबीएस,
लास्ट अपडेटेड on 23 दिस 2025 | 01:31 AM (Ist)
₹108 एमआरपी₹121.8811% की छूट 
 
 
0
footer-icon
sku_image
ऐडफेनाक एसपी प्लस टैबलेट वर्तमान में बिक चुके हैं
Same composition alternative:
फ्लोज़ेन-प्लस टैबलेट
₹123₹133.25
यहां से उपलब्ध विकल्प मैनकाइंड
बिक चुके हैं
ऐडफेनाक एसपी प्लस टैबलेट
ऐडफेनाक एसपी प्लस टैबलेट
10 टेबलेट्स की स्ट्रिप
₹108
₹121.88
tag icon
समान सॉल्ट कॉम्बिनेशन
फ्लोज़ेन-प्लस टैबलेट
फ्लोज़ेन-प्लस टैबलेट
10 टेबलेट्स की स्ट्रिप
by Mankind Pharma Ltd
₹123
₹10.5 प्रति टैबलेट

₹105

के लिए ऑर्डर
₹1200
sales banner

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के पहली बार उपयोग करने वाले यूज़र के लिए न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर 200 तक का 10% कैशबैक.
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के पहली बार उपयोग करने वाले यूज़र के लिए न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर 200 तक का 10% कैशबैक.
chevron icon
offer icon
पेटीएम UPI का उपयोग करके न्यूनतम ₹300 के भुगतान पर ₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक*
पेटीएम UPI का उपयोग करके न्यूनतम ₹300 के भुगतान पर ₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक*
chevron icon
offer icon
अमेज़ॅन पे बैलेंस के साथ भुगतान करें और न्यूनतम कैशबैक 20 रु.के साथ 100 रुपये तक कैशबैक प्राप्त करें
अमेज़ॅन पे बैलेंस के साथ भुगतान करें और न्यूनतम कैशबैक 20 रु.के साथ 100 रुपये तक कैशबैक प्राप्त करें
chevron icon
offer icon
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के पहली बार उपयोग करने वाले यूज़र के लिए न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर 200 तक का 10% कैशबैक.
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के पहली बार उपयोग करने वाले यूज़र के लिए न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर 200 तक का 10% कैशबैक.
chevron icon
offer icon
पेटीएम UPI का उपयोग करके न्यूनतम ₹300 के भुगतान पर ₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक*
पेटीएम UPI का उपयोग करके न्यूनतम ₹300 के भुगतान पर ₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक*
chevron icon
offer icon
अमेज़ॅन पे बैलेंस के साथ भुगतान करें और न्यूनतम कैशबैक 20 रु.के साथ 100 रुपये तक कैशबैक प्राप्त करें
अमेज़ॅन पे बैलेंस के साथ भुगतान करें और न्यूनतम कैशबैक 20 रु.के साथ 100 रुपये तक कैशबैक प्राप्त करें
chevron icon
offer icon
Amazon Pay लेटर के साथ ₹100 तक का कैशबैक कमाएं
Amazon Pay लेटर के साथ ₹100 तक का कैशबैक कमाएं
chevron icon
offer icon
₹500 तक का कैशबैक पाएं
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹150 तक का कैशबैक पाएं
₹150 तक का कैशबैक पाएं
chevron icon

सामान्य जानकारी

शामिल है

डिक्लोफेनक (50mg)+ Paracetamol (325mg)+ Serratiopeptidase (15mg)

मार्केटर

Workcell Solutions Private Limited

स्टोरेज के निर्देश

30°c से कम तापमान पर स्टोर करें
अपनी भाषा चुनें हिंदी
ऐडफेनाक एसपी प्लस टैबलेट image
ऐडफेनाक एसपी प्लस टैबलेट image
ऐडफेनाक एसपी प्लस टैबलेट image
ऐडफेनाक एसपी प्लस टैबलेट image

परिचय

ऐडफेनाक एसपी प्लस टैबलेट को भोजन के साथ लेना चाहिए. यह आपको पेट की गड़बड़ी से बचाएगा. डोज़ और इलाज का समय इस बात पर निर्भर करते हैं कि आप इसे किस लिए ले रहे हैं और यह आपके लक्षणों में आपकी कितनी बेहतर तरह से मदद कर रही है. अगर आप बेहतर महसूस करने लगे हैं तब भी डॉक्टर की सलाह के बिना इसका सेवन बंद न करें और दवा लेते रहें.

इस दवा के उपयोग से मिचली आना, उल्टी, सिरदर्द, चक्कर आना, पेट में दर्द, अपच, और सीने में जलन जैसे सामान्य साइड इफेक्ट्स का कारण बन सकता है. अगर आपको ऐसे किसी भी साइड इफेक्ट का अनुभव होता है जो ठीक नहीं हो रहा है या और अधिक बिगड़ रहा है, तो आपको अपने डॉक्टर को बताना चाहिए. आपका डॉक्टर लक्षणों की रोकथाम या इन्हें कम करने के तरीके बता सकता है. सामान्य तौर पर, आपको अपने लक्षणों को नियंत्रित करने के लिए, आवश्यक कम मात्रा का उपयोग करने की कोशिश करनी चाहिए.

दवा का उपयोग करने से पहले, अगर आपको कोई अन्य बीमारी या विकार है, तो आपको अपने डॉक्टर को बताना चाहिए. इसके अलावा, यदि आप अन्य दवाएं ले रहे हैं तो वे इस दवा को प्रभावित कर सकती हैं या इससे प्रभावित हो सकती हैं, इसलिए अपने डॉक्टर को उन सभी दवाओं के बारे में बताएं जो आप ले रहे हैं. लिवर और किडनी के मरीजों में तथा अत्यधिक शराब पीने वाले लोगों को इसका इस्तेमाल सावधानी के साथ किया जाना चाहिए. गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को दवा का उपयोग करने से पहले डॉक्टरों से परामर्श करना चाहिए.

ऐडफेनाक एसपी टैबलेट के मुख्य इस्तेमाल

ऐडफेनाक एसपी टैबलेट के फायदे

दर्द निवारक
ऐडफेनाक एसपी प्लस टैबलेट दवाओं का एक मिश्रण है जिसका इस्तेमाल दर्द, इन्फ्लेमेशन और सूजन से कुछ समय के लिए राहत पाने के लिए किया जाता है. यह मस्तिष्क में उन केमिकल मैसेंजरों को रिलीज करने से रोकता है जो हमें बताते हैं कि हमें दर्द है. यह कमर दर्द, कान का दर्द, गले के दर्द, दांत के दर्द, माहवारी में होने वाले दर्द और साथ ही आर्थराइटिस के दर्द से भी प्रभावी रूप से राहत देता है.
अधिकतम लाभ पाने के लिए डॉक्टर की सलाह के अनुसार ऐडफेनाक एसपी प्लस टैबलेट लें. जरूरत से ज्यादा खुराक या लंबे समय तक इसका सेवन ना करें क्योंकि यह खतरनाक हो सकता है. आमतौर पर आपको सबसे कम पॉवर वाली डोज लेनी चाहिए जो थोड़े समय के लिए सही ढंग से असर करे. यह आपको रोजमर्रा के कामों को आसानी से करने में और एक बेहतर जीवन जीने में मदद करेगा.

ऐडफेनाक एसपी टैबलेट के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. अगर साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें
ऐडफेनाक एसपी के सामान्य साइड इफेक्ट
  • लिवर एंजाइम्स का बढ़ जाना
  • मिचली आना
  • उल्टी
  • पेट में दर्द
  • अपच
  • सीने में जलन
  • भूख में कमी
  • डायरिया
  • सिरदर्द
  • चक्कर आना

ऐडफेनाक एसपी टैबलेट का इस्तेमाल कैसे करें

इस दवा की सही खुराक और इसे कितने समय तक लेना है, यह जानने के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें. इसे साबुत निगल लें. इसे चबाएं, कुचलें या तोड़ें नहीं. आमतौर पर ऐडफेनाक एसपी प्लस टैबलेट को खाने के साथ या खाने के बाद लेना चाहिए.

ऐडफेनाक एसपी टैबलेट किस प्रकार काम करता है

ऐडफेनाक एसपी प्लस टैबलेट इन तीन दवाओं डिक्लोफेनक, पैरासिटामोल और सेरेटियोपेप्टिडेज से मिलकर बना है जो दर्द से आराम दिलाता है. डिक्लोफेनक एक नॉन-स्टेरॉयडल एंटी इंफ्लेमेटरी ड्रग (एनएसएआईडी) है और पैरासिटामोल एंटीपायरेटिक (बुखार कम करने वाली) दवा है. यह उन विशेष केमिकल मैसेंजर को मस्तिष्क में निकलने से रोकती है जिनकी वजह से दर्द या बुखार होता है. सेरेटियोपेप्टिडेज एक एंजाइम है जो सूजन वाले हिस्से पर असामान्य प्रोटीन को तोड़कर रोग को ठीक करता है.

ख़ास टिप्स

  • दर्द और सूजन से राहत के लिए आपको यह दवा दी गई है.
  • पेट खराब होने से बचने के लिए इसे भोजन के साथ लें.
  • इससे चक्कर और नींद आ सकती है. ये जाने बिना कि ऐडफेनाक एसपी प्लस टैबलेट आपको कैसे प्रभावित करता है, ड्राइव या ऐसा कोई भी काम ना करें, जिसमें एकाग्रता की आवश्यकता होती है.
  • ऐडफेनाक एसपी प्लस टैबलेट लेते समय शराब का सेवन न करें क्योंकि इससे बहुत अधिक ड्राउजिनेस हो सकती है और लिवर को नुकसान होने का जोखिम बढ़ सकता है.
  • अपने डॉक्टर से बिना पूछे इसे किसी भी ऐसी दवा के साथ ना लें जिसमें एसिटामिनोफेन (दर्द/बुखार या खांसी-जुकाम की दवाएं) हो. 

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

सावधानी बरतें
ऐडफेनाक एसपी प्लस टैबलेट लेते समय शराब का इस्तेमाल सावधानी के साथ करना चाहिए.
गर्भावस्था

गर्भावस्था

असुरक्षित
गर्भावस्था के दौरान ऐडफेनाक एसपी प्लस टैबलेट बहुत असुरक्षित है. इससे जन्मजात दोष और गर्भावस्था के नुकसान सहित अजन्मे बच्चे को गंभीर नुकसान हो सकता है. अगर आप गर्भवती हैं या गर्भवती होने की योजना बना रही हैं तो इस दवा का इस्तेमाल न करें.
स्तनपान

स्तनपान

डॉक्टर की सलाह लें
स्तनपान के दौरान ऐडफेनाक एसपी प्लस टैबलेट का इस्तेमाल करना असुरक्षित हो सकता है. मानवो पर किए गए अध्ययनों से पता चलता है कि यह दवा मां के दूध में मिश्रित हो सकती है और बच्चे को नुकसान पहुंचा सकती है. इसे तभी इस्तेमाल करना चाहिए जब इसका फायदा संभावित जोखिम से ज्यादा हो. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

असुरक्षित
ऐडफेनाक एसपी प्लस टैबलेट के कारण सतर्कता या एकाग्रता में कमी आ सकती है, नजर धुंधली हो सकती है और आपको नींद या चक्कर आ सकते हैं. इन लक्षणों के महसूस होने पर वाहन न चलाएं.
किडनी

किडनी

सावधानी बरतें
किडनी की गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों में ऐडफेनाक एसपी प्लस टैबलेट का इस्तेमाल सावधानी के साथ किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
लिवर

लिवर

सावधानी बरतें
लिवर की गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों में ऐडफेनाक एसपी प्लस टैबलेट का इस्तेमाल सावधानी से किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ऐडफेनाक एसपी प्लस टैबलेट तीन दवाओं का मिश्रण हैःडिक्लोफेनक, पैरासिटामोल, और सेरेटियोपेप्टिडेज. यह दवा दर्द और सूजन से राहत देने में मदद करती है. यह शरीर में दर्द और सूजन उत्पन्न करने वाले रासायनिक पदार्थों के स्तर को कम करती है.
हां, ऐडफेनाक एसपी प्लस टैबलेट अधिकांश मरीजों के लिए सुरक्षित है, हालांकि, कुछ मरीजों में इससे मिचली आना, उल्टी, पेट में दर्द, सीने में जलन और डायरिया जैसे सामान्य अवांछित साइड इफेक्ट हो सकते हैं. अगर दवा की वजह से आपको लगातार कोई दिक्कत हो रही है, तो जल्द से जल्द अपने डॉक्टर को बताएं.
ऐडफेनाक एसपी प्लस टैबलेट का इस्तेमाल आमतौर पर शॉर्ट टर्म के लिए किया जाता है और दर्द से राहत मिलने पर इसे बंद किया जा सकता है. हालांकि, अगर आपको अपने डॉक्टर द्वारा ऐसा करने की सलाह दी जाती है, तो ऐडफेनाक एसपी प्लस टैबलेट जारी रखना चाहिए.
हां, ऐडफेनाक एसपी प्लस टैबलेट के इस्तेमाल से मिचली आना और उल्टी हो सकता है. इसे दूध, भोजन या एंटासिड के साथ लेने से मिचली आना की रोकथाम हो सकती है. इस दवा के साथ फैटी या फ्राइड भोजन लेने से बचें. उल्टी के मामले में, पानी या अन्य तरल पदार्थों को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में कई बार लें. अगर उल्टी की समस्या लगातार बनी हुई है और आपको डिहाइड्रेशन के संकेत दिखते हैं जैसे कि गाढ़े रंग का तेज बदबूदार मूत्र या कम पेशाब लगना आदि तो इस बारे में अपने डॉक्टर से बात करें. अपने डॉक्टर से बात किए बिना कोई अन्य दवा न लें.
हां, ऐडफेनाक एसपी प्लस टैबलेट के इस्तेमाल करने से कुछ मरीजों को चक्कर आ सकता है (बेहोशी, कमजोरी, अस्थिरता या सिर चकराना जैसे लक्षण अनुभव होना). अगर आपको चक्कर या सिर में हल्कापन महसूस होता है, तो आप जो कर रहे हैं उसे बंद करके कुछ देर लेट जाएँ और जब आप बेहतर महसूस करने लगें तब वापस काम शुरू कर दें. ड्राइव ना करें या किसी भी मशीन का उपयोग ना करें.
अगर पता हो कि इस दवा के किसी भी कम्पोनेंट या एक्सीपिएंट या अन्य दर्द निवारक (NSAIDs) से मरीज को एलर्जी है] तो ऐडफेनाक एसपी प्लस टैबलेट का इस्तेमाल उसके लिए हानिकारक है. इस दवा का उपयोग पेट के अल्सर के इतिहास के साथ या सक्रिय, आवर्ती पेट का अल्सर/रक्तस्राव से रोगियों में होना चाहिए. जिन मरीजों को हार्ट फेल, हाई ब्लड प्रेशर, लीवर या किडनी से जुड़ी बीमारियाँ पहले हो चुकी हैं, उन्हें भी इस दवा के सेवन से बचन चाहिए.
ऐडफेनाक एसपी प्लस टैबलेट को विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स प्रिपरेशन के साथ लिया जा सकता है. ऐडफेनाक एसपी प्लस टैबलेट दर्द से राहत दिलाता है, और विटामिन B-कॉम्प्लेक्स शरीर में विटामिन की कमी को पूरा करने में मदद करता है, जो आपके लक्षणों की वजह हो सकती है.
नहीं, ऐडफेनाक एसपी प्लस टैबलेट को डॉक्टर से परामर्श किए बिना पेट में दर्द के लिए नहीं लिया जाना चाहिए. यह दवा पेट के एसिड के स्राव को बढ़ा सकती है जो एक अज्ञात अंतर्निहित स्थिति को बढ़ा सकती है.
नहीं, ऐडफेनाक एसपी प्लस टैबलेट को निर्धारित खुराक से अधिक लेने से साइड इफेक्ट की संभावना बढ़ सकती है. अगर आपका दर्द तेजी से बढ़ रहा है या डॉक्टर द्वारा निर्धारित खुराक से दर्द से आराम नहीं मिल रहा है तो कृपया दोबारा चेकअप के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें.
इस दवा को कंटेनर में रखें या उसके पैक को कसकर बंद करके रखें. पैक या लेबल पर दिए गए निर्देशों के अनुसार इसे स्टोर करें. इस्तेमाल न किए गए दवा को नष्ट कर दें. यह ध्यान रखें कि इसे बच्चे, पालतू जानवर या कोई और गलती से न खा ले.

फैक्ट बॉक्स

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

पेन ऐनैल्गेसिक्स
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Workcell Solutions Private Limited
Address: E- 214, ईस्टर्न बिज़नेस डिस्ट्रिक्ट नेप्ट्यून मैग्नेट मॉल, भांडुप वेस्ट, मुंबई सिटी महाराष्ट्र 400078 भारत

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
close sheet