Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
Sku Image
Sku Image
sold out tag
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
अकोजेसिक कैप्सूल एक दर्दनिवारक दवा है. इसका इस्तेमाल रूमेटॉइड आर्थराइटिस, एंकीलोसिंग स्पॉन्डिलाइटिस और ऑस्टियोआर्थराइटिस जैसी स्थितियों में दर्द और सूजन से राहत के लिए किया जाता है. इसका इस्तेमाल मांसपेशियों के दर्द, पीठ दर्द, दांत के दर्द या कान और गले के दर्द से राहत पाने के लिए भी किया जाता है.

लेखक डॉ. सायेडा आफिया, एमबीए, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. मेखला चंद्रा, MD, MBBS,
लास्ट अपडेटेड on 19 सितंबर 2025 | 03:31 पीएम (Ist)
₹9.2 एमआरपी₹10.1810% की छूट 
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार
 
 
0
footer-icon

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
अमेज़ॅन पे बैलेंस के साथ भुगतान करें और न्यूनतम कैशबैक 15 रु.के साथ 75 रुपये तक कैशबैक प्राप्त करें
अमेज़ॅन पे बैलेंस के साथ भुगतान करें और न्यूनतम कैशबैक 15 रु.के साथ 75 रुपये तक कैशबैक प्राप्त करें
chevron icon
offer icon
अमेज़न पे लेटर के साथ ₹75 तक का कैशबैक पाएं
अमेज़न पे लेटर के साथ ₹75 तक का कैशबैक पाएं
chevron icon
offer icon
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
अमेज़ॅन पे बैलेंस के साथ भुगतान करें और न्यूनतम कैशबैक 15 रु.के साथ 75 रुपये तक कैशबैक प्राप्त करें
अमेज़ॅन पे बैलेंस के साथ भुगतान करें और न्यूनतम कैशबैक 15 रु.के साथ 75 रुपये तक कैशबैक प्राप्त करें
chevron icon
offer icon
अमेज़न पे लेटर के साथ ₹75 तक का कैशबैक पाएं
अमेज़न पे लेटर के साथ ₹75 तक का कैशबैक पाएं
chevron icon
offer icon
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
पेटीएम UPI का उपयोग करके न्यूनतम ₹300 के भुगतान पर ₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक*
पेटीएम UPI का उपयोग करके न्यूनतम ₹300 के भुगतान पर ₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक*
chevron icon

सामान्य जानकारी

शामिल है

आइबुप्रोफेन (NA)+ Paracetamol (NA)+ Magnesium Trisilicate (NA)

मार्केटर

Accosts Remedies Pvt Ltd

स्टोरेज के निर्देश

30°c से कम तापमान पर स्टोर करें
अपनी भाषा चुनें हिंदी
अकोजेसिक कैप्सूल image
अकोजेसिक कैप्सूल image

परिचय

अकोजेसिक कैप्सूल को भोजन के साथ लेना चाहिए. यह आपको पेट की गड़बड़ी से बचाएगा. डोज़ इस बात पर निर्भर करेगी कि आप इसे किस लिए ले रहे हैं और यह आपके लक्षणों में कितनी बेहतर तरह से मदद कर रही है. आपको डॉक्टर द्वारा दी गई सलाह के अनुसार इसे लेना चाहिए. डॉक्टर द्वारा बताए गए डोज़ से अधिक मात्रा में या अधिक समय के लिए इसका इस्तेमाल न करें.

इस दवा के सबसे आम साइड इफेक्ट में मिचली आना, अपच, पेट में दर्द, और डायरिया शामिल हैं. अगर इनमें से कोई भी साइड इफेक्ट आपको परेशान कर रहे हैं या स्थिति अधिक खराब हो रही है, तो आपको डॉक्टर से बात करनी चाहिए. आपका डॉक्टर साइड इफेक्ट की रोकथाम या इन्हें कम करने के तरीके बता सकता है.

इसे लेने से पहले, अगर आपको पहले कभी पेट में अल्सर या ब्लीडिंग, हाई ब्लड प्रेशर या हार्ट, किडनी या लिवर से संबंधित कोई समस्या रह चुकी हो तो आपको अपने डॉक्टर को इसके बारे में बताना चाहिए. अपने डॉक्टर को आपके द्वारा ली जाने वाली अन्य सभी दवाओं के बारे में भी बता दें क्योंकि वे इस दवा को प्रभावित या इससे प्रभावित हो सकती हैं.

गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को इलाज शुरू करने से पहले डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए. इस दवा का सेवन करते समय आपको शराब पीने से परहेज करना चाहिए, क्योंकि शराब से अत्यधिक झपकी आ सकती है.

अकोजेसिक कैप्सूल के मुख्य इस्तेमाल

अकोजेसिक कैप्सूल के फायदे

दर्द निवारक
अकोजेसिक कैप्सूल रूमेटॉइड आर्थराइटिस, ऑस्टियोआर्थराइटिस और एंकाइलोजिंग स्पोंडिलाइटिस जैसी स्थितियों में सूजन को कम करता है और दर्द तथा इन्फ्लेमेशन में राहत देता है. दर्द का पहला संकेत मिलते ही अगर इसे लिया जाए तो यह मांसपेशियों और पीठ दर्द, दांत दर्द या कान और गले में दर्द जैसे अल्पकालिक लक्षणों को ठीक करने में मदद करता है. यह दवा में मौजूद पेनकिलर के कारण हो सकने वाली एसिडिटी को भी रोकता है. अकोजेसिक कैप्सूल तेजी से काम करता है, आमतौर पर कुछ घंटों के भीतर असर दिखाता है. ज्यादा फायदे के लिए इसे हमेशा डॉक्टर के बताए अनुसार ही लें.

अकोजेसिक कैप्सूल के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. अगर साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें
अकोजेसिक के सामान्य साइड इफेक्ट
  • मिचली आना
  • अपच
  • पेट में दर्द
  • डायरिया

अकोजेसिक कैप्सूल का इस्तेमाल कैसे करें

इस दवा की सही खुराक और इसे कितने समय तक लेना है, यह जानने के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें. अकोजेसिक कैप्सूल को भोजन के साथ लेना बेहतर होता है.

अकोजेसिक कैप्सूल किस प्रकार काम करता है

अकोजेसिक कैप्सूल तीन दवाओं का मिश्रण हैःआइबुप्रोफेन, पैरासिटामोल और मैग्नीशियम ट्राईसिलिकेट जो दर्द से राहत देते हैं. आइबुप्रोफेन एक नॉन स्टेरॉयडल सूजनरोधी ड्रग (NSAID) है और पैरासिटामोल एक एंटीपायरेटिक (बुखार कम करने की दवा) है. यह उन विशेष केमिकल मैसेंजर को मस्तिष्क में निकलने से रोकती है जिनकी वजह से दर्द या बुखार होता है. मैग्नीशियम ट्राईसिलिकेट एक इनऑर्गेनिक साल्ट है जो पेट में एसिड की अतिरिक्त मात्रा को कम कर देता है और आइबुप्रोफेन के पेट की लाइनिंग को होने वाले नुकसान की रोकथाम करता है.

ख़ास टिप्स

  • अकोजेसिक कैप्सूल विभिन्न दर्दनाक स्थितियों के इलाज के लिए दिया जाता है.
  • बीमार (मतली) महसूस करने से बचने के लिए सादा भोजन करें और मसालेदार भोजन से बचें.
  • इसे लेते समय खूब पानी पिएं.
  • इस दवा को लेने के दो घंटे के भीतर अपच के इलाज के लिए कोई एंटासिड न लें.
  • पहले अपने डॉक्टर से पूछे बिना इसे किसी अन्य पेन किलर दवा के साथ न लें.

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

असुरक्षित
अकोजेसिक कैप्सूल के साथ शराब पीना सुरक्षित नहीं है.
गर्भावस्था

गर्भावस्था

डॉक्टर की सलाह लें
गर्भावस्था के दौरान अकोजेसिक कैप्सूल का इस्तेमाल करना असुरक्षित हो सकता है. हालांकि, इंसानों से जुड़े शोध सीमित हैं लेकिन जानवरों पर किए शोधों से पता चलता है कि ये विकसित हो रहे शिशु पर हानिकारक प्रभाव डालता है. आपके डॉक्टर पहले इससे होने वाले लाभ और संभावित जोखिमों की तुलना करेंगें और उसके बाद ही इसे लेने की सलाह देंगें. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
स्तनपान

स्तनपान

डॉक्टर की सलाह लें
स्तनपान के दौरान अकोजेसिक कैप्सूल के इस्तेमाल से संबंधित जानकारी उपलब्ध नहीं है. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

सेफ
अकोजेसिक कैप्सूल के सेवन से आपकी गाड़ी चलाने की क्षमता पर कोई असर नहीं पड़ता है.
किडनी

किडनी

सावधानी बरतें
किडनी की बीमारियों से पीड़ित मरीजों में अकोजेसिक कैप्सूल का इस्तेमाल सावधानी के साथ किया जाना चाहिए. अकोजेसिक कैप्सूल की खुराक में बदलाव की आवश्यकता हो सकती है. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
किडनी की गंभीर बीमारी वाले मरीजों को अकोजेसिक कैप्सूल लेने की सलाह नहीं दी जाती. इस दवा का लंबे समय तक इस्तेमाल किडनी के कार्य को प्रभावित कर सकता है.
लिवर

लिवर

सावधानी बरतें
लिवर की बीमारियों से पीड़ित मरीजों में अकोजेसिक कैप्सूल का इस्तेमाल सावधानी से किया जाना चाहिए. अकोजेसिक कैप्सूल की खुराक में बदलाव की आवश्यकता हो सकती है. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
हालांकि, जिन लोगों को लिवर की गंभीर बीमारी या एक्टिव लिवर डिजीज है, उन्हें अकोजेसिक कैप्सूल लेने की सलाह नहीं दी जाती.

फैक्ट बॉक्स

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

पेन ऐनैल्गेसिक्स
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Accosts Remedies Pvt Ltd
Address: 1, सिधांचल अपार्टमेंट, टी.वी. टावर के पास, अहमदाबाद - 380001

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
close sheet