टाइफाइड साल्मोनेला बैक्टीरिया से फैलने वाली एक बहुत ही खतरनाक बिमारी है। टाइफाइड पाचन तंत्र और ब्लडस्ट्रीम में बैक्टीरिया के इंफेक्शन की वजह से होता है। गंदे पानी, संक्रमित जूस या पेय के साथ साल्मोनेला बैक्टीरिया हमारे शरीर के अन्दर प्रवेश कर जाता है।
शायद आपको पता नहीं कि टाइफाइड का बैक्टीरिया पानी या सूखे मल में हफ्तों तक जिंदा रहता है। इस तरह से दूषित पानी या खाद्य पदार्थों के जरिए शरीर में पहुँचकर संक्रमण पहुँचाता है। टाइफाइड की संभावना किसी संक्रमित व्यक्ति के जूठे खाद्य-पदार्थ के खाने या पीने से भी हो सकती है। वहीं दूषित खाद्य पदार्थ के सेवन से भी यह संक्रमण हो जाता है। पाचन तंत्र में पहुँचकर इन बैक्टीरिया की संख्या बढ़ जाती है। यह बैक्टीरिया शरीर के अन्दर ही ये बैक्टीरिया एक अंग से दूसरे अंग में पहुँच जाते हैं।
Contents
आमतौर पर प्रदूषित पानी पीना व संक्रमित और बासी भोजन का सेवन करना टाइफाइड होने की मुख्य वजह है। वात, पित्त, कफ तीनों दोषों के प्रकोप से टाइफाइड होता है। टाइफाइड एक संक्रामक रोग है। इसी कारण घर में किसी एक सदस्य को टाइफाइड होने पर घर के अन्य सदस्यों से भी इसके होने से खतरा होता है। मौसम में बदलाव और कुछ गलत आदतों के कारण इस बुखार के वायरस बहुत परेशान करते हैं। टाइफाइड तेज बुखार से जुड़ा रोग है जो सेलमोनेला टाइफाई बैक्टीरिया द्वारा फैलता है। यह बैक्टीरिया खाने या पानी से मनुष्य द्वारा एक जगह से दूसरी जगह अन्य लोगों तक पहुँचाता है।
नहाने से मनुष्य का शरीर दृढ़ और मजबूत हो जाता है। उसे ताजगी की अनुभूति होती है। त्वचा फ्रेश एवं खूबसूरत दिखती है। टाइफाइड में रोगी जब तक थकान या आलस्य महसूस न करे और स्वयं उठकर नहाने योग्य हों तो उसे गरम पानी से स्नान करना चाहिए। यदि रोगी स्वयं उठकर स्नान न कर पाए तो उसके शरीर में स्पौंजिंग करनी चाहिए। नहाने और स्पौंजिंग के लिए हमेशा गर्म पानी का उपयोग करें। पसीना आने से बुखार कम हो जाता है।
टाइफाइड बुखार साल्मोनेला टाईफी बैक्टीरिया से संक्रमित भोजन या पानी के सेवन से होता है, या इस बैक्टीरिया से ग्रस्त व्यक्ति के निकटतम सम्पर्क से टाइफाइड की संभावना किसी संक्रमित व्यक्ति के जूठे खाद्य पदार्थ के खाने-पीने से भी होता है। वहीं दूषित खाद्य पदार्थ से भी ये संक्रमण हो जाता है। पाचन तंत्र में पहुँचकर इन बैक्टीरिया की संख्या बढ़ जाती है। शरीर के अन्दर यह बैक्टीरिया एक अंग से दूसरे अंग में पहुँचते हैं।
टायफायड होने पर बुखार के अलावा निम्न लक्षण भी नजर आते हैं :
आम तौर पर भोजन और जीवनशैली के असर के कारण भी टाइफाइड होता है। इसके लिए आहार और जीवनशैली में थोड़ा बदलाव लाने की जरूरत होती है। जैसे-
आहार में बदलाव
जीवनशैली में बदलाव :
आम तौर पर टाइफाइड से राहत पाने के लिए लोग पहले घरेलू नुस्खें आजमाते हैं। चलिये जानते हैं कि ऐसे कौन-कौन-से घरेलू उपाय हैं जो टाइफाइड दूर करने में सहायता करते हैं-
टाइफाइड जैसे रोग अक्सर डिहाइड्रेशन का कारण बनते हैं, इसलिए रोगी को कुछ-कुछ समय बाद तरल पदार्थ जैसे पानी, ताजे फल के रस, हर्बल चाय आदि का सेवन करें। उबला और उचित तरीके से उबला हुआ पानी पीएं। केवल उबला आहार लें और बाहरी खाने से परहेज करें।
तुलसी और सूरजमुखी के पत्तों का रस निकालकर पीने से टाइफाइड में राहत मिलती है।
और पढ़ें : तुलसी के फायदे, नुकसान और सेवन का तरीका
सेब का जूस निकालकर इसमें अदरक का रस मिलाकर पिएं, इस तरह के बुखार में राहत मिलती है।
और पढ़ें : सेब के फायदे और औषधीय गुण
लौंग में टाइफाइड ठीक करने के गुण होते हैं। आठ कप पानी में 5 से 7 लौंग डालकर उबाल लें। जब पानी आधा रह जाए इसे छान लें। इस पानी को पूरा दिन पीएं। इस उपचार को एक हफ्ते लगातार करें।
और पढ़ें : कई बीमारियों में फायदेमंद हैं लौंग
लहसुन की तासीर गर्म होती है और यह प्राकृतिक एंटीबायोटिक है। घी में 5 से 7 लहसुन की कलियां पीसकर तलें और सेंधा नमक मिलाकर खाएं।
और पढ़ें : लहसुन के फायदे, नुकसान और उपयोग विधि
टाइफाइड में पीड़ित को हाई फीवर रहता है, यह कई दिनों तक बना रहता है, ऐसे में यह जरूरी है कि हम रोगी के शरीर का तापमान सामान्य बनाए रखें, इसलिए ठण्डे पानी की मदद ले सकते हैं। रोगी के माथे, पैर और हाथों पर ठण्डे पानी की पट्टियां रखनी चाहिए।
गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर पीना टाइफाईड में अत्यन्त हितकारी होता है।
और पढ़ें : शहद के फायदे और सेवन का तरीका
डॉक्टर ने जितने समय के लिए एंटीबायोटिक कहे हों उतने समय तक लें।
टाइफाइड एक संक्रामक रोग है। यदि आपको तेज बुखार पेट में दर्द, कमजोरी और टाइफाइड सम्बन्धित कोई भी लक्षण अनुभव होना शुरु हो जाए तो जल्द से जल्द डॉक्टर से सम्पर्क करना चाहिए। डॉक्टर के पास जाने में विलम्ब न करें अन्यथा यह एक गम्भीर रोग में परिवर्तित हो सकता है, जैसे- आंत्र में शोथ। समय पर चिकित्सा न करने पर क्षत बढ़कर आंत्र में छेद कर देते हैं व उदर की कला में शोथ उत्पन्न हो जाता है। अधिक क्षत बढ़ने पर कभी-कभी मल त्याग के समय रक्तस्राव होने लगता है।
और पढ़ें – टाइफाइड में सहजन के फायदे
आयुर्वेदिक ग्रंथों के अनुसार, त्रिफला चूर्ण पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए बेहद फायदेमंद है. जिन लोगों को अपच, बदहजमी…
डायबिटीज की बात की जाए तो भारत में इस बीमारी के मरीजों की संख्या साल दर साल बढ़ती जा रही…
मौसम बदलने पर या मानसून सीजन में त्वचा से संबंधित बीमारियाँ काफी बढ़ जाती हैं. आमतौर पर बढ़ते प्रदूषण और…
यौन संबंधी समस्याओं के मामले में अक्सर लोग डॉक्टर के पास जाने में हिचकिचाते हैं और खुद से ही जानकारियां…
पिछले कुछ सालों से मोटापे की समस्या से परेशान लोगों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है. डॉक्टरों के…
अधिकांश लोगों का मानना है कि गौमूत्र के नियमित सेवन से शरीर निरोग रहता है. आयुर्वेदिक विशेषज्ञ भी इस बात…